Tuesday, 13 Oct 2026 | 01:42 AM

Trending :

EXCLUSIVE

आपकी पेशाब में भी आ रहा स्पर्म? यह कौन सी बीमारी और कितनी खतरनाक, डॉक्टर से जानें वजह और ट्रीटमेंट

authorimg

Last Updated:

Sperm Discharge in Urine: कई लोगों के पेशाब में स्पर्म आने लगता है. अक्सर लोग इसे गंभीर बीमारी मान लेते हैं और नीम-हकीम के चक्कर में फंस जाते हैं. गंगाराम हॉस्पिटल के यूरोलॉजिस्ट डॉ. अमरेंद्र पाठक के मुताबिक पेशाब में स्पर्म आना कोई बीमारी नहीं है. जब युवा लड़कों के शरीर में स्पर्म जमा हो जाता है, तो यह पेशाब के जरिए बाहर निकलने लगता है. कुछ मामलों में स्पर्म का डिस्चार्ज प्रोस्टेट इंफेक्शन की वजह से होता है. ऐसी कंडीशन में एंटीबायोटिक दवाएं दी जाती हैं.

Zoom

पेशाब में स्पर्म आना अधिकतर मामलों में कोई बीमारी नहीं होती है.

Sperm Leakage in Urine Causes: कई पुरुषों की पेशाब में स्पर्म आने लगता है. इससे वे परेशान हो जाते हैं और इसे गंभीर बीमारी मान लेते हैं. कई झोलाछाप इस मौके का फायदा उठाते हैं और इलाज के नाम पर हजारों रुपये ऐंठ लेते हैं. जब समस्या कंट्रोल नहीं होती है, तब जाकर डॉक्टर से मिलते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो पेशाब में सफेद और चिपचिपा पदार्थ निकलना आमतौर पर किसी बीमारी का संकेत नहीं होता है. हालांकि यह समस्या लंबे समय तक रहे, तो इसे नजरअंदाज करना भी सही नहीं है. डॉक्टर से जानते हैं कि पेशाब में स्पर्म क्यों आता है, यह कौन सी बीमारी है और इसका क्या ट्रीटमेंट होता है.

नई दिल्ली के सर गंगाराम सिटी हॉस्पिटल के सीनियर यूरोलॉजिस्ट डॉ. अमरेंद्र पाठक ने News18 को बताया कि 20 से 30 साल के युवाओं की पेशाब में स्पर्म आना एक सामान्य बात है. अधिकतर लोगों को पता भी नहीं होता कि उनकी पेशाब में स्पर्म आ रहा है. कई टेस्ट के जरिए इसका पता लगाया जा सकता है, लेकिन यह बीमारी नहीं होती है. मेडिकल की भाषा में इसे स्पर्मेटोरिया कहा जाता है. यह कई कारणों से हो सकता है. इसकी सबसे बड़ी वजह शरीर में वीर्य का जमा होना है. जब लंबे समय तक कोई युवा यौन संबंध न बनाए, तो इससे शरीर में जरूरत से ज्यादा स्पर्म जमा हो जाता है. धीरे-धीरे शरीर इसे पेशाब के जरिए नेचुरल तरीके से बाहर निकाल देता है. यह कोई बीमारी नहीं है और इससे डरने की जरूरत नहीं है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

यूरोलॉजिस्ट के मुताबिक कई बार पेशाब में स्पर्म आने की वजह प्रोस्टेट ग्लैंड में सूजन या इंफेक्शन हो सकती है. अगर कोई व्यक्ति प्रोफेशनल सेक्स वर्कर के साथ बिना कंडोम के संबंध बनाता है, तो इससे उसके यूरेथ्रा में खतरनाक बैक्टीरिया पहुंच जाते हैं. इससे प्रोस्टेट में सूजन, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन या अन्य संक्रमण पैदा हो सकते हैं. इससे भी सीमन लीक होने लगता है. ऐसे मामलों में जांच के बाद डॉक्टर एंटीबायोटिक दवाएं देते हैं. एक्सपर्ट का साफ कहना है कि इस तरह की समस्याओं से बचने के लिए संबंध बनाते समय कंडोम का इस्तेमाल करें. इससे करीब 70 से 80% तक संक्रमण से बचाव हो सकता है. अगर इसके बाद किसी तरह की समस्या पैदा हो, तो डॉक्टर से मिलकर अपनी जांच कराएं और प्रॉपर ट्रीटमेंट लें.

डॉक्टर पाठक की मानें तो 35-40 की उम्र के बाद शरीर में स्पर्म प्रोडक्शन कम हो जाता है और इसके बाद पेशाब में स्पर्म न के बराबर आता है. ऐसे में अगर आप युवा हैं और सेक्सुअली एक्टिव नहीं है, तब आपको स्पर्म आने की समस्या हो सकती है. इससे घबराने या डरने की बात नहीं है. यह कोई बीमारी नहीं है, बल्कि आपके हेल्दी होने का संकेत है. अगर समस्या बहुत ज्यादा हो रही है और इसके साथ अन्य लक्षण नजर आ रहे हैं, तब आपको इसकी जांच करानी चाहिए. सबसे जरूरी बात यह है कि लोगों को झोलाछापों के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए. किसी भी परेशानी का इलाज क्वालिफाइड डॉक्टर से ही कराना चाहिए.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
पाकिस्तान को हराकर WTC में भारत से आगे बांग्लादेश:टीम इंडिया छठे स्थान पर खिसकी; ऑस्ट्रेलिया 87.5% पॉइंट्स के साथ टॉप पर

May 20, 2026/
1:48 pm

ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की पॉइंट टेबल में बांग्लादेश ने भारत को पीछे छोड़कर पांचवां स्थान हासिल कर लिया...

IPL 2026 Playoff Scenarios Update; RCB SRH PBKS

May 3, 2026/
5:45 am

स्पोर्ट्स डेस्क44 मिनट पहले कॉपी लिंक चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL में शनिवार को मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से...

बंगाल में 15 साल की ममता सरकार का सूरज अस्त... इन 5 हिस्सों के साथ गंगासागर में डूबा टीएमसी का जहाज

May 4, 2026/
10:13 pm

पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार को गिराने वाले पांच कारक: ममता बनर्जी की 15 साल की राजनीति बंगाल में छाई...

आमिर खान सिलक्यारा टनल हादसे पर बनाएंगे फिल्म:कबीर खान करेंगे डायरेक्ट, ऑस्ट्रेलिया में लिखी स्क्रिप्ट; 17 दिन तक फंसे थे 41 मजदूर

July 11, 2026/
12:13 pm

आमिर खान की नई फिल्म ‘सिलक्यारा 41’ की स्क्रिप्ट ऑस्ट्रेलिया में लिखी जा चुकी है। आमिर खान ने एक दिन...

घर में अकेली 8वीं की छात्रा से रेप, गिरफ्तार:एक ही स्कूल में पढ़ते हैं दोनों, आरोपी मिलने आया और कर दी गंदी हरकत

March 29, 2026/
12:05 am

ग्वालियर में एक आठवीं की छात्रा के साथ उसके ही साथ में पढ़ने वाले छात्र ने रेप किया है। घटना...

एपस्टीन फाइल- ट्रम्प पर नाबालिग के यौन शोषण का आरोप:नए दस्तावेज में खुलासा, पहले अधिकारियों ने डुप्लीकेट बताकर रोक दिया था

March 7, 2026/
1:55 am

अमेरिका में न्याय विभाग ने कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े नए दस्तावेज जारी किए हैं। एफबीआई को दिए...

ask search icon

April 4, 2026/
4:54 pm

Last Updated:April 04, 2026, 16:54 IST गर्मियों में मिलने वाला शहतूत सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी...

सेंसेक्स 550 अंक चढ़कर 78,600 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 150 बढ़कर 24,400 पर पहुंचा; आईटी, रियल्टी और फार्मा शेयरों में खरीदारी

April 16, 2026/
9:29 am

आज यानी गुरुवार, 16 अप्रैल को सेंसेक्स 550 अंक (1.64%) की तेजी के साथ 78,600 पर कारोबार कर रहा है।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

आपकी पेशाब में भी आ रहा स्पर्म? यह कौन सी बीमारी और कितनी खतरनाक, डॉक्टर से जानें वजह और ट्रीटमेंट

authorimg

Last Updated:

Sperm Discharge in Urine: कई लोगों के पेशाब में स्पर्म आने लगता है. अक्सर लोग इसे गंभीर बीमारी मान लेते हैं और नीम-हकीम के चक्कर में फंस जाते हैं. गंगाराम हॉस्पिटल के यूरोलॉजिस्ट डॉ. अमरेंद्र पाठक के मुताबिक पेशाब में स्पर्म आना कोई बीमारी नहीं है. जब युवा लड़कों के शरीर में स्पर्म जमा हो जाता है, तो यह पेशाब के जरिए बाहर निकलने लगता है. कुछ मामलों में स्पर्म का डिस्चार्ज प्रोस्टेट इंफेक्शन की वजह से होता है. ऐसी कंडीशन में एंटीबायोटिक दवाएं दी जाती हैं.

Zoom

पेशाब में स्पर्म आना अधिकतर मामलों में कोई बीमारी नहीं होती है.

Sperm Leakage in Urine Causes: कई पुरुषों की पेशाब में स्पर्म आने लगता है. इससे वे परेशान हो जाते हैं और इसे गंभीर बीमारी मान लेते हैं. कई झोलाछाप इस मौके का फायदा उठाते हैं और इलाज के नाम पर हजारों रुपये ऐंठ लेते हैं. जब समस्या कंट्रोल नहीं होती है, तब जाकर डॉक्टर से मिलते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो पेशाब में सफेद और चिपचिपा पदार्थ निकलना आमतौर पर किसी बीमारी का संकेत नहीं होता है. हालांकि यह समस्या लंबे समय तक रहे, तो इसे नजरअंदाज करना भी सही नहीं है. डॉक्टर से जानते हैं कि पेशाब में स्पर्म क्यों आता है, यह कौन सी बीमारी है और इसका क्या ट्रीटमेंट होता है.

नई दिल्ली के सर गंगाराम सिटी हॉस्पिटल के सीनियर यूरोलॉजिस्ट डॉ. अमरेंद्र पाठक ने News18 को बताया कि 20 से 30 साल के युवाओं की पेशाब में स्पर्म आना एक सामान्य बात है. अधिकतर लोगों को पता भी नहीं होता कि उनकी पेशाब में स्पर्म आ रहा है. कई टेस्ट के जरिए इसका पता लगाया जा सकता है, लेकिन यह बीमारी नहीं होती है. मेडिकल की भाषा में इसे स्पर्मेटोरिया कहा जाता है. यह कई कारणों से हो सकता है. इसकी सबसे बड़ी वजह शरीर में वीर्य का जमा होना है. जब लंबे समय तक कोई युवा यौन संबंध न बनाए, तो इससे शरीर में जरूरत से ज्यादा स्पर्म जमा हो जाता है. धीरे-धीरे शरीर इसे पेशाब के जरिए नेचुरल तरीके से बाहर निकाल देता है. यह कोई बीमारी नहीं है और इससे डरने की जरूरत नहीं है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

यूरोलॉजिस्ट के मुताबिक कई बार पेशाब में स्पर्म आने की वजह प्रोस्टेट ग्लैंड में सूजन या इंफेक्शन हो सकती है. अगर कोई व्यक्ति प्रोफेशनल सेक्स वर्कर के साथ बिना कंडोम के संबंध बनाता है, तो इससे उसके यूरेथ्रा में खतरनाक बैक्टीरिया पहुंच जाते हैं. इससे प्रोस्टेट में सूजन, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन या अन्य संक्रमण पैदा हो सकते हैं. इससे भी सीमन लीक होने लगता है. ऐसे मामलों में जांच के बाद डॉक्टर एंटीबायोटिक दवाएं देते हैं. एक्सपर्ट का साफ कहना है कि इस तरह की समस्याओं से बचने के लिए संबंध बनाते समय कंडोम का इस्तेमाल करें. इससे करीब 70 से 80% तक संक्रमण से बचाव हो सकता है. अगर इसके बाद किसी तरह की समस्या पैदा हो, तो डॉक्टर से मिलकर अपनी जांच कराएं और प्रॉपर ट्रीटमेंट लें.

डॉक्टर पाठक की मानें तो 35-40 की उम्र के बाद शरीर में स्पर्म प्रोडक्शन कम हो जाता है और इसके बाद पेशाब में स्पर्म न के बराबर आता है. ऐसे में अगर आप युवा हैं और सेक्सुअली एक्टिव नहीं है, तब आपको स्पर्म आने की समस्या हो सकती है. इससे घबराने या डरने की बात नहीं है. यह कोई बीमारी नहीं है, बल्कि आपके हेल्दी होने का संकेत है. अगर समस्या बहुत ज्यादा हो रही है और इसके साथ अन्य लक्षण नजर आ रहे हैं, तब आपको इसकी जांच करानी चाहिए. सबसे जरूरी बात यह है कि लोगों को झोलाछापों के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए. किसी भी परेशानी का इलाज क्वालिफाइड डॉक्टर से ही कराना चाहिए.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket