Saturday, 31 Oct 2026 | 10:09 AM

Trending :

EXCLUSIVE

अशोकनगर में एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी:साड़ी से फंदा बनाकर एक साथ आत्महत्या की, दोनों की एक दो साल की बेटी

अशोकनगर जिले के ईसागढ़ तहसील में गुरुवार सुबह पति-पत्नी के शव फंदे पर लटके मिले। 25 साल के युवक और उसकी पत्नी एक ही फंदे पर साड़ी के फंदे से लटके मिले। दोनों की दो साल की एक बेटी भी है। मृतकों की पहचान भूपेंद्र आदिवासी (25) पुत्र लल्लूराम आदिवासी और उनकी पत्नी मिश्री बाई आदिवासी (लगभग 22-23 वर्ष) के रूप में हुई है। वे इमलीपुरा गांव, थाना कदवाया के रहने वाले थे। दंपती ने अपने घर में एक ही साड़ी से फंदा बनाकर एक साथ आत्महत्या की। युवक की मां ने आवाज लगाई तब देखा
घटना का खुलासा गुरुवार सुबह तब हुआ जब भूपेंद्र की मां ने घर का दरवाजा बंद देखा और आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। परिजनों ने दरवाजा जोर से धकाया और अंदर जाकर देखा तो दोनों पति-पत्नी फंदे पर लटके हुए थे। ग्रामीणों के अनुसार, दंपती मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। भूपेंद्र शराब का आदी था और नशे में कभी-कभी विवाद करता था, जबकि उनकी पत्नी मिश्री बाई शांत स्वभाव की थी। ग्रामीणों ने कहा कि शायद आर्थिक तंगी और पारिवारिक तनाव के कारण उन्होंने यह कदम उठाया होगा। हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही कदवाया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों की मदद से दोनों शवों को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद शवों को ईसागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के पीछे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। दंपती की दो साल की बेटी अनाथ हो गई है। फिलहाल परिजन उसकी देखभाल कर रहे हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
कृष 4’ से पहले ग्लोबल स्टार बनेंगे ऋतिक:हॉलीवुड की ओर बढ़ रहे ऋतिक रोशन; ग्लोबल टैलेंट कंपनी के साथ की डील

June 12, 2026/
3:27 pm

ऋतिक रोशन अब सिर्फ बॉलीवुड स्टार नहीं, बल्कि इंटरनेशनल स्क्रीन प्रेजेंस की तरफ बढ़ रहे हैं। उनकी डील ग्लोबल मीडिया...

Bengaluru Census Employee Assault Case Filed

May 1, 2026/
7:46 pm

बेंगलुरु38 मिनट पहले कॉपी लिंक बेंगलुरु में नेशनल जनगणना के काम के दौरान एक महिला अधिकारी के साथ बदसलूकी का...

ट्रम्प ने PAK-सऊदी-तुर्किये के रक्षा समझौते पर खुशी जताई:बोले- तीनों देश मजबूती से अपनी रक्षा कर सकेंगे; एक पर हमला हुआ तो मिलकर जवाब देंगे

August 17, 2026/
8:39 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये के बीच हुए मक्का संयुक्त रक्षा समझौते का स्वागत किया...

हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर:फिटनेस टेस्ट के दौरान चोट लगी; एक दिन पहले फिट घोषित किया गया था

June 10, 2026/
11:10 am

ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। बेंगलुरु स्थित BCCI के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

अशोकनगर में एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी:साड़ी से फंदा बनाकर एक साथ आत्महत्या की, दोनों की एक दो साल की बेटी

अशोकनगर में एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी:साड़ी से फंदा बनाकर एक साथ आत्महत्या की, दोनों की एक दो साल की बेटी

अशोकनगर जिले के ईसागढ़ तहसील में गुरुवार सुबह पति-पत्नी के शव फंदे पर लटके मिले। 25 साल के युवक और उसकी पत्नी एक ही फंदे पर साड़ी के फंदे से लटके मिले। दोनों की दो साल की एक बेटी भी है। मृतकों की पहचान भूपेंद्र आदिवासी (25) पुत्र लल्लूराम आदिवासी और उनकी पत्नी मिश्री बाई आदिवासी (लगभग 22-23 वर्ष) के रूप में हुई है। वे इमलीपुरा गांव, थाना कदवाया के रहने वाले थे। दंपती ने अपने घर में एक ही साड़ी से फंदा बनाकर एक साथ आत्महत्या की। युवक की मां ने आवाज लगाई तब देखा
घटना का खुलासा गुरुवार सुबह तब हुआ जब भूपेंद्र की मां ने घर का दरवाजा बंद देखा और आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। परिजनों ने दरवाजा जोर से धकाया और अंदर जाकर देखा तो दोनों पति-पत्नी फंदे पर लटके हुए थे। ग्रामीणों के अनुसार, दंपती मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। भूपेंद्र शराब का आदी था और नशे में कभी-कभी विवाद करता था, जबकि उनकी पत्नी मिश्री बाई शांत स्वभाव की थी। ग्रामीणों ने कहा कि शायद आर्थिक तंगी और पारिवारिक तनाव के कारण उन्होंने यह कदम उठाया होगा। हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही कदवाया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों की मदद से दोनों शवों को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद शवों को ईसागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के पीछे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। दंपती की दो साल की बेटी अनाथ हो गई है। फिलहाल परिजन उसकी देखभाल कर रहे हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket