Saturday, 12 Sep 2026 | 02:25 AM

Trending :

गर्मियों में किस वजह से फटने लगती है स्किन? किस तरह कर सकते हैं बचाव, डॉक्टर ने बताए स्किन केयर टिप्स

authorimg

Last Updated:

Summer Skin Problems: गर्मियों में स्किन ड्राई होने और फटने का मुख्य कारण डिहाइड्रेशन, तेज धूप और त्वचा की नमी का कम होना है. ज्यादा साबुन और केमिकल्स के इस्तेमाल से भी यह समस्या बढ़ सकती है. पर्याप्त पानी पीना, मॉइश्चराइजर लगाना और धूप से बचाव करना स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है.

Zoom

गर्मियों में तेज धूप, डिहाइड्रेशन और लू के कारण स्किन फटने लगती है.

Summer Skin Care Tips: गर्मियों के मौसम में धूप की तपिश बढ़ जाती है और पसीने से लोगों का बुरा हाल हो जाता है. इसके साथ गर्मी में स्किन से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं. अक्सर माना जाता है कि स्किन ड्राइनेस और स्किन फटने की समस्या केवल सर्दियों में होती है, लेकिन ऐसा नहीं है. गर्मियों में भी स्किन ड्राई हो जाती है और फटने लगती है. ऐसे में सवाल है कि गर्मी में स्किन से जुड़ी ये समस्याएं क्यों पैदा होती हैं और इनसे कैसे बचाव किया जा सकता है. इस बारे में स्पेशलिस्ट से जान लेते हैं.

यूपी के कानपुर स्थित जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. युगल राजपूत ने News18 को बताया कि गर्मियों में स्किन फटने का सबसे बड़ा कारण डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी है. जब हम पर्याप्त पानी नहीं पीते, तो शरीर अंदर से सूखने लगता है और इसका असर स्किन पर साफ दिखाई देता है. तेज धूप और गर्म हवाएं भी स्किन की नमी छीन लेती हैं, जिससे स्किन ड्राई और फटी हुई नजर आने लगती है. ऐसे में लू से बचना, हाइड्रेशन बेहतर बनाए रखना और धूप से बचना जरूरी है.

एक्सपर्ट ने बताया कि गर्मियों में लोग बार-बार नहाते हैं और साबुन का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. ज्यादा केमिकल वाले साबुन या बॉडी वॉश का इस्तेमाल करने से स्किन के नेचुरल ऑयल खत्म हो जाते हैं. इससे स्किन की बाहरी परत कमजोर हो जाती है और वह फटने लगती है. इसके अलावा सूरज की हानिकारक UV किरणें भी त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं. ज्यादा देर तक धूप में रहने से स्किन बर्न हो सकती है, जिससे उसमें दरारें आ जाती है. बिना सनस्क्रीन के बाहर निकलना इस समस्या को बढ़ा सकता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

एक्सपर्ट के मुताबिक स्किन को ड्राइनेस और फटने से बचाने के लिए खुद को हाइड्रेटेड रखना सबसे जरूरी है. दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और नारियल पानी, छाछ जैसे हेल्दी ड्रिंक्स लें. इसके साथ ही त्वचा को मॉइश्चराइज रखना भी जरूरी है. हल्का और नॉन-ऑयली मॉइश्चराइजर दिन में 1 से 2 बार जरूर लगाएं. धूप में निकलते समय सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें और जितना हो सके सीधे सूरज की किरणों से बचें. नहाने के बाद मॉइश्चराइजर लगाएं, ताकि त्वचा की नमी बनी रहे.

गर्मियों में स्किन फटना एक कॉमन समस्या है, लेकिन सही देखभाल और छोटी-छोटी सावधानियों से इसे आसानी से रोका जा सकता है. हाइड्रेशन, सन प्रोटेक्शन और सही स्किन केयर रूटीन अपनाकर आप अपनी त्वचा को हेल्दी और सॉफ्ट बनाए रख सकते हैं. अगर तमाम कोशिशों के बावजूद आपकी स्किन ड्राई है, तो डॉक्टर से मिलकर कंसल्ट करना चाहिए. कई बार यह शरीर में पल रही स्किन डिजीज का संकेत भी हो सकता है. इसे लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
हरियाणा कांग्रेस नेत्री बोलीं- पार्टी नेताओं को करोड़ों रुपए दिए:पैसे लेकर भी टिकट-पद नहीं मिला; दिल्ली पुलिस को चैटिंग के स्क्रीनशॉट भेजे

March 10, 2026/
1:31 pm

हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सुचित्रा सिंह ने पार्टी के कुछ नेताओं पर टिकट और पद के नाम पर...

मौनी रॉय और सूरज नांबियार का तलाक:शादी के 4 साल बाद अलग होने का फैसला; बोले- आपसी सहमति से शादी खत्म की

May 14, 2026/
7:36 pm

एक्ट्रेस मौनी रॉय और बिजनेसमैन सूरज नांबियार ने अनबन की खबरों के बीच अब आधिकारिक तौर पर अपने तलाक की...

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के नए सॉन्ग पर कंट्रोवर्सी:ऑफिशियल ट्रैक जारी, बाबाओं-डेरों पर निशाना; यूजर्स ने लिखा-रामपाल, राम रहीम सबको लपेटा

August 27, 2026/
5:00 am

बदमाशी कल्चर वाले गानों के लिए कंट्रोवर्सी में रहे हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने फिर सुर्खियों में हैं। 26 अगस्त...

Rwanda vs Nigeria Live Score: Nigeria Invitational Women's T20I Tournament 2026 (Credit: X/cricket_nigeria)

March 27, 2026/
4:03 pm

आखरी अपडेट:मार्च 27, 2026, 16:03 IST एडप्पादी के पलानीस्वामी की एआईएडीएमके ने तमिलनाडु चुनाव के लिए 127 उम्मीदवारों की दूसरी...

khabar hatke- UK Cigarette Ban 2008+

April 25, 2026/
4:30 am

पंजाब में अपनी मांग मनवाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा शख्स 560 दिन बाद नीचे उतरा। वहीं, ब्रिटेन में...

NEET Admit Card Download Issue

June 15, 2026/
8:14 pm

9 मिनट पहले कॉपी लिंक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 14 जून को एडमिट कार्ड जारी किए हैं। लेकिन कैंडिडेट्स की...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

गर्मियों में किस वजह से फटने लगती है स्किन? किस तरह कर सकते हैं बचाव, डॉक्टर ने बताए स्किन केयर टिप्स

authorimg

Last Updated:

Summer Skin Problems: गर्मियों में स्किन ड्राई होने और फटने का मुख्य कारण डिहाइड्रेशन, तेज धूप और त्वचा की नमी का कम होना है. ज्यादा साबुन और केमिकल्स के इस्तेमाल से भी यह समस्या बढ़ सकती है. पर्याप्त पानी पीना, मॉइश्चराइजर लगाना और धूप से बचाव करना स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है.

Zoom

गर्मियों में तेज धूप, डिहाइड्रेशन और लू के कारण स्किन फटने लगती है.

Summer Skin Care Tips: गर्मियों के मौसम में धूप की तपिश बढ़ जाती है और पसीने से लोगों का बुरा हाल हो जाता है. इसके साथ गर्मी में स्किन से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं. अक्सर माना जाता है कि स्किन ड्राइनेस और स्किन फटने की समस्या केवल सर्दियों में होती है, लेकिन ऐसा नहीं है. गर्मियों में भी स्किन ड्राई हो जाती है और फटने लगती है. ऐसे में सवाल है कि गर्मी में स्किन से जुड़ी ये समस्याएं क्यों पैदा होती हैं और इनसे कैसे बचाव किया जा सकता है. इस बारे में स्पेशलिस्ट से जान लेते हैं.

यूपी के कानपुर स्थित जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. युगल राजपूत ने News18 को बताया कि गर्मियों में स्किन फटने का सबसे बड़ा कारण डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी है. जब हम पर्याप्त पानी नहीं पीते, तो शरीर अंदर से सूखने लगता है और इसका असर स्किन पर साफ दिखाई देता है. तेज धूप और गर्म हवाएं भी स्किन की नमी छीन लेती हैं, जिससे स्किन ड्राई और फटी हुई नजर आने लगती है. ऐसे में लू से बचना, हाइड्रेशन बेहतर बनाए रखना और धूप से बचना जरूरी है.

एक्सपर्ट ने बताया कि गर्मियों में लोग बार-बार नहाते हैं और साबुन का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. ज्यादा केमिकल वाले साबुन या बॉडी वॉश का इस्तेमाल करने से स्किन के नेचुरल ऑयल खत्म हो जाते हैं. इससे स्किन की बाहरी परत कमजोर हो जाती है और वह फटने लगती है. इसके अलावा सूरज की हानिकारक UV किरणें भी त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं. ज्यादा देर तक धूप में रहने से स्किन बर्न हो सकती है, जिससे उसमें दरारें आ जाती है. बिना सनस्क्रीन के बाहर निकलना इस समस्या को बढ़ा सकता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

एक्सपर्ट के मुताबिक स्किन को ड्राइनेस और फटने से बचाने के लिए खुद को हाइड्रेटेड रखना सबसे जरूरी है. दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और नारियल पानी, छाछ जैसे हेल्दी ड्रिंक्स लें. इसके साथ ही त्वचा को मॉइश्चराइज रखना भी जरूरी है. हल्का और नॉन-ऑयली मॉइश्चराइजर दिन में 1 से 2 बार जरूर लगाएं. धूप में निकलते समय सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें और जितना हो सके सीधे सूरज की किरणों से बचें. नहाने के बाद मॉइश्चराइजर लगाएं, ताकि त्वचा की नमी बनी रहे.

गर्मियों में स्किन फटना एक कॉमन समस्या है, लेकिन सही देखभाल और छोटी-छोटी सावधानियों से इसे आसानी से रोका जा सकता है. हाइड्रेशन, सन प्रोटेक्शन और सही स्किन केयर रूटीन अपनाकर आप अपनी त्वचा को हेल्दी और सॉफ्ट बनाए रख सकते हैं. अगर तमाम कोशिशों के बावजूद आपकी स्किन ड्राई है, तो डॉक्टर से मिलकर कंसल्ट करना चाहिए. कई बार यह शरीर में पल रही स्किन डिजीज का संकेत भी हो सकता है. इसे लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket