Tuesday, 20 Oct 2026 | 09:11 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Gujarat ISIS Recruitment Plot | Two Suspects Arrested

अहमदाबाद30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुजरात ATS ने एंटी-नेशनल साजिश रच रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ATS के मुताबिक, ये आरोपी सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित होकर देश में “गजवा-ए-हिंद” स्थापित करने की साजिश रच रहे थे। ANI के अनुसार, दोनों आरोपियों को 11 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

ATS ने बताया कि पहला आरोपी इरफान कालेखान पठान (22) पाटन जिले के सिद्धपुर का रहने वाला है। वह हथियार जुटाने और विस्फोटक बनाने की तैयारी कर रहा था। इसके साथ ही वह देश-विदेश में लोगों को जिहाद के लिए भर्ती करने और नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश कर रहा था।

इसी दौरान ATS ने जांच में पाया कि आरोपी सोशल मीडिया और इंटरनेट के जरिए अपनी गतिविधियां चला रहा था। तकनीकी और खुफिया इनपुट के आधार पर उसकी पहचान की गई और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

नेता थे निशाना

उसके मोबाइल से मिले डेटा में उसके ISIS से जुड़े संदिग्ध लोगों और अन्य कट्टरपंथी तत्वों से संपर्क के सबूत मिले हैं। वह व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए बातचीत कर रहा था।

ATS के मुताबिक, आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर राजनीतिक नेताओं, RSS से जुड़े लोगों और अन्य व्यक्तियों को निशाना बनाने की योजना बना रहा था। इसका मकसद डर फैलाना और अपनी कट्टरपंथी सोच को लागू करना था।

इसके अलावा योजना में अलग-अलग राज्यों से लोगों को जोड़ना, उन्हें हथियार चलाने और विस्फोटक बनाने की ट्रेनिंग देना, आतंकी संगठनों से संपर्क बनाना और विदेश से हथियार मंगाना शामिल था। इसके लिए फंड जुटाने की भी तैयारी की जा रही थी।

इन सभी तथ्यों के आधार पर ATS पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया। इसके बाद इरफान पठान को गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की जांच शुरू की गई।

मुंबई से बिरयानी कारोबारी गिरफ्तार

मुंबई के साकीनाका निवासी मुर्शिद जाहिद अख्तर शेख भी इस साजिश में शामिल पाया गया। वह चिकन बिरयानी का कारोबार करता है।

ATS टीम ने महाराष्ट्र पुलिस की मदद से मुर्शिद शेख को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए गुजरात लाए। पूछताछ के दौरान उसके मोबाइल से आपत्तिजनक सामग्री और इरफान पठान के साथ साजिश से जुड़े चैट मिले।

इसके बाद मुर्शिद शेख को भी इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। ATS अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

—————————–

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Anita Advani on Rajesh Khanna Relation

May 1, 2026/
4:30 am

2 घंटे पहले कॉपी लिंक बॉम्बे हाई कोर्ट के राजेश खन्ना के साथ अनीता आडवाणी के रिश्ते को शादी मानने...

ट्रम्प आज चीनी राष्ट्रपति से मिलेंगे:₹9 लाख करोड़ की बोइंग विमान डील संभव; जिनपिंग अमेरिकी उद्योगपतियों के साथ बैठक करेंगे

May 14, 2026/
6:28 am

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आज बीजिंग में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं की यह...

सागर के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू:4 मई से ऑनलाइन पंजीयन कर सकेंगे बच्चे, 30-31 मई को पंजीयन सुधार करा पाएंगे

May 1, 2026/
3:02 pm

वर्ष 2026-27 के लिए सागर के शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Gujarat ISIS Recruitment Plot | Two Suspects Arrested

Gujarat ISIS Recruitment Plot | Two Suspects Arrested

अहमदाबाद30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुजरात ATS ने एंटी-नेशनल साजिश रच रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ATS के मुताबिक, ये आरोपी सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित होकर देश में “गजवा-ए-हिंद” स्थापित करने की साजिश रच रहे थे। ANI के अनुसार, दोनों आरोपियों को 11 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

ATS ने बताया कि पहला आरोपी इरफान कालेखान पठान (22) पाटन जिले के सिद्धपुर का रहने वाला है। वह हथियार जुटाने और विस्फोटक बनाने की तैयारी कर रहा था। इसके साथ ही वह देश-विदेश में लोगों को जिहाद के लिए भर्ती करने और नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश कर रहा था।

इसी दौरान ATS ने जांच में पाया कि आरोपी सोशल मीडिया और इंटरनेट के जरिए अपनी गतिविधियां चला रहा था। तकनीकी और खुफिया इनपुट के आधार पर उसकी पहचान की गई और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

नेता थे निशाना

उसके मोबाइल से मिले डेटा में उसके ISIS से जुड़े संदिग्ध लोगों और अन्य कट्टरपंथी तत्वों से संपर्क के सबूत मिले हैं। वह व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए बातचीत कर रहा था।

ATS के मुताबिक, आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर राजनीतिक नेताओं, RSS से जुड़े लोगों और अन्य व्यक्तियों को निशाना बनाने की योजना बना रहा था। इसका मकसद डर फैलाना और अपनी कट्टरपंथी सोच को लागू करना था।

इसके अलावा योजना में अलग-अलग राज्यों से लोगों को जोड़ना, उन्हें हथियार चलाने और विस्फोटक बनाने की ट्रेनिंग देना, आतंकी संगठनों से संपर्क बनाना और विदेश से हथियार मंगाना शामिल था। इसके लिए फंड जुटाने की भी तैयारी की जा रही थी।

इन सभी तथ्यों के आधार पर ATS पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया। इसके बाद इरफान पठान को गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की जांच शुरू की गई।

मुंबई से बिरयानी कारोबारी गिरफ्तार

मुंबई के साकीनाका निवासी मुर्शिद जाहिद अख्तर शेख भी इस साजिश में शामिल पाया गया। वह चिकन बिरयानी का कारोबार करता है।

ATS टीम ने महाराष्ट्र पुलिस की मदद से मुर्शिद शेख को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए गुजरात लाए। पूछताछ के दौरान उसके मोबाइल से आपत्तिजनक सामग्री और इरफान पठान के साथ साजिश से जुड़े चैट मिले।

इसके बाद मुर्शिद शेख को भी इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। ATS अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

—————————–

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket