Wednesday, 10 Jun 2026 | 08:46 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Punjab Beadbi Bill Passed; CM Announces Life Imprisonment Till Death

.

पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर बेअदबी बिल से जुड़ी रही। जिसे विधानसभा में सर्वसम्मति से पास किया। अब इसे गवर्नर की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। इस बिल के कानून बनने पर बेअदबी करने वाले को उम्रकैद की सजा होगी। आरोपी की जमानत भी नहीं होगी।

दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. CM बोले- एक कौआ मारकर लटका दिया तो कोई बेअदबी नहीं करेगा

पंजाब विधानसभा के स्पेशल सेशन में सोमवार को CM भगवंत मान ने जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक-2026 पेश किया। इसे सर्वसम्मति से पास किया गया। उन्होंने कहा कि बेअदबी की सजा उम्रकैद टिल डेथ तक है। उन्होंने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप की बेअदबी के बारे में विस्तार से बताया गया है।

मान ने कहा- यह स्टेट एक्ट है। गवर्नर से साइन करवाना हमारी ही नहीं आपकी भी जिम्मेदारी है। आप गवर्नर के पास मेरी शिकायत लेकर हर तीसरे दिन पहुंच जाते हो। कभी काम करवाने भी चले जाया करो। गवर्नर ने लेट किया तो दोनों साथ चलेंगे। स्पीकर साहब ! एक आधा कौआ मारकर लटका दिया तो दोबारा पीढ़ियों तक कोई बेअदबी नहीं करेगा।

सदन में बाजवा ने कहा कि बेअदबी के 5 केस शहर से बाहर चले गए। सरकार ने विरोध नहीं किया। कुंवर विजय प्रताप सिंह पोस्टर बॉय था, वह पार्टी से बाहर है। इस पर CM मान भड़क गए। उन्होंने कहा- आपका खजाना मंत्री व मुख्यमंत्री पार्टी से बाहर हैं। किसको मंत्री बनाना है या नहीं बनाना, यह हमारा फैसला है। आपसे 4 साल बाद प्रधानगी छीन ली है। किसी मौके पर तो कोई शर्म रख लिया करो (पढ़ें पूरी खबर)

2. वृंदावन हादसा- चौथे दिन लुधियाना के 2 और श्रद्धालुओं की लाशें मिलीं

वृंदावन में नाव हादसे के चौथे दिन 2 और श्रद्धालुओं की लाशें मिलीं। इसमें एक महिला और दूसरी युवक की है। दोनों लुधियाना के रहने वाले हैं। अब मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। अभी एक युवक लापता है। उसकी तलाश में सेना, NDRF-SDRF समेत करीब 250 लोगों की अलग-अलग टीमें जुटी हैं। टीमों ने जांच का दायरा भी 14 किमी से बढ़ाकर 20 किमी कर दिया गया है।

मरने वाले युवक की पहचान यश भल्ला और महिला की पहचान मोनिका के रूप में हुई है। यश पहली बार वृंदावन गया था। वह बांके बिहारी ग्रुप के साथ जुड़ा था और ढोलक बजाता था। हादसे से पहले सामने आए वीडियो में भी वह भजन गाते हुए ढोलक बजाता नजर आया है। मोनिका की शादी को अभी 6 महीने ही हुए थे।

वह अपनी सास के साथ यात्रा पर गई थी। उसका पति विदेश में है और उसकी भी जल्द विदेश जाने की तैयारी थी। वहीं, लापता युवक पंकज फाजिल्का के जलालाबाद का रहने वाला है। वह माता-पिता का इकलौता बेटा है। युवक निजी कंपनी में काम करता है। उसकी पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। हादसे में उसके दो रिश्तेदारों की मौत हो चुकी है। (पढ़ें पूरी खबर)

3. नशे में धुत युवक-युवती का VIDEO, युवती चेहरा छुपाती दिखी

लुधियाना में नशे में धुत लड़के और लड़की का वीडियो सामने आया है। बस स्टैंड के पास दोनों नशे में इस कदर धुत थे कि उनसे चला नहीं जा रहा था। युवक अपना सिर झुकाकर खड़ा हो गया और युवती नशे में झूम रही थी। इस दौरान लड़की अपना चेहरा भी छुपाती दिखी। ये वीडियो रविवार (12 अप्रैल) का बताया जा रहा है।

पहला वीडियो रायकोट के पशु प्रेमी ने और दूसरा वीडियो लुधियाना के एक युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। लोगों का कहना है कि ये लड़कियां नशा करने के लिए देह व्यापार तक करती हैं। उसमें जो कमाई करती हैं, उसे नशे में उड़ा देती हैं। रविवार को पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया और कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियो को शेयर किया।

बिक्रम सिंह मजीठिया ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर लिखा- लुधियाना के बस स्टैंड के पास एक युवक और एक युवती नशे में धुत होकर सड़कों पर गिरे पड़े हैं और सरकार अभी भी कागजों पर जीत के दावे कर रही है। नशे के आंकड़ों से खेलकर 90,000 गिरफ्तारियों के झूठे दावे करते हो, फिर चिट्टा खुलेआम कैसे बिक रहा है? पंजाबियों को और कितना बेवकूफ बनाओगे? यह नशे के खिलाफ जंग नहीं, यह आत्मसमर्पण है। (पढ़ें पूरी खबर)

4. महिलाओं को ₹1000 की स्कीम, रजिस्ट्रेशन की तारीख बदली

पंजाब में महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए देने वाली ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना’ के लिए रजिस्ट्रेशन अब 15 अप्रैल से होगा। पहले इसके लिए 13 अप्रैल, बैसाखी का दिन तय था, लेकिन बेअदबी कानून को लेकर स्पेशल विधानसभा सेशन की वजह से इसे टाल दिया गया।

इससे पहले कल, 14 अप्रैल को सीएम भगवंत मान जालंधर के आदमपुर में रैली कर इसकी शुरूआत करेंगे। इस योजना की शुरुआत 7 जिलों मुक्तसर, रोपड़, पटियाला, संगरूर, मोगा, जालंधर, फरीदकोट से होगी। इनमें से 5 जिले सबसे ज्यादा विधानसभा सीटों वाले मालवा और 2 जिले दलित लैंड कहे जाने वाले दोआबा के हैं।

इसके अलावा जिन विधानसभा क्षेत्रों को चुना गया है, उनमें 4 सीटें मंत्रियों, एक स्पीकर और एक AAP की महिला विंग की स्टेट प्रेजिडेंट का है। खास बात यह है कि सरकार ने SC वर्ग की महिलाओं को 500 रुपए ज्यादा यानी 1500 रुपए देने का ऐलान किया है। (पढ़ें पूरी खबर)

5. गोल्डन टेंपल के पास युवकों की पिटाई

गोल्डन टेंपल के मंजी साहिब दीवान हॉल के बाहर कुछ युवकों के पास से इंजेक्शन, तंबाकू और बीड़ी मिली। जिससे वहां मौजूद युवक भड़क गया। उसने उन युवकों की पिटाई कर दी। आरोप लगाया गया कि इन लोगों ने एक युवक का फोन भी चोरी किया था। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया। जिसमें देखा जा सकता है कि लाल रुमाल बांधे एक युवक दो अन्य युवकों को थप्पड़ मार रहा है, जबकि बाकी युवक उनके बैग की तलाशी ले रहे हैं। इसमें सबसे पहले दिखता है कि एक युवक लाइटर दिखा रहा है, दूसरा तंबाकू/बीड़ी दिखा रहा है। एक युवक वीडियो बना रहा है और दो अन्य लोग चेकिंग कर रहे हैं।

लाल रुमाल बांधे युवक कहता है कि यह सारा सामान तुम्हारा है और वह एक थप्पड़ मार देता है। तब वह युवक सामने से कहता है, मैं कुछ नहीं खाता, मेरा नाम मत लो। इस पर दूसरा युवक और उसके साथी कहते हैं, खाता क्यों नहीं ओए? फिर वह युवक कहता है, जिससे मर्जी जाकर पूछ लो, मैं बुटीक पर काम करता हूं और शनिवार को आता हूं। (पढ़ें पूरी खबर)

6. क्रिकेटर अर्शदीप रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन संग दिखे

इंडियन क्रिकेटर अर्शदीप सिंह, रूमर्ड गर्लफ्रेंड मॉडल समरीन कौर के साथ पहली बार चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर नजर आए। दोनों आपस में बात करते हुए जा रहे थे। इस दौरान फैंस ने उनका वीडियो बना लिया। इसके अलावा पंजाब किंग्स की टीम मुंबई में मैच खेलने गई है। कल (12 अप्रैल) शाम को मॉडल समरीन कौर ने सोशल मीडिया पर मुंबई स्थित गेटवे ऑफ इंडिया की फोटो शेयर की थी।

इसके बाद क्रिकेटर अर्शदीप ने भी माइक टेस्टिंग के बहाने स्नैपचैट पर इसी जगह की स्टोरी शेयर की। इससे फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों साथ में ही घूम रहे हैं। वह एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इस रिश्ते को लेकर अर्शदीप सिंह या समरीन कौर ने अभी औपचारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

उधर, अर्शदीप के पिता दर्शन सिंह ने बताया कि यह अर्शदीप का निजी मामला है। वह उसकी गर्लफ्रेंड या मंगेतर जो भी है, इसमें मीडिया से संबंधित कोई मामला नहीं है। वह किससे शादी करेगा, यह उसका निजी फैसला है।वहीं मां बलजीत कौर ने कहा कि लोग सोशल मीडिया पर पता नहीं क्या डाल देते हैं, लेकिन इस मामले में कोई सच्चाई नहीं है। जब इस तरह का कुछ होगा, तो सभी के सामने आ जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर)

7. बब्बू मान बोले- पॉडकॉस्ट करने वाले सांप, इनका फन कुचलना पड़ेगा

पंजाबी सिंगर बब्बू मान ने पॉडकास्ट करने वालों को मिट्‌टी खाने वाला सांप कहा है। उन्होंने कहा कि आज नहीं तो कल इनका फन कुचलना ही पड़ेगा। बब्बू मान ने कहा कि 90% दिन भर बकरियों की तरह बर-बर करते रहते हैं।

बब्बू मान ने ये बातें स्पेन के बार्सिलोना में एक लाइव शो के दौरान कहीं। मान की नाराजगी पंजाब के पॉडकास्टरों के प्रति देखी गई। इसका 50 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। हालांकि बब्बू मान इतने नाराज किस बात पर हैं, इसको लेकर अभी क्लियर नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि अपने खिलाफ कही जाने वाली बातों के कारण‍ पॉडकास्ट करने वालों से नाराज हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

8. पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

चंडीगढ़ में विदेश मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों को एक ईमेल मिली है, जिसमें पासपोर्ट ऑफिस और पोस्ट ऑफिसों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ईमेल में कहा गया है कि डाकघरों और पासपोर्ट ऑफिस में सायनाइड भरे कुल 14 जहरीले IED लगाए गए हैं। ईमेल में मैथ्यू वैनडाइक और जाफर सादिक को रिहा करने की बात लिखी गई है।

यह ईमेल रविवार-सोमवार की दरमियानी रात 1 बजे भेजा गया और सोमवार दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर ब्लास्ट होने की बात कही गई। ई-मेल भेजने वाले ने खुद को आजाद द्रविड़ नाडु से जुड़ा हुआ बताया। इसमें उसने धमकी के पीछे की वजह तमिलनाडु में राजनीतिक, पुलिस के मामलों के साथ बांग्लादेश से जुड़ी घटनाओं पर नाराजगी को बताया है।

इसके अलावा कुछ मामलों में अवैध पुलिस कार्रवाई और अधिकारियों पर अन्यायपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाया है। यह ईमेल मिलने के बाद चंडीगढ़ पुलिस एक्टिव हुई और पासपोर्ट ऑफिस खाली करवाकर उसकी तलाशी ली। हालांकि, पुलिस को कुछ मिला नहीं। इसके बाद टीम डाकघरों में नहीं गई। (पढ़ें पूरी खबर)

9. पत्नी बोली- प्राइवेट पार्ट में बियर की बोतल डाली

लुधियाना में पति कई वर्षों तक पत्नी के साथ अननेचुरल संबंध बनाता रहा। पत्नी मना करती रही, लेकिन पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। पत्नी जब भी घर के खर्च और बच्चों की फीस के लिए पैसे मांगती तो पति उसे अननेचुरल संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। महिला ने कहा कि उसने प्राइवेट पार्ट में बियर की खाली बोतल डाल दी। वह चिल्लाती रही, लेकिन उसे कोई दया नहीं आई।

पत्नी ने कहा कि इस दरिंदगी से परेशान होकर अब उसका डटकर विरोध करना शुरू किया तो पति ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। घायल अवस्था में वह अपने छोटे बेटे को लेकर मायके गई और उसके बाद उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

पत्नी कहा कि 6 अप्रैल को हमने अपने बेडरूम में मोबाइल कैमरा छुपाकर लगाया और जिसमें पति की हरकतें रिकॉर्ड की। पुलिस को वीडियो दिखा दिए हैं। वहीं दुगरी थाने के एसएचओ सुखविंदर सिंह देओल ने बताया कि महिला की शिकायत मिली है और उसके बाद पति के खिलाफ मारपीट व रेप की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर दी है। (पढ़ें पूरी खबर)

खबर हटके…

10. महिला ने ठीक से नहीं लगाया हैंडब्रेक, शोरूम में घुसी बेकाबू कार

जीरकपुर में ढकोली स्थित सुषमा कैपिटल कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में एक महिला की बेकाबू कार लोअर ग्राउंड में बने शोरूम में जा घुसी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही जीरकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

ढकोली निवासी एक महिला अपनी कार लेकर सुषमा कैपिटल के गेट नंबर-2 से कॉम्प्लेक्स में दाखिल हुई थी। उसने कार को पार्किंग में खड़ा किया और खरीदारी के लिए चली गई। बताया जा रहा है कि कार गियर में ही लगी रह गई थी और हैंडब्रेक भी ठीक से नहीं लगाया गया था।

कुछ समय बाद जब महिला वापस लौटी और उसने कार स्टार्ट की, तो कार अचानक झटके के साथ आगे बढ़ी और बेकाबू हो गई। महिला के कुछ समझ पाने से पहले ही कार तेज रफ्तार से लोअर ग्राउंड की ओर उतर गई। वहां उसने एक शोरूम का बड़ा शीशा तोड़ते हुए अंदर प्रवेश कर लिया। (पढ़ें पूरी खबर)

(कल शाम साढ़े 5 बजे फिर होगी मुलाकात)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
पेंच टाइगर रिजर्व के पास सड़क पार करते दिखा बाघ:बाइक सवारों ने बनाया वीडियो; वन विभाग ने सावधानी बरतने की अपील

April 30, 2026/
7:07 am

सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व से सटे खवासा-टुरिया मार्ग पर बुधवाक देर रात बाघ सड़क पार करता दिखा। इस...

अमेरिकी उपराष्ट्रपति बोले- ईरान आतंकवाद का सबसे बड़ा गढ़:सनकी और क्रूर शासन को परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं दे सकते

February 26, 2026/
9:21 am

मिडिल ईस्ट में अमेरिकी वॉरशिप और सैनिकों की तैनाती के बीच उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान को सख्त संदेश दिया...

प्रीति जिंटा से युजवेंद्र चहल ने की डिमांड:ओपनिंग बैटिंग करने की इच्छा जताई, एक्ट्रेस ने कहा- IPL खत्म होने के बाद कर लेना

April 28, 2026/
12:00 pm

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के शानदार प्रदर्शन के बीच, स्पिनर युजवेंद्र चहल ने टीम की को-ओनर प्रीति जिंटा से...

मुरैना में बिना रजिस्ट्रेशन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-सीएनजी:प्रभारी कलेक्टर बोले- क्राइम रोकने लिया फैसला, फ्यूल देने पर संचालक पर होगी कार्रवाई

April 16, 2026/
11:33 am

अब मुरैना में बिना रजिस्ट्रेशन वाले वाहनों को पेट्रोल,डीजल,सीएनजी नहीं मिलेगा। ऐसा करना पेट्रोल पंप संचालकों के लिए अपराध होगा।...

राजनीति

Punjab Beadbi Bill Passed; CM Announces Life Imprisonment Till Death

Punjab Beadbi Bill Passed; CM Announces Life Imprisonment Till Death

.

पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर बेअदबी बिल से जुड़ी रही। जिसे विधानसभा में सर्वसम्मति से पास किया। अब इसे गवर्नर की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। इस बिल के कानून बनने पर बेअदबी करने वाले को उम्रकैद की सजा होगी। आरोपी की जमानत भी नहीं होगी।

दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. CM बोले- एक कौआ मारकर लटका दिया तो कोई बेअदबी नहीं करेगा

पंजाब विधानसभा के स्पेशल सेशन में सोमवार को CM भगवंत मान ने जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक-2026 पेश किया। इसे सर्वसम्मति से पास किया गया। उन्होंने कहा कि बेअदबी की सजा उम्रकैद टिल डेथ तक है। उन्होंने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप की बेअदबी के बारे में विस्तार से बताया गया है।

मान ने कहा- यह स्टेट एक्ट है। गवर्नर से साइन करवाना हमारी ही नहीं आपकी भी जिम्मेदारी है। आप गवर्नर के पास मेरी शिकायत लेकर हर तीसरे दिन पहुंच जाते हो। कभी काम करवाने भी चले जाया करो। गवर्नर ने लेट किया तो दोनों साथ चलेंगे। स्पीकर साहब ! एक आधा कौआ मारकर लटका दिया तो दोबारा पीढ़ियों तक कोई बेअदबी नहीं करेगा।

सदन में बाजवा ने कहा कि बेअदबी के 5 केस शहर से बाहर चले गए। सरकार ने विरोध नहीं किया। कुंवर विजय प्रताप सिंह पोस्टर बॉय था, वह पार्टी से बाहर है। इस पर CM मान भड़क गए। उन्होंने कहा- आपका खजाना मंत्री व मुख्यमंत्री पार्टी से बाहर हैं। किसको मंत्री बनाना है या नहीं बनाना, यह हमारा फैसला है। आपसे 4 साल बाद प्रधानगी छीन ली है। किसी मौके पर तो कोई शर्म रख लिया करो (पढ़ें पूरी खबर)

2. वृंदावन हादसा- चौथे दिन लुधियाना के 2 और श्रद्धालुओं की लाशें मिलीं

वृंदावन में नाव हादसे के चौथे दिन 2 और श्रद्धालुओं की लाशें मिलीं। इसमें एक महिला और दूसरी युवक की है। दोनों लुधियाना के रहने वाले हैं। अब मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। अभी एक युवक लापता है। उसकी तलाश में सेना, NDRF-SDRF समेत करीब 250 लोगों की अलग-अलग टीमें जुटी हैं। टीमों ने जांच का दायरा भी 14 किमी से बढ़ाकर 20 किमी कर दिया गया है।

मरने वाले युवक की पहचान यश भल्ला और महिला की पहचान मोनिका के रूप में हुई है। यश पहली बार वृंदावन गया था। वह बांके बिहारी ग्रुप के साथ जुड़ा था और ढोलक बजाता था। हादसे से पहले सामने आए वीडियो में भी वह भजन गाते हुए ढोलक बजाता नजर आया है। मोनिका की शादी को अभी 6 महीने ही हुए थे।

वह अपनी सास के साथ यात्रा पर गई थी। उसका पति विदेश में है और उसकी भी जल्द विदेश जाने की तैयारी थी। वहीं, लापता युवक पंकज फाजिल्का के जलालाबाद का रहने वाला है। वह माता-पिता का इकलौता बेटा है। युवक निजी कंपनी में काम करता है। उसकी पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। हादसे में उसके दो रिश्तेदारों की मौत हो चुकी है। (पढ़ें पूरी खबर)

3. नशे में धुत युवक-युवती का VIDEO, युवती चेहरा छुपाती दिखी

लुधियाना में नशे में धुत लड़के और लड़की का वीडियो सामने आया है। बस स्टैंड के पास दोनों नशे में इस कदर धुत थे कि उनसे चला नहीं जा रहा था। युवक अपना सिर झुकाकर खड़ा हो गया और युवती नशे में झूम रही थी। इस दौरान लड़की अपना चेहरा भी छुपाती दिखी। ये वीडियो रविवार (12 अप्रैल) का बताया जा रहा है।

पहला वीडियो रायकोट के पशु प्रेमी ने और दूसरा वीडियो लुधियाना के एक युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। लोगों का कहना है कि ये लड़कियां नशा करने के लिए देह व्यापार तक करती हैं। उसमें जो कमाई करती हैं, उसे नशे में उड़ा देती हैं। रविवार को पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया और कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियो को शेयर किया।

बिक्रम सिंह मजीठिया ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर लिखा- लुधियाना के बस स्टैंड के पास एक युवक और एक युवती नशे में धुत होकर सड़कों पर गिरे पड़े हैं और सरकार अभी भी कागजों पर जीत के दावे कर रही है। नशे के आंकड़ों से खेलकर 90,000 गिरफ्तारियों के झूठे दावे करते हो, फिर चिट्टा खुलेआम कैसे बिक रहा है? पंजाबियों को और कितना बेवकूफ बनाओगे? यह नशे के खिलाफ जंग नहीं, यह आत्मसमर्पण है। (पढ़ें पूरी खबर)

4. महिलाओं को ₹1000 की स्कीम, रजिस्ट्रेशन की तारीख बदली

पंजाब में महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए देने वाली ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना’ के लिए रजिस्ट्रेशन अब 15 अप्रैल से होगा। पहले इसके लिए 13 अप्रैल, बैसाखी का दिन तय था, लेकिन बेअदबी कानून को लेकर स्पेशल विधानसभा सेशन की वजह से इसे टाल दिया गया।

इससे पहले कल, 14 अप्रैल को सीएम भगवंत मान जालंधर के आदमपुर में रैली कर इसकी शुरूआत करेंगे। इस योजना की शुरुआत 7 जिलों मुक्तसर, रोपड़, पटियाला, संगरूर, मोगा, जालंधर, फरीदकोट से होगी। इनमें से 5 जिले सबसे ज्यादा विधानसभा सीटों वाले मालवा और 2 जिले दलित लैंड कहे जाने वाले दोआबा के हैं।

इसके अलावा जिन विधानसभा क्षेत्रों को चुना गया है, उनमें 4 सीटें मंत्रियों, एक स्पीकर और एक AAP की महिला विंग की स्टेट प्रेजिडेंट का है। खास बात यह है कि सरकार ने SC वर्ग की महिलाओं को 500 रुपए ज्यादा यानी 1500 रुपए देने का ऐलान किया है। (पढ़ें पूरी खबर)

5. गोल्डन टेंपल के पास युवकों की पिटाई

गोल्डन टेंपल के मंजी साहिब दीवान हॉल के बाहर कुछ युवकों के पास से इंजेक्शन, तंबाकू और बीड़ी मिली। जिससे वहां मौजूद युवक भड़क गया। उसने उन युवकों की पिटाई कर दी। आरोप लगाया गया कि इन लोगों ने एक युवक का फोन भी चोरी किया था। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया। जिसमें देखा जा सकता है कि लाल रुमाल बांधे एक युवक दो अन्य युवकों को थप्पड़ मार रहा है, जबकि बाकी युवक उनके बैग की तलाशी ले रहे हैं। इसमें सबसे पहले दिखता है कि एक युवक लाइटर दिखा रहा है, दूसरा तंबाकू/बीड़ी दिखा रहा है। एक युवक वीडियो बना रहा है और दो अन्य लोग चेकिंग कर रहे हैं।

लाल रुमाल बांधे युवक कहता है कि यह सारा सामान तुम्हारा है और वह एक थप्पड़ मार देता है। तब वह युवक सामने से कहता है, मैं कुछ नहीं खाता, मेरा नाम मत लो। इस पर दूसरा युवक और उसके साथी कहते हैं, खाता क्यों नहीं ओए? फिर वह युवक कहता है, जिससे मर्जी जाकर पूछ लो, मैं बुटीक पर काम करता हूं और शनिवार को आता हूं। (पढ़ें पूरी खबर)

6. क्रिकेटर अर्शदीप रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन संग दिखे

इंडियन क्रिकेटर अर्शदीप सिंह, रूमर्ड गर्लफ्रेंड मॉडल समरीन कौर के साथ पहली बार चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर नजर आए। दोनों आपस में बात करते हुए जा रहे थे। इस दौरान फैंस ने उनका वीडियो बना लिया। इसके अलावा पंजाब किंग्स की टीम मुंबई में मैच खेलने गई है। कल (12 अप्रैल) शाम को मॉडल समरीन कौर ने सोशल मीडिया पर मुंबई स्थित गेटवे ऑफ इंडिया की फोटो शेयर की थी।

इसके बाद क्रिकेटर अर्शदीप ने भी माइक टेस्टिंग के बहाने स्नैपचैट पर इसी जगह की स्टोरी शेयर की। इससे फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों साथ में ही घूम रहे हैं। वह एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इस रिश्ते को लेकर अर्शदीप सिंह या समरीन कौर ने अभी औपचारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

उधर, अर्शदीप के पिता दर्शन सिंह ने बताया कि यह अर्शदीप का निजी मामला है। वह उसकी गर्लफ्रेंड या मंगेतर जो भी है, इसमें मीडिया से संबंधित कोई मामला नहीं है। वह किससे शादी करेगा, यह उसका निजी फैसला है।वहीं मां बलजीत कौर ने कहा कि लोग सोशल मीडिया पर पता नहीं क्या डाल देते हैं, लेकिन इस मामले में कोई सच्चाई नहीं है। जब इस तरह का कुछ होगा, तो सभी के सामने आ जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर)

7. बब्बू मान बोले- पॉडकॉस्ट करने वाले सांप, इनका फन कुचलना पड़ेगा

पंजाबी सिंगर बब्बू मान ने पॉडकास्ट करने वालों को मिट्‌टी खाने वाला सांप कहा है। उन्होंने कहा कि आज नहीं तो कल इनका फन कुचलना ही पड़ेगा। बब्बू मान ने कहा कि 90% दिन भर बकरियों की तरह बर-बर करते रहते हैं।

बब्बू मान ने ये बातें स्पेन के बार्सिलोना में एक लाइव शो के दौरान कहीं। मान की नाराजगी पंजाब के पॉडकास्टरों के प्रति देखी गई। इसका 50 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। हालांकि बब्बू मान इतने नाराज किस बात पर हैं, इसको लेकर अभी क्लियर नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि अपने खिलाफ कही जाने वाली बातों के कारण‍ पॉडकास्ट करने वालों से नाराज हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

8. पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

चंडीगढ़ में विदेश मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों को एक ईमेल मिली है, जिसमें पासपोर्ट ऑफिस और पोस्ट ऑफिसों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ईमेल में कहा गया है कि डाकघरों और पासपोर्ट ऑफिस में सायनाइड भरे कुल 14 जहरीले IED लगाए गए हैं। ईमेल में मैथ्यू वैनडाइक और जाफर सादिक को रिहा करने की बात लिखी गई है।

यह ईमेल रविवार-सोमवार की दरमियानी रात 1 बजे भेजा गया और सोमवार दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर ब्लास्ट होने की बात कही गई। ई-मेल भेजने वाले ने खुद को आजाद द्रविड़ नाडु से जुड़ा हुआ बताया। इसमें उसने धमकी के पीछे की वजह तमिलनाडु में राजनीतिक, पुलिस के मामलों के साथ बांग्लादेश से जुड़ी घटनाओं पर नाराजगी को बताया है।

इसके अलावा कुछ मामलों में अवैध पुलिस कार्रवाई और अधिकारियों पर अन्यायपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाया है। यह ईमेल मिलने के बाद चंडीगढ़ पुलिस एक्टिव हुई और पासपोर्ट ऑफिस खाली करवाकर उसकी तलाशी ली। हालांकि, पुलिस को कुछ मिला नहीं। इसके बाद टीम डाकघरों में नहीं गई। (पढ़ें पूरी खबर)

9. पत्नी बोली- प्राइवेट पार्ट में बियर की बोतल डाली

लुधियाना में पति कई वर्षों तक पत्नी के साथ अननेचुरल संबंध बनाता रहा। पत्नी मना करती रही, लेकिन पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। पत्नी जब भी घर के खर्च और बच्चों की फीस के लिए पैसे मांगती तो पति उसे अननेचुरल संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। महिला ने कहा कि उसने प्राइवेट पार्ट में बियर की खाली बोतल डाल दी। वह चिल्लाती रही, लेकिन उसे कोई दया नहीं आई।

पत्नी ने कहा कि इस दरिंदगी से परेशान होकर अब उसका डटकर विरोध करना शुरू किया तो पति ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। घायल अवस्था में वह अपने छोटे बेटे को लेकर मायके गई और उसके बाद उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

पत्नी कहा कि 6 अप्रैल को हमने अपने बेडरूम में मोबाइल कैमरा छुपाकर लगाया और जिसमें पति की हरकतें रिकॉर्ड की। पुलिस को वीडियो दिखा दिए हैं। वहीं दुगरी थाने के एसएचओ सुखविंदर सिंह देओल ने बताया कि महिला की शिकायत मिली है और उसके बाद पति के खिलाफ मारपीट व रेप की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर दी है। (पढ़ें पूरी खबर)

खबर हटके…

10. महिला ने ठीक से नहीं लगाया हैंडब्रेक, शोरूम में घुसी बेकाबू कार

जीरकपुर में ढकोली स्थित सुषमा कैपिटल कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में एक महिला की बेकाबू कार लोअर ग्राउंड में बने शोरूम में जा घुसी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही जीरकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

ढकोली निवासी एक महिला अपनी कार लेकर सुषमा कैपिटल के गेट नंबर-2 से कॉम्प्लेक्स में दाखिल हुई थी। उसने कार को पार्किंग में खड़ा किया और खरीदारी के लिए चली गई। बताया जा रहा है कि कार गियर में ही लगी रह गई थी और हैंडब्रेक भी ठीक से नहीं लगाया गया था।

कुछ समय बाद जब महिला वापस लौटी और उसने कार स्टार्ट की, तो कार अचानक झटके के साथ आगे बढ़ी और बेकाबू हो गई। महिला के कुछ समझ पाने से पहले ही कार तेज रफ्तार से लोअर ग्राउंड की ओर उतर गई। वहां उसने एक शोरूम का बड़ा शीशा तोड़ते हुए अंदर प्रवेश कर लिया। (पढ़ें पूरी खबर)

(कल शाम साढ़े 5 बजे फिर होगी मुलाकात)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket