Monday, 07 Sep 2026 | 11:22 PM

Trending :

रिटायर्ड डीएसपी पर दर्ज केस निरस्त करने की मांग:मंदसौर में सौंपा ज्ञापन; पन्ना में सीट बेल्ट विवाद को गंभीर अपराध बनाने का आरोप

मध्य प्रदेश पुलिस पेंशनर्स संघ के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह परिहार (सेवानिवृत्त टीआई) के नेतृत्व में मंदसौर में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय भोपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन मंदसौर कंट्रोल रूम में सीएसपी जितेंद्र कुमार भास्कर को दिया गया। ज्ञापन में जिला पन्ना के मडला थाना क्षेत्र में 80 वर्षीय सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) भारत सिंह चौहान और उनकी 76 वर्षीय पत्नी राजश्री चौहान के साथ कथित अभद्र व्यवहार और उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक प्रकरण को निरस्त करने की मांग की गई है। यह है पूरा मामला
संघ के अनुसार, 7 अप्रैल 2026 को भारत सिंह चौहान अपनी पत्नी के साथ कार से पन्ना-छतरपुर नेशनल हाईवे-39 से गुजर रहे थे। इसी दौरान मंडला थाने के सामने वाहन चेकिंग की जा रही थी। पेंशनर्स संघ का आरोप है कि आरक्षक को वाहन चेकिंग का वैधानिक अधिकार नहीं था, इसके बावजूद वाहन रोका गया और चौहान दंपती के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। संघ का दावा है कि इस घटना का वीडियो फुटेज भी मौजूद है, जिसमें दंपती द्वारा समझाइश दी जाती दिखाई दे रही है। आर्म्स एक्ट में केस दर्ज करने पर सवाल
ज्ञापन में कहा गया है कि चौहान की पत्नी के पास मौजूद लाइसेंसी बंदूक को लेकर पुलिस ने गलत आरोप लगाते हुए यह दर्शाया कि आरक्षक पर बंदूक तानकर धमकी दी गई, जबकि वीडियो में ऐसा कोई तथ्य नहीं दिखता। इसके बावजूद थाना प्रभारी उप निरीक्षक रचना पटेल द्वारा एक आरक्षक की रिपोर्ट के आधार पर गंभीर प्रकरण बना दिया गया। संघ ने इसे “असत्य एवं मनगढ़ंत कहानी” बताते हुए कहा कि केवल सीट बेल्ट न पहनने जैसे सामान्य मोटर व्हीकल एक्ट के मामले को अनावश्यक रूप से गंभीर अपराध में बदल दिया गया। “80 साल के पेंशनर से बाधा संभव नहीं”
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि 35-40 वर्षों तक पुलिस सेवा देने वाले 80 वर्षीय अधिकारी और उनकी 76 वर्षीय पत्नी द्वारा 8-10 पुलिसकर्मियों के शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करना तर्कसंगत नहीं है। इससे स्पष्ट होता है कि मामला तथ्यों के विपरीत दर्ज किया गया है। पहले भी मिल चुकी हैं शिकायतें
पुलिस पेंशनर्स संघ ने दावा किया कि प्रदेशभर में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के साथ थानों व अन्य संस्थानों में अभद्र व्यवहार की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, जिससे पेंशनर्स में आक्रोश बढ़ रहा है। संघ ने ज्ञापन के माध्यम से निम्न मांगें रखीं भारत सिंह चौहान एवं उनकी पत्नी के खिलाफ दर्ज प्रकरण को खारिज किया जाए। संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। मप्र पुलिस मैन्युअल के नियम 64(11) का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। निष्पक्ष जांच के लिए मामले की जांच पन्ना जिले के बाहर के किसी वरिष्ठ अधिकारी से कराई जाए। वीडियो फुटेज को जांच का आधार बनाया जाए।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
शिल्पा शेट्टी ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए:मां विंध्‍यवासिनी को चुनरी चढ़ाई, 4 बनारसी साड़ियां खरीदीं; बोलीं- मैं सौभाग्यशाली हूं

April 23, 2026/
7:42 pm

फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी 2 दिन काशी में रहीं। वह बुधवार को मां सुनंदा शेट्टी के साथ पहुंची। रात 10...

Australia Wins T20 Series 3-0 vs Bangladesh

June 21, 2026/
6:40 pm

चट्टोग्राम55 मिनट पहले कॉपी लिंक ऑस्ट्रेलिया ने 11 ओवर में 110 रन का टारगेट चेज किया। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टी-20...

Jemimah Rodrigues has scored a fifty against Australia (Picture credit: X @BCCIWomen)

March 6, 2026/
7:41 pm

आखरी अपडेट:मार्च 06, 2026, 19:41 IST सीक्वल की रिलीज़ ने व्यापक विवाद को जन्म दिया, आलोचकों और राजनीतिक हस्तियों ने...

सोना ₹392 बढ़कर ₹1.59 लाख पर पहुंचा:इस साल ₹26 हजार महंगा हो चुका, चांदी ₹1494 गिरकर ₹2.66 लाख किलो पर आई

May 21, 2026/
12:19 pm

सोने के दाम में आज यानी 21 मई को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10...

तस्वीर का विवरण

May 14, 2026/
4:36 pm

पकौड़ों के लिए: 1 कप बेसन, 1 इलेक्ट्रोनिक कटा प्याज, 1 हरी मिर्च, थोड़ा हरा धनिया, नमक का स्वाद, तेल...

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा उदयपुर पहुंचे:26 फरवरी को ITC मोमेंटोज होटल में फेरे लेंगे, गेस्ट की लिस्ट में 200 से ज्यादा नाम

February 23, 2026/
10:09 am

साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना सोमवार को उदयपुर पहुंचे। यहां से सीधे होटल के लिए...

राजनीति

रिटायर्ड डीएसपी पर दर्ज केस निरस्त करने की मांग:मंदसौर में सौंपा ज्ञापन; पन्ना में सीट बेल्ट विवाद को गंभीर अपराध बनाने का आरोप

रिटायर्ड डीएसपी पर दर्ज केस निरस्त करने की मांग:मंदसौर में सौंपा ज्ञापन; पन्ना में सीट बेल्ट विवाद को गंभीर अपराध बनाने का आरोप

मध्य प्रदेश पुलिस पेंशनर्स संघ के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह परिहार (सेवानिवृत्त टीआई) के नेतृत्व में मंदसौर में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय भोपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन मंदसौर कंट्रोल रूम में सीएसपी जितेंद्र कुमार भास्कर को दिया गया। ज्ञापन में जिला पन्ना के मडला थाना क्षेत्र में 80 वर्षीय सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) भारत सिंह चौहान और उनकी 76 वर्षीय पत्नी राजश्री चौहान के साथ कथित अभद्र व्यवहार और उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक प्रकरण को निरस्त करने की मांग की गई है। यह है पूरा मामला
संघ के अनुसार, 7 अप्रैल 2026 को भारत सिंह चौहान अपनी पत्नी के साथ कार से पन्ना-छतरपुर नेशनल हाईवे-39 से गुजर रहे थे। इसी दौरान मंडला थाने के सामने वाहन चेकिंग की जा रही थी। पेंशनर्स संघ का आरोप है कि आरक्षक को वाहन चेकिंग का वैधानिक अधिकार नहीं था, इसके बावजूद वाहन रोका गया और चौहान दंपती के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। संघ का दावा है कि इस घटना का वीडियो फुटेज भी मौजूद है, जिसमें दंपती द्वारा समझाइश दी जाती दिखाई दे रही है। आर्म्स एक्ट में केस दर्ज करने पर सवाल
ज्ञापन में कहा गया है कि चौहान की पत्नी के पास मौजूद लाइसेंसी बंदूक को लेकर पुलिस ने गलत आरोप लगाते हुए यह दर्शाया कि आरक्षक पर बंदूक तानकर धमकी दी गई, जबकि वीडियो में ऐसा कोई तथ्य नहीं दिखता। इसके बावजूद थाना प्रभारी उप निरीक्षक रचना पटेल द्वारा एक आरक्षक की रिपोर्ट के आधार पर गंभीर प्रकरण बना दिया गया। संघ ने इसे “असत्य एवं मनगढ़ंत कहानी” बताते हुए कहा कि केवल सीट बेल्ट न पहनने जैसे सामान्य मोटर व्हीकल एक्ट के मामले को अनावश्यक रूप से गंभीर अपराध में बदल दिया गया। “80 साल के पेंशनर से बाधा संभव नहीं”
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि 35-40 वर्षों तक पुलिस सेवा देने वाले 80 वर्षीय अधिकारी और उनकी 76 वर्षीय पत्नी द्वारा 8-10 पुलिसकर्मियों के शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करना तर्कसंगत नहीं है। इससे स्पष्ट होता है कि मामला तथ्यों के विपरीत दर्ज किया गया है। पहले भी मिल चुकी हैं शिकायतें
पुलिस पेंशनर्स संघ ने दावा किया कि प्रदेशभर में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के साथ थानों व अन्य संस्थानों में अभद्र व्यवहार की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, जिससे पेंशनर्स में आक्रोश बढ़ रहा है। संघ ने ज्ञापन के माध्यम से निम्न मांगें रखीं भारत सिंह चौहान एवं उनकी पत्नी के खिलाफ दर्ज प्रकरण को खारिज किया जाए। संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। मप्र पुलिस मैन्युअल के नियम 64(11) का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। निष्पक्ष जांच के लिए मामले की जांच पन्ना जिले के बाहर के किसी वरिष्ठ अधिकारी से कराई जाए। वीडियो फुटेज को जांच का आधार बनाया जाए।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket