Saturday, 01 Aug 2026 | 01:42 PM

Trending :

EXCLUSIVE

मृत्युभोज देने की जगह अनाथ बेटी का विवाह:गृहस्थी का सामान, 20 हजार की एफडी भेंट की; व्यापारी की हार्ट अटैक से हुई थी मौत

छतरपुर के नौगांव में एक परिवार ने रूढ़िवादी परंपराओं को तोड़ते हुए मिसाल पेश की है। नगर के प्रतिष्ठित सर्राफा व्यवसायी स्वर्गीय गोपाल कठेल के निधन के बाद परिवार ने पारंपरिक मृत्यु भोज करने से इनकार कर सामाजिक संदेश दिया। परिवार ने तेरहवीं पर भोज कराने के बजाय एक जरूरतमंद अनाथ बेटी के विवाह की पूरी सामग्री भेंट करने का फैसला लिया। यह विवाह 22 फरवरी को संपन्न होना है। निधन और पारिवारिक स्थिति
गोपाल कठेल का निधन करीब 13 दिन पहले झांसी में हृदय गति रुकने से हुआ था। उनके परिवार में तीन बेटियां और 6 वर्षीय पुत्र कान्हा हैं। शोक के बीच भी परिवार ने समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का निर्णय लिया। अनाथ बेटी के विवाह की जिम्मेदारी
परिवार ने 21 वर्षीय अनाथ बेटी के विवाह का पूरा खर्च उठाया। तेरहवीं के अवसर पर घर के आंगन में विवाह सामग्री भेंट की गई, जहां सामान्यतः मृत्यु भोज आयोजित किया जाता है। मृतक की बहन व समाजसेविका तृप्ति कठेल ने लक्ष्मी को लगभग 40 प्रकार की गृहस्थी सामग्री के साथ 20 हजार रुपये की एफडी भेंट की, ताकि उसके वैवाहिक जीवन की शुरुआत सम्मानपूर्वक हो सके। सकारात्मक कदम बढ़ाएं लोग
तृप्ति कठेल ने अपील की कि मृत्यु भोज जैसी कुप्रथाओं पर खर्च करने के बजाय गरीब व असहाय लोगों की मदद की जानी चाहिए। उनका कहना है कि यही सच्ची श्रद्धांजलि और समाज में सकारात्मक बदलाव का मार्ग है। कठेल परिवार की इस पहल की पूरे जिले में सराहना हो रही है और इसे मानवता व सामाजिक बदलाव की प्रेरक मिसाल माना जा रहा है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हारे अमेरिका से लौटे अनंतन:लिखा- एक हफ्ते के चुनावी पैसे ने 4 साल की सच्ची सेवा को हरा दिया

May 9, 2026/
1:01 am

तमिलनाडु विधासभा चुनाव में वासुदेवनल्लूर सीट पर भाजपा उम्मीदवार अनंतन अय्यासामी को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें डीएमके के...

Dehradun Secretariat Super League 2026 Inauguration

April 3, 2026/
6:15 pm

राजधानी के रायपुर स्थित महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड में बहुप्रतीक्षित ‘सचिवालय सुपर लीग 2026’ का शानदार आगाज हो गया है।...

विशेष | डॉ. श्रीकांत लता एकनाथ शिंदे: शिवसेना ने हमेशा महाराष्ट्र में एनडीए को मजबूत करने के लिए काम किया

June 25, 2026/
3:45 pm

विशेष | शिवसेना ने हमेशा महाराष्ट्र में एनडीए की स्थिति को मजबूत करने का लक्ष्य रखा है, और इन सांसदों...

ask search icon

April 6, 2026/
10:50 pm

Last Updated:April 06, 2026, 22:50 IST प्रोटीन पाउडर आजकल फिटनेस और हेल्थ के लिए काफी इस्तेमाल किए जाते हैं, लेकिन...

शिवपुरी NH-27 पर 5 ऊंटों को कुचला, मौत:दो दिन बाद भी मालिक लापता, हाईवे से 300 मीटर दूर मिले शव

March 8, 2026/
11:55 am

शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-27 (NH-27) पर एक भीषण सड़क हादसे में पांच ऊंटों...

अवनीत कौर ने प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी:एक्ट्रेस ने कहा- उम्र के साथ लुक में नैचुरल बदलाव हुआ है

April 16, 2026/
11:13 am

एक्ट्रेस अवनीत कौर ने हाल ही में उनके लुक्स को लेकर चल रही प्लास्टिक सर्जरी और बोटॉक्स की अफवाहों पर...

बंटवारे में मां की चीखें सुनीं, भाई को मरते देखा:नकल उतारने पर शाहरुख पर केस किया, सरकार ने बैन कीं मनोज कुमार की फिल्में

July 24, 2026/
4:30 am

सिनेमा में कई हीरो आए, कई सुपरस्टार बने, लेकिन एक अभिनेता ऐसा भी था जिसने पर्दे पर उपकार, पूरब और...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

मृत्युभोज देने की जगह अनाथ बेटी का विवाह:गृहस्थी का सामान, 20 हजार की एफडी भेंट की; व्यापारी की हार्ट अटैक से हुई थी मौत

मृत्युभोज देने की जगह अनाथ बेटी का विवाह:गृहस्थी का सामान, 20 हजार की एफडी भेंट की; व्यापारी की हार्ट अटैक से हुई थी मौत

छतरपुर के नौगांव में एक परिवार ने रूढ़िवादी परंपराओं को तोड़ते हुए मिसाल पेश की है। नगर के प्रतिष्ठित सर्राफा व्यवसायी स्वर्गीय गोपाल कठेल के निधन के बाद परिवार ने पारंपरिक मृत्यु भोज करने से इनकार कर सामाजिक संदेश दिया। परिवार ने तेरहवीं पर भोज कराने के बजाय एक जरूरतमंद अनाथ बेटी के विवाह की पूरी सामग्री भेंट करने का फैसला लिया। यह विवाह 22 फरवरी को संपन्न होना है। निधन और पारिवारिक स्थिति
गोपाल कठेल का निधन करीब 13 दिन पहले झांसी में हृदय गति रुकने से हुआ था। उनके परिवार में तीन बेटियां और 6 वर्षीय पुत्र कान्हा हैं। शोक के बीच भी परिवार ने समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का निर्णय लिया। अनाथ बेटी के विवाह की जिम्मेदारी
परिवार ने 21 वर्षीय अनाथ बेटी के विवाह का पूरा खर्च उठाया। तेरहवीं के अवसर पर घर के आंगन में विवाह सामग्री भेंट की गई, जहां सामान्यतः मृत्यु भोज आयोजित किया जाता है। मृतक की बहन व समाजसेविका तृप्ति कठेल ने लक्ष्मी को लगभग 40 प्रकार की गृहस्थी सामग्री के साथ 20 हजार रुपये की एफडी भेंट की, ताकि उसके वैवाहिक जीवन की शुरुआत सम्मानपूर्वक हो सके। सकारात्मक कदम बढ़ाएं लोग
तृप्ति कठेल ने अपील की कि मृत्यु भोज जैसी कुप्रथाओं पर खर्च करने के बजाय गरीब व असहाय लोगों की मदद की जानी चाहिए। उनका कहना है कि यही सच्ची श्रद्धांजलि और समाज में सकारात्मक बदलाव का मार्ग है। कठेल परिवार की इस पहल की पूरे जिले में सराहना हो रही है और इसे मानवता व सामाजिक बदलाव की प्रेरक मिसाल माना जा रहा है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket