Tuesday, 08 Sep 2026 | 04:59 AM

Trending :

देवास में शिकायत के बाद भी कब्जा, छत डाली:जनसुनवाई में महापौर ने जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश

देवास नगर निगम की जनसुनवाई में गंगानगर कॉलोनी के रहवासियों ने शिकायत की कि फरवरी में अवैध अतिक्रमण की सूचना देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई और कब्जाधारी ने मकान बनाकर उसकी छत भी डाल दी, जिस पर महापौर ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में उठा अतिक्रमण का मामला देवास नगर निगम की जनसुनवाई के दौरान गंगानगर कॉलोनी का एक गंभीर मामला सामने आया। रहवासियों ने आरोप लगाया कि उनकी शिकायत के बावजूद अवैध कब्जा लगातार बढ़ता गया और अब पक्का मकान बनकर तैयार हो गया है। शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई रहवासियों के अनुसार उन्होंने फरवरी माह में ही नगर निगम को लिखित शिकायत दी थी। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे कब्जाधारी को निर्माण पूरा करने का मौका मिल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि शुरुआत में अतिक्रमणकारी ने कच्चा निर्माण किया था। लेकिन कार्रवाई न होने के कारण धीरे-धीरे उस निर्माण को पक्के मकान में बदल दिया गया और आखिर में उसकी छत भी डाल दी गई। गार्डन और सड़क पर कब्जे का आरोप रहवासियों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने सार्वजनिक गार्डन और सड़क की जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान खड़ा कर लिया है। इससे क्षेत्र की व्यवस्था और आवाजाही दोनों प्रभावित हो रही हैं। जनसुनवाई के दौरान महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने आवेदन देखते ही संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया। उन्होंने आश्चर्य जताते हुए पूछा कि शिकायत के बावजूद मकान की छत तक कैसे डाल दी गई। मौके पर टीम को मिलती है धमकी रहवासियों ने यह भी बताया कि जब नगर निगम की टीम कार्रवाई के लिए मौके पर जाती है, तो अतिक्रमणकारी उन्हें डरा-धमकाकर भगा देते हैं। इससे कार्रवाई प्रभावित हो रही है। महापौर ने मौके पर मौजूद संबंधित इंजीनियर से पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि फरवरी में शिकायत मिलने के बाद भी अतिक्रमण क्यों नहीं रोका गया और निर्माण कैसे आगे बढ़ता रहा। जांच और कार्रवाई के दिए निर्देश महापौर ने इंजीनियर को आवेदन पत्र सौंपते हुए निर्देश दिए कि मामले की तत्काल जांच की जाए और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि अवैध कब्जे को हटाया जा सके। इस पूरे घटनाक्रम के बाद रहवासियों को उम्मीद है कि अब प्रशासन इस मामले में सख्ती दिखाएगा और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जल्द की जाएगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
चंडीगढ़ में लेडी डॉक्टर ने पहले दिन ही जॉब छोड़ी:बोली- अस्पताल मालिक तय करती मरीज ICU में कब तक रहेगा, मेरे नाम पर गलत काम होता

April 14, 2026/
5:20 am

चंडीगढ़ के प्रा‌इवेट अस्पताल में महिला डॉक्टर डॉ. प्रभलीन कौर ने नौकरी के पहले ही दिन इस्तीफा दे दिया। डॉक्टर...

नए आपराधिक कानूनों को लेकर इंदौर में मंथन:संचालक लोक अभियोजन ने कहा-बदलते विधिक परिदृश्य में अभियोजन अधिकारियों का निरंतर प्रशिक्षण आवश्यक

February 23, 2026/
8:44 am

अभियोजन अधिकारियों की व्यावसायिक दक्षता संवर्धन के उद्देश्य से रविवार को इंदौर संभाग स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

किसानों की समस्या नहीं सुलझी तो आंदोलन करेंगे विधायक:विदिशा में उपार्जन केंद्रों की अव्यवस्था, तुलाई में देरी; 7 दिन का दिया अल्टीमेटम

April 22, 2026/
6:23 pm

शमशाबाद से भाजपा विधायक सूर्य प्रकाश मीणा ने किसानों की समस्याओं पर अपनी ही सरकार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया...

ट्रम्प ने लेक ओंटारियो का नाम बदलकर लेक अमेरिका किया:यह अमेरिका और कनाडा का बॉर्डर; दोनों देशों की पांच बड़ी झीलों में शामिल

August 28, 2026/
1:55 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को लेक ओंटारियो का नाम बदलकर ‘लेक अमेरिका’ करने के आदेश पर हस्ताक्षर किए।...

आलिया भट्ट के नाम पर पाकिस्तान में फर्जीवाड़ा:एक्ट्रेस की AI एडिट फोटो से बेच रहे कपड़े; अलग-अलग इवेंट्स से उठाई तस्वीरें

April 21, 2026/
4:34 pm

पाकिस्तानी क्लोदिंग ब्रांड ‘वजायशा ऑफिशियल’ आलिया भट्ट की कुछ तस्वीरें पोस्ट कर विवादों में आ गया है। आलिया इन तस्वीरों...

मंदसौर में आज 4 घंटे बिजली बंद:खानपुरा, ईदगाह, शालीमार कॉलोनी सहित कई इलाकों में होगा रखरखाव

April 14, 2026/
7:39 am

मंदसौर शहर के कई इलाकों में मंगलवार को विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। सहायक यंत्री के अनुसार, 11...

राजनीति

देवास में शिकायत के बाद भी कब्जा, छत डाली:जनसुनवाई में महापौर ने जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश

देवास में शिकायत के बाद भी कब्जा, छत डाली:जनसुनवाई में महापौर ने जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश

देवास नगर निगम की जनसुनवाई में गंगानगर कॉलोनी के रहवासियों ने शिकायत की कि फरवरी में अवैध अतिक्रमण की सूचना देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई और कब्जाधारी ने मकान बनाकर उसकी छत भी डाल दी, जिस पर महापौर ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में उठा अतिक्रमण का मामला देवास नगर निगम की जनसुनवाई के दौरान गंगानगर कॉलोनी का एक गंभीर मामला सामने आया। रहवासियों ने आरोप लगाया कि उनकी शिकायत के बावजूद अवैध कब्जा लगातार बढ़ता गया और अब पक्का मकान बनकर तैयार हो गया है। शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई रहवासियों के अनुसार उन्होंने फरवरी माह में ही नगर निगम को लिखित शिकायत दी थी। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे कब्जाधारी को निर्माण पूरा करने का मौका मिल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि शुरुआत में अतिक्रमणकारी ने कच्चा निर्माण किया था। लेकिन कार्रवाई न होने के कारण धीरे-धीरे उस निर्माण को पक्के मकान में बदल दिया गया और आखिर में उसकी छत भी डाल दी गई। गार्डन और सड़क पर कब्जे का आरोप रहवासियों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने सार्वजनिक गार्डन और सड़क की जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान खड़ा कर लिया है। इससे क्षेत्र की व्यवस्था और आवाजाही दोनों प्रभावित हो रही हैं। जनसुनवाई के दौरान महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने आवेदन देखते ही संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया। उन्होंने आश्चर्य जताते हुए पूछा कि शिकायत के बावजूद मकान की छत तक कैसे डाल दी गई। मौके पर टीम को मिलती है धमकी रहवासियों ने यह भी बताया कि जब नगर निगम की टीम कार्रवाई के लिए मौके पर जाती है, तो अतिक्रमणकारी उन्हें डरा-धमकाकर भगा देते हैं। इससे कार्रवाई प्रभावित हो रही है। महापौर ने मौके पर मौजूद संबंधित इंजीनियर से पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि फरवरी में शिकायत मिलने के बाद भी अतिक्रमण क्यों नहीं रोका गया और निर्माण कैसे आगे बढ़ता रहा। जांच और कार्रवाई के दिए निर्देश महापौर ने इंजीनियर को आवेदन पत्र सौंपते हुए निर्देश दिए कि मामले की तत्काल जांच की जाए और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि अवैध कब्जे को हटाया जा सके। इस पूरे घटनाक्रम के बाद रहवासियों को उम्मीद है कि अब प्रशासन इस मामले में सख्ती दिखाएगा और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जल्द की जाएगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket