Tuesday, 15 Sep 2026 | 01:28 AM

Trending :

EXCLUSIVE

मानव एकता दिवस पर सतना में रक्तदान जागरूकता स्कूटर रैली:24 अप्रैल के विशाल शिविर के लिए अपील, निरंकारी मंडल हर साल करता है आयोजन

सतना में मानव एकता दिवस की पूर्व संध्या पर संत निरंकारी मंडल द्वारा रक्तदान जागरूकता स्कूटर रैली निकाली गई। गुरुवार को आयोजित इस रैली का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना था। रैली कृष्णनगर स्थित भवन से शुरू हुई। ब्रांच संयोजक डॉ. जगदीश सेवानी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली कृष्णनगर से अस्पताल चौक, पन्नीलाल चौक, चौक बाजार, बिहारी चौक, जयस्तंभ चौक, स्टेशन रोड, सर्किट हाउस, रीवा रोड और सेमरिया चौक से होते हुए सिंधी कॉलोनी स्थित संत निरंकारी भवन पर समाप्त हुई। रैली में शिष्य मंडल के सदस्य हाथों में पोस्टर लिए हुए थे और “रक्तदान महादान” के नारे लगा रहे थे। इस दौरान लोगों से 24 अप्रैल को आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में आकर रक्तदान करने की अपील की गई। यह रक्तदान शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसमें जिला अस्पताल के ब्लड बैंक का स्टाफ अपनी सहभागिता निभाएगा। संत जगदीश सेवानी ने बताया कि यह पावन दिवस बाबा गुरबचन सिंह जी और चाचा प्रताप सिंह जी की पुण्य स्मृति को समर्पित है। हर साल निरंकारी मंडल द्वारा आयोजित यह रक्तदान शिविर जिले का सबसे बड़ा शिविर माना जाता है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Aadarsh Bal Vidyalaya Cast Interview

July 20, 2026/
4:30 am

2 घंटे पहले कॉपी लिंक मार्कशीट में कितने नंबर आए थे, यह शायद वक्त के साथ याद नहीं रहता, लेकिन...

हमीदिया अस्पताल ने लॉन्च किया ऑर्थो रिहैब एप:ऑपरेशन के बाद मरीजों को कराएगा एक्सरसाइज; डिजिटल दौर में गलत हेल्थ टिप्स से बचाना लक्ष्य

April 30, 2026/
12:05 am

डिजिटल दौर में इंटरनेट और सोशल मीडिया पर हेल्थ से जुड़ी ढेरों जानकारी उपलब्ध है, लेकिन इनमें से बड़ी संख्या...

बिना प्याज लहसुन के बिना लहसुन प्याज की चटनी बनायें

March 22, 2026/
10:43 am

नवरात्रि रेसिपी | छवि: एआई आसान चटनी रेसिपी: नवरात्रि के व्रत के दौरान लोग सात्विक भोजन करते हैं, जिसमें लहसुन...

Trump China Visit May 14-15

March 26, 2026/
2:00 am

39 मिनट पहले कॉपी लिंक नेपाल में नई संसद की शुरुआत हो गई है। काठमांडू के सिंह दरबार स्थित अस्थायी...

‘रामायण’ के ट्रेलर की पाकिस्तान में हुई तारीफ:कंटेंट क्रिएटर्स ने VFX और मेकिंग को बताया शानदार, रणबीर कपूर की भी सराहना की

July 31, 2026/
2:42 pm

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज होने के बाद भारत के साथ पाकिस्तान में भी इसकी...

पवई में होली मनाने घर आए दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार:चोरी-मारपीट के मामलों में 7 साल से फरार थे; स्पेशल आपरेशन में पकड़ाए

March 10, 2026/
5:06 pm

पन्ना जिले की पवई थाना पुलिस ने मंगलवार को होली का त्योहार मनाने अपने गांव आए दो स्थाई वारंटियों को...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

मानव एकता दिवस पर सतना में रक्तदान जागरूकता स्कूटर रैली:24 अप्रैल के विशाल शिविर के लिए अपील, निरंकारी मंडल हर साल करता है आयोजन

मानव एकता दिवस पर सतना में रक्तदान जागरूकता स्कूटर रैली:24 अप्रैल के विशाल शिविर के लिए अपील, निरंकारी मंडल हर साल करता है आयोजन

सतना में मानव एकता दिवस की पूर्व संध्या पर संत निरंकारी मंडल द्वारा रक्तदान जागरूकता स्कूटर रैली निकाली गई। गुरुवार को आयोजित इस रैली का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना था। रैली कृष्णनगर स्थित भवन से शुरू हुई। ब्रांच संयोजक डॉ. जगदीश सेवानी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली कृष्णनगर से अस्पताल चौक, पन्नीलाल चौक, चौक बाजार, बिहारी चौक, जयस्तंभ चौक, स्टेशन रोड, सर्किट हाउस, रीवा रोड और सेमरिया चौक से होते हुए सिंधी कॉलोनी स्थित संत निरंकारी भवन पर समाप्त हुई। रैली में शिष्य मंडल के सदस्य हाथों में पोस्टर लिए हुए थे और “रक्तदान महादान” के नारे लगा रहे थे। इस दौरान लोगों से 24 अप्रैल को आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में आकर रक्तदान करने की अपील की गई। यह रक्तदान शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसमें जिला अस्पताल के ब्लड बैंक का स्टाफ अपनी सहभागिता निभाएगा। संत जगदीश सेवानी ने बताया कि यह पावन दिवस बाबा गुरबचन सिंह जी और चाचा प्रताप सिंह जी की पुण्य स्मृति को समर्पित है। हर साल निरंकारी मंडल द्वारा आयोजित यह रक्तदान शिविर जिले का सबसे बड़ा शिविर माना जाता है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket