Thursday, 29 Oct 2026 | 07:47 AM

Trending :

‘जेलर 2’ में कटाना से लड़ीं अपेक्षा पोरवाल:बोलीं- रजनी सर के साथ काम करना सपने जैसा, मिथुन दा- ऋतिक ने एक्शन में मदद की ‘जेलर 2’ में कटाना से लड़ीं अपेक्षा पोरवाल:बोलीं- रजनी सर के साथ काम करना सपने जैसा, मिथुन दा- ऋतिक ने एक्शन में मदद की नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए केसी बोकाडिया:बोले- पहली बार किसी के जाने पर झटका लगा; उनके जैसा कोई दूसरा एक्टर नहीं नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए केसी बोकाडिया:बोले- पहली बार किसी के जाने पर झटका लगा; उनके जैसा कोई दूसरा एक्टर नहीं नेपोटिज्म पर बोलीं सारा अली खान:बॉलीवुड में कोई गॉडफादर नहीं था, करियर में पिता ने कभी सिफारिश नहीं की नेपोटिज्म पर बोलीं सारा अली खान:बॉलीवुड में कोई गॉडफादर नहीं था, करियर में पिता ने कभी सिफारिश नहीं की
EXCLUSIVE

साउथ अफ्रीका ने भारत से जीती T20 सीरीज:कप्तान वोल्वार्ट का 47 बॉल में शतक; 193 रन का लक्ष्य 21 गेंद रहते हासिल किया

साउथ अफ्रीका महिला टीम ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज जीत ली है। तीसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 8 विकेट से हराकर 3-0 की अजेय बढ़त बनाई। टीम ने टी-20 इंटरनेशनल में अपना सबसे बड़ा रन चेज (193 रन) पूरा किया। कप्तान लॉरा वोल्वार्ट ने 47 गेंदों में शतक जड़ा, जो उनके करियर की सबसे तेज सेंचुरी है। कप्तान वोल्वार्ट और सुने लुस की रिकॉर्ड पार्टनरशिप साउथ अफ्रीका की जीत में लॉरा वोल्वार्ट और सुने लुस की 183 रनों की साझेदारी अहम रही। वोल्वार्ट ने 115 रन बनाए, जबकि सुने लुस ने 42 गेंदों पर 64 रन बनाकर साथ दिया। टीम ने 193 रनों का लक्ष्य 16.3 ओवर में हासिल कर लिया। भारत ने बनाया था अपना हाईएस्ट स्कोर, फिर भी हार मिली टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 192/9 का अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। शेफाली वर्मा ने अच्छी शुरुआत दी, लेकिन स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स के जल्दी आउट होने से पारी लड़खड़ा गई थी। मंधाना 34 और जेमिमा शून्य पर आउट हुईं। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मोर्चा संभाला। हरमनप्रीत की कप्तानी पारी, अंतिम ओवर में जड़े दो छक्के कप्तान हरमनप्रीत कौर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला टी-20 अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 38 गेंदों में 66 रन बनाए। आखिरी ओवर में उन्होंने तुमी सेखुखुने की गेंदों पर दो छक्के लगाए। उन्होंने ऋचा घोष के साथ 26 गेंदों में 51 रनों की पार्टनरशिप की, जिससे भारत 190 के पार पहुंच सका। वोल्वार्ट को मिले दो जीवनदान, भारत को पड़ा भारी 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते समय वोल्वार्ट को भारतीय फील्डर्स ने दो मौके दिए। 31 रन पर स्मृति मंधाना ने उनका कैच छोड़ा। 85 रन पर कप्तान हरमनप्रीत कौर से भी कैच छूट गया। वोल्वार्ट ने इसका फायदा उठाते हुए 84 रन लेग साइड पर बनाए, जिसमें उनके सभी छक्के शामिल थे। अरुंधति रेड्डी की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन मैच के दौरान अरुंधति रेड्डी चोटिल होकर मैदान से बाहर चली गईं। उन्हें साइड स्ट्रेन (कमर के पास खिंचाव) हुआ। 10वें ओवर में दो गेंदें फेंकने के बाद उन्हें मेडिकल मदद लेनी पड़ी। उन्होंने ओवर पूरा किया, लेकिन बाद में फील्डिंग के लिए नहीं आईं। उनकी जगह उमा छेत्री और बाद में अनुष्का शर्मा ने फील्डिंग की। अमनजोत कौर पहले से ही बैक इंजरी के कारण बाहर हैं। वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी साउथ अफ्रीका जून में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका की यह लगातार तीसरी सीरीज जीत है। इस सीजन में उन्होंने अपने घर में आयरलैंड, पाकिस्तान और भारत को हराया है। वोल्वार्ट और सुने लुस की ओपनिंग जोड़ी ने इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर वर्ल्ड कप के लिए दावेदारी मजबूत की है। बाकी दो मैच अब औपचारिक रह गए हैं। ——————————————- स्पोर्ट्स की खबर भी पढ़ें…
वैभव के सबसे तेज 500 IPL रन:जडेजा ने 17वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता, जोफ्रा राजस्थान के हाईएस्ट विकेट टेकर; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 के 32वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने सबसे तेज 500 IPL रन पूरे करने का कारनामा किया। रवींद्र जडेजा ने 17वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीत लिया। वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर राजस्थान के लिए IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। पूरी खबर धोनी आज चेन्नई के लिए वापसी कर सकते हैं:वानखेड़े में मुंबई से मुकाबला; MI ने CSK को 21 मैच हराए IPL में आज एल-क्लासिको मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से मुंबई में होगा। मैच MI के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा। पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सफेद बाल: उम्र से पहले क्यों हो रहे हैं बाल सफेद? ये 4 गर्लफ्रेंड वाली वजहें जान रह जायेंगे दंग

February 21, 2026/
10:56 am

सफेद बाल: आज के दौर में सफेद बाल केवल बुढापे वालों के लिए निशानी नहीं बनी है। 20-25 साल के...

बड़वानी में बारात पर पथराव, अलीराजपुर के पांच बाराती घायल:नाचने को लेकर विवाद, चार वाहनों में तोड़फोड़; बिना दुल्हन वापस लौटे बाराती

April 18, 2026/
10:38 pm

बड़वानी की मधुवन कॉलोनी में 15 अप्रैल को नाचने के विवाद में एक बारात पर पथराव कर दिया गया। इस...

Polling was held in 152 constituencies of the 294-strong West Bengal Assembly in first phase of election on Thursday. (Photo: PTI)

April 24, 2026/
8:56 am

आखरी अपडेट:24 अप्रैल, 2026, 08:56 IST फरवरी में, जनरल नरवणे का अप्रकाशित संस्मरण देश में राजनीतिक हलचल के केंद्र के...

'सुशांत सिंह राजपूत का डिप्रेशन का इलाज चल रहा था':स्मिता जयकर बोलीं- रिया चक्रवर्ती ने मैसेज किया था, ‘वह फिर कमजोर पड़ रहे हैं’

October 24, 2026/
11:01 am

एक्ट्रेस स्मिता जयकर ने हाल ही में बताया कि सुशांत सिंह राजपूत का मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में डिप्रेशन का...

15 बैंकों को सोना-चांदी के इंपोर्ट का नया लाइसेंस मिला:SBI, PNB और HDFC लिस्ट में शामिल, देश में सप्लाई की कमी नहीं होगी

April 17, 2026/
5:33 pm

केंद्र सरकार ने देश के 15 प्रमुख बैंकों को 31 मार्च 2029 तक सोना और चांदी इंपोर्ट करने की अनुमति...

दतिया में नवरात्र से पहले पीतांबरा मंदिर में सख्ती:रास्ते से अतिक्रमण हटाकर श्रद्धालुओं के लिए रास्ता साफ किया, सुरक्षा बढ़ी

March 18, 2026/
7:48 pm

त्र नवरात्र शुरू होने से पहले दतिया प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आया। बुधवार को अधिकारियों ने मां पीतांबरा मंदिर...

कनाडा के 3 पंजाबी सांसदों की सीक्रेट विजिट पर विवाद:पूछा जा रहा- यात्रा पर खर्चा किसने किया; हथियारबंद निहंगों से मिलने पर सवाल उठ रहे

February 23, 2026/
5:15 am

कनाडा में मुख्य विपक्षी पार्टी कंजर्वेटिव पार्टी ऑफ कनाडा के पंजाबी मूल के 3 सांसदों की पंजाब यात्रा पर सवाल...

Vaibhav Suryaanshi Set to Break Chris Gayles Record

May 19, 2026/
9:58 am

IPL में आज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। जयपुर के सवाई मानसिंह...

राजनीति

साउथ अफ्रीका ने भारत से जीती T20 सीरीज:कप्तान वोल्वार्ट का 47 बॉल में शतक; 193 रन का लक्ष्य 21 गेंद रहते हासिल किया

साउथ अफ्रीका ने भारत से जीती T20 सीरीज:कप्तान वोल्वार्ट का 47 बॉल में शतक; 193 रन का लक्ष्य 21 गेंद रहते हासिल किया

साउथ अफ्रीका महिला टीम ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज जीत ली है। तीसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 8 विकेट से हराकर 3-0 की अजेय बढ़त बनाई। टीम ने टी-20 इंटरनेशनल में अपना सबसे बड़ा रन चेज (193 रन) पूरा किया। कप्तान लॉरा वोल्वार्ट ने 47 गेंदों में शतक जड़ा, जो उनके करियर की सबसे तेज सेंचुरी है। कप्तान वोल्वार्ट और सुने लुस की रिकॉर्ड पार्टनरशिप साउथ अफ्रीका की जीत में लॉरा वोल्वार्ट और सुने लुस की 183 रनों की साझेदारी अहम रही। वोल्वार्ट ने 115 रन बनाए, जबकि सुने लुस ने 42 गेंदों पर 64 रन बनाकर साथ दिया। टीम ने 193 रनों का लक्ष्य 16.3 ओवर में हासिल कर लिया। भारत ने बनाया था अपना हाईएस्ट स्कोर, फिर भी हार मिली टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 192/9 का अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। शेफाली वर्मा ने अच्छी शुरुआत दी, लेकिन स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स के जल्दी आउट होने से पारी लड़खड़ा गई थी। मंधाना 34 और जेमिमा शून्य पर आउट हुईं। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मोर्चा संभाला। हरमनप्रीत की कप्तानी पारी, अंतिम ओवर में जड़े दो छक्के कप्तान हरमनप्रीत कौर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला टी-20 अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 38 गेंदों में 66 रन बनाए। आखिरी ओवर में उन्होंने तुमी सेखुखुने की गेंदों पर दो छक्के लगाए। उन्होंने ऋचा घोष के साथ 26 गेंदों में 51 रनों की पार्टनरशिप की, जिससे भारत 190 के पार पहुंच सका। वोल्वार्ट को मिले दो जीवनदान, भारत को पड़ा भारी 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते समय वोल्वार्ट को भारतीय फील्डर्स ने दो मौके दिए। 31 रन पर स्मृति मंधाना ने उनका कैच छोड़ा। 85 रन पर कप्तान हरमनप्रीत कौर से भी कैच छूट गया। वोल्वार्ट ने इसका फायदा उठाते हुए 84 रन लेग साइड पर बनाए, जिसमें उनके सभी छक्के शामिल थे। अरुंधति रेड्डी की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन मैच के दौरान अरुंधति रेड्डी चोटिल होकर मैदान से बाहर चली गईं। उन्हें साइड स्ट्रेन (कमर के पास खिंचाव) हुआ। 10वें ओवर में दो गेंदें फेंकने के बाद उन्हें मेडिकल मदद लेनी पड़ी। उन्होंने ओवर पूरा किया, लेकिन बाद में फील्डिंग के लिए नहीं आईं। उनकी जगह उमा छेत्री और बाद में अनुष्का शर्मा ने फील्डिंग की। अमनजोत कौर पहले से ही बैक इंजरी के कारण बाहर हैं। वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी साउथ अफ्रीका जून में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका की यह लगातार तीसरी सीरीज जीत है। इस सीजन में उन्होंने अपने घर में आयरलैंड, पाकिस्तान और भारत को हराया है। वोल्वार्ट और सुने लुस की ओपनिंग जोड़ी ने इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर वर्ल्ड कप के लिए दावेदारी मजबूत की है। बाकी दो मैच अब औपचारिक रह गए हैं। ——————————————- स्पोर्ट्स की खबर भी पढ़ें…
वैभव के सबसे तेज 500 IPL रन:जडेजा ने 17वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता, जोफ्रा राजस्थान के हाईएस्ट विकेट टेकर; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 के 32वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने सबसे तेज 500 IPL रन पूरे करने का कारनामा किया। रवींद्र जडेजा ने 17वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीत लिया। वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर राजस्थान के लिए IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। पूरी खबर धोनी आज चेन्नई के लिए वापसी कर सकते हैं:वानखेड़े में मुंबई से मुकाबला; MI ने CSK को 21 मैच हराए IPL में आज एल-क्लासिको मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से मुंबई में होगा। मैच MI के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा। पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket