Sunday, 01 Nov 2026 | 06:16 AM

Trending :

EXCLUSIVE

भजनलाल की हत्या का राज एक महीने बाद खुला, पत्नी ने प्रेमी संग रची थी साजिश, नहर में फेंका था शव

authorimg

Last Updated:

Sri Ganganagar News : श्रीगंगानगर जिले में 32 वर्षीय भजनलाल हत्याकांड में पुलिस ने खुलासा किया है कि वारदात की साजिश घर के भीतर ही रची गई थी. जांच में सामने आया कि पत्नी ने अपने प्रेमी और एक नाबालिग के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. पहले मारपीट की गई, फिर गला घोंटकर शव को नहर में फेंक दिया गया. पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग को हिरासत में लिया गया है. मामले की जांच जारी है.

भजनलाल की हत्या का राज एक महीने बाद खुला, पत्नी ने प्रेमी संग रची थी साजिश!Zoom

श्रीगंगानगर. राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में एक महीने पहले हुई 32 साल के भजनलाल की हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक यह हत्या किसी बाहरी दुश्मनी का नतीजा नहीं थी, बल्कि साजिश घर के अंदर ही रची गई थी. गांव चार जेडडब्ल्यूएम में 16 जनवरी को भजनलाल की हत्या कर दी गई थी. अब जांच में सामने आया है कि उसकी पत्नी इंद्रा देवी ने अपने प्रेमी प्रभुदयाल और एक नाबालिग के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया.

पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन ने बताया कि इंद्रा देवी और प्रभुदयाल के बीच प्रेम संबंध थे. दोनों ने मिलकर भजनलाल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. 16 जनवरी को जब भजनलाल घर से मोटरसाइकिल लेकर किसी काम से निकला, तब इंद्रा देवी ने अपने प्रेमी प्रभुदयाल को फोन कर इसकी जानकारी दी.

रास्ते में रोका, लाठी-डंडों से पीटा
जानकारी मिलते ही प्रभुदयाल एक नाबालिग के साथ पहुंचा. दोनों ने रास्ते में भजनलाल को रोक लिया. पुलिस के अनुसार पहले उसे लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा गया. जब वह अधमरा हो गया तो प्रभुदयाल ने रस्सी से उसका गला घोंट दिया. हत्या के बाद शव और मोटरसाइकिल को इंदिरा गांधी नहर में फेंक दिया गया ताकि मामला हादसा लगे.

2 फरवरी को नहर से मिला शव
दो फरवरी को फलोदी क्षेत्र में नहर से एक शव बरामद हुआ. पहचान भजनलाल के रूप में हुई. इसके बाद मामला हत्या का निकला. भजनलाल के पिता कृष्ण लाल ने बेटे की हत्या का मामला दर्ज कराया. पुलिस ने गहराई से जांच शुरू की. कॉल डिटेल और अन्य सुरागों के आधार पर शक की सुई घर के अंदर ही घूम गई.

आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग हिरासत में
पुलिस ने इंद्रा देवी और उसके प्रेमी प्रभुदयाल को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में शामिल एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है. पुलिस का कहना है कि पूछताछ में कई अहम बातें सामने आई हैं. मामले की जांच जारी है. गांव में इस घटना के बाद सनसनी का माहौल है. लोग हैरान हैं कि पति की हत्या की साजिश उसकी अपनी पत्नी ने रची. एक महीने तक यह राज दबा रहा, लेकिन आखिरकार पुलिस ने परतें खोल दीं.

About the Author

authorimg

Anand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
वैभव की सिक्स से फिफ्टी, 15 बॉल पर अर्धशतक:RCB ने 37वीं बार 200+ स्कोर बनाया, बिश्नोई की बॉल पर कोहली बोल्ड; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

April 11, 2026/
4:30 am

राजस्थान रॉयल्स ने IPL में लगातार चौथी जीत दर्ज की। टीम ने शुक्रवार को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को...

समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया फिर साथ दिखेंगे:‘कपिल के शो में इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बाद पहली बार साथ नजर आएंगे

April 30, 2026/
2:05 pm

वर्ल्ड लाफ्टर डे के मौके पर नेटफ्लिक्स पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का एक स्पेशल एपिसोड आने वाला है।...

Gold Jumps ₹3,294 to ₹1.53 Lakh; Silver ₹15,694 Up

April 16, 2026/
12:33 pm

नई दिल्ली2 मिनट पहले कॉपी लिंक सोना-चांदी के दाम में आज लगातार दूसरे दिन तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स...

लंदन में दो यहूदियों पर चाकू से हमला:दोनों घायल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, आतंकी लिंक की जांच शुरू

April 29, 2026/
7:06 pm

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में दो यहूदी लोगों पर चाकू से हमला हुआ है। हमले में घायल दोनों लोगों को...

IPL- संजू के 5 हजार रन, तीसरे सबसे तेज बैटर:चेन्नई की दूसरी सबसे धीमी फिफ्टी, रबाडा इस सीजन पावरप्ले के बेस्ट बॉलर; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

April 26, 2026/
8:02 pm

गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 के 37वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया। संजू सैमसन...

कान्हा में 3 शावकों की मौत, बाघिन-एक शावक का रेस्क्यू:मुक्की क्वारंटीन सेंटर में इलाज जारी; जांच में जुटा वन विभाग

April 27, 2026/
12:38 pm

मंडला के कान्हा टाइगर रिजर्व के सरही परिक्षेत्र में अमाही फीमेल बाघिन (T-141) के तीसरे मादा शावक की मौत से...

ट्रम्प बोले- ईरान सोच रहा था मैं थक जाऊंगा:अब उन्हें डील करनी ही पड़ेगी, यूरेनियम देने पर भी प्रतिबंधों में राहत नहीं मिलेगी

May 28, 2026/
6:47 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान को लगा था कि वह बातचीत से पीछे हट जाएंगे, लेकिन...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

भजनलाल की हत्या का राज एक महीने बाद खुला, पत्नी ने प्रेमी संग रची थी साजिश, नहर में फेंका था शव

authorimg

Last Updated:

Sri Ganganagar News : श्रीगंगानगर जिले में 32 वर्षीय भजनलाल हत्याकांड में पुलिस ने खुलासा किया है कि वारदात की साजिश घर के भीतर ही रची गई थी. जांच में सामने आया कि पत्नी ने अपने प्रेमी और एक नाबालिग के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. पहले मारपीट की गई, फिर गला घोंटकर शव को नहर में फेंक दिया गया. पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग को हिरासत में लिया गया है. मामले की जांच जारी है.

भजनलाल की हत्या का राज एक महीने बाद खुला, पत्नी ने प्रेमी संग रची थी साजिश!Zoom

श्रीगंगानगर. राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में एक महीने पहले हुई 32 साल के भजनलाल की हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक यह हत्या किसी बाहरी दुश्मनी का नतीजा नहीं थी, बल्कि साजिश घर के अंदर ही रची गई थी. गांव चार जेडडब्ल्यूएम में 16 जनवरी को भजनलाल की हत्या कर दी गई थी. अब जांच में सामने आया है कि उसकी पत्नी इंद्रा देवी ने अपने प्रेमी प्रभुदयाल और एक नाबालिग के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया.

पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन ने बताया कि इंद्रा देवी और प्रभुदयाल के बीच प्रेम संबंध थे. दोनों ने मिलकर भजनलाल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. 16 जनवरी को जब भजनलाल घर से मोटरसाइकिल लेकर किसी काम से निकला, तब इंद्रा देवी ने अपने प्रेमी प्रभुदयाल को फोन कर इसकी जानकारी दी.

रास्ते में रोका, लाठी-डंडों से पीटा
जानकारी मिलते ही प्रभुदयाल एक नाबालिग के साथ पहुंचा. दोनों ने रास्ते में भजनलाल को रोक लिया. पुलिस के अनुसार पहले उसे लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा गया. जब वह अधमरा हो गया तो प्रभुदयाल ने रस्सी से उसका गला घोंट दिया. हत्या के बाद शव और मोटरसाइकिल को इंदिरा गांधी नहर में फेंक दिया गया ताकि मामला हादसा लगे.

2 फरवरी को नहर से मिला शव
दो फरवरी को फलोदी क्षेत्र में नहर से एक शव बरामद हुआ. पहचान भजनलाल के रूप में हुई. इसके बाद मामला हत्या का निकला. भजनलाल के पिता कृष्ण लाल ने बेटे की हत्या का मामला दर्ज कराया. पुलिस ने गहराई से जांच शुरू की. कॉल डिटेल और अन्य सुरागों के आधार पर शक की सुई घर के अंदर ही घूम गई.

आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग हिरासत में
पुलिस ने इंद्रा देवी और उसके प्रेमी प्रभुदयाल को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में शामिल एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है. पुलिस का कहना है कि पूछताछ में कई अहम बातें सामने आई हैं. मामले की जांच जारी है. गांव में इस घटना के बाद सनसनी का माहौल है. लोग हैरान हैं कि पति की हत्या की साजिश उसकी अपनी पत्नी ने रची. एक महीने तक यह राज दबा रहा, लेकिन आखिरकार पुलिस ने परतें खोल दीं.

About the Author

authorimg

Anand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket