Friday, 24 Jul 2026 | 02:36 PM

Trending :

EXCLUSIVE

IPL में आज GT vs KKR:कोलकाता ने अब तक एक भी मैच नहीं जीता, गुजरात ने दिल्ली-लखनऊ को हराया

IPL 2026 का 25वां मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। मैच गुजरात के होम ग्राउंड अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मुकाबले का टॉस शाम 7:00 बजे होगा। KKR ने इस सीजन 5 मुकाबले खेले हैं। उसे 4 मैच में हार मिली है और एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द रहा है। GT ने 4 मैच खेले हैं और उसे 2 मैच में जीत और इतने ही मैच में हार मिली है। टीम ने पिछले दो मैचों में दिल्ली और लखनऊ को हराया। KKR के खिलाफ GT का पलड़ा भारी IPL में दोनों टीमों के बीच 4 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान GT ने 3 मैच अपने नाम किए हैं। KKR सिर्फ एक मैच जीतने में सफल रही है। IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच एक मैच हुआ था। उसे GT ने 39 रन से जीता था। बटलर ने 2 अर्धशतक लगाए इस सीजन में गुजरात टाइटंस के लिए जोस बटलर शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने 4 मैचों में 176 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने 4 मैचों में 10 विकेट लिए हैं। कोलकाता के खिलाड़ियों का खराब फॉर्म जारी कोलकाता अपने स्टार खिलाड़ियों के खराब फॉर्म के कारण इस सीजन अब तक एक भी मैच नहीं खेल सकी है। रिंकू सिंह, कैमरन ग्रीन और कप्तान अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ी IPL 2026 में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। अंगकृष रघुवंशी कोलकाता के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 5 मैचों में 182 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं गेंदबाजी में वैभव अरोड़ा ने 5 मैचों में 6 विकेट लिए हैं। पहले मैच में 200+ स्कोर बना था नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बैटिंग-फ्रेंडली मानी जाती है, लेकिन यहां हर मैच में थोड़ा बदलाव भी देखने को मिलता है। इस मैदान की सतह पर अच्छी बाउंस और पेस मिलता है, जिससे बल्लेबाज आसानी से शॉट खेल पाते हैं। इस सीजन यहां एक मैच खेला गया है। 4 अप्रैल को खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 210 रन बनाए थे। जवाब में गुजरात 20 ओवर में 204 रन ही बना सकी थी। अहमदाबाद में बारिश की संभावना नहीं 17 अप्रैल को अहमदाबाद में मौसम काफी गर्म रहने वाला है। दिन का अधिकतम तापमान लगभग 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25–26 डिग्री के आसपास रहेगा। पूरे दिन आसमान साफ और धूप तेज रहेगी, जिससे गर्मी और ज्यादा महसूस होगी। बारिश की कोई खास संभावना नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट प्लेयर- शाहरुख खान। कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, रोवमन पॉवेल, सुनील नारायण, अनूकुल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी और वैभव अरोड़ा।
इम्पैक्ट प्लेयर: फिन एलन।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
अमेरिका- कैलिफोर्निया में डिज्नीलैंड के पास केमिकल टैंक लीक:जहरीली गैस-टैंक फटने का खतरा; 40 हजार लोगों ने घर छोड़ा, स्कूल बंद, शेल्टर फुल

May 24, 2026/
3:01 am

अमेरिका के कैलिफोर्निया में केमिकल टैंक लीक हो गया। डिज्नीलैंड थीम पार्क से एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर...

Hollywood Actor James Hendry Murdered

June 5, 2026/
3:52 pm

8 मिनट पहले कॉपी लिंक ‘जुमांजी’ और ‘टॉप गन: मैवेरिक’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हॉलीवुड के वेटरन एक्टर...

Assam CMs Wife 3 Passports

April 5, 2026/
7:44 pm

Hindi News National Assam CMs Wife 3 Passports | 52000 Crore Case; Sarma Threatens Defamation गुवाहाटी14 मिनट पहले कॉपी लिंक...

फेसबुक पर प्रेमिका संग फोटो पोस्ट, फिर लगाई फांसी:राजगढ़ में पेड़ पर गमछे से लटका मिला शव; युवक 6 महीने के बेटे का पिता

April 17, 2026/
2:06 pm

राजगढ़ जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। जानकारी के अनुसार खेड़खेड़ा...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

IPL में आज GT vs KKR:कोलकाता ने अब तक एक भी मैच नहीं जीता, गुजरात ने दिल्ली-लखनऊ को हराया

IPL में आज GT vs KKR:कोलकाता ने अब तक एक भी मैच नहीं जीता, गुजरात ने दिल्ली-लखनऊ को हराया

IPL 2026 का 25वां मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। मैच गुजरात के होम ग्राउंड अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मुकाबले का टॉस शाम 7:00 बजे होगा। KKR ने इस सीजन 5 मुकाबले खेले हैं। उसे 4 मैच में हार मिली है और एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द रहा है। GT ने 4 मैच खेले हैं और उसे 2 मैच में जीत और इतने ही मैच में हार मिली है। टीम ने पिछले दो मैचों में दिल्ली और लखनऊ को हराया। KKR के खिलाफ GT का पलड़ा भारी IPL में दोनों टीमों के बीच 4 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान GT ने 3 मैच अपने नाम किए हैं। KKR सिर्फ एक मैच जीतने में सफल रही है। IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच एक मैच हुआ था। उसे GT ने 39 रन से जीता था। बटलर ने 2 अर्धशतक लगाए इस सीजन में गुजरात टाइटंस के लिए जोस बटलर शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने 4 मैचों में 176 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने 4 मैचों में 10 विकेट लिए हैं। कोलकाता के खिलाड़ियों का खराब फॉर्म जारी कोलकाता अपने स्टार खिलाड़ियों के खराब फॉर्म के कारण इस सीजन अब तक एक भी मैच नहीं खेल सकी है। रिंकू सिंह, कैमरन ग्रीन और कप्तान अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ी IPL 2026 में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। अंगकृष रघुवंशी कोलकाता के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 5 मैचों में 182 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं गेंदबाजी में वैभव अरोड़ा ने 5 मैचों में 6 विकेट लिए हैं। पहले मैच में 200+ स्कोर बना था नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बैटिंग-फ्रेंडली मानी जाती है, लेकिन यहां हर मैच में थोड़ा बदलाव भी देखने को मिलता है। इस मैदान की सतह पर अच्छी बाउंस और पेस मिलता है, जिससे बल्लेबाज आसानी से शॉट खेल पाते हैं। इस सीजन यहां एक मैच खेला गया है। 4 अप्रैल को खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 210 रन बनाए थे। जवाब में गुजरात 20 ओवर में 204 रन ही बना सकी थी। अहमदाबाद में बारिश की संभावना नहीं 17 अप्रैल को अहमदाबाद में मौसम काफी गर्म रहने वाला है। दिन का अधिकतम तापमान लगभग 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25–26 डिग्री के आसपास रहेगा। पूरे दिन आसमान साफ और धूप तेज रहेगी, जिससे गर्मी और ज्यादा महसूस होगी। बारिश की कोई खास संभावना नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट प्लेयर- शाहरुख खान। कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, रोवमन पॉवेल, सुनील नारायण, अनूकुल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी और वैभव अरोड़ा।
इम्पैक्ट प्लेयर: फिन एलन।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket