Thursday, 28 May 2026 | 09:01 PM

Trending :

ओमान 15वां देश जिसपर ट्रम्प ने हमले की धमकी दी:अब तक 7 देशों पर अटैक किया, 4 देशों को अमेरिका में मिलाने की चेतावनी दी ओमान 15वां देश जिसपर ट्रम्प ने हमले की धमकी दी:अब तक 7 देशों पर अटैक किया, 4 पर कब्जा करने की चेतावनी दी लौकी का भरता रेसिपी: गर्म में मिनटों में पकी हुई लौकी का भरता, खाते-खाते रह जाएंगी उगलियां; विधि नोट करें सिद्धारमैया का ‘बिदाई शॉट’: क्यों जाति सर्वेक्षण डेटा कर्नाटक की राजनीति को फिर से परिभाषित कर सकता है, शिवकुमार के नेतृत्व का परीक्षण करें | भारत समाचार श्रद्धा कपूर का माइकल जैक्सन के गाने पर फनी डांस:कथित बॉयफ्रेंड को टैग कर लिखा- कोई ऐसा ढूंढो जो आपका ऐसा डांस निकाल पाए श्रद्धा कपूर का माइकल जैक्सन के गाने पर फनी डांस:कथित बॉयफ्रेंड को टैग कर लिखा- कोई ऐसा ढूंढो जो आपका ऐसा डांस निकाल पाए
EXCLUSIVE

सूदखोरी से परेशान युवक ने खाया जहर:5 हजार का कर्ज 1 लाख पहुंचा, परिजन ने झोलाछाप डॉक्टर पर लगाया आरोप

पन्ना जिले के अमानगंज में सूदखोरी से परेशान होकर एक 30 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के लिए सतना ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मझगवां शेख निवासी कल्याण सिंह राजपूत के रूप में हुई है। परिजनों ने एक झोला छाप डॉक्टर पर सूदखोरी और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मृतक के पिता पहलवान सिंह ने बताया कि कल्याण सिंह ने कुछ समय पहले अमानगंज निवासी झोलाछाप डॉक्टर राघव ताम्रकार से 5 हजार रुपए उधार लिए थे। आरोप है कि राघव ने ब्याज पर ब्याज लगाकर इस राशि को 1 लाख रुपए में बदल दिया था। मानसिक दवाब में था पहलवान सिंह के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से राघव ताम्रकार लगातार कल्याण सिंह पर पैसे चुकाने का दबाव बना रहा था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। इसी प्रताड़ना से तंग आकर कल्याण सिंह ने यह कदम उठाया। यह घटना 12 अप्रैल 2026 की शाम करीब 5 बजे की है। कल्याण सिंह अमानगंज बाईपास पहुंचा, जहां उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहर खाने के बाद उसने अपने परिजनों को फोन पर इसकी जानकारी दी। सतना ले जाते समय हुई मौत सूचना मिलते ही उसका बड़ा भाई मौके पर पहुंचा, जहां कल्याण सिंह गंभीर हालत में मिला। परिजन उसे तत्काल अमानगंज स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पन्ना जिला अस्पताल रेफर किया गया। पन्ना में भी स्थिति में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे सतना ले जाने की सलाह दी। हालांकि, सतना ले जाते समय रास्ते में ही कल्याण सिंह की मौत हो गई। कल्याण सिंह की मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है। उसके परिवार में एक 9 वर्षीय बच्चा भी है। सूदखोर पर कार्रवाई की मांग मृतक के परिवार और स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी सूदखोर के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि किसी और का परिवार इस तरह तबाह न हो। फिलहाल पुलिस ने आज सोमवार 13 अप्रैल सुबह शव का पंचनामा कार्यवाही उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मुरैना जिला अस्पताल में फायरिंग का VIDEO:प्रसूता को ले जाने के लिए भिड़े 2 निजी अस्पतालों के एजेंट; केस दर्ज करने शिकायत का इंतजार

March 18, 2026/
10:36 am

मुरैना जिला अस्पताल के नवीन प्रसूति गृह के बाहर 15 मार्च की रात कैलारस से आई एक प्रसूता को अपने-अपने...

श्योपुर भाजपा कार्यालय पर पोस्टर चिपकाए:लिखा- बीजेपी ने बीफ कंपनियों से चंदा लेकर अपनी तिजोरी भरी, तीन लोगों पर FIR

April 22, 2026/
10:18 pm

श्योपुर के शिवपुरी रोड पर स्थित भाजपा कार्यालय में बुधवार सुबह जमकर हंगामा हुआ। तीन युवकों ने कार्यालय परिसर में...

ग्वालियर में गर्मी बढ़ी, अधिकतम तापमान 40 पार:न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर, राजस्थान से आ रही हवाओं का असर

April 16, 2026/
9:42 am

ग्वालियर में अप्रैल के पहले पखवाड़े में ही तेज गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। राजस्थान से आ रही...

फ्रेंच फुटबॉल की बदलती रवायत:खदानों के शहर से निकली ‘अंडरडॉग’ टीम आरसी लेन्स, सबसे अमीर क्लब पीएसजी को दे रही टक्कर

April 14, 2026/
1:34 pm

यूरोपियन फुटबॉल में जब भी ताकत और पैसे की बात होती है, तो पीएसजी का नाम सबसे ऊपर आता है।...

कोहली IPL में 9 हजार रन बनाने वाले पहले बैटर:दिल्ली ने लोएस्ट पावरप्ले स्कोर बनाया; बेंगलुरु ने 81 बॉल रहते मैच जीता; मोमेंट्स-रिकॉर्डस

April 28, 2026/
4:30 am

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया। सोमवार को...

अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में तीसरी प्रॉपर्टी खरीदी:₹35 करोड़ में 2.67 एकड़ जमीन की डील हुई; अयोध्या में 90 करोड़ का निवेश कर चुके

March 6, 2026/
6:43 pm

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने राम मंदिर की जन्मभूमि अयोध्या में एक और बड़ी प्रॉपर्टी खरीदी है। उन्होंने ‘हाउस ऑफ...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

सूदखोरी से परेशान युवक ने खाया जहर:5 हजार का कर्ज 1 लाख पहुंचा, परिजन ने झोलाछाप डॉक्टर पर लगाया आरोप

सूदखोरी से परेशान युवक ने खाया जहर:5 हजार का कर्ज 1 लाख पहुंचा, परिजन ने झोलाछाप डॉक्टर पर लगाया आरोप

पन्ना जिले के अमानगंज में सूदखोरी से परेशान होकर एक 30 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के लिए सतना ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मझगवां शेख निवासी कल्याण सिंह राजपूत के रूप में हुई है। परिजनों ने एक झोला छाप डॉक्टर पर सूदखोरी और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मृतक के पिता पहलवान सिंह ने बताया कि कल्याण सिंह ने कुछ समय पहले अमानगंज निवासी झोलाछाप डॉक्टर राघव ताम्रकार से 5 हजार रुपए उधार लिए थे। आरोप है कि राघव ने ब्याज पर ब्याज लगाकर इस राशि को 1 लाख रुपए में बदल दिया था। मानसिक दवाब में था पहलवान सिंह के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से राघव ताम्रकार लगातार कल्याण सिंह पर पैसे चुकाने का दबाव बना रहा था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। इसी प्रताड़ना से तंग आकर कल्याण सिंह ने यह कदम उठाया। यह घटना 12 अप्रैल 2026 की शाम करीब 5 बजे की है। कल्याण सिंह अमानगंज बाईपास पहुंचा, जहां उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहर खाने के बाद उसने अपने परिजनों को फोन पर इसकी जानकारी दी। सतना ले जाते समय हुई मौत सूचना मिलते ही उसका बड़ा भाई मौके पर पहुंचा, जहां कल्याण सिंह गंभीर हालत में मिला। परिजन उसे तत्काल अमानगंज स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पन्ना जिला अस्पताल रेफर किया गया। पन्ना में भी स्थिति में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे सतना ले जाने की सलाह दी। हालांकि, सतना ले जाते समय रास्ते में ही कल्याण सिंह की मौत हो गई। कल्याण सिंह की मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है। उसके परिवार में एक 9 वर्षीय बच्चा भी है। सूदखोर पर कार्रवाई की मांग मृतक के परिवार और स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी सूदखोर के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि किसी और का परिवार इस तरह तबाह न हो। फिलहाल पुलिस ने आज सोमवार 13 अप्रैल सुबह शव का पंचनामा कार्यवाही उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket