Saturday, 28 Nov 2026 | 12:19 AM

Trending :

EXCLUSIVE

CBSE 10वीं परीक्षा में उत्तराखंड की बेटी ने लहराया परचम:500 में से 500 अंक किए हासिल, माता-पिता और शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में उत्तराखंड के रुद्रपुर की बेटी ने परचम लहराया है। दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा हर्षा ने 500 में से 500 अंक हासिल कर इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और स्कूल में जश्न मनाया जा रहा है। हर्षा की इस कामयाबी ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि यह सफलता हर्षा की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का नतीजा है। खास बात यह है कि हर्षा ने बिना किसी ट्यूशन के केवल स्व-अध्ययन के जरिए यह मुकाम हासिल किया। हर्षा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि सही मार्गदर्शन और लगातार अभ्यास ने उन्हें इस ऊंचाई तक पहुंचाया। हर्षा की यह उपलब्धि अब उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है, जो बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करना चाहते हैं। माता-पिता और शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय
हर्षा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें खुद भी इस बात की उम्मीद नहीं थी कि वह इतने अच्छे अंक प्राप्त कर पाएंगी। हर्षा के अनुसार, उनके शिक्षकों ने हर विषय को सरल तरीके से समझाया और परिवार ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने बताया कि उन्होंने किसी भी प्रकार की ट्यूशन नहीं ली, बल्कि स्व-अध्ययन और नियमित अभ्यास के जरिए यह मुकाम हासिल किया। हर्षा ने कहा- डीपीएस के सारे टीचर्स, फैकल्टी, चेयरमैन सर, एवरीवन हू सपोर्टेड मी, थैंक यू वैरी मच। मैं आपके वजह से ही यहां पर आ पाई हूं। मां ने बेटी की मेहनत की सराहना की
हर्षा की मां सत्या ने भी अपनी बेटी की मेहनत और लगन की सराहना की। उन्होंने बताया कि हर्षा शुरू से ही पढ़ाई को लेकर गंभीर रही है और उसने हर दिन पूरी ईमानदारी से तैयारी की। उन्होंने कहा कि बेटी की इस सफलता ने पूरे परिवार को गर्व महसूस कराया है और यह साबित किया है कि निरंतर मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है। हर्षा की यह उपलब्धि उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है जो बड़े सपने देखते हैं। यह सफलता यह संदेश देती है कि यदि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई की जाए तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। स्कूल के चेयरमैन ने की तारीफ
स्कूल के चेयरमैन सुरजीत सिंह ने हर्षा की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल स्कूल बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि हर्षा की मेहनत, लगन और अनुशासन ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि छात्र दृढ़ निश्चय कर लें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। चेयरमैन हुए भावुक
सुरजीत सिंह ने इस अवसर पर भावुक होते हुए कहा कि हर्षा ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद लगातार परिश्रम किया और अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित रखा। हर्षा की यह सफलता उन लोगों के लिए एक सशक्त जवाब है जो कभी-कभी स्कूल की आलोचना करते हैं। हर्षा ने अपने प्रदर्शन से यह साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन और समर्पण के साथ सफलता निश्चित है। चेयरमैन ने हर्षा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आगे भी इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयों को छूती रहेंगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
छतरपुर में युवक को गोली मारी:20 साल पुराने विवाद में राजीनामा के दबाव का आरोप, आरोपी फरार

March 29, 2026/
12:35 pm

छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र में एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। गहवरा गांव में...

शाजापुर में मेगा विधिक जागरूकता शिविर:सैकड़ों नागरिकों को योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिली

March 29, 2026/
3:04 pm

शाजापुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने रविवार को एक दिवसीय ‘मेगा विधिक आउटरीच एवं जागरूकता शिविर’ का आयोजन किया।...

धुरंधर 2 ने 23वें दिन कमाए ₹10.03 करोड़:फिल्म डकैत का ओपनिंग कलेक्शन हुआ ₹15 करोड़, अदिवि शेष की हाईएस्ट ओपनिंग फिल्म बनी

April 11, 2026/
1:26 pm

रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 ने शुक्रवार को दुनिया भर में ₹10.03 करोड़ की कमाई की। वहीं, अदिवि शेष और...

छवि अपलोड की गई

May 19, 2026/
8:11 pm

नौतपा 2026 जानिए क्या करें और क्या नहीं: मई होने का आधा हिस्सा चुकाया गया है और सूर्य देवता के...

IPL 2026 Playoff Scenarios Update; RCB SRH PBKS

May 5, 2026/
6:56 am

स्पोर्ट्स डेस्क17 मिनट पहले कॉपी लिंक मुंबई इंडियंस की टीम जीत की राह में लौट आई है। सोमवार को टीम...

गुना में गर्लफ्रेंड की शादी के दिन प्रेमी का सुसाइड:5 साल से था अफेयर, प्रेमिका की शर्त पर 2 साल पहले छोड़ी थी पत्नी

April 29, 2026/
11:19 am

गुना के धरनावदा इलाके में एक 25 वर्षीय युवक ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। मंगलवार रात बमोरी में उसकी...

राजनीति

CBSE 10वीं परीक्षा में उत्तराखंड की बेटी ने लहराया परचम:500 में से 500 अंक किए हासिल, माता-पिता और शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय

CBSE 10वीं परीक्षा में उत्तराखंड की बेटी ने लहराया परचम:500 में से 500 अंक किए हासिल, माता-पिता और शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में उत्तराखंड के रुद्रपुर की बेटी ने परचम लहराया है। दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा हर्षा ने 500 में से 500 अंक हासिल कर इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और स्कूल में जश्न मनाया जा रहा है। हर्षा की इस कामयाबी ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि यह सफलता हर्षा की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का नतीजा है। खास बात यह है कि हर्षा ने बिना किसी ट्यूशन के केवल स्व-अध्ययन के जरिए यह मुकाम हासिल किया। हर्षा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि सही मार्गदर्शन और लगातार अभ्यास ने उन्हें इस ऊंचाई तक पहुंचाया। हर्षा की यह उपलब्धि अब उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है, जो बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करना चाहते हैं। माता-पिता और शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय
हर्षा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें खुद भी इस बात की उम्मीद नहीं थी कि वह इतने अच्छे अंक प्राप्त कर पाएंगी। हर्षा के अनुसार, उनके शिक्षकों ने हर विषय को सरल तरीके से समझाया और परिवार ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने बताया कि उन्होंने किसी भी प्रकार की ट्यूशन नहीं ली, बल्कि स्व-अध्ययन और नियमित अभ्यास के जरिए यह मुकाम हासिल किया। हर्षा ने कहा- डीपीएस के सारे टीचर्स, फैकल्टी, चेयरमैन सर, एवरीवन हू सपोर्टेड मी, थैंक यू वैरी मच। मैं आपके वजह से ही यहां पर आ पाई हूं। मां ने बेटी की मेहनत की सराहना की
हर्षा की मां सत्या ने भी अपनी बेटी की मेहनत और लगन की सराहना की। उन्होंने बताया कि हर्षा शुरू से ही पढ़ाई को लेकर गंभीर रही है और उसने हर दिन पूरी ईमानदारी से तैयारी की। उन्होंने कहा कि बेटी की इस सफलता ने पूरे परिवार को गर्व महसूस कराया है और यह साबित किया है कि निरंतर मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है। हर्षा की यह उपलब्धि उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है जो बड़े सपने देखते हैं। यह सफलता यह संदेश देती है कि यदि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई की जाए तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। स्कूल के चेयरमैन ने की तारीफ
स्कूल के चेयरमैन सुरजीत सिंह ने हर्षा की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल स्कूल बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि हर्षा की मेहनत, लगन और अनुशासन ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि छात्र दृढ़ निश्चय कर लें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। चेयरमैन हुए भावुक
सुरजीत सिंह ने इस अवसर पर भावुक होते हुए कहा कि हर्षा ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद लगातार परिश्रम किया और अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित रखा। हर्षा की यह सफलता उन लोगों के लिए एक सशक्त जवाब है जो कभी-कभी स्कूल की आलोचना करते हैं। हर्षा ने अपने प्रदर्शन से यह साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन और समर्पण के साथ सफलता निश्चित है। चेयरमैन ने हर्षा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आगे भी इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयों को छूती रहेंगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket