Sunday, 06 Sep 2026 | 11:55 AM

Trending :

EXCLUSIVE

प्रेग्नेंसी में भी काम जारी रखेंगी दीपिका पादुकोण:राका फिल्म के एक्शन सीक्वेंस शूट करेंगी; दूसरी बार बनने वाली हैं मां

बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। खास बात यह है कि इस अवस्था में भी दीपिका अपने काम से ब्रेक नहीं लेंगी और आने वाली फिल्मों की शूटिंग जारी रखेंगी। रविवार को दीपिका ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी ‘दुआ’ के साथ एक फोटो शेयर कर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी। प्रेग्नेंसी के दौरान भी करेंगी इंटेंस एक्शन इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी के बीच भी प्रोफेशनल जिम्मेदारियों को पूरी अहमियत दे रही हैं। फिलहाल वे फिल्म ‘राका’ की शूटिंग कर रही हैं। सोर्स ने बताया, दीपिका फिल्म ‘राका’ के लिए कुछ इंटेंस एक्शन सीक्वेंस शूट कर रही हैं। वे अपनी पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान इस फिल्म की शूटिंग जारी रखेंगी। बेटी दुआ की तस्वीर शेयर कर दी जानकारी दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक कोलाज या सिंगल फोटो के बजाय एक बेहद ही सिंपल और प्यारी तस्वीर शेयर की है। इसमें उनकी बेटी दुआ पादुकोण सिंह ने एक प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़ी हुई है। फोटो में रणवीर और दीपिका के हाथ अपनी बेटी को थामे हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में किसी शब्द का इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि सिर्फ बुरी नजर से बचाने वाला (Evil Eye) इमोजी लगाया है। 2024 में पहली बार बनी थीं मां दीपिका और रणवीर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो दोनों ने लंबे समय तक डेटिंग के बाद नवंबर 2018 में इटली में शादी की थी। शादी के करीब 6 साल बाद सितंबर 2024 में दीपिका ने अपनी पहली बेटी दुआ को जन्म दिया था। अब दुआ डेढ़ साल की होने वाली है और जल्द ही बड़ी बहन बनने वाली है। कपल के इस पोस्ट पर बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस लगातार बधाइयां दे रहे हैं। दिसंबर 2026 में रिलीज होगी ‘किंग’ वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका के पास इस समय दो सबसे बड़ी फिल्में पाइपलाइन में हैं। वे सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी, जिसमें शाहरुख खान लीड रोल प्ले कर रहे हैं। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। इसके अलावा वे डायरेक्टर एटली की फिल्म ‘राका’ में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनका रोल काफी पावरफुल और एक्शन से भरपूर बताया जा रहा है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Gurugram LPG ATM Launch: 24x7 Gas Cylinder Relief

March 23, 2026/
1:37 pm

गुरुग्राम29 मिनट पहले कॉपी लिंक सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली में लगा एलपीजी ATM। गुरुग्राम के सोहना क्षेत्र में सेक्टर 33...

Uddhav and Aaditya Thackeray. (File)

June 22, 2026/
11:35 am

आखरी अपडेट:22 जून, 2026, 11:35 IST आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे खेमे में शामिल होने के लिए छह विद्रोही शिवसेना...

पहलाज निहलानी का 76 साल की उम्र में निधन:शोला और शबनम, आंखें जैसी बेहतरीन फिल्में बनाईं, गोविंदा को मानते थे इनसिक्योर

June 4, 2026/
12:07 pm

डायरेक्टर- प्रोड्यूसर और CBFC (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) के अध्यक्ष रहे पहलाज निहलानी का 76 साल की उम्र में...

रंग का गुब्बारा विवाद में मर्डर,आरोपियों के घर बुलडोजर एक्शन:भीड़ ने सामान जलाया; दिल्ली में होली पर युवक की हत्या हुई थी

March 8, 2026/
4:39 pm

दिल्ली में प्रशासन ने रविवार को मर्डर के आरोपी का घर का अतिक्रमण वाला हिस्सा बुलडोजर से ढहा दिया। यह...

Hrithik Roshans Kabil 2 Shooting Greenlit

February 21, 2026/
1:57 pm

23 मिनट पहले कॉपी लिंक ‘काबिल 2′ बनाएंगे डायरेक्टर संजय गुप्ता, रोशन परिवार से ग्रीन सिग्नल मिलने का इंतजार। बॉलीवुड...

बालाघाट में विवाहिता ने की खुदकुशी:पिता बोले- पढ़ी-लिखी थी ऐसा नहीं कर सकती, लगाया प्रताड़ना का आरोप

March 12, 2026/
11:46 am

बालाघाट के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक विवाहिता महिला का शव उसके बेडरूम में फांसी पर लटका मिला है। मृतका...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

प्रेग्नेंसी में भी काम जारी रखेंगी दीपिका पादुकोण:राका फिल्म के एक्शन सीक्वेंस शूट करेंगी; दूसरी बार बनने वाली हैं मां

प्रेग्नेंसी में भी काम जारी रखेंगी दीपिका पादुकोण:राका फिल्म के एक्शन सीक्वेंस शूट करेंगी; दूसरी बार बनने वाली हैं मां

बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। खास बात यह है कि इस अवस्था में भी दीपिका अपने काम से ब्रेक नहीं लेंगी और आने वाली फिल्मों की शूटिंग जारी रखेंगी। रविवार को दीपिका ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी ‘दुआ’ के साथ एक फोटो शेयर कर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी। प्रेग्नेंसी के दौरान भी करेंगी इंटेंस एक्शन इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी के बीच भी प्रोफेशनल जिम्मेदारियों को पूरी अहमियत दे रही हैं। फिलहाल वे फिल्म ‘राका’ की शूटिंग कर रही हैं। सोर्स ने बताया, दीपिका फिल्म ‘राका’ के लिए कुछ इंटेंस एक्शन सीक्वेंस शूट कर रही हैं। वे अपनी पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान इस फिल्म की शूटिंग जारी रखेंगी। बेटी दुआ की तस्वीर शेयर कर दी जानकारी दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक कोलाज या सिंगल फोटो के बजाय एक बेहद ही सिंपल और प्यारी तस्वीर शेयर की है। इसमें उनकी बेटी दुआ पादुकोण सिंह ने एक प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़ी हुई है। फोटो में रणवीर और दीपिका के हाथ अपनी बेटी को थामे हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में किसी शब्द का इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि सिर्फ बुरी नजर से बचाने वाला (Evil Eye) इमोजी लगाया है। 2024 में पहली बार बनी थीं मां दीपिका और रणवीर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो दोनों ने लंबे समय तक डेटिंग के बाद नवंबर 2018 में इटली में शादी की थी। शादी के करीब 6 साल बाद सितंबर 2024 में दीपिका ने अपनी पहली बेटी दुआ को जन्म दिया था। अब दुआ डेढ़ साल की होने वाली है और जल्द ही बड़ी बहन बनने वाली है। कपल के इस पोस्ट पर बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस लगातार बधाइयां दे रहे हैं। दिसंबर 2026 में रिलीज होगी ‘किंग’ वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका के पास इस समय दो सबसे बड़ी फिल्में पाइपलाइन में हैं। वे सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी, जिसमें शाहरुख खान लीड रोल प्ले कर रहे हैं। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। इसके अलावा वे डायरेक्टर एटली की फिल्म ‘राका’ में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनका रोल काफी पावरफुल और एक्शन से भरपूर बताया जा रहा है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket