Wednesday, 28 Oct 2026 | 11:45 AM

Trending :

इंदौर के डेली कॉलेज बोर्ड चुनाव का शेड्यूल जारी:21 मई को होगी वोटिंग, विवादित संविधान संशोधन फिलहाल लागू नहीं

इंदौर के प्रतिष्ठित डेली कॉलेज (DC) में बोर्ड चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। लंबे समय से चल रहे विवादों के बीच चुनाव अधिकारी और हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस सुशील गुप्ता ने चुनाव का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। कॉलेज बोर्ड के लिए मतदान 21 मई को होगा और इसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। खास बात यह है कि ओल्ड डेलियंस एसोसिएशन (ODA) के कड़े विरोध के बाद फिलहाल विवादित संविधान संशोधन को लागू नहीं किया गया है। वर्तमान में चुनाव पुराने और मौजूदा संविधान के तहत ही संपन्न कराए जाएंगे। मतदाता सूची जारी, 23 अप्रैल तक आपत्तियां ली जाएंगी चुनाव प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची जारी कर दी गई है, जिस पर 21 से 23 अप्रैल तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इसके बाद 28 और 29 अप्रैल को नामांकन फॉर्म जमा किए जाएंगे। 30 अप्रैल और 1 मई को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे, जबकि 2 मई को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) की जाएगी। कॉलेज के जो मतदाता इंदौर से बाहर हैं, उन्हें 4 से 19 मई के बीच डाक और ईमेल के जरिए मतपत्र भेजे जाएंगे, जिन्हें 20 मई तक वापस जमा करना होगा। 21 मई को स्थानीय मतदाताओं की वोटिंग के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। संविधान में संशोधनों को लेकर बोर्ड-एसोसिएशन में ठनी बता दें कि कॉलेज के संविधान में प्रस्तावित संशोधनों को लेकर ओल्ड डेलियंस एसोसिएशन और वर्तमान बोर्ड के बीच ठनी हुई है। ओडीए का आरोप है कि संशोधनों के जरिए लोकतांत्रिक अधिकारों को सीमित करने की कोशिश की जा रही है। रजिस्ट्रार फर्म्स एंड सोसाइटी ने भी इन संशोधनों को अभी मंजूरी नहीं दी है, जिसके चलते चुनाव अधिकारी ने साफ कर दिया है कि चुनाव में देरी न करते हुए इन्हें वर्तमान नियमों के अनुसार ही कराया जाएगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
कमर्शियल सिलेंडर न मिलने से कैंटीन-चौपाटी-ढाबे बंद:रीवा में सैकड़ों लोगों पर रोजगार का संकट, रेस्टोरेंट्स के बाहर लगे अस्थाई बंद के नोटिस

March 23, 2026/
5:20 pm

रीवा में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत ने होटल और रेस्टोरेंट कारोबार को गहरे संकट में डाल दिया है।...

Shobha De Questions Ranveer Singh Action

May 29, 2026/
4:25 pm

16 मिनट पहले कॉपी लिंक राइटर और कॉलमनिस्ट शोभा डे ने दावा किया है कि ‘डॉन 3’ विवाद की आड़...

Rapido Job Hunt: 500 Apps, Still No Gig

July 6, 2026/
6:19 pm

12 मिनट पहले कॉपी लिंक कंप्यूटर साइंस से पढ़ाई करने के बाद जब नौकरी न मिले तो हारकर बैठ जाने...

विजय के सीएम बने ज्वालामुखी प्लांट? 108 विधायक का समर्थन, राज्यपाल बोले 118 लेके विद्यार्थी, क्या कहते हैं संविधान

May 7, 2026/
8:38 pm

तमिलनाडु सरकार का गठन: तमिलनाडु में चुनाव के बाद सरकार गठन को लेकर राजनीतिक गतिरोध गहराता जा रहा है। रेजिडेंट...

Tamil Nadu CM Vijay to Prove Majority

May 13, 2026/
5:00 am

चेन्नई2 घंटे पहले कॉपी लिंक तमिलनाडु विधानसभा में आज TVK सरकार का फ्लोर टेस्ट है। विजय को बहुमत साबित करने...

राजनीति

इंदौर के डेली कॉलेज बोर्ड चुनाव का शेड्यूल जारी:21 मई को होगी वोटिंग, विवादित संविधान संशोधन फिलहाल लागू नहीं

इंदौर के डेली कॉलेज बोर्ड चुनाव का शेड्यूल जारी:21 मई को होगी वोटिंग, विवादित संविधान संशोधन फिलहाल लागू नहीं

इंदौर के प्रतिष्ठित डेली कॉलेज (DC) में बोर्ड चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। लंबे समय से चल रहे विवादों के बीच चुनाव अधिकारी और हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस सुशील गुप्ता ने चुनाव का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। कॉलेज बोर्ड के लिए मतदान 21 मई को होगा और इसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। खास बात यह है कि ओल्ड डेलियंस एसोसिएशन (ODA) के कड़े विरोध के बाद फिलहाल विवादित संविधान संशोधन को लागू नहीं किया गया है। वर्तमान में चुनाव पुराने और मौजूदा संविधान के तहत ही संपन्न कराए जाएंगे। मतदाता सूची जारी, 23 अप्रैल तक आपत्तियां ली जाएंगी चुनाव प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची जारी कर दी गई है, जिस पर 21 से 23 अप्रैल तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इसके बाद 28 और 29 अप्रैल को नामांकन फॉर्म जमा किए जाएंगे। 30 अप्रैल और 1 मई को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे, जबकि 2 मई को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) की जाएगी। कॉलेज के जो मतदाता इंदौर से बाहर हैं, उन्हें 4 से 19 मई के बीच डाक और ईमेल के जरिए मतपत्र भेजे जाएंगे, जिन्हें 20 मई तक वापस जमा करना होगा। 21 मई को स्थानीय मतदाताओं की वोटिंग के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। संविधान में संशोधनों को लेकर बोर्ड-एसोसिएशन में ठनी बता दें कि कॉलेज के संविधान में प्रस्तावित संशोधनों को लेकर ओल्ड डेलियंस एसोसिएशन और वर्तमान बोर्ड के बीच ठनी हुई है। ओडीए का आरोप है कि संशोधनों के जरिए लोकतांत्रिक अधिकारों को सीमित करने की कोशिश की जा रही है। रजिस्ट्रार फर्म्स एंड सोसाइटी ने भी इन संशोधनों को अभी मंजूरी नहीं दी है, जिसके चलते चुनाव अधिकारी ने साफ कर दिया है कि चुनाव में देरी न करते हुए इन्हें वर्तमान नियमों के अनुसार ही कराया जाएगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket