Saturday, 18 Apr 2026 | 07:56 PM

Trending :

राजगढ़ में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन:लव जिहाद के खिलाफ कानून की मांग; राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा 19 साल का हुआ IPL, कोहली 19 रन बनाकर आउट:जितेश का सिंगल हैंड कैच; RCB एक वेन्यू पर 100 मैच खेलने वाली पहली टीम बार-बार कुछ मीठा खाने का मन, शरीर में इन गड़बड़ी का संकेत, सिर्फ क्रेविंग समझ न करें इग्नोर सीहोर में दो पक्षों की मारपीट, क्रॉस केस दर्ज:एक आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी भी पकड़ा गया; दो आरोपी अस्पताल में भर्ती रायसेन में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन:लव जिहाद-धर्मांतरण रोकने सख्त कानून की मांग, सुरक्षा मुद्दों पर जताई चिंता तीन बार मरते-मरते बचे अक्षय कुमार:सुनाए खतरनाक स्टंट के किस्से, कहा- ‘इंटरनेशनल खिलाड़ी’ की शूटिंग के दौरान मेरा आधा शरीर कट जाता
EXCLUSIVE

महाराष्ट्र, ओडिशा और बिहार से 4 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार:खिलौने में बम लगाकर हमले की तैयारी कर रहे थे; राम मंदिर और संसद निशाने पर था

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने महाराष्ट्र, ओडिशा और बिहार से चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इनके पास से IED और उससे जुड़ा सामान बरामद हुआ है। आरोपियों में दो महाराष्ट्र और एक-एक ओडिशा और बिहार के हैं। इनकी पहचान मोसाइब अहमद, मोहम्मद हम्माद, मोहम्मद सोहेल और शेख इमरान के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दो आरोपी एक रिमोट कंट्रोल खिलौना कार में IED फिट करने की तैयारी में थे। जांच में यह भी सामने आया कि शेख इमरान दिसंबर 2025 में दिल्ली गया था। उसने रेड फोर्ट और इंडिया गेट जैसे जगहों की रेकी की थी। एजेंसियों के अनुसार, इन लोगों ने राम मंदिर, संसद भवन और सैन्य ठिकानों जैसे बड़े टारगेट पर हमले की भी चर्चा की थी। खुरासान से लश्कर और गजवा-ए-हिंद के लिए तैयारी पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी आतंकी विचारधारा से प्रभावित हैं। ये “खुरासान से लश्कर” और “गजवा-ए-हिंद” जैसे विचारों में विश्वास करते थे और खुद को इसके लिए तैयार कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोसाइब अहमद उर्फ सोनू उर्फ कलाम (ठाणे, महाराष्ट्र), मोहम्मद हम्माद (मुंबई), शेख इमरान (भुवनेश्वर, ओडिशा) और मोहम्मद सोहैल (कटिहार, बिहार) के रूप में हुई है। सभी आरोपी एन्क्रिप्टेड सोशल मीडिया ग्रुप्स के एडमिन जांच में सामने आया है कि ये सभी बंद और एन्क्रिप्टेड सोशल मीडिया ग्रुप्स के एडमिन और मेंबर थे। इन ग्रुप्स में जिहाद, खिलाफत और भर्ती से जुड़ी बातें होती थीं। एक आरोपी ने फॉलोअर्स से हथियार और विस्फोटक जुटाने की अपील की और फंडिंग के लिए अपना बैंक अकाउंट और QR कोड भी शेयर किया। पुलिस ने बताया कि एक अन्य आरोपी ने हथियार और फिजिकल ट्रेनिंग दिलाने का वादा किया था। उसने ग्रुप के सदस्यों से पैसे जुटाने को भी कहा और ओडिशा में ट्रेनिंग कराने की बात कही। शेख इमरान के बारे में पुलिस ने कहा कि उसने 2024 में कुछ धार्मिक भाषण सुनने शुरू किए थे, जिसके बाद वह धीरे-धीरे कट्टरपंथ की ओर बढ़ा। उसने दिल्ली में लाल किला और इंडिया गेट जैसे संवेदनशील इलाकों की रेकी भी की थी। वहीं मोसाइब अहमद पहले वेल्डर, ऑटो मैकेनिक और इलेक्ट्रिशियन रह चुका है। उसने हम्माद की मदद से रिमोट कंट्रोल खिलौना कार के सर्किट में बदलाव कर IED बनाने में सहयोग किया। मोहम्मद सोहैल पर आरोप है कि उसने कई सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर युवाओं को भड़काया। मार्च 2026 में उसने फॉलोअर्स से हथियार और विस्फोटक जुटाने की अपील की और इसके लिए फंड भी मांगा। दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है। ———————- ये खबर भी पढ़ें: मुंबई से जैश के 2 आतंकी पकड़े गए:दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश कर रहे थे, भारत विरोधी मिशन खिलाफत से जुड़े तार दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और महाराष्ट्र ATS ने मुंबई से जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों गिरफ्तार किया है। दोनों पर दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश रचने का आरोप है। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मंदसौर पुलिस ने गुजरात से पकड़ा ड्रग तस्कर:डेढ़ किलो एमडी की तस्करी के मामले में था फरार, एसपी ने बनाई थी टीम

April 6, 2026/
8:11 pm

मंदसौर सिटी कोतवाली पुलिस ने एमडी ड्रग्स तस्करी के एक बड़े मामले में फरार चल रहे आरोपी को गुजरात से...

कर्नाटक में ईवीएम बनाम बैलेट पेपर्स पर विवाद तेज, स्थानीय चुनावों में पेपर्स वोटिंग की वापसी का बिल पेश

March 23, 2026/
11:25 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित कर्नाटक में एक बार फिर से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग...

विभाजन की पृष्ठभूमि पर है फिल्म ‘जय हिंद जय सिंध’:प्रोड्यूसर सैमी ननवानी ने पीएम मोदी को फिल्म दिखाने की जताई इच्छा

March 2, 2026/
11:40 am

सैमीज एंटरटेनमेंट की नई बॉलीवुड फिल्म जय हिंद जय सिंध – ए लव स्टोरी भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर...

तस्वीर का विवरण

March 30, 2026/
1:39 pm

आरओ मशीन पानी को कई फिल्टर के माध्यम से साफ करती है। समय के साथ-साथ इनफिल्टरों में स्थूल, बन्धु और...

पिट्टू प्रतियोगिता में छाईं पौड़ी की लड़कियां, रुद्रप्रयाग के लड़के:रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ समापन; फाइनल मुकाबले में पौड़ी की बालिकाओं ने रुद्रप्रयाग को हराया

April 12, 2026/
5:21 pm

राजधानी के जीआरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज (प्रेमनगर) में चल रही ‘प्रथम राज्य स्तरीय जूनियर बालक-बालिका पिट्टू प्रतियोगिता’ का रविवार को...

राहुल गांधी पॉलिटिक्स: 'एलडीएफ का बीजेपी-आरएसएस से संबंध...', केरल चुनाव से पहले राहुल गांधी का तीखा हमला

April 4, 2026/
2:37 pm

समाजवादी पार्टी के नेता राहुल गांधी ने केरल के अलाप्पुझा में एक रैली के दौरान लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) पर...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

महाराष्ट्र, ओडिशा और बिहार से 4 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार:खिलौने में बम लगाकर हमले की तैयारी कर रहे थे; राम मंदिर और संसद निशाने पर था

महाराष्ट्र, ओडिशा और बिहार से 4 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार:खिलौने में बम लगाकर हमले की तैयारी कर रहे थे; राम मंदिर और संसद निशाने पर था

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने महाराष्ट्र, ओडिशा और बिहार से चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इनके पास से IED और उससे जुड़ा सामान बरामद हुआ है। आरोपियों में दो महाराष्ट्र और एक-एक ओडिशा और बिहार के हैं। इनकी पहचान मोसाइब अहमद, मोहम्मद हम्माद, मोहम्मद सोहेल और शेख इमरान के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दो आरोपी एक रिमोट कंट्रोल खिलौना कार में IED फिट करने की तैयारी में थे। जांच में यह भी सामने आया कि शेख इमरान दिसंबर 2025 में दिल्ली गया था। उसने रेड फोर्ट और इंडिया गेट जैसे जगहों की रेकी की थी। एजेंसियों के अनुसार, इन लोगों ने राम मंदिर, संसद भवन और सैन्य ठिकानों जैसे बड़े टारगेट पर हमले की भी चर्चा की थी। खुरासान से लश्कर और गजवा-ए-हिंद के लिए तैयारी पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी आतंकी विचारधारा से प्रभावित हैं। ये “खुरासान से लश्कर” और “गजवा-ए-हिंद” जैसे विचारों में विश्वास करते थे और खुद को इसके लिए तैयार कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोसाइब अहमद उर्फ सोनू उर्फ कलाम (ठाणे, महाराष्ट्र), मोहम्मद हम्माद (मुंबई), शेख इमरान (भुवनेश्वर, ओडिशा) और मोहम्मद सोहैल (कटिहार, बिहार) के रूप में हुई है। सभी आरोपी एन्क्रिप्टेड सोशल मीडिया ग्रुप्स के एडमिन जांच में सामने आया है कि ये सभी बंद और एन्क्रिप्टेड सोशल मीडिया ग्रुप्स के एडमिन और मेंबर थे। इन ग्रुप्स में जिहाद, खिलाफत और भर्ती से जुड़ी बातें होती थीं। एक आरोपी ने फॉलोअर्स से हथियार और विस्फोटक जुटाने की अपील की और फंडिंग के लिए अपना बैंक अकाउंट और QR कोड भी शेयर किया। पुलिस ने बताया कि एक अन्य आरोपी ने हथियार और फिजिकल ट्रेनिंग दिलाने का वादा किया था। उसने ग्रुप के सदस्यों से पैसे जुटाने को भी कहा और ओडिशा में ट्रेनिंग कराने की बात कही। शेख इमरान के बारे में पुलिस ने कहा कि उसने 2024 में कुछ धार्मिक भाषण सुनने शुरू किए थे, जिसके बाद वह धीरे-धीरे कट्टरपंथ की ओर बढ़ा। उसने दिल्ली में लाल किला और इंडिया गेट जैसे संवेदनशील इलाकों की रेकी भी की थी। वहीं मोसाइब अहमद पहले वेल्डर, ऑटो मैकेनिक और इलेक्ट्रिशियन रह चुका है। उसने हम्माद की मदद से रिमोट कंट्रोल खिलौना कार के सर्किट में बदलाव कर IED बनाने में सहयोग किया। मोहम्मद सोहैल पर आरोप है कि उसने कई सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर युवाओं को भड़काया। मार्च 2026 में उसने फॉलोअर्स से हथियार और विस्फोटक जुटाने की अपील की और इसके लिए फंड भी मांगा। दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है। ———————- ये खबर भी पढ़ें: मुंबई से जैश के 2 आतंकी पकड़े गए:दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश कर रहे थे, भारत विरोधी मिशन खिलाफत से जुड़े तार दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और महाराष्ट्र ATS ने मुंबई से जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों गिरफ्तार किया है। दोनों पर दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश रचने का आरोप है। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket