Wednesday, 21 Oct 2026 | 03:35 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Punjab Chandigarh Top news today Power cut Pakistan US Army Milk rate Update

.

पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर AAP सरकार के बेअदबी के कानून को चुनौती देने से जुड़ी रही। याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट में कहा कि इसमें सभी धर्मग्रंथ शामिल नहीं हैं। वहीं उम्रकैद और BNS के लिए इसकी मंजूरी राष्ट्रपति से लेनी जरूरी थी।

दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. AAP सरकार के बेअदबी कानून को चुनौती

पंजाब सरकार के नए बेअदबी कानून को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। जालंधर निवासी सिमरनजीत सिंह ने यह याचिका दायर की है। उनका कहना है कि इस कानून में सिर्फ एक ही धर्म का जिक्र है जबकि बाकी धर्मों का जिक्र नहीं है। ऐसे में यह देश की धर्म निरपेक्षता का उल्लंघन है।

इसके अलावा BNS की धाराएं और उम्रकैद तक की सजा होने की वजह से इसके लिए राष्ट्रपति की मंजूरी जरूरी है लेकिन सरकार ने सिर्फ गवर्नर की मंजूरी लेकर इसे लागू कर दिया है। यह याचिका आज ही फाइल हुई है। इस पर जल्द सुनवाई हो सकती है।

बता दें कि सरकार ने नए कानून में बेअदबी को लेकर उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान किया है। हालांकि इसमें सिर्फ श्री गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी का ही जिक्र है। हिंदू, मुस्लिम और ईसाई धर्मग्रंथों की बेअदबी को लेकर कानून में कोई प्रावधान नहीं है। 14 अप्रैल को स्पेशल विधानसभा सत्र में इस बिल को पास किया गया था। इसके बाद इसे गवर्नर के पास भेजा था। (पढ़ें पूरी खबर)

2. पंजाब बिजली संकट, AAP मंत्री बोले- असुविधा पर खेद है

पंजाब में पावरकॉम (PSPCL) के 5 दिन तक 8 से 10 घंटे के कट लगाने को लेकर बवाल हो गया है। अमृतसर में बिजली कट से परेशान होकर लोग देर रात को बिजली घर में घुस गए। उन्होंने बिजली घर का गेट तोड़ दिया और खुद ही बिजली सप्लाई चालू कर दी। मुलाजिमों ने रोकने की कोशिश की तो उनके साथ भी धक्कामुक्की की।

मुलाजिमों ने कहा कि उच्च अधिकारियों के कहने पर बिजली कट लगाया था लेकिन लोगों ने उनकी बात नहीं मानी। इसके बाद फीडर से छेड़छाड़ कर सप्लाई बहाल कर दी। ड्यूटी पर मौजूद मुलाजिम सुरिंदर सिंह ने बताया कि देर रात करीब 20 से 25 लोग बिजली घर में घुस आए। उन्होंने कर्मचारियों के साथ धक्कामुक्की की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकियां भी दीं। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना कंबो पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कट को लेकर बिगड़ते हालात के बीच पंजाब के बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा सामने आए। उन्होंने सोशल मीडिया (X) पर लिखा- PSPCL द्वारा घोषित नियोजित बिजली कटौती का उद्देश्य सिस्टम अपग्रेड के माध्यम से बिजली आपूर्ति में सुधार करना है। इससे होने वाली असुविधा के लिए खेद है, लेकिन ये सुधार लंबे समय में उपभोक्ताओं के लिए काफी लाभकारी साबित होंगे (पढ़ें पूरी खबर)

3. चंडीगढ़ में एनकाउंटर, बदमाश को गोली लगी

चंडीगढ़ में बुधवार सुबह चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से करीब 5 राउंड फायरिंग की गई। इसके बाद टीम ने बदमाश को काबू कर लिया। बदमाश की पहचान मुकेश गोलू के रूप में हुई है, जो हरियाणा के गोहाना का रहने वाला है। उसके पैर में गोली लगी है। उसे घायल अवस्था में सेक्टर-16 के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि आरोपी चंडीगढ़ में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पता चला कि सेक्टर-25 में उसकी बहन रहती है। वह छिपने के लिए वहीं जा रहा था। पैदल जाते वक्त पुलिस ने उसे घेर लिया। जिसके बाद उसने गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

पकड़ा गया बदमाश मुकेश गोलू अवैध हथियारों की सप्लाई करता था। वह मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश से हथियार लाकर पंजाब और हरियाणा में सप्लाई करता था। चंडीगढ़ के थाना मलोया में उसके खिलाफ साल 2021 में हथियार तस्करी का एक मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने उसे भगोड़ा करार दे रखा था (पढ़ें पूरी खबर)

4. BBMB मामले में पंजाब सरकार की याचिका खारिज

भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) को लेकर पंजाब की AAP सरकार की दायर याचिका पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में पिछले वर्ष ही सुनवाई हो चुकी है। सरकार अपनी बात केंद्र सरकार के समक्ष रखे। यह याचिका उस समय दाखिल हुई थी, जब बीबीएमबी द्वारा हरियाणा को 8500 क्यूसिक अतिरिक्त पानी देने का फैसला लिया गया था।

पंजाब सरकार ने BBMB के इसी फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। पंजाब सरकार का कहना था कि हरियाणा पहले ही अपना पूरा हिस्सा इस्तेमाल कर चुका है, इसलिए उसे और पानी नहीं दिया जाना चाहिए। सरकार ने यह भी कहा कि BBMB के पास किसी राज्य को तय हिस्से से ज्यादा पानी देने का कानूनी अधिकार नहीं है।

पंजाब सरकार ने यह आरोप भी लगाया कि यह फैसला नियमों के खिलाफ लिया गया। जैसे बैठक के लिए जरूरी 7 दिन पहले नोटिस नहीं दिया गया और एजेंडा भी समय पर साझा नहीं किया गया। (पढ़ें पूरी खबर)

5. पंजाबी महिला बोली- PAK में जबरन मुस्लिम नहीं बनाते

भारत से पाकिस्तान जाकर मुस्लिम व्यक्ति से निकाह करने वाली पंजाबी महिला सरबजीत कौर ने सिखों पर विवादित टिप्पणी के बाद यू-टर्न लिया है। उसका नया वीडियो समाने आया है। जिसमें उसने कहा कि जो भी लोग पाकिस्तान में ननकाना साहिब और अन्य गुरुद्वारों के दर्शन करने आते हैं, उनका मैं हार्दिक स्वागत करती हूं।

सरबजीत ने आगे कहा कि चढ़दा पंजाब और लहंदा पंजाब एक ही हैं। पाकिस्तान में जबरन धर्म परिवर्तन जैसी कोई स्थिति नहीं है। इससे पहले सरबजीत ने पंजाब से आने वाले लोगों को लेकर भड़काऊ बयान दिया था। उसने कहा था कि सिख यहां क्या करने आते हैं। अगर पाकिस्तान वाले एक हो जाएं तो इनकी रोजी-रोटी बंद हो जाए।

वहीं सरबजीत के पहले पंजाबी NRI पति करनैल सिंह ने भी लाहौर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर रखी है। जिसमें उसने दावा किया कि पाकिस्तानी नासिर हुसैन ने ब्लैकमेल कर सरबजीत को पाकिस्तान बुलाया। फिर उसके साथ जबरदस्ती शादी की। उसने हाईकोर्ट में नासिर पर रेप केस दर्ज कर सरबजीत को भारत लौटाने की मांग की है (पढ़ें पूरी खबर)

विदेश से…

6. पंजाबी महिला अमेरिका की जेल में कैद, बेटा US आर्मी में अफसर

अमेरिका के टेक्सास में पंजाबी मूल की कोर्ट इंटरप्रेटर मीनू बत्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर डिपोर्टेशन की तलवार लटकी है। 17 मार्च से मीनू टेक्सास की जेल में बंद हैं। अमेरिकन इमिग्रेशन एजेंसी उन्हें डिपोर्ट करने पर अड़ी है, वहीं उनके वकील अलग-अलग कानूनों का हवाला देकर उनका डिपोर्टेशन रोकने में जुटे हैं। कोर्ट के आदेश पर सरकार जवाब फाइल कर चुकी है।

कोर्ट ने अभी उनके डिपोर्टेशन के ऑर्डर जारी नहीं किए। मीनू बत्रा पर आरोप हैं कि वो इमिग्रेशन कानून का उलंघन करते हुए कई सालों से अमेरिका में रह रही हैं। ट्रंप सरकार ने मास डिपोर्टेशन ड्राइव शुरू की है। अमेरिका में अवैध तरीके से रहने वाले लोगों को डिपोर्ट किया जा रहा है। उसके तहत ही मीनू बत्रा को भी गिरफ्तार किया गया है।

हालांकि मीनू बत्रा के वकील का तर्क है कि मीनू के पास ‘विदहोल्डिंग ऑफ रिमूवल’ की कानूनी सुरक्षा है। पूर्व में कोर्ट स्पष्ट कर चुकी है कि मीनू बत्रा को भारत नहीं भेजा जा सकता है वो अमेरिका में रहकर काम कर सकती हैं। लेकिन उन्हें ग्रीन कार्ड नहीं मिलेगा। मीनू बत्रा 35 साल बाद गिरफ्तार हुईं। उनका अमेरिकी आर्मी का अफसर है (पढ़ें पूरी खबर)

7. लूडो खेलते मां-बाप, बेटे को कुचला, मां-बेटे की मौत, पंजाबी ड्राइवर गिरफ्तार

कनाडा में मां-बाप और बेटे को कुचलने वाले पंजाबी ड्राइवर बलजीत सिंह (29) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिस वक्त ये हादसा हुआ, ड्राइवर गाड़ी चलाते हुए लूडो खेल रहा था। हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाप की हडि्डयां टूट गईं थी। 19 जुलाई 2022 की रात को हादसा होने के बाद आरोपी भी घायल हो गया था। मगर, 20 जुलाई 2022 की सुबह बलजीत को अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

उसने पुलिस को बताया कि उसे कुछ याद नहीं है। उसी दिन उसने टिकट बुक की और हादसे के कुछ ही घंटों बाद कनाडा से फरार होकर पंजाब आ गया। जुलाई 2023 में उसके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय वारंट जारी हुआ। वह लंबे समय तक भारत में रहा और फिर कैलिफोर्निया चला गया। आखिरकार 21 अगस्त, 2025 को अमेरिकी संघीय एजेंटों ने उसे कैलिफोर्निया से गिरफ्तार किया और सितंबर 2025 में उसे वापस कनाडा लाया गया।

पुलिस ने बलजीत के ट्रक के डैशकैम की फुटेज कब्जे में ले ली है, जिसमें वह लूडो खेलते नजर आ रहा है। जिसमें यह भी पता चला कि सड़क पर निर्माण कार्य के कारण ट्रैफिक बहुत धीमा था, लेकिन बलजीत ने समय पर ब्रेक नहीं लगाए। कोर्ट में पेश किए गए तथ्यों के अनुसार, बलजीत ने हादसे से ठीक एक घंटे पहले 18 बार अपने फोन का इस्तेमाल किया था (पढ़ें पूरी खबर)

अन्य खबरें…

8. न्यू चंडीगढ़ में IPL मैच की टिकट बिक्री शुरू, कीमत ₹30 हजार तक

मोहाली के न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 28 अप्रैल को पंजाब और राजस्थान की टीम का मुकाबला होगा। PBKS और RR के मुकाबले के लिए टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हो गई है। यहां सबसे सस्ती टिकट युवराज स्टैंड की मिलेगी, जिसकी कीमत 2500 रुपए है। इसके अलावा नॉर्मल कैटेगरी में सबसे महंगी टिकट जियो नॉर्थ पवेलियन की 6500 रुपए की है।

वहीं कॉर्पोरेट कैटेगरी में सबसे महंगी टिकट 30 हजार रुपए तक की होती है। वहीं, ऑफलाइन टिकट खरीदने के लिए फैंस को अभी इंतजार करना होगा। इसकी शुरूआत 24 अप्रैल से होगी। न्यू चंडीगढ़ में यह IPL के इस सीजन का आखिरी मुकाबला होगा। यहां हुए अब तक 3 मैचों में PBKS की टीम ही जीती है। फैंस के पास यहां मैच देखने का यह आखिरी मौका होगा।

IPL टूर्नामेंट में पंजाब की टीम अब तक 6 मैच में से 5 मैच जीतकर टॉप पर है। पंजाब टीम इस सीजन की सबसे कंसिस्टेंट टीम और IPL टाइटल की सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही है। राजस्थान की टीम फिलहाल चौथे नंबर पर है। 6 मैचों में राजस्थान ने 4 मुकाबले जीते, जबकि 2 में उसे हार मिली। उन्हें प्लेऑफ का बड़ा दावेदार माना जा रहा है (पढ़ें पूरी खबर)

9. दूध का रेट 5 रुपए प्रति किलो बढ़ाया, अगले महीने से लागू होगा

लुधियाना में एक मई से दूध के रेट 5 रुपए प्रति किलो बढ़ जाएंगे। यह फैसला हैबोवाल और ताजपुर रोड डेयरी एसोसिएशन ने संयुक्त बैठक में लिया है। बढ़े रेट 1 मई 2026 से लागू हो जाएंगे। डेयरी एसोसिएशन के प्रधान कुलदीप सिंह लाहोरिया व चेयरमेन परमिंदर सिंह बोबी ने कहा कि ताजपुर रोड और हंबड़ा रोड दोनों डेयरी कॉम्प्लेक्स की आज साझा बैठक हुई है।

इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बढ़ते खर्चों के कारण अब दूध सस्ता देना संभव नहीं है। यह बढ़ोतरी की दरें पूरे लुधियाना में लागू होगी। एसोसिएशन के मुताबिक लगातार बढ़ती महंगाई के कारण पशुओं के चारे की कीमतों में इजाफा हुआ है। वहीं लेबर की कमी और मजदूरी में बढ़ोतरी हो रही है। गैस सिलेंडर न मिलने से काम प्रभावित हो रहा है।

अंतरराष्ट्रीय हालात (जंग) का असर के कारण अब डेयरी कारोबार चलाना मुश्किल हो रहा है। डेयरी एसोसिएशन ने शहरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मौजूदा हालात में रेट बढ़ाना मजबूरी है। लेबर की कमी के कारण डेयरियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

खबर हटके

10. जूस बार वाला अवैध शराब बेचने लगा

जालंधर में जूस बेचने वाला शराब विक्रेता निकल आया। इसका खुलासा तब हुआ, जब पुलिस ने उसके घर रेड की। एक्साइज विभाग के साथ पुलिस उसके घर पहुंची तो उससे 50 पेटी अवैध शराब मिली। आरोपी का नाम राजू चौहान है। वह जूस बार चलाता है। पुलिस के मुताबिक जूस की दुकान की आड़ में ही वह अवैध शराब सप्लाई करता था।

पुलिस के मुताबिक राजनगर से सटी मधुबन कॉलोनी में यह रेड की गई थी। एक्साइज विभाग को सूचना मिली थी कि यहां अवैध शराब सप्लाई की जा रही है। एक्साइज विभाग ने पहले भी जांच की थी लेकिन बरामदगी नहीं होती थी। इस बार अलग-अलग ब्रान्ड की व्हिस्की की पेटियां मिल गईं। जूस बार मालिक राजू चौहान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

ACP आतिश भाटिया ने कहा कि जांच में यह भी पता चला कि राजू चौहान अपनी रिहायशी इमारत का इस्तेमाल अवैध काम के लिए कर रहा था। इस संबंध में नगर निगम को भी सूचना दे दी गई है। राजू के खिलाफ पहले भी केस दर्ज हैं। रेड के दौरान उसके कब्जे से 4 सिलेंडर भी बरामद किए गए। जिनकी भी जांच की जा रही है (पढ़ें पूरी खबर)

(कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
वाराणसी में दिखेगा रामायण से जुड़ा 30 मिनट लंबा सीक्वेंस:महेश, रुद्र के अलावा भगवान राम के किरदार में भी नजर आएंगे

June 8, 2026/
4:35 pm

एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। अब फिल्म से जुड़ी एक और अपडेट सामने आ रही...

Mumbai Airport | Air India Staff Protest Salary Hike

May 18, 2026/
9:37 pm

मुंबई9 मिनट पहले कॉपी लिंक मुंबई एयरपोर्ट पर सोमवार को एअर इंडिया एयरपोर्ट सर्विस लिमिटेड (AIASL) कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।...

'द वॉइस ऑफ हिंद रजब' की भारत में रिलीज रुकी:ऑस्कर-नॉमिनेटेड फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिला, भारत-इजराइल संबंधों के कारण मंजूरी पेंडिंग

March 21, 2026/
3:06 pm

फिलिस्तीनी बच्ची हिंद रजब की कहानी पर आधारित ऑस्कर-नॉमिनेटेड फिल्म द वॉइस ऑफ हिंद रजब की भारत में रिलीज फिलहाल...

Follow RR vs CSK Live.(Sportzpics Photo)

March 30, 2026/
2:40 pm

आखरी अपडेट:30 मार्च, 2026, 14:40 IST पेरम्बूर में विजय का मुकाबला डीएमके के मौजूदा विधायक आरडी शेखर से होगा और...

भास्कर अपडेट्स:कश्मीर के बारामूला में गोदाम में आग लगी; फायर ब्रिगेड, पुलिस और सेना बुझाने में जुटे

May 19, 2026/
1:09 am

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के कनली बाग इलाके में स्थित BK ट्रेडर्स के गोदाम में सोमवार रात को आग लग...

साल की 6वी सीक्वल फिल्म का टीजर रिलीज:'पति पत्नी और वो दो' में 3 एक्ट्रेसेस से रोमांस करेंगे आयुष्मान; पहले पोस्टपोन हो चुकी मूवी

April 20, 2026/
12:32 pm

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का टीजर रिलीज...

चीन बोला-जापान के पास 5500 परमाणु बम बनाने जितना प्लूटोनियम:राजदूत ने कहा- चाहे तो कभी भी परमाणु हथियार बना सकता है

August 20, 2026/
2:46 pm

चीन ने जापान की परमाणु क्षमता को लेकर फिर चिंता जताई है। रूस में चीन के राजदूत झांग हानहुई ने...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Punjab Chandigarh Top news today Power cut Pakistan US Army Milk rate Update

Punjab Chandigarh Top news today Power cut Pakistan US Army Milk rate Update

.

पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर AAP सरकार के बेअदबी के कानून को चुनौती देने से जुड़ी रही। याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट में कहा कि इसमें सभी धर्मग्रंथ शामिल नहीं हैं। वहीं उम्रकैद और BNS के लिए इसकी मंजूरी राष्ट्रपति से लेनी जरूरी थी।

दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. AAP सरकार के बेअदबी कानून को चुनौती

पंजाब सरकार के नए बेअदबी कानून को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। जालंधर निवासी सिमरनजीत सिंह ने यह याचिका दायर की है। उनका कहना है कि इस कानून में सिर्फ एक ही धर्म का जिक्र है जबकि बाकी धर्मों का जिक्र नहीं है। ऐसे में यह देश की धर्म निरपेक्षता का उल्लंघन है।

इसके अलावा BNS की धाराएं और उम्रकैद तक की सजा होने की वजह से इसके लिए राष्ट्रपति की मंजूरी जरूरी है लेकिन सरकार ने सिर्फ गवर्नर की मंजूरी लेकर इसे लागू कर दिया है। यह याचिका आज ही फाइल हुई है। इस पर जल्द सुनवाई हो सकती है।

बता दें कि सरकार ने नए कानून में बेअदबी को लेकर उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान किया है। हालांकि इसमें सिर्फ श्री गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी का ही जिक्र है। हिंदू, मुस्लिम और ईसाई धर्मग्रंथों की बेअदबी को लेकर कानून में कोई प्रावधान नहीं है। 14 अप्रैल को स्पेशल विधानसभा सत्र में इस बिल को पास किया गया था। इसके बाद इसे गवर्नर के पास भेजा था। (पढ़ें पूरी खबर)

2. पंजाब बिजली संकट, AAP मंत्री बोले- असुविधा पर खेद है

पंजाब में पावरकॉम (PSPCL) के 5 दिन तक 8 से 10 घंटे के कट लगाने को लेकर बवाल हो गया है। अमृतसर में बिजली कट से परेशान होकर लोग देर रात को बिजली घर में घुस गए। उन्होंने बिजली घर का गेट तोड़ दिया और खुद ही बिजली सप्लाई चालू कर दी। मुलाजिमों ने रोकने की कोशिश की तो उनके साथ भी धक्कामुक्की की।

मुलाजिमों ने कहा कि उच्च अधिकारियों के कहने पर बिजली कट लगाया था लेकिन लोगों ने उनकी बात नहीं मानी। इसके बाद फीडर से छेड़छाड़ कर सप्लाई बहाल कर दी। ड्यूटी पर मौजूद मुलाजिम सुरिंदर सिंह ने बताया कि देर रात करीब 20 से 25 लोग बिजली घर में घुस आए। उन्होंने कर्मचारियों के साथ धक्कामुक्की की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकियां भी दीं। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना कंबो पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कट को लेकर बिगड़ते हालात के बीच पंजाब के बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा सामने आए। उन्होंने सोशल मीडिया (X) पर लिखा- PSPCL द्वारा घोषित नियोजित बिजली कटौती का उद्देश्य सिस्टम अपग्रेड के माध्यम से बिजली आपूर्ति में सुधार करना है। इससे होने वाली असुविधा के लिए खेद है, लेकिन ये सुधार लंबे समय में उपभोक्ताओं के लिए काफी लाभकारी साबित होंगे (पढ़ें पूरी खबर)

3. चंडीगढ़ में एनकाउंटर, बदमाश को गोली लगी

चंडीगढ़ में बुधवार सुबह चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से करीब 5 राउंड फायरिंग की गई। इसके बाद टीम ने बदमाश को काबू कर लिया। बदमाश की पहचान मुकेश गोलू के रूप में हुई है, जो हरियाणा के गोहाना का रहने वाला है। उसके पैर में गोली लगी है। उसे घायल अवस्था में सेक्टर-16 के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि आरोपी चंडीगढ़ में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पता चला कि सेक्टर-25 में उसकी बहन रहती है। वह छिपने के लिए वहीं जा रहा था। पैदल जाते वक्त पुलिस ने उसे घेर लिया। जिसके बाद उसने गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

पकड़ा गया बदमाश मुकेश गोलू अवैध हथियारों की सप्लाई करता था। वह मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश से हथियार लाकर पंजाब और हरियाणा में सप्लाई करता था। चंडीगढ़ के थाना मलोया में उसके खिलाफ साल 2021 में हथियार तस्करी का एक मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने उसे भगोड़ा करार दे रखा था (पढ़ें पूरी खबर)

4. BBMB मामले में पंजाब सरकार की याचिका खारिज

भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) को लेकर पंजाब की AAP सरकार की दायर याचिका पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में पिछले वर्ष ही सुनवाई हो चुकी है। सरकार अपनी बात केंद्र सरकार के समक्ष रखे। यह याचिका उस समय दाखिल हुई थी, जब बीबीएमबी द्वारा हरियाणा को 8500 क्यूसिक अतिरिक्त पानी देने का फैसला लिया गया था।

पंजाब सरकार ने BBMB के इसी फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। पंजाब सरकार का कहना था कि हरियाणा पहले ही अपना पूरा हिस्सा इस्तेमाल कर चुका है, इसलिए उसे और पानी नहीं दिया जाना चाहिए। सरकार ने यह भी कहा कि BBMB के पास किसी राज्य को तय हिस्से से ज्यादा पानी देने का कानूनी अधिकार नहीं है।

पंजाब सरकार ने यह आरोप भी लगाया कि यह फैसला नियमों के खिलाफ लिया गया। जैसे बैठक के लिए जरूरी 7 दिन पहले नोटिस नहीं दिया गया और एजेंडा भी समय पर साझा नहीं किया गया। (पढ़ें पूरी खबर)

5. पंजाबी महिला बोली- PAK में जबरन मुस्लिम नहीं बनाते

भारत से पाकिस्तान जाकर मुस्लिम व्यक्ति से निकाह करने वाली पंजाबी महिला सरबजीत कौर ने सिखों पर विवादित टिप्पणी के बाद यू-टर्न लिया है। उसका नया वीडियो समाने आया है। जिसमें उसने कहा कि जो भी लोग पाकिस्तान में ननकाना साहिब और अन्य गुरुद्वारों के दर्शन करने आते हैं, उनका मैं हार्दिक स्वागत करती हूं।

सरबजीत ने आगे कहा कि चढ़दा पंजाब और लहंदा पंजाब एक ही हैं। पाकिस्तान में जबरन धर्म परिवर्तन जैसी कोई स्थिति नहीं है। इससे पहले सरबजीत ने पंजाब से आने वाले लोगों को लेकर भड़काऊ बयान दिया था। उसने कहा था कि सिख यहां क्या करने आते हैं। अगर पाकिस्तान वाले एक हो जाएं तो इनकी रोजी-रोटी बंद हो जाए।

वहीं सरबजीत के पहले पंजाबी NRI पति करनैल सिंह ने भी लाहौर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर रखी है। जिसमें उसने दावा किया कि पाकिस्तानी नासिर हुसैन ने ब्लैकमेल कर सरबजीत को पाकिस्तान बुलाया। फिर उसके साथ जबरदस्ती शादी की। उसने हाईकोर्ट में नासिर पर रेप केस दर्ज कर सरबजीत को भारत लौटाने की मांग की है (पढ़ें पूरी खबर)

विदेश से…

6. पंजाबी महिला अमेरिका की जेल में कैद, बेटा US आर्मी में अफसर

अमेरिका के टेक्सास में पंजाबी मूल की कोर्ट इंटरप्रेटर मीनू बत्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर डिपोर्टेशन की तलवार लटकी है। 17 मार्च से मीनू टेक्सास की जेल में बंद हैं। अमेरिकन इमिग्रेशन एजेंसी उन्हें डिपोर्ट करने पर अड़ी है, वहीं उनके वकील अलग-अलग कानूनों का हवाला देकर उनका डिपोर्टेशन रोकने में जुटे हैं। कोर्ट के आदेश पर सरकार जवाब फाइल कर चुकी है।

कोर्ट ने अभी उनके डिपोर्टेशन के ऑर्डर जारी नहीं किए। मीनू बत्रा पर आरोप हैं कि वो इमिग्रेशन कानून का उलंघन करते हुए कई सालों से अमेरिका में रह रही हैं। ट्रंप सरकार ने मास डिपोर्टेशन ड्राइव शुरू की है। अमेरिका में अवैध तरीके से रहने वाले लोगों को डिपोर्ट किया जा रहा है। उसके तहत ही मीनू बत्रा को भी गिरफ्तार किया गया है।

हालांकि मीनू बत्रा के वकील का तर्क है कि मीनू के पास ‘विदहोल्डिंग ऑफ रिमूवल’ की कानूनी सुरक्षा है। पूर्व में कोर्ट स्पष्ट कर चुकी है कि मीनू बत्रा को भारत नहीं भेजा जा सकता है वो अमेरिका में रहकर काम कर सकती हैं। लेकिन उन्हें ग्रीन कार्ड नहीं मिलेगा। मीनू बत्रा 35 साल बाद गिरफ्तार हुईं। उनका अमेरिकी आर्मी का अफसर है (पढ़ें पूरी खबर)

7. लूडो खेलते मां-बाप, बेटे को कुचला, मां-बेटे की मौत, पंजाबी ड्राइवर गिरफ्तार

कनाडा में मां-बाप और बेटे को कुचलने वाले पंजाबी ड्राइवर बलजीत सिंह (29) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिस वक्त ये हादसा हुआ, ड्राइवर गाड़ी चलाते हुए लूडो खेल रहा था। हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाप की हडि्डयां टूट गईं थी। 19 जुलाई 2022 की रात को हादसा होने के बाद आरोपी भी घायल हो गया था। मगर, 20 जुलाई 2022 की सुबह बलजीत को अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

उसने पुलिस को बताया कि उसे कुछ याद नहीं है। उसी दिन उसने टिकट बुक की और हादसे के कुछ ही घंटों बाद कनाडा से फरार होकर पंजाब आ गया। जुलाई 2023 में उसके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय वारंट जारी हुआ। वह लंबे समय तक भारत में रहा और फिर कैलिफोर्निया चला गया। आखिरकार 21 अगस्त, 2025 को अमेरिकी संघीय एजेंटों ने उसे कैलिफोर्निया से गिरफ्तार किया और सितंबर 2025 में उसे वापस कनाडा लाया गया।

पुलिस ने बलजीत के ट्रक के डैशकैम की फुटेज कब्जे में ले ली है, जिसमें वह लूडो खेलते नजर आ रहा है। जिसमें यह भी पता चला कि सड़क पर निर्माण कार्य के कारण ट्रैफिक बहुत धीमा था, लेकिन बलजीत ने समय पर ब्रेक नहीं लगाए। कोर्ट में पेश किए गए तथ्यों के अनुसार, बलजीत ने हादसे से ठीक एक घंटे पहले 18 बार अपने फोन का इस्तेमाल किया था (पढ़ें पूरी खबर)

अन्य खबरें…

8. न्यू चंडीगढ़ में IPL मैच की टिकट बिक्री शुरू, कीमत ₹30 हजार तक

मोहाली के न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 28 अप्रैल को पंजाब और राजस्थान की टीम का मुकाबला होगा। PBKS और RR के मुकाबले के लिए टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हो गई है। यहां सबसे सस्ती टिकट युवराज स्टैंड की मिलेगी, जिसकी कीमत 2500 रुपए है। इसके अलावा नॉर्मल कैटेगरी में सबसे महंगी टिकट जियो नॉर्थ पवेलियन की 6500 रुपए की है।

वहीं कॉर्पोरेट कैटेगरी में सबसे महंगी टिकट 30 हजार रुपए तक की होती है। वहीं, ऑफलाइन टिकट खरीदने के लिए फैंस को अभी इंतजार करना होगा। इसकी शुरूआत 24 अप्रैल से होगी। न्यू चंडीगढ़ में यह IPL के इस सीजन का आखिरी मुकाबला होगा। यहां हुए अब तक 3 मैचों में PBKS की टीम ही जीती है। फैंस के पास यहां मैच देखने का यह आखिरी मौका होगा।

IPL टूर्नामेंट में पंजाब की टीम अब तक 6 मैच में से 5 मैच जीतकर टॉप पर है। पंजाब टीम इस सीजन की सबसे कंसिस्टेंट टीम और IPL टाइटल की सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही है। राजस्थान की टीम फिलहाल चौथे नंबर पर है। 6 मैचों में राजस्थान ने 4 मुकाबले जीते, जबकि 2 में उसे हार मिली। उन्हें प्लेऑफ का बड़ा दावेदार माना जा रहा है (पढ़ें पूरी खबर)

9. दूध का रेट 5 रुपए प्रति किलो बढ़ाया, अगले महीने से लागू होगा

लुधियाना में एक मई से दूध के रेट 5 रुपए प्रति किलो बढ़ जाएंगे। यह फैसला हैबोवाल और ताजपुर रोड डेयरी एसोसिएशन ने संयुक्त बैठक में लिया है। बढ़े रेट 1 मई 2026 से लागू हो जाएंगे। डेयरी एसोसिएशन के प्रधान कुलदीप सिंह लाहोरिया व चेयरमेन परमिंदर सिंह बोबी ने कहा कि ताजपुर रोड और हंबड़ा रोड दोनों डेयरी कॉम्प्लेक्स की आज साझा बैठक हुई है।

इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बढ़ते खर्चों के कारण अब दूध सस्ता देना संभव नहीं है। यह बढ़ोतरी की दरें पूरे लुधियाना में लागू होगी। एसोसिएशन के मुताबिक लगातार बढ़ती महंगाई के कारण पशुओं के चारे की कीमतों में इजाफा हुआ है। वहीं लेबर की कमी और मजदूरी में बढ़ोतरी हो रही है। गैस सिलेंडर न मिलने से काम प्रभावित हो रहा है।

अंतरराष्ट्रीय हालात (जंग) का असर के कारण अब डेयरी कारोबार चलाना मुश्किल हो रहा है। डेयरी एसोसिएशन ने शहरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मौजूदा हालात में रेट बढ़ाना मजबूरी है। लेबर की कमी के कारण डेयरियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

खबर हटके

10. जूस बार वाला अवैध शराब बेचने लगा

जालंधर में जूस बेचने वाला शराब विक्रेता निकल आया। इसका खुलासा तब हुआ, जब पुलिस ने उसके घर रेड की। एक्साइज विभाग के साथ पुलिस उसके घर पहुंची तो उससे 50 पेटी अवैध शराब मिली। आरोपी का नाम राजू चौहान है। वह जूस बार चलाता है। पुलिस के मुताबिक जूस की दुकान की आड़ में ही वह अवैध शराब सप्लाई करता था।

पुलिस के मुताबिक राजनगर से सटी मधुबन कॉलोनी में यह रेड की गई थी। एक्साइज विभाग को सूचना मिली थी कि यहां अवैध शराब सप्लाई की जा रही है। एक्साइज विभाग ने पहले भी जांच की थी लेकिन बरामदगी नहीं होती थी। इस बार अलग-अलग ब्रान्ड की व्हिस्की की पेटियां मिल गईं। जूस बार मालिक राजू चौहान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

ACP आतिश भाटिया ने कहा कि जांच में यह भी पता चला कि राजू चौहान अपनी रिहायशी इमारत का इस्तेमाल अवैध काम के लिए कर रहा था। इस संबंध में नगर निगम को भी सूचना दे दी गई है। राजू के खिलाफ पहले भी केस दर्ज हैं। रेड के दौरान उसके कब्जे से 4 सिलेंडर भी बरामद किए गए। जिनकी भी जांच की जा रही है (पढ़ें पूरी खबर)

(कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket