Wednesday, 09 Sep 2026 | 12:47 PM

Trending :

नेपाल में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट:हिमालयी इलाकों में बर्फबारी की संभावना; बाढ़ से अब तक 1,377 की मौत, 5,326 लापता SSC Recruitment 2026 | Apply Online for 2536 Posts पिथौरागढ़ में भारत के बनाए पुल पर नेपाल की आपत्ति:कहा- बोर्ड पर नाम बदलें, यह हमारा इलाका; पुल चालू होने से बचेगा 200km का सफर मिर्जापुर मेकर्स को लीगल नोटिस:बिना इजाजत शूरवीर गाना इस्तेमाल करने के आरोप; ऑरिजिनल सिंगर ने सार्वजनिक माफी, गाना हटाने की मांग की, जानिए पूरा विवाद मिर्जापुर मेकर्स को लीगल नोटिस:बिना इजाजत शूरवीर गाना इस्तेमाल करने के आरोप; ऑरिजिनल सिंगर ने सार्वजनिक माफी, गाना हटाने की मांग की, जानिए पूरा विवाद रूस से 75 सुखोई-57 फाइटर जेट का सौदा संभव:कीमत ₹1 लाख करोड़ तक; भारत ऐसी टेक्नोलॉजी चाहता है, जो आगे भी काम आए
EXCLUSIVE

गर्मियों का नेचुरल एनर्जी ड्रिंक है सत्तू, यहां जानिए इसे पीने का सही तरीका और हेल्थ बेनिफिट्स

authorimg

Last Updated:

भीषण गर्मी में सत्तू एक नेचुरल एनर्जी ड्रिंक के रूप में बेहद फायदेमंद साबित हो रहा है. यह शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ हाइड्रेट रखता है और पसीने से निकलने वाले जरूरी मिनरल्स की कमी को पूरा करता है. डॉक्टरों के अनुसार, रोजाना 2 से 3 गिलास सत्तू पीने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और लू से बचाव होता है. खासकर चने का सत्तू गर्मियों में सस्ता, असरदार और सेहतमंद विकल्प माना जाता है.

फरीदाबाद: फरीदाबाद में गर्मी अब सचमुच तेवर दिखाने लगी है. दोपहर होते-होते पारा 40 डिग्री के पार पहुंच रहा है. ऐसे मौसम में घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं. तेज धूप, गर्म हवाएं और पसीना शरीर की सारी ऊर्जा खींच लेते हैं. अगर आप भी सुबह जल्दी काम पर निकल जाते हैं और नाश्ते का समय नहीं मिल पाता तो एक देसी उपाय आपकी दिनभर की थकान और कमजोरी को दूर कर सकता है. यह है सत्तू जिसे यूं ही गर्मियों का नेचुरल एनर्जी ड्रिंक नहीं कहा जाता.

गर्मियों में किसी वरदान से कम नहीं सत्तू

Local18 से बातचीत में फरीदाबाद के सर्वोदय हॉस्पिटल में डायरेक्टर और हेड, इंटरनल मेडिसिन विभाग डॉ. सुमित अग्रवाल ने बताया सत्तू गर्मियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. यह शरीर के लिए बिल्कुल उसी तरह काम करता है जैसे गाड़ी में कूलेंट. सत्तू शरीर के अंदरूनी तापमान को कम करता है और गर्मी से राहत देता है.

सत्तू पीने के फायदे

डॉ. सुमित अग्रवाल ने बतायासत्तू पीने से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है. इसके साथ ही पोटेशियम, मैंगनीज जैसे जरूरी मिनरल्स भी शरीर को मिलते हैं. गर्मी में पसीने के जरिए जो जरूरी तत्व बाहर निकल जाते हैं, सत्तू उन्हें वापस पहुंचाने का काम करता है. सत्तू, कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है. इसे पीने से शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा मिलती रहती है. यही वजह है कि सुबह एक गिलास सत्तू पीकर निकलने वाले लोग दिनभर खुद को ज्यादा एक्टिव महसूस करते हैं. यह मांसपेशियों को भी ताकत देता है और थकान को दूर रखता है.

शरीर को हाइड्रेट रखता है सत्तू

डॉ. सुमित अग्रवाल ने बताया सत्तू शरीर को हाइड्रेट रखता है और लू से बचाने में भी मदद करता है. गर्मियों में जब शरीर को पानी मिनरल्स और एनर्जी तीनों की जरूरत होती है तब सत्तू इन सभी जरूरतों को एक साथ पूरा करता है.

डॉ. सुमित अग्रवाल ने बताया एक स्वस्थ व्यक्ति दिन में दो से तीन गिलास सत्तू पी सकता है. हालांकि, सत्तू हमेशा ताजा बनाकर ही पीना चाहिए. इसे लंबे समय तक बनाकर रखना सही नहीं है. किसी भी चीज की तरह इसका सेवन भी सीमित मात्रा में करना चाहिए.

डॉ. सुमित अग्रवाल ने बताया डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीज भी सत्तू का सेवन कर सकते हैं. बस ध्यान रहे कि इसमें चीनी मिलाकर न पिएं. नमक, जीरा और नींबू डालकर बना सत्तू ज्यादा फायदेमंद होता है.

चने का सत्तू सबसे बेहतरीन विकल्प

डॉ. सुमित अग्रवाल ने बताया जूस और सत्तू दोनों के अपने-अपने फायदे हैं. दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं, लेकिन अगर बात गर्मियों में देसी सस्ता और असरदार एनर्जी ड्रिंक चुनने की हो तो चने का सत्तू सबसे बेहतरीन विकल्प है. यह न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है बल्कि दिनभर ऊर्जा से भी भरपूर रखता है.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ट्रम्प ने ड्रोन इंपोर्ट पर 100% तक टैरिफ लगाया:राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला दिया, चीनी कंपनियों को सबसे ज्यादा नुकसान

August 14, 2026/
10:50 am

अमेरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अनमैन्ड ड्रोन और उनके कंपोनेंट्स के आयात यानी इंपोर्ट पर 100% तक का टैरिफ लगाने...

authorimg

March 24, 2026/
3:15 pm

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में डायबिटीज और ब्लड प्रेसर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. चिकित्सक ने...

Oil Reserve 36-Year Low; Trump Claims 4 Weeks Supply Gone

June 19, 2026/
5:52 pm

वॉशिंगटन डीसी3 मिनट पहले कॉपी लिंक ईरान-अमेरिका समझौते के बाद इस हफ्ते होर्मुज स्ट्रेट फिर से खुल गया है। हालांकि...

Weight loss drugs bring good fortunes to tailors

April 10, 2026/
3:25 pm

न्यूयॉर्क14 मिनट पहले कॉपी लिंक किल बे कहते हैं कि मैं युवाओं को इस काम की सलाह देता हूं क्योंकि...

रिपोर्ट- ED ने ₹81 हजार करोड़ की संपत्ति अटैच की:लोगों को ₹32 हजार करोड़ लौटाए; गिरफ्तारी में 27% की कमी आई, छापेमारी दोगुनी

May 2, 2026/
6:56 pm

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने साल 2025-26 में इतिहास में सबसे ज्यादा छापेमारी की। एजेंसी ने कुल 2,892 छापे मारे, जो...

PoK में हिंसा, 7 की मौत, इनमें 4 पुलिसकर्मी:विधानसभा में आरक्षित सीटें खत्म करने की मांग, कश्मीर से आए लोगों को दी गई थी

June 8, 2026/
6:52 pm

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई हिंसक झड़पों में 11 लोगों की मौत...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

गर्मियों का नेचुरल एनर्जी ड्रिंक है सत्तू, यहां जानिए इसे पीने का सही तरीका और हेल्थ बेनिफिट्स

authorimg

Last Updated:

भीषण गर्मी में सत्तू एक नेचुरल एनर्जी ड्रिंक के रूप में बेहद फायदेमंद साबित हो रहा है. यह शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ हाइड्रेट रखता है और पसीने से निकलने वाले जरूरी मिनरल्स की कमी को पूरा करता है. डॉक्टरों के अनुसार, रोजाना 2 से 3 गिलास सत्तू पीने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और लू से बचाव होता है. खासकर चने का सत्तू गर्मियों में सस्ता, असरदार और सेहतमंद विकल्प माना जाता है.

फरीदाबाद: फरीदाबाद में गर्मी अब सचमुच तेवर दिखाने लगी है. दोपहर होते-होते पारा 40 डिग्री के पार पहुंच रहा है. ऐसे मौसम में घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं. तेज धूप, गर्म हवाएं और पसीना शरीर की सारी ऊर्जा खींच लेते हैं. अगर आप भी सुबह जल्दी काम पर निकल जाते हैं और नाश्ते का समय नहीं मिल पाता तो एक देसी उपाय आपकी दिनभर की थकान और कमजोरी को दूर कर सकता है. यह है सत्तू जिसे यूं ही गर्मियों का नेचुरल एनर्जी ड्रिंक नहीं कहा जाता.

गर्मियों में किसी वरदान से कम नहीं सत्तू

Local18 से बातचीत में फरीदाबाद के सर्वोदय हॉस्पिटल में डायरेक्टर और हेड, इंटरनल मेडिसिन विभाग डॉ. सुमित अग्रवाल ने बताया सत्तू गर्मियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. यह शरीर के लिए बिल्कुल उसी तरह काम करता है जैसे गाड़ी में कूलेंट. सत्तू शरीर के अंदरूनी तापमान को कम करता है और गर्मी से राहत देता है.

सत्तू पीने के फायदे

डॉ. सुमित अग्रवाल ने बतायासत्तू पीने से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है. इसके साथ ही पोटेशियम, मैंगनीज जैसे जरूरी मिनरल्स भी शरीर को मिलते हैं. गर्मी में पसीने के जरिए जो जरूरी तत्व बाहर निकल जाते हैं, सत्तू उन्हें वापस पहुंचाने का काम करता है. सत्तू, कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है. इसे पीने से शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा मिलती रहती है. यही वजह है कि सुबह एक गिलास सत्तू पीकर निकलने वाले लोग दिनभर खुद को ज्यादा एक्टिव महसूस करते हैं. यह मांसपेशियों को भी ताकत देता है और थकान को दूर रखता है.

शरीर को हाइड्रेट रखता है सत्तू

डॉ. सुमित अग्रवाल ने बताया सत्तू शरीर को हाइड्रेट रखता है और लू से बचाने में भी मदद करता है. गर्मियों में जब शरीर को पानी मिनरल्स और एनर्जी तीनों की जरूरत होती है तब सत्तू इन सभी जरूरतों को एक साथ पूरा करता है.

डॉ. सुमित अग्रवाल ने बताया एक स्वस्थ व्यक्ति दिन में दो से तीन गिलास सत्तू पी सकता है. हालांकि, सत्तू हमेशा ताजा बनाकर ही पीना चाहिए. इसे लंबे समय तक बनाकर रखना सही नहीं है. किसी भी चीज की तरह इसका सेवन भी सीमित मात्रा में करना चाहिए.

डॉ. सुमित अग्रवाल ने बताया डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीज भी सत्तू का सेवन कर सकते हैं. बस ध्यान रहे कि इसमें चीनी मिलाकर न पिएं. नमक, जीरा और नींबू डालकर बना सत्तू ज्यादा फायदेमंद होता है.

चने का सत्तू सबसे बेहतरीन विकल्प

डॉ. सुमित अग्रवाल ने बताया जूस और सत्तू दोनों के अपने-अपने फायदे हैं. दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं, लेकिन अगर बात गर्मियों में देसी सस्ता और असरदार एनर्जी ड्रिंक चुनने की हो तो चने का सत्तू सबसे बेहतरीन विकल्प है. यह न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है बल्कि दिनभर ऊर्जा से भी भरपूर रखता है.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket