Wednesday, 22 Apr 2026 | 01:38 PM

Trending :

भागीरथपुरा की गलियों में घूमे निगम कमिश्नर:लोगों से पूछा-पानी समय पर मिल रहा है या नहीं, अधिकारियों को मॉनिटरिंग करने को कहा सिर्फ काटना ही नहीं, कुत्ते का ‘चाटना’ भी दे सकता है खौफनाक मौत! जानें डॉक्टर की चेतावनी – News18 हिंदी ब्रिटेन- 2008 के बाद जन्मे बच्चे तंबाकू नहीं खरीद पाएंगे:दोनों सदनों में पास हुआ जनरेशन बैन कानून, 1 जनवरी 2027 से लागू Sabarimala Women Entry Verdict LIVE Update; Supreme Court CJI | Kerala Hindu Beliefs बालाघाट में महिला ने खाया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत:शादी में गया था परिवार, बेटा बोला-शरीर दर्द से परेशान रहती थी मां रणवीर सिंह ने डॉन 3 का साइनिंग अमाउंट लौटाया:क्रिएटिव डिफरेंस से शुरू हुआ था विवाद, आमिर खान ने भी की थी मामला सुलझाने की कोशिश
EXCLUSIVE

IMD Weather Update; MP UP Rajasthan Heatwave Loo Alert

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; MP UP Rajasthan Heatwave Loo Alert | Odisha Chhattisgarh Kashmir Rain Snowfall

भोपाल/लखनऊ/जयपुर/रायपुर/दिल्ली5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

देश के मैदानी इलाकों में तेज गर्मी जारी है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा और दिल्ली में कई जगह पारा 44°C पार पहुंच गया है। कई जगह लू का भी अलर्ट है।

मध्य प्रदेश के भोपाल में पहली बार रात में लू चलने की चेतावनी दी गई है। भोपाल, छिंदवाड़ा, मंडला, नर्मदापुरम, ग्वालियर, रतलाम और छतरपुर समेत 16 जिलों में लू चलने के आसार हैं।

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज में 44.4°C के साथ देश में सबसे गर्म रहा। गर्मी को देखते हुए 8वीं तक के स्कूलों का टाइम बदल दिया गया है। झारखंड में भी आज से स्कूलों के समय में बदलाव किया है।

महाराष्ट्र के गोंदिया और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को पारा 43°C दर्ज हुआ। दोनों जिलों में दोपहर 12:30 बजे से 4 बजे तक ट्रैफिक सिग्नल बंद कर दिए गए हैं, ताकि लोगों को चौराहों पर धूप में खड़ा न रहना पड़े।

दोनों ही राज्यों में दोपहर 12 से 4 बजे तक धूप में काम करने पर रोक लगा दी गई है। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के काम के घंटे बदलकर सुबह 6 से 11 और शाम 4 से 8 बजे कर दिए गए हैं। कंस्ट्रक्शन वर्कर, स्ट्रीट वेंडर भी इसी वक्त काम करेंगे।

आज देश के ज्यादातर हिस्सों में हीटवेव…

मौसम विभाग ने मैप में आज का मौसम दिखाया है। नक्शे में लाल रंग से दिखाए गए हिस्से में हीटवेव और तेज गर्मी का असर है। सोर्स- IMD

देशभर से गर्मी की 5 तस्वीरें

कानपुर में बच्चे को स्कूल से लेकर लौटते वक्त गमछे से ढांककर ला रहे हैं। यहां सोमवार को पारा 42.6 डिग्री रहा।

मिर्जापुर में गर्मी से बचने के लिए एक लड़के ने तालाब में छलांग लगा दी। यहां सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार रहा।

दिल्ली के नेशनल जूलॉजिकल पार्क में तालाब में गर्मी मिटाता एक बाघ। दिल्ली में सोमवार को पारा 39 डिग्री पर पहुंच गया है।

महाराष्ट्र के नागपुर में गर्मी से बचने के लिए लोग फेस कवर करके निकल रहे हैं।

गाजियाबाद में बढ़ती गर्मी के बीच लोग ठंडा पानी रखने के लिए घड़े खरीदते नजर आए।

असम में बाढ़, एक की मौत; पूर्वोत्तर में अगले 15 दिन रिकॉर्ड बारिश संभव

असम की राजधानी गुवाहाटी के खानापारा इलाके में 21.59 सेमी बारिश दर्ज की गई। गुवाहाटी में मूसलाधार बारिश के बाद सोमवार को बाढ़ जैसे हालात बन गए, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ और एक महिला की मौत हो गई। हालात को देखते हुए सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

पूर्वोत्तर भारत में अगले 15 दिनों में एशिया में सबसे ज्यादा बारिश होने की संभावना है। विशेषज्ञों के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और नगालैंड में इस हफ्ते भारी बारिश की आशंका है।

अनुमान है कि 20 से 22 अप्रैल के बीच कई इलाकों में तेज बारिश होगी, जबकि 23 अप्रैल को थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन 24 अप्रैल से फिर बारिश की तीव्रता बढ़ने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने मंगलवार को मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र के विदर्भ में रात में भी लू चलने का अलर्ट जारी किया है। नीचे मैप में देखिए देश में कहां कितनी गर्मी रिकॉर्ड हुई…

अगले 2 दिन के मौसम का हाल

22 अप्रैल:

  • झारखंड, ओडिशा और राजस्थान में हीटवेव जैसे हालात बन सकते है। कर्नाटक और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है।
  • अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश, केरल, गोवा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने का अलर्ट है।

23 अप्रैल:

  • उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी का असर जारी रहेगा। झारखंड, ओडिशा और बिहार में भी गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा।
  • तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली गिरने की संभावना है।

राज्यों से मौसम की खबरें

1. राजस्थान: सड़कें सुनसान, उदयपुर से टूरिस्ट गायब; कोटा में हॉस्पिटल्स में बेड रिजर्व

प्रदेश में सोमवार को 12 शहरों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। बाड़मेर, जैसलमेर से ज्यादा गर्मी कोटा में रही, जहां पारा 42 डिग्री पर पहुंचा। जयपुर, फलोदी में दिन के साथ रात में भी तेज गर्मी है। उदयपुर और अजमेर में टूरिस्ट घट गए हैं। कोटा के हॉस्पिटल्स में हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए बेड रिजर्व किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

2. मध्य प्रदेश: पहली बार वार्म नाइट’ का अलर्ट, भोपाल समेत 9 शहरों में रात में भी लू चलेगी

प्रदेश में पहली बार ‘वॉर्म नाइट’ का अलर्ट है। IMD के मुताबिक मंगलवार की रात भोपाल समेत 9 शहरों में रात में भी तेज गर्मी रहेगी। इससे पहले रविवार-सोमवार की रात में भोपाल, छिंदवाड़ा, मंडला और नर्मदापुरम में गरम रात रही। बुधवार को ग्वालियर, रतलाम और छतरपुर समेत 16 जिलों में लू चलने के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर…

3. उत्तर प्रदेश: 26 जिलों में लू का अलर्ट, स्कूलों का टाइम बदला

प्रदेश में 26 जिलों का तापमान 40°C या इससे ज्यादा पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक दिन में लू का अलर्ट जारी किया है। भीषण गर्मी को देखते हुए योगी सरकार ने 8वीं तक के सरकारी स्कूलों की टाइमिंग बदल दी है। मंगलवार सुबह से प्रयागराज, काशी, कानपुर में तेज धूप निकली है। काशी के घाटों में सन्नाटा पसरा है। पढ़ें पूरी खबर…

4. बिहार: 9 जिलों का पारा 40°C के पार; पटना में 5वीं तक के स्कूलों का टाइम बदला

प्रदेश के 8 जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। रोहतास का डेहरी 43.2 डिग्री के साथ राज्य का सबसे गर्म रहा। पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन ने 5वीं तक की क्लास की टाइमिंग में बदलाव किया है। हालांकि अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर…

5. ओडिशा: लू से कोई राहत नहीं; 14 जगहों पर तापमान 40 डिग्री से ज्यादा

राज्य के कई हिस्सों में अगले 4 दिन तक गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा। 14 जगहों पर तापमान 40 डिग्री से ज्यादा हो गया है। अंगुल, कंधमाल, सुंदरगढ़, बोलांगीर और संबलपुर में रात में भी लू चलेगी। गंजाम जिला प्रशासन ने 21 अप्रैल से 23 अप्रैल तक स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।

6. छत्तीसगढ़: अगले 5 दिन हीटवेव का अलर्ट, तापमान बढ़ेगा, रात का तापमान भी बढ़ेगा

मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में अगले 5 दिनों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 2 दिनों तक कुछ जगहों पर रात का तापमान बढ़ने से वार्म नाइट कंडीशन बनेगी। जिससे रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। राज्य में सबसे अधिक तापमान 43.8°C बिलासपुर में दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर…

7. हरियाणा: आज से हीटवेव का यलो अलर्ट, 26 से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय; बारिश संग ओले गिरेंगे

प्रदेश में 20 से 24 अप्रैल तक हीटवेव को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 42 डिग्री को पार कर गया। 20 और 21 अप्रैल को नारनौल और रोहतक जैसे इलाकों में ‘वार्म नाइट’ यानी गर्म रातों की स्थिति भी बनी रहेगी। 26 अप्रैल से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे मौसम में फिर बदलाव आने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर…

8. झारखंड: कई जिलों में आज लू का अलर्ट, 39°C तक जाएगा पारा

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आज राज्य के उत्तर-पश्चिमी, दक्षिणी और मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं लू चल सकती है। चतरा, गढ़वा और पलामू जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 44°C तक पहुंच सकता है। कोडरमा में भी 43°C तक तापमान रहने के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर…

9. पंजाब-चंडीगढ़: 21 जिलों में तापमान 35 डिग्री पार, आज से रातें भी गर्म रहेंगी

पंजाब और चंडीगढ़ में इस समय बहुत तेज गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार से (21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक) चार दिन हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर रातें भी गर्म रहेंगी। 21 जिलों का तापमान 35 डिग्री से अधिक चल रहा है। अस्पतालों में स्पेशल वार्ड बनाए गए हैं और 24 घंटे स्टाफ तैनात किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

10. हिमाचल प्रदेश: अगले 4 दिन में तापमान 4°C तक बढ़ेगा, रातें भी गर्म होंगी; 12 शहरों में पारा 30°C के पार

प्रदेश में अगले चार दिनों के दौरान गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। राज्य के 12 शहरों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार 21 से 24 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तेज धूप रहेगी। इससे तापमान में 3 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी होगी। पढ़ें पूरी खबर…

———————————————

मौसम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

पंखे आग उगलते हैं, रात में भी राहत क्यों नहीं:भारत की गर्म रातें कैसे बन रहीं साइलेंट किलर; इससे कैसे बचें

भारत में गर्मी का मतलब अब सिर्फ दोपहर की झुलसाने वाली धूप नहीं रह गया है। अब सूरज ढलने के बाद भी राहत नहीं मिलती। रात 11 बजे भी दीवारें गर्म रहती हैं, पंखे गर्म हवा फेंकते हैं और कूलर-एसी भी कई बार बेअसर लगते हैं।

वैज्ञानिक इसे ‘वार्म नाइट्स’ कहते हैं। इन गर्म रातों का असर सीधे दिल, किडनी और नींद पर पड़ रहा है। देश के 734 जिलों में से 57% जिले अब हाई या बहुत हाई हीट रिस्क जोन में आ चुके हैं, जहां करीब 76% आबादी रहती है। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
कम वेतन पर काम को मजबूर युवा:खेती छोड़कर गांव से निकले, पर शहरों में स्थायी नौकरी मुश्किल, 15 हजार आईटीआई फिर भी स्किल की कमी

March 18, 2026/
4:27 pm

देश का युवा अब खेती में भविष्य नहीं देखता। वह अच्छी नौकरी और बेहतर लाइफ स्टाइल के लिए गांवों से...

वर्ल्ड अपडेट्स:इटली में ट्राम पटरी से उतरी, दुकान की खिड़की से टकराई, 2 लोगों की मौत, 40 घायल

February 28, 2026/
8:13 am

इटली के मिलान शहर में शुक्रवार को एक ट्राम (रेल) पटरी से उतर गई और पास की दुकान की खिड़की...

सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने चाकू से रेता अपना गला, देखें VIDEO:मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने खून से लथपथ शव देखा

March 19, 2026/
8:20 am

धार शहर के आनंद चौपाटी क्षेत्र में खून से लथपथ शव मिला। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने पुलिस को...

कमजोर हड्डियों के लक्षण, जानें शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए क्या खाएं, स्वस्थ आहार के टिप्स

February 18, 2026/
2:20 pm

तूफ़ान के लक्षण और उपाय | छवि: एआई मजबूत हड्डियों के स्वास्थ्य युक्तियाँ: आज का भाग भागदौड़ भरी जिंदगी, गलत...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

IMD Weather Update; MP UP Rajasthan Heatwave Loo Alert

IMD Weather Update; MP UP Rajasthan Heatwave Loo Alert
  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; MP UP Rajasthan Heatwave Loo Alert | Odisha Chhattisgarh Kashmir Rain Snowfall

भोपाल/लखनऊ/जयपुर/रायपुर/दिल्ली5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

देश के मैदानी इलाकों में तेज गर्मी जारी है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा और दिल्ली में कई जगह पारा 44°C पार पहुंच गया है। कई जगह लू का भी अलर्ट है।

मध्य प्रदेश के भोपाल में पहली बार रात में लू चलने की चेतावनी दी गई है। भोपाल, छिंदवाड़ा, मंडला, नर्मदापुरम, ग्वालियर, रतलाम और छतरपुर समेत 16 जिलों में लू चलने के आसार हैं।

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज में 44.4°C के साथ देश में सबसे गर्म रहा। गर्मी को देखते हुए 8वीं तक के स्कूलों का टाइम बदल दिया गया है। झारखंड में भी आज से स्कूलों के समय में बदलाव किया है।

महाराष्ट्र के गोंदिया और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को पारा 43°C दर्ज हुआ। दोनों जिलों में दोपहर 12:30 बजे से 4 बजे तक ट्रैफिक सिग्नल बंद कर दिए गए हैं, ताकि लोगों को चौराहों पर धूप में खड़ा न रहना पड़े।

दोनों ही राज्यों में दोपहर 12 से 4 बजे तक धूप में काम करने पर रोक लगा दी गई है। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के काम के घंटे बदलकर सुबह 6 से 11 और शाम 4 से 8 बजे कर दिए गए हैं। कंस्ट्रक्शन वर्कर, स्ट्रीट वेंडर भी इसी वक्त काम करेंगे।

आज देश के ज्यादातर हिस्सों में हीटवेव…

मौसम विभाग ने मैप में आज का मौसम दिखाया है। नक्शे में लाल रंग से दिखाए गए हिस्से में हीटवेव और तेज गर्मी का असर है। सोर्स- IMD

मौसम विभाग ने मैप में आज का मौसम दिखाया है। नक्शे में लाल रंग से दिखाए गए हिस्से में हीटवेव और तेज गर्मी का असर है। सोर्स- IMD

देशभर से गर्मी की 5 तस्वीरें

कानपुर में बच्चे को स्कूल से लेकर लौटते वक्त गमछे से ढांककर ला रहे हैं। यहां सोमवार को पारा 42.6 डिग्री रहा।

कानपुर में बच्चे को स्कूल से लेकर लौटते वक्त गमछे से ढांककर ला रहे हैं। यहां सोमवार को पारा 42.6 डिग्री रहा।

मिर्जापुर में गर्मी से बचने के लिए एक लड़के ने तालाब में छलांग लगा दी। यहां सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार रहा।

मिर्जापुर में गर्मी से बचने के लिए एक लड़के ने तालाब में छलांग लगा दी। यहां सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार रहा।

दिल्ली के नेशनल जूलॉजिकल पार्क में तालाब में गर्मी मिटाता एक बाघ। दिल्ली में सोमवार को पारा 39 डिग्री पर पहुंच गया है।

दिल्ली के नेशनल जूलॉजिकल पार्क में तालाब में गर्मी मिटाता एक बाघ। दिल्ली में सोमवार को पारा 39 डिग्री पर पहुंच गया है।

महाराष्ट्र के नागपुर में गर्मी से बचने के लिए लोग फेस कवर करके निकल रहे हैं।

महाराष्ट्र के नागपुर में गर्मी से बचने के लिए लोग फेस कवर करके निकल रहे हैं।

गाजियाबाद में बढ़ती गर्मी के बीच लोग ठंडा पानी रखने के लिए घड़े खरीदते नजर आए।

गाजियाबाद में बढ़ती गर्मी के बीच लोग ठंडा पानी रखने के लिए घड़े खरीदते नजर आए।

असम में बाढ़, एक की मौत; पूर्वोत्तर में अगले 15 दिन रिकॉर्ड बारिश संभव

असम की राजधानी गुवाहाटी के खानापारा इलाके में 21.59 सेमी बारिश दर्ज की गई। गुवाहाटी में मूसलाधार बारिश के बाद सोमवार को बाढ़ जैसे हालात बन गए, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ और एक महिला की मौत हो गई। हालात को देखते हुए सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

पूर्वोत्तर भारत में अगले 15 दिनों में एशिया में सबसे ज्यादा बारिश होने की संभावना है। विशेषज्ञों के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और नगालैंड में इस हफ्ते भारी बारिश की आशंका है।

अनुमान है कि 20 से 22 अप्रैल के बीच कई इलाकों में तेज बारिश होगी, जबकि 23 अप्रैल को थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन 24 अप्रैल से फिर बारिश की तीव्रता बढ़ने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने मंगलवार को मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र के विदर्भ में रात में भी लू चलने का अलर्ट जारी किया है। नीचे मैप में देखिए देश में कहां कितनी गर्मी रिकॉर्ड हुई…

अगले 2 दिन के मौसम का हाल

22 अप्रैल:

  • झारखंड, ओडिशा और राजस्थान में हीटवेव जैसे हालात बन सकते है। कर्नाटक और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है।
  • अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश, केरल, गोवा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने का अलर्ट है।

23 अप्रैल:

  • उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी का असर जारी रहेगा। झारखंड, ओडिशा और बिहार में भी गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा।
  • तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली गिरने की संभावना है।

राज्यों से मौसम की खबरें

1. राजस्थान: सड़कें सुनसान, उदयपुर से टूरिस्ट गायब; कोटा में हॉस्पिटल्स में बेड रिजर्व

प्रदेश में सोमवार को 12 शहरों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। बाड़मेर, जैसलमेर से ज्यादा गर्मी कोटा में रही, जहां पारा 42 डिग्री पर पहुंचा। जयपुर, फलोदी में दिन के साथ रात में भी तेज गर्मी है। उदयपुर और अजमेर में टूरिस्ट घट गए हैं। कोटा के हॉस्पिटल्स में हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए बेड रिजर्व किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

2. मध्य प्रदेश: पहली बार वार्म नाइट’ का अलर्ट, भोपाल समेत 9 शहरों में रात में भी लू चलेगी

प्रदेश में पहली बार ‘वॉर्म नाइट’ का अलर्ट है। IMD के मुताबिक मंगलवार की रात भोपाल समेत 9 शहरों में रात में भी तेज गर्मी रहेगी। इससे पहले रविवार-सोमवार की रात में भोपाल, छिंदवाड़ा, मंडला और नर्मदापुरम में गरम रात रही। बुधवार को ग्वालियर, रतलाम और छतरपुर समेत 16 जिलों में लू चलने के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर…

3. उत्तर प्रदेश: 26 जिलों में लू का अलर्ट, स्कूलों का टाइम बदला

प्रदेश में 26 जिलों का तापमान 40°C या इससे ज्यादा पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक दिन में लू का अलर्ट जारी किया है। भीषण गर्मी को देखते हुए योगी सरकार ने 8वीं तक के सरकारी स्कूलों की टाइमिंग बदल दी है। मंगलवार सुबह से प्रयागराज, काशी, कानपुर में तेज धूप निकली है। काशी के घाटों में सन्नाटा पसरा है। पढ़ें पूरी खबर…

4. बिहार: 9 जिलों का पारा 40°C के पार; पटना में 5वीं तक के स्कूलों का टाइम बदला

प्रदेश के 8 जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। रोहतास का डेहरी 43.2 डिग्री के साथ राज्य का सबसे गर्म रहा। पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन ने 5वीं तक की क्लास की टाइमिंग में बदलाव किया है। हालांकि अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर…

5. ओडिशा: लू से कोई राहत नहीं; 14 जगहों पर तापमान 40 डिग्री से ज्यादा

राज्य के कई हिस्सों में अगले 4 दिन तक गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा। 14 जगहों पर तापमान 40 डिग्री से ज्यादा हो गया है। अंगुल, कंधमाल, सुंदरगढ़, बोलांगीर और संबलपुर में रात में भी लू चलेगी। गंजाम जिला प्रशासन ने 21 अप्रैल से 23 अप्रैल तक स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।

6. छत्तीसगढ़: अगले 5 दिन हीटवेव का अलर्ट, तापमान बढ़ेगा, रात का तापमान भी बढ़ेगा

मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में अगले 5 दिनों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 2 दिनों तक कुछ जगहों पर रात का तापमान बढ़ने से वार्म नाइट कंडीशन बनेगी। जिससे रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। राज्य में सबसे अधिक तापमान 43.8°C बिलासपुर में दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर…

7. हरियाणा: आज से हीटवेव का यलो अलर्ट, 26 से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय; बारिश संग ओले गिरेंगे

प्रदेश में 20 से 24 अप्रैल तक हीटवेव को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 42 डिग्री को पार कर गया। 20 और 21 अप्रैल को नारनौल और रोहतक जैसे इलाकों में ‘वार्म नाइट’ यानी गर्म रातों की स्थिति भी बनी रहेगी। 26 अप्रैल से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे मौसम में फिर बदलाव आने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर…

8. झारखंड: कई जिलों में आज लू का अलर्ट, 39°C तक जाएगा पारा

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आज राज्य के उत्तर-पश्चिमी, दक्षिणी और मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं लू चल सकती है। चतरा, गढ़वा और पलामू जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 44°C तक पहुंच सकता है। कोडरमा में भी 43°C तक तापमान रहने के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर…

9. पंजाब-चंडीगढ़: 21 जिलों में तापमान 35 डिग्री पार, आज से रातें भी गर्म रहेंगी

पंजाब और चंडीगढ़ में इस समय बहुत तेज गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार से (21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक) चार दिन हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर रातें भी गर्म रहेंगी। 21 जिलों का तापमान 35 डिग्री से अधिक चल रहा है। अस्पतालों में स्पेशल वार्ड बनाए गए हैं और 24 घंटे स्टाफ तैनात किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

10. हिमाचल प्रदेश: अगले 4 दिन में तापमान 4°C तक बढ़ेगा, रातें भी गर्म होंगी; 12 शहरों में पारा 30°C के पार

प्रदेश में अगले चार दिनों के दौरान गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। राज्य के 12 शहरों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार 21 से 24 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तेज धूप रहेगी। इससे तापमान में 3 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी होगी। पढ़ें पूरी खबर…

———————————————

मौसम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

पंखे आग उगलते हैं, रात में भी राहत क्यों नहीं:भारत की गर्म रातें कैसे बन रहीं साइलेंट किलर; इससे कैसे बचें

भारत में गर्मी का मतलब अब सिर्फ दोपहर की झुलसाने वाली धूप नहीं रह गया है। अब सूरज ढलने के बाद भी राहत नहीं मिलती। रात 11 बजे भी दीवारें गर्म रहती हैं, पंखे गर्म हवा फेंकते हैं और कूलर-एसी भी कई बार बेअसर लगते हैं।

वैज्ञानिक इसे ‘वार्म नाइट्स’ कहते हैं। इन गर्म रातों का असर सीधे दिल, किडनी और नींद पर पड़ रहा है। देश के 734 जिलों में से 57% जिले अब हाई या बहुत हाई हीट रिस्क जोन में आ चुके हैं, जहां करीब 76% आबादी रहती है। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket