Wednesday, 02 Sep 2026 | 01:07 AM

Trending :

EXCLUSIVE

साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराया:डरबन टी-20 में 159 का टारगेट 5 बॉल रहते चेज किया; सीरीज में 1-0 की बढ़त

साउथ अफ्रीका महिला टीम ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की है। डरबन में खेले गए मैच में मेजबान टीम ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 158 रन बनाए थे, जिसे साउथ अफ्रीका ने कप्तान लौरा वोल्वार्ट की 51 रनों की पारी के दम पर आसानी से हासिल कर लिया। यह साउथ अफ्रीका का टी-20 इंटरनेशनल में अब तक का पांचवां सबसे सफल रन चेज है। इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। आखिरी 5 ओवर में भारत के 4 विकेट गिरे टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही थी। जेमिमा रोड्रिग्स और हरमनप्रीत कौर ने तीसरे विकेट के लिए 51 गेंदों पर 71 रनों की साझेदारी की। 15वें ओवर तक भारत का स्कोर 2 विकेट पर 119 रन था और लग रहा था कि टीम 180 के पार जाएगी। हालांकि, आखिरी 5 ओवरों में टीम इंडिया ने सिर्फ 33 रन जोड़े और 4 विकेट गंवा दिए, जिससे टीम 160 के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सकी। शेफाली वर्मा की तेज शुरुआत, शॉर्ट बॉल पर हुईं आउट भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा ने आते ही आक्रामक रुख अपनाया और 17 गेंदों पर 34 रन बनाए । उन्होंने 200 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की। हालांकि, साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने उन्हें शॉर्ट बॉल पर फंसाने की रणनीति अपनाई। खाका की शॉर्ट बॉल पर वे एक बार बचीं, लेकिन अंत में तुमी सेखुखुने की शॉर्ट पिच गेंद पर कैच थमा बैठीं। वहीं स्मृति मंधाना सिर्फ 7 रन बनाकर खाका का शिकार बनीं। अयाबोंगा खाका ने 16 रन देकर लिए 3 विकेट लिए साउथ अफ्रीका की जीत की नींव गेंदबाज अयाबोंगा खाका ने रखी। उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पैल में केवल 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए। खाका इस साल फुल मेंबर देशों के खिलाड़ियों में टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनी हुई हैं। उनके अलावा तुमी सेखुखुने ने भी दो सफलताएं हासिल कीं।
वोल्वार्ड्ट की कप्तानी पारी, डेर्कसेन ने मैच फिनिश किया लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत शानदार रही। ओपनिंग पर लौटीं कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने 39 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में ऑन-साइड पर शानदार खेल दिखाते हुए 35 रन बटोरे। वोल्वार्ट ने एनरी डेर्कसेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी की। डेर्कसेन ने 34 गेंदों पर नाबाद 44 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। अंत में क्लो ट्रायोन ने विजयी छक्का लगाकर टीम को सीरीज में 1-0 से बढ़त दिलाई। खराब फील्डिंग और एक्स्ट्रा रनों ने बिगाड़ा भारत का खेल भारतीय टीम की हार की एक बड़ी वजह खराब फील्डिंग और एक्स्ट्रा रन रहे। भारतीय बॉलर्स ने मैच में 14 वाइड गेंदें फेंकी, जो टी-20 में भारत का दूसरा सबसे खराब रिकॉर्ड है। इसके अलावा मैच के आखिरी ओवरों में रेणुका सिंह और सबस्टीट्यूट फील्डर अनुष्का शर्मा ने कैच छोड़े। स्लो ओवर रेट की वजह से आखिरी ओवर में भारत को सर्कल के अंदर एक एक्स्ट्रा फील्डर रखना पड़ा, जिसका फायदा उठाकर क्लो ट्रायोन ने छक्का मारकर मैच जिता दिया। —————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में आज बेंगलुरु और दिल्ली की भिड़ंत:RCB की नजर घर में लगातार चौथी जीत पर; खराब फॉर्म से जूझ रही है कैपिटल्स IPL 2026 में शनिवार को अपने घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा। RCB की कोशिश होगी कि वह अपने घरेलू मैदान पर लगातार चौथी जीत दर्ज करे। पूरी खबर IPL में आज दूसरा मैच हैदराबाद vs चेन्नई:SRH ने पिछले मैच में राजस्थान को हराया, CSK ने भी पिछले दोनों मैच जीते IPL में आज दो मैच खेले जाएंगे। दिन का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जिसका टॉस शाम 7:00 बजे होगा। पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
'रामायण' ट्रेलर लॉन्च इवेंट:रणबीर ने सनी देओल के पैर छुए; बाबा रामदेव ने ₹4000 करोड़ के बजट पर ली चुटकी, मंच पर किया योग

July 19, 2026/
9:35 am

फिल्म ‘रामायण: प्रथम संकल्प’ का ट्रेलर शनिवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इवेंट में लॉन्च किया गया।...

खीरा बनाम ककड़ी: खीरा या ककड़ी...गर्मी में सेहत के लिए सबसे बड़ा चमत्कारी कौन है?

March 29, 2026/
11:10 pm

खीरा बनाम ककड़ी: तापती गर्मी और चिलचिलाती लू में हमें खेडा और ककड़ी सबसे ज्यादा बचती है। ये दोनों रसायन...

आज गौरी से शादी करेंगे आमिर खान:20 की उम्र में घरवालों से छिपकर पड़ोसी से पहली कोर्ट मैरिज की, जानिए 3 अहम रिश्तों की कहानी

July 5, 2026/
4:30 am

मशहूर कहावत है कि ‘दूसरा मौका सिर्फ कहानियां देती हैं, जिंदगी नहीं’, लेकिन बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने...

Anil Ambani CBI ₹2220 Cr Fraud Case

February 26, 2026/
6:29 pm

नई दिल्ली49 मिनट पहले कॉपी लिंक अनिल अंबानी और उनकी कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) के खिलाफ CBI ने धोखाधड़ी का...

कंपनी डिफॉल्ट हुई तो सबसे पहले मजदूरों को मिलेगा बकाया:बैंक करप्सी संशोधन बिल पास, 14 दिन में मंजूर होगी दिवालिया अर्जी

March 30, 2026/
10:09 pm

लोकसभा ने 30 मार्च को दिवालियापन कानून में बदलाव वाला बिल पास कर दिया। अब कोई कंपनी दिवालिया होने पर...

700 किमी दूर से पति को ढूंढने सतना पहुंची पत्नी:नजीराबाद में पति से बीच सड़क पर हुआ विवाद, वीडियो आया सामने

April 21, 2026/
8:17 pm

सतना के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नजीराबाद इलाके में मंगलवार को पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ। सड़क पर...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराया:डरबन टी-20 में 159 का टारगेट 5 बॉल रहते चेज किया; सीरीज में 1-0 की बढ़त

साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराया:डरबन टी-20 में 159 का टारगेट 5 बॉल रहते चेज किया; सीरीज में 1-0 की बढ़त

साउथ अफ्रीका महिला टीम ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की है। डरबन में खेले गए मैच में मेजबान टीम ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 158 रन बनाए थे, जिसे साउथ अफ्रीका ने कप्तान लौरा वोल्वार्ट की 51 रनों की पारी के दम पर आसानी से हासिल कर लिया। यह साउथ अफ्रीका का टी-20 इंटरनेशनल में अब तक का पांचवां सबसे सफल रन चेज है। इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। आखिरी 5 ओवर में भारत के 4 विकेट गिरे टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही थी। जेमिमा रोड्रिग्स और हरमनप्रीत कौर ने तीसरे विकेट के लिए 51 गेंदों पर 71 रनों की साझेदारी की। 15वें ओवर तक भारत का स्कोर 2 विकेट पर 119 रन था और लग रहा था कि टीम 180 के पार जाएगी। हालांकि, आखिरी 5 ओवरों में टीम इंडिया ने सिर्फ 33 रन जोड़े और 4 विकेट गंवा दिए, जिससे टीम 160 के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सकी। शेफाली वर्मा की तेज शुरुआत, शॉर्ट बॉल पर हुईं आउट भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा ने आते ही आक्रामक रुख अपनाया और 17 गेंदों पर 34 रन बनाए । उन्होंने 200 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की। हालांकि, साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने उन्हें शॉर्ट बॉल पर फंसाने की रणनीति अपनाई। खाका की शॉर्ट बॉल पर वे एक बार बचीं, लेकिन अंत में तुमी सेखुखुने की शॉर्ट पिच गेंद पर कैच थमा बैठीं। वहीं स्मृति मंधाना सिर्फ 7 रन बनाकर खाका का शिकार बनीं। अयाबोंगा खाका ने 16 रन देकर लिए 3 विकेट लिए साउथ अफ्रीका की जीत की नींव गेंदबाज अयाबोंगा खाका ने रखी। उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पैल में केवल 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए। खाका इस साल फुल मेंबर देशों के खिलाड़ियों में टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनी हुई हैं। उनके अलावा तुमी सेखुखुने ने भी दो सफलताएं हासिल कीं।
वोल्वार्ड्ट की कप्तानी पारी, डेर्कसेन ने मैच फिनिश किया लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत शानदार रही। ओपनिंग पर लौटीं कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने 39 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में ऑन-साइड पर शानदार खेल दिखाते हुए 35 रन बटोरे। वोल्वार्ट ने एनरी डेर्कसेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी की। डेर्कसेन ने 34 गेंदों पर नाबाद 44 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। अंत में क्लो ट्रायोन ने विजयी छक्का लगाकर टीम को सीरीज में 1-0 से बढ़त दिलाई। खराब फील्डिंग और एक्स्ट्रा रनों ने बिगाड़ा भारत का खेल भारतीय टीम की हार की एक बड़ी वजह खराब फील्डिंग और एक्स्ट्रा रन रहे। भारतीय बॉलर्स ने मैच में 14 वाइड गेंदें फेंकी, जो टी-20 में भारत का दूसरा सबसे खराब रिकॉर्ड है। इसके अलावा मैच के आखिरी ओवरों में रेणुका सिंह और सबस्टीट्यूट फील्डर अनुष्का शर्मा ने कैच छोड़े। स्लो ओवर रेट की वजह से आखिरी ओवर में भारत को सर्कल के अंदर एक एक्स्ट्रा फील्डर रखना पड़ा, जिसका फायदा उठाकर क्लो ट्रायोन ने छक्का मारकर मैच जिता दिया। —————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में आज बेंगलुरु और दिल्ली की भिड़ंत:RCB की नजर घर में लगातार चौथी जीत पर; खराब फॉर्म से जूझ रही है कैपिटल्स IPL 2026 में शनिवार को अपने घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा। RCB की कोशिश होगी कि वह अपने घरेलू मैदान पर लगातार चौथी जीत दर्ज करे। पूरी खबर IPL में आज दूसरा मैच हैदराबाद vs चेन्नई:SRH ने पिछले मैच में राजस्थान को हराया, CSK ने भी पिछले दोनों मैच जीते IPL में आज दो मैच खेले जाएंगे। दिन का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जिसका टॉस शाम 7:00 बजे होगा। पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket