Monday, 07 Sep 2026 | 09:00 AM

Trending :

गर्मियों में क्यों बढ़ जाता है डायरिया का खतरा? अचानक उल्टी-दस्त होने लगें, तो क्या करें, डॉक्टर ने दिए टिप्स

authorimg

Last Updated:

Diarrhea Risk in Summer: गर्मी के मौसम में उल्टी-दस्त की समस्या बढ़ जाती है. डॉक्टर सोनिया रावत के अनुसार गर्मी में दूषित खाना और पानी डायरिया का खतरा बढ़ा देता है. इससे लोगों को उल्टी, दस्त और डिहाइड्रेशन की परेशानी हो जाती है. ऐसी कंडीशन में तुरंत ORS पीना जरूरी है. अगर कंडीशन लगातार बिगड़ रही हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

Zoom

अचानक उल्टी-दस्त होने पर ORS घोलकर पीना शुरू कर दें.

Summer Diarrhea Causes: गर्मी के मौसम में पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं. अत्यधिक गर्मी के कारण लोगों की हालत खराब हो जाती है. इस मौसम में उल्टी और दस्त सबसे कॉमन समस्या है. तापमान बढ़ने के साथ ही बैक्टीरिया और वायरस तेजी से पनपने लगते हैं, जिससे खाने-पीने की चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं. यही कारण है कि इस मौसम में फूड पॉइजनिंग और पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है. खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति ज्यादा गंभीर हो सकती है. इसलिए समय रहते इसके कारण और बचाव के उपाय जानना बेहद जरूरी है.

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रिवेंटिव हेल्थ एंड वेलनेस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत ने News18 को बताया गर्मियों में उल्टी-दस्त की समस्या हो जाती है, जिसे मेडिकल की भाषा में डायरिया कहा जाता है. इसकी सबसे बड़ी वजह दूषित खाना और पानी है. खुले में रखा खाना, स्ट्रीट फूड या ठीक से न धुले फल-सब्जियां खाने से ई.कोलाई और साल्मोनेला जैसे बैक्टीरिया शरीर में घुस जाते हैं. इसके अलावा तेज गर्मी में पानी की कमी भी पाचन तंत्र को कमजोर कर देती है, जिससे संक्रमण का खतरा और बढ़ जाता है. बाहर का खाना खाने या साफ-सफाई का ध्यान न रखने से भी यह समस्या अचानक हो सकती है.

अचानक उल्टी-दस्त हो जाएं, तो क्या करें?

डॉक्टर ने बताया कि जब डायरिया होता है, तो शरीर से पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स तेजी से बाहर निकलने लगते हैं. बार-बार दस्त होना, उल्टी, पेट दर्द, कमजोरी, चक्कर आना और कभी-कभी बुखार भी हो सकता है. अगर समय पर ध्यान न दिया जाए, तो यह स्थिति गंभीर डिहाइड्रेशन में बदल सकती है, जो जानलेवा भी हो सकता है. इसलिए जैसे ही ये लक्षण दिखें, तुरंत सावधानी बरतना जरूरी है. डायरिया होने पर सबसे पहले पानी में घोलकर ORS पीना चाहिए. आप थोड़ी-थोड़ी देर में ओआरएस पिएं. इससे शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी दूर होती है. इसके अलावा नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ और सादा पानी भी बार-बार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पीते रहना चाहिए. इससे आपको काफी हद तक राहत मिल जाएगी.

कब करना चाहिए डॉक्टर से संपर्क?

अगर उल्टी-दस्त लगातार हो रहे हों या मरीज बहुत ज्यादा कमजोर महसूस कर रहा हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है. खासकर बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों में लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी चाहिए. डॉक्टर जरूरत पड़ने पर दवाइयां या ड्रिप देने की सलाह दे सकते हैं, ताकि शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बना रहे. ऐसे मरीज खाने में खिचड़ी, दही-चावल और केला लें. इस दौरान तला-भुना या मसालेदार खाना बिल्कुल न खाएं.

गर्मी में डायरिया के कैसे करें बचाव?

एक्सपर्ट ने बताया कि गर्मियों में डायरिया से बचने के लिए हमेशा साफ और उबला हुआ या फिल्टर किया हुआ पानी पिएं. खाने से पहले हाथ अच्छी तरह धोएं और बाहर के खुले खाने से परहेज करें. स्ट्रीट फूड या जंक फूड से जितना दूर रहेंगे, पेट की सेहत उतनी बेहतर बनी रहेगी. गर्मियों में फलों और सब्जियों को अच्छी तरह धोकर ही खाएं. थोड़ी सी सावधानी और साफ-सफाई का ध्यान रखकर आप इस खतरनाक समस्या से खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मिर्जापुरः द मूवी का टीजर रिलीज:गुड्डू पंडित, कालीन भैया के दमदार डायलॉग, रवि किशन भी जुड़े; 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

June 25, 2026/
12:42 pm

मिर्जापुर सीरीज के 3 कामयाब सीजन के बाद मिर्जापुरः द मूवी का टीजर आज जारी हो चुका है। ये फिल्म...

अंशुला कपूर की हुई रोहन ठक्कर से शादी:सौतेली बहनों जान्हवी-खुशी ने निभाईं रस्में, मंडप के पास रखी दिवंगत मां की तस्वीर, अर्जुन कपूर हुए भावुक

July 7, 2026/
9:16 am

बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने 6 जुलाई को रोहन ठक्कर से शादी कर...

छवि अपलोड की गई

May 11, 2026/
7:00 pm

मेकअप संबंधी गलतियाँ जिनसे बचना चाहिए: हम सभी को खूबसूरत खूबसूरत पसंद है और सौंदर्य इस खूबसूरती में चार चांद...

'बरखास्त करो, नहीं दी छुट्टी', जिद पर अदीं ममता नई मिसाल से बोलीं- वस्त्रो काले कपड़े

May 6, 2026/
6:52 pm

पश्चिम बंगाल चुनाव के प्रस्ताव पर ऐतराज की पेशकश की गई पेशकश प्रमुख ममता बनर्जी ने एक बार कहा कि...

ग्वालियर में महिला बैंक कर्मचारी से चेन लूटी:पैदल-पैदल जा रही थीं महिला, सामने से आया बाइक सवार झपट्‌टा मारकर चेन खींच ले गया

March 14, 2026/
7:20 am

ग्वालियर में टहलने जा रही महिला बैंक कर्मचारी से बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ले गया।...

authorimg

April 29, 2026/
8:50 pm

वर्कआउट से पहले क्या खाना चाहिए, यह सवाल अक्सर लोगों के मन में रहता है. कई लोग खाली पेट एक्सरसाइज...

Dilip Jaiswal Lowest, Hardia Highest Voters

February 22, 2026/
12:02 am

मध्यप्रदेश में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) की चार महीने चली प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची में बड़ा बदलाव सामने आया...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

गर्मियों में क्यों बढ़ जाता है डायरिया का खतरा? अचानक उल्टी-दस्त होने लगें, तो क्या करें, डॉक्टर ने दिए टिप्स

authorimg

Last Updated:

Diarrhea Risk in Summer: गर्मी के मौसम में उल्टी-दस्त की समस्या बढ़ जाती है. डॉक्टर सोनिया रावत के अनुसार गर्मी में दूषित खाना और पानी डायरिया का खतरा बढ़ा देता है. इससे लोगों को उल्टी, दस्त और डिहाइड्रेशन की परेशानी हो जाती है. ऐसी कंडीशन में तुरंत ORS पीना जरूरी है. अगर कंडीशन लगातार बिगड़ रही हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

Zoom

अचानक उल्टी-दस्त होने पर ORS घोलकर पीना शुरू कर दें.

Summer Diarrhea Causes: गर्मी के मौसम में पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं. अत्यधिक गर्मी के कारण लोगों की हालत खराब हो जाती है. इस मौसम में उल्टी और दस्त सबसे कॉमन समस्या है. तापमान बढ़ने के साथ ही बैक्टीरिया और वायरस तेजी से पनपने लगते हैं, जिससे खाने-पीने की चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं. यही कारण है कि इस मौसम में फूड पॉइजनिंग और पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है. खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति ज्यादा गंभीर हो सकती है. इसलिए समय रहते इसके कारण और बचाव के उपाय जानना बेहद जरूरी है.

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रिवेंटिव हेल्थ एंड वेलनेस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत ने News18 को बताया गर्मियों में उल्टी-दस्त की समस्या हो जाती है, जिसे मेडिकल की भाषा में डायरिया कहा जाता है. इसकी सबसे बड़ी वजह दूषित खाना और पानी है. खुले में रखा खाना, स्ट्रीट फूड या ठीक से न धुले फल-सब्जियां खाने से ई.कोलाई और साल्मोनेला जैसे बैक्टीरिया शरीर में घुस जाते हैं. इसके अलावा तेज गर्मी में पानी की कमी भी पाचन तंत्र को कमजोर कर देती है, जिससे संक्रमण का खतरा और बढ़ जाता है. बाहर का खाना खाने या साफ-सफाई का ध्यान न रखने से भी यह समस्या अचानक हो सकती है.

अचानक उल्टी-दस्त हो जाएं, तो क्या करें?

डॉक्टर ने बताया कि जब डायरिया होता है, तो शरीर से पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स तेजी से बाहर निकलने लगते हैं. बार-बार दस्त होना, उल्टी, पेट दर्द, कमजोरी, चक्कर आना और कभी-कभी बुखार भी हो सकता है. अगर समय पर ध्यान न दिया जाए, तो यह स्थिति गंभीर डिहाइड्रेशन में बदल सकती है, जो जानलेवा भी हो सकता है. इसलिए जैसे ही ये लक्षण दिखें, तुरंत सावधानी बरतना जरूरी है. डायरिया होने पर सबसे पहले पानी में घोलकर ORS पीना चाहिए. आप थोड़ी-थोड़ी देर में ओआरएस पिएं. इससे शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी दूर होती है. इसके अलावा नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ और सादा पानी भी बार-बार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पीते रहना चाहिए. इससे आपको काफी हद तक राहत मिल जाएगी.

कब करना चाहिए डॉक्टर से संपर्क?

अगर उल्टी-दस्त लगातार हो रहे हों या मरीज बहुत ज्यादा कमजोर महसूस कर रहा हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है. खासकर बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों में लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी चाहिए. डॉक्टर जरूरत पड़ने पर दवाइयां या ड्रिप देने की सलाह दे सकते हैं, ताकि शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बना रहे. ऐसे मरीज खाने में खिचड़ी, दही-चावल और केला लें. इस दौरान तला-भुना या मसालेदार खाना बिल्कुल न खाएं.

गर्मी में डायरिया के कैसे करें बचाव?

एक्सपर्ट ने बताया कि गर्मियों में डायरिया से बचने के लिए हमेशा साफ और उबला हुआ या फिल्टर किया हुआ पानी पिएं. खाने से पहले हाथ अच्छी तरह धोएं और बाहर के खुले खाने से परहेज करें. स्ट्रीट फूड या जंक फूड से जितना दूर रहेंगे, पेट की सेहत उतनी बेहतर बनी रहेगी. गर्मियों में फलों और सब्जियों को अच्छी तरह धोकर ही खाएं. थोड़ी सी सावधानी और साफ-सफाई का ध्यान रखकर आप इस खतरनाक समस्या से खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket