Thursday, 22 Oct 2026 | 02:19 AM

Trending :

Jaipur Arms Smuggler Arrested | AK-47 Supply from Pakistan; Operated Spa Center

जयपुर में महिला से छेड़छाड़ करने वाला मध्यप्रदेश का आदतन अपराधी राहुल घुरैया उर्फ राज जयपुर में फरारी के दौरान न सिर्फ छिपकर रह रहा था, बल्कि अपना आपराधिक नेटवर्क भी मजबूत कर रहा था। जयपुर पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी सांगानेर और प्रतापनगर

.

आरोपी करीब ढाई साल से जयपुर में किराए के मकान में रहकर स्पा सेंटर में काम कर रहा था। हैरानी की बात यह है कि इतने लंबे समय तक उसकी गतिविधियों की भनक तक पुलिस को नहीं लगी। उसके रहने और काम करने की व्यवस्था स्थानीय अपराधियों द्वारा कराई गई थी।

जयपुर पुलिस ने 5 दिन पहले आरोपी राहुल घुरैया उर्फ राज को प्रोडक्शन वारंट पर जयपुर लेकर आई।

मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब मालवीय नगर सेक्टर-9 क्षेत्र में एक गर्भवती महिला से छेड़छाड़ की घटना सामने आई। पीड़िता ने जवाहर सर्कल थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन शुरुआती स्तर पर मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। बाद में घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की लापरवाही उजागर हुई और कार्रवाई तेज की गई।

जांच के दौरान आरोपी की तलाश में दबिश दी गई, इसी बीच उसने मुरैना कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। बाद में पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर जयपुर लेकर आई।

डीसीपी ईस्ट रंजिता शर्मा ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हथियार हासिल करने की कोशिश में था और AK-47 लेने के लिए पाकिस्तान की एक वेबसाइट से संपर्क में था। वह सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो भी अपलोड करता था, जिसके बाद मध्यप्रदेश पुलिस उसके पीछे लग गई और वह जयपुर आकर छिप गया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कई जगह दबिश देकर अवैध पिस्टल बरामद की है। प्रतापनगर क्षेत्र में एक आरोपी और उसके साथी “छोटा राज” से भी देसी कट्टा बरामद किया गया।

आरोपी को शरण देने के आरोप में निवाई (टोंक) निवासी शुभम अग्रवाल उर्फ सिद्धार्थ और पीपलू निवासी बाबूलाल बराला को गिरफ्तार किया गया है। दोनों जयपुर में स्पा सेंटर संचालित कर रहे थे और उनका भी आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है।

जांच में यह भी सामने आया है कि न तो आरोपियों का पुलिस वेरिफिकेशन कराया गया और न ही मकान मालिकों ने किरायेदार सत्यापन की प्रक्रिया अपनाई। आरोपी राहुल के खिलाफ 17 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने किन-किन लोगों को हथियार सप्लाई किए और इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
यूरोप- गर्मी से 35 हजार मौतें, नदियां सूखी, जंगल जले:यूरोपीय संघ ने गर्मी को भी आपदा माना, हीटवेव से निपटने नया सिस्टम बनाएगा

September 16, 2026/
4:36 pm

यूरोपीय यूनियन (EU) भीषण गर्मी को आपदा मानते हुए इससे निपटने के लिए नया हीटवेव प्लान बनाएगा। यूरोपीय आयोग की...

authorimg

May 21, 2026/
2:36 pm

Last Updated:May 21, 2026, 14:36 IST Heat Stroke Prevention Tips: हीट स्ट्रोक एक इमरजेंसी कंडीशन है, जिसमें शरीर का टेंपरेचर...

प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक का खास पोस्ट:स्पैनिश में लिखा- जन्मदिन मुबारक हो, मेरे प्यार; स्पेन में याट पर वैकेशन का वीडियो शेयर किया

July 19, 2026/
7:51 pm

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को 44 साल की हो गई हैं। उनके बर्थडे के मौके पर पति और...

A vehicle sits charred after being set on fire, on a road in Guadalajara, Jalisco state, Mexico, Sunday, Feb. 22, 2026, after the death of the leader of the Jalisco New Generation Cartel, Nemesio Rubén Oseguera Cervantes, known as"El Mencho." (AP)

February 23, 2026/
12:46 pm

आखरी अपडेट:23 फ़रवरी 2026, 12:46 IST पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल बेहतर शासन और नए सिरे से विकास का...

राजनीति

Jaipur Arms Smuggler Arrested | AK-47 Supply from Pakistan; Operated Spa Center

Jaipur Arms Smuggler Arrested | AK-47 Supply from Pakistan; Operated Spa Center

जयपुर में महिला से छेड़छाड़ करने वाला मध्यप्रदेश का आदतन अपराधी राहुल घुरैया उर्फ राज जयपुर में फरारी के दौरान न सिर्फ छिपकर रह रहा था, बल्कि अपना आपराधिक नेटवर्क भी मजबूत कर रहा था। जयपुर पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी सांगानेर और प्रतापनगर

.

आरोपी करीब ढाई साल से जयपुर में किराए के मकान में रहकर स्पा सेंटर में काम कर रहा था। हैरानी की बात यह है कि इतने लंबे समय तक उसकी गतिविधियों की भनक तक पुलिस को नहीं लगी। उसके रहने और काम करने की व्यवस्था स्थानीय अपराधियों द्वारा कराई गई थी।

जयपुर पुलिस ने 5 दिन पहले आरोपी राहुल घुरैया उर्फ राज को प्रोडक्शन वारंट पर जयपुर लेकर आई।

मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब मालवीय नगर सेक्टर-9 क्षेत्र में एक गर्भवती महिला से छेड़छाड़ की घटना सामने आई। पीड़िता ने जवाहर सर्कल थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन शुरुआती स्तर पर मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। बाद में घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की लापरवाही उजागर हुई और कार्रवाई तेज की गई।

जांच के दौरान आरोपी की तलाश में दबिश दी गई, इसी बीच उसने मुरैना कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। बाद में पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर जयपुर लेकर आई।

डीसीपी ईस्ट रंजिता शर्मा ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हथियार हासिल करने की कोशिश में था और AK-47 लेने के लिए पाकिस्तान की एक वेबसाइट से संपर्क में था। वह सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो भी अपलोड करता था, जिसके बाद मध्यप्रदेश पुलिस उसके पीछे लग गई और वह जयपुर आकर छिप गया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कई जगह दबिश देकर अवैध पिस्टल बरामद की है। प्रतापनगर क्षेत्र में एक आरोपी और उसके साथी “छोटा राज” से भी देसी कट्टा बरामद किया गया।

आरोपी को शरण देने के आरोप में निवाई (टोंक) निवासी शुभम अग्रवाल उर्फ सिद्धार्थ और पीपलू निवासी बाबूलाल बराला को गिरफ्तार किया गया है। दोनों जयपुर में स्पा सेंटर संचालित कर रहे थे और उनका भी आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है।

जांच में यह भी सामने आया है कि न तो आरोपियों का पुलिस वेरिफिकेशन कराया गया और न ही मकान मालिकों ने किरायेदार सत्यापन की प्रक्रिया अपनाई। आरोपी राहुल के खिलाफ 17 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने किन-किन लोगों को हथियार सप्लाई किए और इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket