Thursday, 15 Oct 2026 | 05:32 PM

Trending :

EXCLUSIVE

CBSE 10th Students Can Improve Marks in 3 Subjects; May Exam Proposed

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) इस साल (सत्र 2025-26) 10वीं और 12वीं के परिणाम 20 से 25 अप्रैल के बीच घोषित कर सकता है। सीबीएसई ने अब तक अपना रिजल्ट मई या इसके बाद के महीने में जारी किए हैं। ऐसा पहली बार होगा कि अप्रैल में रिजल्ट आएगा।

.

बोर्ड ने कॉपियों के मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया है। फिलहाल ‘मार्क्स फीडिंग’ की प्रक्रिया चल रही है।

उधर, इस शैक्षणिक सत्र से सीबीएसई ने 10वीं के छात्रों के लिए ‘टू-एग्जाम’ पॉलिसी लागू की है। इसका सीधा फायदा उन छात्रों को मिलेगा जो पहली परीक्षा में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। रिजल्ट जारी होने के बाद 10वीं के स्टूडेंट्स को दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

10वीं की दो परीक्षाएं : 3 बड़े सवालों में समझें पूरा गणित

सवाल-1: क्या दोनों बार एग्जाम देना अनिवार्य है? जवाब: नहीं। यह पूरी तरह छात्र की इच्छा पर निर्भर है। अगर आप पहली परीक्षा के स्कोर से संतुष्ट हैं, तो दूसरी परीक्षा देने की जरूरत नहीं है। दूसरी परीक्षा (ऑप्शनल एग्जाम) 15 मई से 1 जून के बीच प्रस्तावित है।

सवाल-2: अगर दूसरी परीक्षा में नंबर कम हो गए तो क्या होगा? जवाब: छात्रों को नुकसान नहीं होगा। बोर्ड ‘बेस्ट ऑफ टू’ पॉलिसी अपनाएगा। यानी दोनों परीक्षाओं में से जिस भी एग्जाम में आपके नंबर ज्यादा होंगे, वही फाइनल रिजल्ट माना जाएगा।

सवाल-3: क्या प्रैक्टिकल भी दो बार देने होंगे? जवाब: नहीं। प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट साल में एक ही बार (दिसंबर-जनवरी) आयोजित किए जाएंगे। दूसरी परीक्षा केवल थ्योरी पेपर्स के लिए होगी।

(सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूल के संचालक एम.ए. राजू के अनुसार)

इस बार सीबीएसई के एग्जाम में करीब 44 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए। अजमेर रीजन में 10वीं और 12वीं के मिलाकर करीब तीन लाख स्टूडेंट्स हैं।

दूसरी परीक्षा के लिए ये हैं 3 मुख्य शर्तें….

सब्जेक्ट की सीमा : छात्र केवल साइंस, मैथ्स, सोशल साइंस और लैंग्वेजेस में से किन्हीं 3 विषयों में ही अपनी परफॉर्मेंस सुधार सकते हैं।

उपस्थिति अनिवार्य: यदि कोई छात्र पहली मुख्य परीक्षा में 3 या उससे अधिक विषयों में शामिल नहीं हुआ है, तो उसे दूसरी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।

विंटर बाउंड स्कूल : पहाड़ी इलाकों के विंटर बाउंड स्कूलों के छात्रों को दोनों में से किसी भी परीक्षा में बैठने की छूट रहेगी।

कमेटी करेगी समीक्षा, 10 से 12 दिन लगेंगे मार्क्स फीडिंग के बाद बोर्ड की कमेटी परिणाम की समीक्षा करेगी। इस प्रक्रिया में करीब 10-12 दिन लगेंगे। सीबीएसई का लक्ष्य है कि जल्द रिजल्ट देकर उच्च शिक्षाके लिए एडमिशन की प्रक्रिया समय पर शुरू की जा सके।

पिछले सालों में कितने दिनों में घोषित हुए CBSE के रिजल्ट

……….

ये खबरें भी पढ़िए…

5 साल बाद 12वीं के रिजल्ट में क्यों गिरावट आई? स्टूडेंट्स को तैयारी का समय कम मिला, जल्द हुए एग्जाम; क्या बोले-एक्सपर्ट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पिछले 5 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब 12वीं के तीनों सब्जेक्ट का रिजल्ट गिरा है। इस साल आट्‌र्स का रिजल्ट 97.54%, कॉमर्स का 93.64% और साइंस का 97.52% रहा। साल 2025 के मुकाबले आट्‌र्स का रिजल्ट 0.24%, साइंस का 0.91% कम रहा। पूरी खबर पढ़ें

सरकारी स्कूल की छात्रा टॉपर, दोस्त फॉर्च्युनर सॉन्ग पर नाचे, साइंस में 499 नंबर लाने वालीं 3 लड़कियां सीकर की; जोधपुर की स्टूडेंट को कार मिलेगी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 12वीं आट्‌र्स, कॉमर्स, साइंस का रिजल्ट मंगलवार सुबह 10 बजे जारी किया गया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परिणाम की घोषणा की। साइंस में 5 संयुक्त टॉपर ने 99.80 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए हैं। आट्‌र्स में भी 3 टॉपर स्टूडेंट को 99.60 प्रतिशत अंक मिले। कॉमर्स में 99.20 प्रतिशत नंबर लेकर एक गर्ल्स स्टूडेंट ने टॉप किया है। टॉप-5 में जयपुर, कोटा और उदयपुर जैसे प्रदेश के बड़े जिलों को जगह नहीं मिली है। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
supreme court on NOTA in election voting leader quality

February 24, 2026/
10:08 pm

नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को NOTA (इनमें से कोई नहीं) विकल्प की उपयोगिता और...

वर्ल्ड अपडेट्स:रूस की राजधानी मास्को के रेस्टोरेंट में धमाका, 3 की मौत, 21 घायल; एंटी टेरेरिस्ट कमेटी का दावा- यह बम ब्लास्ट था

August 2, 2026/
2:44 am

रूस की राजधानी मॉस्को में शनिवार को एक रेस्टोरेंट में प्राइवेट कार्यक्रम के दौरान जोरदार धमाका हुआ। नेशनल एंटी-टेररिज्म कमेटी...

जोमैटो से मंगाई कोल्ड कॉफी में कॉकरोच निकलने का दावा:देवास में ग्राहक बोला- भाई की तबीयत बिगड़ गई, दुकानदार ने कहा-हमने कोई लापरवाही नहीं की

April 7, 2026/
10:30 pm

देवास शहर के अलंकार मार्केट क्षेत्र में कस्टमर ने ऑनलाइन फूड ऑर्डर में कॉकरोच निकलने का दावा किया है। जानकारी...

Deepak Tijori Questions CBFC Decisions

March 27, 2026/
11:50 am

18 मिनट पहले कॉपी लिंक फिल्म धुरंधर 2 की सेंसरशिप पर एक्टर-डायरेक्टर दीपक तिजोरी ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन...

MP Board 10th 12th Result Declared

April 15, 2026/
11:52 am

उज्जैन7 मिनट पहले कॉपी लिंक उज्जैन में 12वीं कक्षा के आर्ट्स संकाय में ज्योति यादव ने 97% अंक हासिल किए...

राजनीति

CBSE 10th Students Can Improve Marks in 3 Subjects; May Exam Proposed

CBSE 10th Students Can Improve Marks in 3 Subjects; May Exam Proposed

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) इस साल (सत्र 2025-26) 10वीं और 12वीं के परिणाम 20 से 25 अप्रैल के बीच घोषित कर सकता है। सीबीएसई ने अब तक अपना रिजल्ट मई या इसके बाद के महीने में जारी किए हैं। ऐसा पहली बार होगा कि अप्रैल में रिजल्ट आएगा।

.

बोर्ड ने कॉपियों के मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया है। फिलहाल ‘मार्क्स फीडिंग’ की प्रक्रिया चल रही है।

उधर, इस शैक्षणिक सत्र से सीबीएसई ने 10वीं के छात्रों के लिए ‘टू-एग्जाम’ पॉलिसी लागू की है। इसका सीधा फायदा उन छात्रों को मिलेगा जो पहली परीक्षा में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। रिजल्ट जारी होने के बाद 10वीं के स्टूडेंट्स को दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

10वीं की दो परीक्षाएं : 3 बड़े सवालों में समझें पूरा गणित

सवाल-1: क्या दोनों बार एग्जाम देना अनिवार्य है? जवाब: नहीं। यह पूरी तरह छात्र की इच्छा पर निर्भर है। अगर आप पहली परीक्षा के स्कोर से संतुष्ट हैं, तो दूसरी परीक्षा देने की जरूरत नहीं है। दूसरी परीक्षा (ऑप्शनल एग्जाम) 15 मई से 1 जून के बीच प्रस्तावित है।

सवाल-2: अगर दूसरी परीक्षा में नंबर कम हो गए तो क्या होगा? जवाब: छात्रों को नुकसान नहीं होगा। बोर्ड ‘बेस्ट ऑफ टू’ पॉलिसी अपनाएगा। यानी दोनों परीक्षाओं में से जिस भी एग्जाम में आपके नंबर ज्यादा होंगे, वही फाइनल रिजल्ट माना जाएगा।

सवाल-3: क्या प्रैक्टिकल भी दो बार देने होंगे? जवाब: नहीं। प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट साल में एक ही बार (दिसंबर-जनवरी) आयोजित किए जाएंगे। दूसरी परीक्षा केवल थ्योरी पेपर्स के लिए होगी।

(सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूल के संचालक एम.ए. राजू के अनुसार)

इस बार सीबीएसई के एग्जाम में करीब 44 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए। अजमेर रीजन में 10वीं और 12वीं के मिलाकर करीब तीन लाख स्टूडेंट्स हैं।

दूसरी परीक्षा के लिए ये हैं 3 मुख्य शर्तें….

सब्जेक्ट की सीमा : छात्र केवल साइंस, मैथ्स, सोशल साइंस और लैंग्वेजेस में से किन्हीं 3 विषयों में ही अपनी परफॉर्मेंस सुधार सकते हैं।

उपस्थिति अनिवार्य: यदि कोई छात्र पहली मुख्य परीक्षा में 3 या उससे अधिक विषयों में शामिल नहीं हुआ है, तो उसे दूसरी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।

विंटर बाउंड स्कूल : पहाड़ी इलाकों के विंटर बाउंड स्कूलों के छात्रों को दोनों में से किसी भी परीक्षा में बैठने की छूट रहेगी।

कमेटी करेगी समीक्षा, 10 से 12 दिन लगेंगे मार्क्स फीडिंग के बाद बोर्ड की कमेटी परिणाम की समीक्षा करेगी। इस प्रक्रिया में करीब 10-12 दिन लगेंगे। सीबीएसई का लक्ष्य है कि जल्द रिजल्ट देकर उच्च शिक्षाके लिए एडमिशन की प्रक्रिया समय पर शुरू की जा सके।

पिछले सालों में कितने दिनों में घोषित हुए CBSE के रिजल्ट

……….

ये खबरें भी पढ़िए…

5 साल बाद 12वीं के रिजल्ट में क्यों गिरावट आई? स्टूडेंट्स को तैयारी का समय कम मिला, जल्द हुए एग्जाम; क्या बोले-एक्सपर्ट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पिछले 5 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब 12वीं के तीनों सब्जेक्ट का रिजल्ट गिरा है। इस साल आट्‌र्स का रिजल्ट 97.54%, कॉमर्स का 93.64% और साइंस का 97.52% रहा। साल 2025 के मुकाबले आट्‌र्स का रिजल्ट 0.24%, साइंस का 0.91% कम रहा। पूरी खबर पढ़ें

सरकारी स्कूल की छात्रा टॉपर, दोस्त फॉर्च्युनर सॉन्ग पर नाचे, साइंस में 499 नंबर लाने वालीं 3 लड़कियां सीकर की; जोधपुर की स्टूडेंट को कार मिलेगी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 12वीं आट्‌र्स, कॉमर्स, साइंस का रिजल्ट मंगलवार सुबह 10 बजे जारी किया गया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परिणाम की घोषणा की। साइंस में 5 संयुक्त टॉपर ने 99.80 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए हैं। आट्‌र्स में भी 3 टॉपर स्टूडेंट को 99.60 प्रतिशत अंक मिले। कॉमर्स में 99.20 प्रतिशत नंबर लेकर एक गर्ल्स स्टूडेंट ने टॉप किया है। टॉप-5 में जयपुर, कोटा और उदयपुर जैसे प्रदेश के बड़े जिलों को जगह नहीं मिली है। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket