Tuesday, 22 Sep 2026 | 09:20 PM

Trending :

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन:इंस्टाग्राम पर पिता को याद कर एक्टर ने लिखा- पापा, आपकी ईमानदारी मेरी सबसे बड़ी विरासत

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन हो गया। इस बात की जानकारी मंगलवार शाम एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने पिता के साथ पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए श्रद्धांजलि दी और अपने पिता को याद किया। बता दें कि सिद्धार्थ के पिता सुनील मल्होत्रा मर्चेंट नेवी में कैप्टन थे। आज तक की रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धार्थ के पिता का शनिवार, 14 फरवरी को दिल्ली में निधन हुआ। सिद्धार्थ ने पिता की कई तस्वीरें कीं शेयर कीं सिद्धार्थ ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर पिता के साथ अपनी बचपन से लेकर हाल के समय तक की कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें पिता के साथ बिताए पल दिखे। तस्वीरों में पिता के साथ उनकी मां रीमा, भाई हर्षद और पत्नी कियारा आडवाणी भी नजर आईं।

पोस्ट के कैप्शन में सिद्धार्थ ने लिखा कि उनके पिता ऐसे इंसान थे, जो हमेशा मूल्यों पर टिके रहे। वे अनुशासित थे, लेकिन सख्त नहीं; मजबूत थे, पर अहंकारी नहीं। जीवन की कठिन परीक्षाओं के दौरान भी उन्होंने पॉजिटिव सोच बनाए रखी। उन्होंने आगे लिखा, “मर्चेंट नेवी कैप्टन के रूप में समुद्रों का नेतृत्व करने से लेकर बीमारी का साहस से सामना करने तक, उन्होंने कभी समझौता नहीं किया। स्ट्रोक के बाद व्हीलचेयर पर होने के बावजूद उनका हौसला अडिग रहा।”
सिद्धार्थ ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा, “पापा, आपकी ईमानदारी मेरी सबसे बड़ी विरासत है। आपकी ताकत मुझे हर दिन प्रेरित करती है। आप शांति से नींद में हमें छोड़ गए, लेकिन आपकी कमी अपार है। मैं जो भी हूं, आपकी वजह से हूं।” कियारा ने भी इमोशनल पोस्ट शेयर की सिद्धार्थ के पिता के निधन पर कियारा ने भी इमोशनल पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा कि शुरुआत से ही पापा ने उन्हें खुले दिल से अपनाया। उनका प्यार, समझदारी और स्नेह पूरे परिवार को संभाल कर रखने वाला था। कियारा ने कहा कि वे हमेशा परिवार के साथ खड़े रहे और बिना किसी अपेक्षा के सबको प्यार देते रहे। उनकी कहानियां, हंसी, सादगी और मजबूत व्यक्तित्व हमेशा याद रहेंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ आखिरी बार फिल्म परम सुंदरी में नजर आए थे। पर्सनल लाइफ की बात करें, सिद्धार्थ और कियारा की पहली संतान, बेटी सरायाह मल्होत्रा का जन्म 15 जुलाई 2025 को मुंबई के रिलायंस अस्पताल में हुआ था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
'मुझे बुलाया गया है, CAPF के लोगों ने मुझे मारा', बंगाल में बीजेपी के प्रचंड की जीत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा आरोप

May 4, 2026/
8:03 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित बीजेपी ने ममता बनर्जी के होटल को हराकर...

तृषा को विजय के प्रतिद्वंद्वी से 12 करोड़ का ऑफर:दावा- उदयनिधि स्टालिन ने फिल्म में लीड रोल के लिए एक्ट्रेस को अप्रोच किया

May 14, 2026/
7:08 pm

तमिल एक्ट्रेस तृषा कृष्णन थलापति विजय के मुख्यमंत्री बनने के बाद से लगातार चर्चा में हैं। पहले वे विजय के...

क्वांटस के प्रोजेक्ट सनराइज की पहली टेस्ट फ्लाइट ऑस्ट्रेलिया पहुंची:फ्रांस से 19 घंटे की उड़ान भरकर इतिहास बनाया; अक्टूबर 2027 से शुरू होंगी डायरेक्ट फ्लाइट्स

July 24, 2026/
2:58 pm

ऑस्ट्रेलियाई एयरलाइन क्वांटस के विमान ने सबसे लंबी दूरी तय करने का रिकॉर्ड बनाया है। इस कॉमर्शियल एयरक्राफ्ट ने शुक्रवार...

'मैं वापस आऊंगा' को एंटी-नेशनल बताने पर हंसे एआर रहमान:इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया पोस्ट; फिल्म को पाकिस्तान से मिल चुकी तारीफ

June 18, 2026/
5:20 pm

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को एंटी-नेशनल बताए जाने पर संगीतकार एआर रहमान ने रिएक्शन...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन:इंस्टाग्राम पर पिता को याद कर एक्टर ने लिखा- पापा, आपकी ईमानदारी मेरी सबसे बड़ी विरासत

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन:इंस्टाग्राम पर पिता को याद कर एक्टर ने लिखा- पापा, आपकी ईमानदारी मेरी सबसे बड़ी विरासत

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन हो गया। इस बात की जानकारी मंगलवार शाम एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने पिता के साथ पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए श्रद्धांजलि दी और अपने पिता को याद किया। बता दें कि सिद्धार्थ के पिता सुनील मल्होत्रा मर्चेंट नेवी में कैप्टन थे। आज तक की रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धार्थ के पिता का शनिवार, 14 फरवरी को दिल्ली में निधन हुआ। सिद्धार्थ ने पिता की कई तस्वीरें कीं शेयर कीं सिद्धार्थ ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर पिता के साथ अपनी बचपन से लेकर हाल के समय तक की कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें पिता के साथ बिताए पल दिखे। तस्वीरों में पिता के साथ उनकी मां रीमा, भाई हर्षद और पत्नी कियारा आडवाणी भी नजर आईं।

पोस्ट के कैप्शन में सिद्धार्थ ने लिखा कि उनके पिता ऐसे इंसान थे, जो हमेशा मूल्यों पर टिके रहे। वे अनुशासित थे, लेकिन सख्त नहीं; मजबूत थे, पर अहंकारी नहीं। जीवन की कठिन परीक्षाओं के दौरान भी उन्होंने पॉजिटिव सोच बनाए रखी। उन्होंने आगे लिखा, “मर्चेंट नेवी कैप्टन के रूप में समुद्रों का नेतृत्व करने से लेकर बीमारी का साहस से सामना करने तक, उन्होंने कभी समझौता नहीं किया। स्ट्रोक के बाद व्हीलचेयर पर होने के बावजूद उनका हौसला अडिग रहा।”
सिद्धार्थ ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा, “पापा, आपकी ईमानदारी मेरी सबसे बड़ी विरासत है। आपकी ताकत मुझे हर दिन प्रेरित करती है। आप शांति से नींद में हमें छोड़ गए, लेकिन आपकी कमी अपार है। मैं जो भी हूं, आपकी वजह से हूं।” कियारा ने भी इमोशनल पोस्ट शेयर की सिद्धार्थ के पिता के निधन पर कियारा ने भी इमोशनल पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा कि शुरुआत से ही पापा ने उन्हें खुले दिल से अपनाया। उनका प्यार, समझदारी और स्नेह पूरे परिवार को संभाल कर रखने वाला था। कियारा ने कहा कि वे हमेशा परिवार के साथ खड़े रहे और बिना किसी अपेक्षा के सबको प्यार देते रहे। उनकी कहानियां, हंसी, सादगी और मजबूत व्यक्तित्व हमेशा याद रहेंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ आखिरी बार फिल्म परम सुंदरी में नजर आए थे। पर्सनल लाइफ की बात करें, सिद्धार्थ और कियारा की पहली संतान, बेटी सरायाह मल्होत्रा का जन्म 15 जुलाई 2025 को मुंबई के रिलायंस अस्पताल में हुआ था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket