Thursday, 22 Oct 2026 | 08:26 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Dry Vs Soaked Raisins: भीगी हुई या सूखी? क्या है किशमिश खाने का सही तरीका, जानें फायदे

authorimg

Last Updated:

Best Way To Eat Raisins: किशमिश खाने के फायदे बहुत है. लेकिन बॉडी की जरूरत के हिसाब से इसे सही तरीके से खाना जरूरी है. कुछ लोगों के लिए सूखी किशमिश फायदेमंद साबित होती है, तो कुछ लोगों को भीगी हुई खाना चाहिए. आपके लिए सही विकल्प क्या है, यहां इस लेख में जानिए.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अंगूर को सुखाकर बनाए जाने वाली किशमिश कोई मामूली ड्राई फ्रूट नहीं, बल्कि पोषक तत्वों की भंडार है. इसमें फाइबर, आयरन, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. लेकिन अक्सर सवाल उठता है कि भीगी हुई किशमिश ज्यादा फायदेमंद है या सूखी?

वैसे तो दोनों ही सेहत के लिए अच्छी हैं, लेकिन इनके असर अलग-अलग होते हैं. ऐसे में शरीर की जरूरत को ध्यान में रखते हुए इसके का सही तरीका चुनना जरूर होता है. यहां आप भीगी और सूखी किशमिश दोनों के फायदे और सेहत पर पड़ने वाले इसके असर को जान सकते हैं.

भीगी हुई किशमिश के फायदे
किशमिश को कुछ घंटों तक पानी में भिगोने से वह मुलायम हो जाती है. इससे उसका फाइबर नरम हो जाता है, जो पेट के लिए आसान होता है. इसलिए जिन लोगों को कब्ज, एसिडिटी या पाचन की समस्या रहती है, उनके लिए भीगी किशमिश ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है.

खाली पेट खाना ज्यादा फायदेमंद
भिगोने से इसमें मौजूद फाइटिक एसिड कम हो जाता है, जिससे आयरन, कैल्शियम और जिंक जैसे मिनरल्स शरीर में बेहतर तरीके से अवशोषित होते हैं. साथ ही, भीगी किशमिश हल्का लैक्सेटिव असर देती है, जिससे पेट साफ रखने में मदद मिलती है. सुबह खाली पेट इसे खाने से पाचन बेहतर होता है और शरीर को हाइड्रेशन भी मिलता है.

सूखी किशमिश के फायदे
सूखी किशमिश में प्राकृतिक शुगर जैसे ग्लूकोज और फ्रक्टोज अधिक मात्रा में होते हैं, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देते हैं. इसलिए यह वर्कआउट से पहले या दिनभर की थकान दूर करने के लिए एक अच्छा स्नैक है. इसमें फाइबर भी अधिक होता है, जो पेट को भरा हुआ महसूस कराता है और ज्यादा खाने से बचाता है. हालांकि, अगर इसे बिना पानी के ज्यादा मात्रा में खाया जाए तो यह पेट में भारीपन या हल्की सूजन का कारण बन सकती है.

पाचन और ऊर्जा में अंतर
भीगी किशमिश धीरे-धीरे ऊर्जा देती है, क्योंकि इसमें पानी होने से शुगर का अवशोषण धीमा होता है. वहीं सूखी किशमिश तुरंत ऊर्जा देती है. पाचन के लिहाज से भीगी किशमिश हल्की और आसान होती है, जबकि सूखी किशमिश को पचाने के लिए पर्याप्त पानी जरूरी होता है.

कौन सी बेहतर है?
अगर आपका लक्ष्य बेहतर पाचन, कब्ज से राहत और शरीर में मिनरल्स का सही अवशोषण है, तो भीगी किशमिश बेहतर विकल्प है. वहीं अगर आपको तुरंत ऊर्जा चाहिए या आप बाहर हैं, तो सूखी किशमिश ज्यादा सुविधाजनक है.

कैसे करें सेवन
आप सूखी किशमिश को दही या अन्य मेवों के साथ मिलाकर खा सकते हैं. इससे यह एक हेल्दी और बैलेंस्ड स्नैक बन जाती है. ध्यान रखें कि बिना शक्कर वाली दही का ही इस्तेमाल करें. इसका बात का ध्यान रखें कि किशमिश में प्राकृतिक शुगर होती है, इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें. संतुलित मात्रा में भीगी और सूखी दोनों तरह की किशमिश को डाइट में शामिल करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सड़क पार करते बाघ के नजदीक पहुंच बनाया वीडियो:बैरियर एंट्री के आधार पर जांच में जुटा प्रबंधन; चिन्हित लोगों से पूछताछ के बाद होगी कार्रवाई

April 1, 2026/
8:45 am

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के भद्राशिला मार्ग पर एक बाघ को सड़क पार करते समय पर्यटकों ने नजदीक जाकर वीडियो बना...

पीएम की अपील के बाद घरेलू पर्यटन में वृद्धि:कश्मीर से लक्षद्वीप तक बुकिंग बढ़ीं, विदेश यात्रा की पूछ कम

May 20, 2026/
5:38 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचने की अपील का असर देश के ट्रैवल सेक्टर में दिखाई दे...

पाकिस्तान को हराकर WTC रैंकिंग में भारत से आगे बांग्लादेश:टीम इंडिया छठे स्थान पर खिसकी; ऑस्ट्रेलिया 87.5% पॉइंट्स के साथ टॉप पर

May 20, 2026/
1:48 pm

ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की ताजा रैंकिंग में बांग्लादेश ने भारत को पीछे छोड़कर पांचवां स्थान हासिल कर लिया...

बिना तेल ऐसे बनाएं क्रिस सोया चंक, 10 मिनट में तैयार श्रमिक इवानिंग बँड; जानें आसान रेसिपी

February 26, 2026/
12:02 am

क्रिस्पी सोया चंक्स रेसिपी: चाय के साथ कुछ कुरकुरी और चटपटा खाने का मन करता है, लेकिन तेल में मानक...

मेहली मिस्त्री का टाटा के फैमिली ऑफिस से इस्तीफा:टाटा ट्रस्ट्स से हटाए जाने के कुछ महीने बाद उठाया कदम, टाटा ग्रुप से दूरियां बढ़ीं

July 2, 2026/
11:22 am

मेहली मिस्त्री ने उनके फैमिली इन्वेस्टमेंट ऑफिस ‘आरएनटी एसोसिएट्स’ के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। टाटा ट्रस्ट्स से बाहर...

उम्र रोकने की दवा के पहली बार इंसान पर परीक्षण:ग्लूकोमा से पीड़ित एक मरीज की एक आंख की पुतली में लगाया गया इंजेक्शन

June 12, 2026/
3:15 am

मेडिकल साइंस के सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्यों में से एक ‘रिवर्स-एजिंग’ यानी बुढ़ापा रोकने की दवा का इंसानों पर पहला ट्रायल...

राजनीति

Dry Vs Soaked Raisins: भीगी हुई या सूखी? क्या है किशमिश खाने का सही तरीका, जानें फायदे

authorimg

Last Updated:

Best Way To Eat Raisins: किशमिश खाने के फायदे बहुत है. लेकिन बॉडी की जरूरत के हिसाब से इसे सही तरीके से खाना जरूरी है. कुछ लोगों के लिए सूखी किशमिश फायदेमंद साबित होती है, तो कुछ लोगों को भीगी हुई खाना चाहिए. आपके लिए सही विकल्प क्या है, यहां इस लेख में जानिए.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अंगूर को सुखाकर बनाए जाने वाली किशमिश कोई मामूली ड्राई फ्रूट नहीं, बल्कि पोषक तत्वों की भंडार है. इसमें फाइबर, आयरन, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. लेकिन अक्सर सवाल उठता है कि भीगी हुई किशमिश ज्यादा फायदेमंद है या सूखी?

वैसे तो दोनों ही सेहत के लिए अच्छी हैं, लेकिन इनके असर अलग-अलग होते हैं. ऐसे में शरीर की जरूरत को ध्यान में रखते हुए इसके का सही तरीका चुनना जरूर होता है. यहां आप भीगी और सूखी किशमिश दोनों के फायदे और सेहत पर पड़ने वाले इसके असर को जान सकते हैं.

भीगी हुई किशमिश के फायदे
किशमिश को कुछ घंटों तक पानी में भिगोने से वह मुलायम हो जाती है. इससे उसका फाइबर नरम हो जाता है, जो पेट के लिए आसान होता है. इसलिए जिन लोगों को कब्ज, एसिडिटी या पाचन की समस्या रहती है, उनके लिए भीगी किशमिश ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है.

खाली पेट खाना ज्यादा फायदेमंद
भिगोने से इसमें मौजूद फाइटिक एसिड कम हो जाता है, जिससे आयरन, कैल्शियम और जिंक जैसे मिनरल्स शरीर में बेहतर तरीके से अवशोषित होते हैं. साथ ही, भीगी किशमिश हल्का लैक्सेटिव असर देती है, जिससे पेट साफ रखने में मदद मिलती है. सुबह खाली पेट इसे खाने से पाचन बेहतर होता है और शरीर को हाइड्रेशन भी मिलता है.

सूखी किशमिश के फायदे
सूखी किशमिश में प्राकृतिक शुगर जैसे ग्लूकोज और फ्रक्टोज अधिक मात्रा में होते हैं, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देते हैं. इसलिए यह वर्कआउट से पहले या दिनभर की थकान दूर करने के लिए एक अच्छा स्नैक है. इसमें फाइबर भी अधिक होता है, जो पेट को भरा हुआ महसूस कराता है और ज्यादा खाने से बचाता है. हालांकि, अगर इसे बिना पानी के ज्यादा मात्रा में खाया जाए तो यह पेट में भारीपन या हल्की सूजन का कारण बन सकती है.

पाचन और ऊर्जा में अंतर
भीगी किशमिश धीरे-धीरे ऊर्जा देती है, क्योंकि इसमें पानी होने से शुगर का अवशोषण धीमा होता है. वहीं सूखी किशमिश तुरंत ऊर्जा देती है. पाचन के लिहाज से भीगी किशमिश हल्की और आसान होती है, जबकि सूखी किशमिश को पचाने के लिए पर्याप्त पानी जरूरी होता है.

कौन सी बेहतर है?
अगर आपका लक्ष्य बेहतर पाचन, कब्ज से राहत और शरीर में मिनरल्स का सही अवशोषण है, तो भीगी किशमिश बेहतर विकल्प है. वहीं अगर आपको तुरंत ऊर्जा चाहिए या आप बाहर हैं, तो सूखी किशमिश ज्यादा सुविधाजनक है.

कैसे करें सेवन
आप सूखी किशमिश को दही या अन्य मेवों के साथ मिलाकर खा सकते हैं. इससे यह एक हेल्दी और बैलेंस्ड स्नैक बन जाती है. ध्यान रखें कि बिना शक्कर वाली दही का ही इस्तेमाल करें. इसका बात का ध्यान रखें कि किशमिश में प्राकृतिक शुगर होती है, इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें. संतुलित मात्रा में भीगी और सूखी दोनों तरह की किशमिश को डाइट में शामिल करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket