Tuesday, 01 Sep 2026 | 01:18 AM

Trending :

राजेंद्रग्राम से 3 हाथी 20 किमी चलकर जैतहरी पहुंचे:एक हाथी लापता, फसलों को नुकसान; कच्चे घर को तोड़ा

अनूपपुर जिले में हाथियों की धमक से दहशत का माहौल है। चार हाथियों ने अलग-अलग गुटों में बंटकर रिहाइशी इलाकों और खेतों में जमकर उत्पात मचाया है। कहीं कच्चे मकान ढहाए जा रहे हैं, तो कहीं लहलहाती फसलें रौंदी जा रही हैं। वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की निगरानी कर रही है, लेकिन एक हाथी के लापता होने से महकमे की चिंता बढ़ गई है। राजेंद्रग्राम इलाके में पिछले 10 दिनों से डेरा जमाए तीन हाथियों का दल अब जैतहरी पहुंच गया है। शनिवार और रविवार की रात इन हाथियों ने बेनीबारी बीट से निकलकर कोहका, बम्हनी और धर्मदास जैसे गांवों से होते हुए लंबा सफर तय किया। इस दौरान आमाटोला और डोकराटोला में किसानों की फसलों को हाथियों ने जमकर नुकसान पहुंचाया। सोमवार सुबह यह दल जैतहरी के गोबरी जंगल पहुंचा है, जहां फिलहाल हाथी आराम कर रहे हैं। अकेले हाथी का हमला: बाल-बाल बचा परिवार एक अन्य मामला जिला मुख्यालय के पास पोंड़ी और भोलगढ़ बीट का है। यहां एक अकेले हाथी ने जमकर तबाही मचाई। शनिवार की रात इस हाथी ने चटुआ गांव में समयलाल पाव के कच्चे घर को निशाना बनाया। हाथी ने घर की दीवारें तोड़ दीं और अंदर रखा अनाज चट कर गया। गनीमत रही कि समयलाल और उसका परिवार वक्त रहते घर से बाहर निकल गया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। इससे पहले भी यह हाथी बघमंडा और बरबसपुर में नुकसान पहुंचा चुका है। एक हाथी लापता, वन विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट हैरानी की बात यह है कि रविवार सुबह से इस अकेले हाथी की लोकेशन नहीं मिल पा रही है। वन विभाग की टीम पोंड़ी और भोलगढ़ के जंगलों में उसकी तलाश कर रही है। जैतहरी और अमरकंटक के रेंजर अपनी टीमों के साथ रात भर गश्त कर रहे हैं। विभाग ने ग्रामीणों को सख्त हिदायत दी है कि वे जंगल की ओर न जाएं और हाथियों को देखने के लिए भीड़ न लगाएं। ग्रामीणों से रात के समय विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ask search icon

April 7, 2026/
4:36 pm

Last Updated:April 07, 2026, 16:36 IST पॉपुलर के पत्ते न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि इनके औषधीय गुण...

पंजाब न्यूज़: पंजाब बीजेपी ने EC से की ईवीएम की जगह मतपत्रों से वोटिंग वोटिंग के फैसले को वापस लेने की मांग, AAP पर लगाया ये आरोप

May 14, 2026/
8:29 am

पंजाब भाजपा के एक सहयोगी ने रविवार को राज्य के कमिश्नर से मुलाकात कर आगामी स्थानीय बैसाखी में मोके की...

भगवान शिव के रोल में दिखेंगे रणवीर सिंह:अमिश त्रिपाठी की किताब 'द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा' के खरीदे राइट्स

May 13, 2026/
5:28 pm

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने करियर के एक और बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक…‘उन्होंने अपने प्रोडक्शन...

Ireland vs New Zealand Live Cricket Score, Only Test, Day 1: Latest updates  from first day's play in Belfast. (X)

May 27, 2026/
2:55 pm

आखरी अपडेट:27 मई, 2026, 14:55 IST भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि फैसले ने चुनाव निकाय द्वारा शुरू की...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

राजेंद्रग्राम से 3 हाथी 20 किमी चलकर जैतहरी पहुंचे:एक हाथी लापता, फसलों को नुकसान; कच्चे घर को तोड़ा

राजेंद्रग्राम से 3 हाथी 20 किमी चलकर जैतहरी पहुंचे:एक हाथी लापता, फसलों को नुकसान; कच्चे घर को तोड़ा

अनूपपुर जिले में हाथियों की धमक से दहशत का माहौल है। चार हाथियों ने अलग-अलग गुटों में बंटकर रिहाइशी इलाकों और खेतों में जमकर उत्पात मचाया है। कहीं कच्चे मकान ढहाए जा रहे हैं, तो कहीं लहलहाती फसलें रौंदी जा रही हैं। वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की निगरानी कर रही है, लेकिन एक हाथी के लापता होने से महकमे की चिंता बढ़ गई है। राजेंद्रग्राम इलाके में पिछले 10 दिनों से डेरा जमाए तीन हाथियों का दल अब जैतहरी पहुंच गया है। शनिवार और रविवार की रात इन हाथियों ने बेनीबारी बीट से निकलकर कोहका, बम्हनी और धर्मदास जैसे गांवों से होते हुए लंबा सफर तय किया। इस दौरान आमाटोला और डोकराटोला में किसानों की फसलों को हाथियों ने जमकर नुकसान पहुंचाया। सोमवार सुबह यह दल जैतहरी के गोबरी जंगल पहुंचा है, जहां फिलहाल हाथी आराम कर रहे हैं। अकेले हाथी का हमला: बाल-बाल बचा परिवार एक अन्य मामला जिला मुख्यालय के पास पोंड़ी और भोलगढ़ बीट का है। यहां एक अकेले हाथी ने जमकर तबाही मचाई। शनिवार की रात इस हाथी ने चटुआ गांव में समयलाल पाव के कच्चे घर को निशाना बनाया। हाथी ने घर की दीवारें तोड़ दीं और अंदर रखा अनाज चट कर गया। गनीमत रही कि समयलाल और उसका परिवार वक्त रहते घर से बाहर निकल गया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। इससे पहले भी यह हाथी बघमंडा और बरबसपुर में नुकसान पहुंचा चुका है। एक हाथी लापता, वन विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट हैरानी की बात यह है कि रविवार सुबह से इस अकेले हाथी की लोकेशन नहीं मिल पा रही है। वन विभाग की टीम पोंड़ी और भोलगढ़ के जंगलों में उसकी तलाश कर रही है। जैतहरी और अमरकंटक के रेंजर अपनी टीमों के साथ रात भर गश्त कर रहे हैं। विभाग ने ग्रामीणों को सख्त हिदायत दी है कि वे जंगल की ओर न जाएं और हाथियों को देखने के लिए भीड़ न लगाएं। ग्रामीणों से रात के समय विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket