Friday, 16 Oct 2026 | 06:01 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Census Self-Enumeration Starts April 16; Enumerators Visit May 1

एक मई से घर-घर जाकर मकानों की गणना करने के पहले जनगणना आयुक्त के निर्देश पर गुरुवार से स्वगणना का कार्यक्रम शुरू होने वाला है। इस दौरान जनगणना के कार्य से जुड़े अधिकारी मुख्यमंत्री, राज्यपाल समेत अन्य प्रमुख नेताओं से स्वगणना की कार्यवाही शुरू करा सकत

.

16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक होने वाली स्वगणना में कोई भी व्यक्ति खुद ऑनलाइन फॉर्म भरकर अपने मकान से संबंधित 33 सवालों के जवाब दे सकेंगे। इसके बाद एक मई से प्रगणक घर-घर पहुंचकर जानकारी का सत्यापन करेंगे और जिन लोगों द्वारा ऑनलाइन जानकारी नहीं भरी जाएगी, उनकी जानकारी लेकर जनगणना साॅफ्टवेयर पर अपलोड करेंगे।

बताया जाता है कि सेल्फ एनुमरेशन पोर्टल https://se.census.gov.in 15 दिन तक रोज सुबह 6 से रात 12 बजे तक खुला रहेगा। प्रदेश का कोई भी नागरिक इस पोर्टल पर स्व-गणना में भाग लेकर अपनी जानकारी दर्ज कर सकता है। इस प्रक्रिया में 15 से 20 मिनट का समय लगेगा।

सही लोकेशन के लिए डिजिटल मैप पर घर मार्क करना होगा, जिसमें लैपटॉप या डेस्कटॉप बेहतर रहेगा, हालांकि मोबाइल से भी प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। स्व-गणना के लिए एरिया पिनकोड जरूरी होगा।

स्व-गणना से जुड़े सवाल-जवाब

  • सवाल- स्व-गणना क्या है? इससे क्या लाभ है?
  • जवाब- यह ऑनलाइन प्रक्रिया है, जिसमें कोई भी व्यक्ति खुद अपने भवन और परिवार की जानकारी दे सकेगा। प्रगणक आने पर सिर्फ आईडी दिखाकर सत्यापन किया जा सकेगा।
  • सवाल- स्व-गणना कहां और कैसे कर सकते हैं?
  • जवाब- https://se.census.gov.in पोर्टल पर स्व-गणना कर सकते हैं। इसमें 15-20 मिनट लगेंगे।
  • सवाल- किन जानकारियों की आवश्यकता होगी?
  • जवाब- मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर देना होगा। पंजीकरण के बाद नाम और भाषा नहीं बदल सकते। एक नंबर से एक ही परिवार का रजिस्ट्रेशन होगा।
  • सवाल- घर की लोकेशन कैसे मार्क करेंगे?
  • जवाब- जिला और पिनकोड डालने के बाद क्षेत्र चुनना होगा। इसके बाद मैप खुलेगा, लाल मार्कर को खींचकर अपने घर पर सेट कर सकेंगे। यही लोकेशन प्रगणक के लिए पहचान बनेगी।
  • सवाल- प्रश्नावली में कितने सवाल पूछे जाएंगे?
  • जवाब- मकान और परिवार से जुड़े 33 सवाल होंगे। इसमें घर की दीवार, छत, फर्श, पानी, बिजली, शौचालय, गैस; टीवी, मोबाइल, वाहन और अनाज से संबंधित जानकारी होगी।
  • सवाल- जानकारी भरने के बाद क्या होगा?
  • जवाब- डेटा भरने के बाद प्निव्यू फाइल बनेगी। जांच के बाद सबमिट करने पर 11 अंकों की सेल्फ एनुमरेशन आईडी मिलेगी। इसे नोट कर या स्क्रीनशॉट ले सकेंगे। एसएमएस और ईमेल पर भी जानकारी आएगी।
  • सवाल- क्या फाइनल सबमिट के बाद जानकारी सुधार सकते हैं?
  • जवाब- खुद सुधार नहीं कर सकते। जरूरत होने पर प्रगणक के आने पर सुधार करवा सकते हैं।
  • सवाल- प्रगणक के घर आने पर क्या करना होगा?
  • जवाब- सेल्फ एनुमरेशन आईडी दिखानी होगी। मिलान होने पर डेटा स्वीकार होगा, नहीं मिलने पर प्रगणक दोबारा जानकारी लेगा।

स्वगणना की प्रक्रिया ऐसे अपनाई जा सकेगी

स्वगणना के लिए रजिस्ट्रेशन काने पोर्टल पर मप्र चुनें, परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें। इसके बाद अपनी भाषा चुनें, मोबाइल पर आए ओटीपी से खुद को वेरिफाई करें। साथ ही लोकेशन सेट करें और इसके लिए जिला और एरिया का पिनकोड डालें।

पिनकोड डालते ही मैप खुलेगा। लाल मार्कर खींचकर अपने घर पर सेट करें। इसके बाद 33 सवालों के जवाब भरने होंगे। फिर डेटा जांचकर सबमिट करें, 11 अंकों की आईडी मिलेगी। इसे सेव कर सकेंगे या स्क्रीनशॉट रख सकते हैं।

यह खबर भी पढ़ें…

जनगणना में गलत जानकारी देने पर 3 साल की जेल

मध्य प्रदेश में जनगणना के लिए काउंट डाउन शुरू होने वाला है। MP गृह विभाग को स्टेट नोडल एजेंसी बनाया गया है, जो पूरी व्यवस्था की निगरानी करेगा। गृह विभाग ने जनगणना कर्मचारियों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
एसटी आयोग के हस्तक्षेप से 24 आदिवासी मजदूर मुक्त:तमिलनाडु से बैतूल पहुंचे, कलेक्टर ने स्टेशन पर किया स्वागत

March 11, 2026/
10:38 pm

तमिलनाडु के ईरोड जिले में बंधुआ मजदूरी की स्थिति में फंसे भीमपुर ब्लॉक के 24 आदिवासी मजदूरों को राष्ट्रीय अनुसूचित...

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीमों की संख्या बढ़ाने की तैयारी:9 से 12 हो सकती है, अफगानिस्तान-जिम्बाब्वे को मौका संभव; जुलाई में आखिरी फैसला

May 16, 2026/
8:16 am

भविष्य में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में 9 की बजाय सभी 12 फुल मेंबर देशों की टीमें खेल सकती हैं।...

झाबुआ में तहसीलदार पर आदिवासियों से अभद्रता का आरोप:सड़क निर्माण का विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की; आप ने कलेक्टर कार्यालय घेरा

April 10, 2026/
5:09 pm

झाबुआ जिले के रानापुर तहसीलदार हुकुम सिंह निगवाल पर ग्रामीणों के साथ अभद्रता और मारपीट करने के आरोप लगे हैं।...

शादी के 10 साल बाद मां बनीं दिव्यांका त्रिपाठी:41 की उम्र में जुड़वा बेटों को जन्म दिया, अनाउंस कर लिखा- मेरे करण-अर्जुन आ गए

May 26, 2026/
11:52 am

टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी शादी के 9 साल बाद मां बनी हैं। उन्होंने मंगलवार को मुंबई में जुड़वा...

तापसी पन्नू ने खत्म किया कंगना से झगड़ा:बी-ग्रेड और सस्ती कॉपी कहा गया, अब बोलीं- मेरी तरफ से कोई लड़ाई नहीं, वो मेरी सीनियर

February 22, 2026/
10:34 am

तापसी पन्नू ने हाल ही में कंगना रनोट से हुए झगड़े पर बात की है। एक समय में कंगना की...

क्लासरूम में ग्रिल गिरने से छठी क्लास के छात्र की:डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर ने लापारवाही मानी, प्रिंसिपल को सस्पेंड किया

May 7, 2026/
9:07 pm

बिहार के बेगूसराय में एक सरकारी स्कूल के भीतर हुई लापरवाही ने 12 साल के छात्र की जान ले ली।...

राजनीति

Census Self-Enumeration Starts April 16; Enumerators Visit May 1

Census Self-Enumeration Starts April 16; Enumerators Visit May 1

एक मई से घर-घर जाकर मकानों की गणना करने के पहले जनगणना आयुक्त के निर्देश पर गुरुवार से स्वगणना का कार्यक्रम शुरू होने वाला है। इस दौरान जनगणना के कार्य से जुड़े अधिकारी मुख्यमंत्री, राज्यपाल समेत अन्य प्रमुख नेताओं से स्वगणना की कार्यवाही शुरू करा सकत

.

16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक होने वाली स्वगणना में कोई भी व्यक्ति खुद ऑनलाइन फॉर्म भरकर अपने मकान से संबंधित 33 सवालों के जवाब दे सकेंगे। इसके बाद एक मई से प्रगणक घर-घर पहुंचकर जानकारी का सत्यापन करेंगे और जिन लोगों द्वारा ऑनलाइन जानकारी नहीं भरी जाएगी, उनकी जानकारी लेकर जनगणना साॅफ्टवेयर पर अपलोड करेंगे।

बताया जाता है कि सेल्फ एनुमरेशन पोर्टल https://se.census.gov.in 15 दिन तक रोज सुबह 6 से रात 12 बजे तक खुला रहेगा। प्रदेश का कोई भी नागरिक इस पोर्टल पर स्व-गणना में भाग लेकर अपनी जानकारी दर्ज कर सकता है। इस प्रक्रिया में 15 से 20 मिनट का समय लगेगा।

सही लोकेशन के लिए डिजिटल मैप पर घर मार्क करना होगा, जिसमें लैपटॉप या डेस्कटॉप बेहतर रहेगा, हालांकि मोबाइल से भी प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। स्व-गणना के लिए एरिया पिनकोड जरूरी होगा।

स्व-गणना से जुड़े सवाल-जवाब

  • सवाल- स्व-गणना क्या है? इससे क्या लाभ है?
  • जवाब- यह ऑनलाइन प्रक्रिया है, जिसमें कोई भी व्यक्ति खुद अपने भवन और परिवार की जानकारी दे सकेगा। प्रगणक आने पर सिर्फ आईडी दिखाकर सत्यापन किया जा सकेगा।
  • सवाल- स्व-गणना कहां और कैसे कर सकते हैं?
  • जवाब- https://se.census.gov.in पोर्टल पर स्व-गणना कर सकते हैं। इसमें 15-20 मिनट लगेंगे।
  • सवाल- किन जानकारियों की आवश्यकता होगी?
  • जवाब- मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर देना होगा। पंजीकरण के बाद नाम और भाषा नहीं बदल सकते। एक नंबर से एक ही परिवार का रजिस्ट्रेशन होगा।
  • सवाल- घर की लोकेशन कैसे मार्क करेंगे?
  • जवाब- जिला और पिनकोड डालने के बाद क्षेत्र चुनना होगा। इसके बाद मैप खुलेगा, लाल मार्कर को खींचकर अपने घर पर सेट कर सकेंगे। यही लोकेशन प्रगणक के लिए पहचान बनेगी।
  • सवाल- प्रश्नावली में कितने सवाल पूछे जाएंगे?
  • जवाब- मकान और परिवार से जुड़े 33 सवाल होंगे। इसमें घर की दीवार, छत, फर्श, पानी, बिजली, शौचालय, गैस; टीवी, मोबाइल, वाहन और अनाज से संबंधित जानकारी होगी।
  • सवाल- जानकारी भरने के बाद क्या होगा?
  • जवाब- डेटा भरने के बाद प्निव्यू फाइल बनेगी। जांच के बाद सबमिट करने पर 11 अंकों की सेल्फ एनुमरेशन आईडी मिलेगी। इसे नोट कर या स्क्रीनशॉट ले सकेंगे। एसएमएस और ईमेल पर भी जानकारी आएगी।
  • सवाल- क्या फाइनल सबमिट के बाद जानकारी सुधार सकते हैं?
  • जवाब- खुद सुधार नहीं कर सकते। जरूरत होने पर प्रगणक के आने पर सुधार करवा सकते हैं।
  • सवाल- प्रगणक के घर आने पर क्या करना होगा?
  • जवाब- सेल्फ एनुमरेशन आईडी दिखानी होगी। मिलान होने पर डेटा स्वीकार होगा, नहीं मिलने पर प्रगणक दोबारा जानकारी लेगा।

स्वगणना की प्रक्रिया ऐसे अपनाई जा सकेगी

स्वगणना के लिए रजिस्ट्रेशन काने पोर्टल पर मप्र चुनें, परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें। इसके बाद अपनी भाषा चुनें, मोबाइल पर आए ओटीपी से खुद को वेरिफाई करें। साथ ही लोकेशन सेट करें और इसके लिए जिला और एरिया का पिनकोड डालें।

पिनकोड डालते ही मैप खुलेगा। लाल मार्कर खींचकर अपने घर पर सेट करें। इसके बाद 33 सवालों के जवाब भरने होंगे। फिर डेटा जांचकर सबमिट करें, 11 अंकों की आईडी मिलेगी। इसे सेव कर सकेंगे या स्क्रीनशॉट रख सकते हैं।

यह खबर भी पढ़ें…

जनगणना में गलत जानकारी देने पर 3 साल की जेल

मध्य प्रदेश में जनगणना के लिए काउंट डाउन शुरू होने वाला है। MP गृह विभाग को स्टेट नोडल एजेंसी बनाया गया है, जो पूरी व्यवस्था की निगरानी करेगा। गृह विभाग ने जनगणना कर्मचारियों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket