Sunday, 26 Jul 2026 | 11:50 AM

Trending :

Arvind Kejriwal Vs BJP; Delhi Govt Bungalow Photos

BJP बोली- केजरीवाल के मन में शीशमहल रहता है:AAP का मतलब- आलीशान आदमी पार्टी; केजरीवाल कल नई घर में शिफ्ट हुए थे

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फेंस कर केजरीवाल के घर की तस्वीरें जारी कीं।

बीजेपी ने शनिवार को दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के 95 लोधी एस्टेट के आवास की तस्वीरें जारी कीं। दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि उनके मन में अभी भी ‘शीशमहल’ रहता है। उन्होंने अपने सरकारी आवास को आलीशान बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए हैं।

अरविंद 24 अप्रैल को नए सरकारी आवास में शिफ्ट हुए थे। वर्मा ने कहा, ‘केजरीवाल लंबे समय से सरकारी बंगले के लिए अदालत जा रहे थे। अब उन्हें 95 लोधी एस्टेट में आवास मिला है। तस्वीरें देखकर हैरानी हुई। जो सादगी की बात करते थे, वे आज लग्जरी में रह रहे हैं।’

AAP नेता आतिशी ने सभी फोटो को फर्जी बताया है। उन्होंने कहा- ये फोटोज केजरीवाल के घर के नहीं हैं। अगर यह जानना है कि किसका घर कितना आलीशान है, तो रेखा गुप्ता और एलजी साहब अपने-अपने घर खोलें। केजरीवाल जी भी अपना घर खोलेंगे। इसके बाद जनता खुद तय कर लेगी।

भाजपा ने 95 लोधी एस्टेट के आवास की 6 तस्वीरें जारी कीं…

प्रवेश वर्मा ने कहा- ‘शीश महल- 2’ का खुलासा करने जा रहे

  • प्रवेश वर्मा ने कहा, ‘दिल्ली के ‘रहमान डकैत’, जिस तरह फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल आया है, उसी तरह आज हम ‘शीश महल 2’ का खुलासा करने जा रहे हैं। जब दिल्ली कोविड की लहर से जूझ रही थी, तब अरविंद ने दिल्ली में शीश महल बनवाया।
  • ‘दिल्ली के लोग कोविड की दवाइयों की मांग कर रहे थे और मर रहे थे। उस समय भी केजरीवाल के आदेश पर शीश महल का काम एक दिन के लिए भी नहीं रुका। जब ‘धुरंधर’ दिल्ली के वोटरों ने दिल्ली के ‘रहमान डकैत’ को हरा दिया, तो वह पंजाब चले गए।’
  • ‘भगवंत मान की मुश्किलें बढ़ा दीं। भगवंत मान के घर के आसपास के चार बड़े सरकारी मकानों में से एक में केजरीवाल, दूसरे में पूर्व दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, तीसरे में राज्यसभा सांसद संजय सिंह और एक अन्य में मनीष सिसोदिया रह रहे थे।’
  • उन्होंने आगे कहा, ‘पंजाब में भगवंत मान परेशान हैं। वहां भी उन्होंने एक और शीश महल बनवाया। आज दिल्ली में वह कई सालों से कोर्ट जाकर बंगले की मांग कर रहे थे। और जब उन्हें वह बंगला मिला, जिसमें वह कल शिफ्ट हुए- 95 लोधी एस्टेट तो उसकी तस्वीरें सामने आने पर हम हैरान रह गए। जो व्यक्ति सादगी से रहने की बात करता था, आज वह बेहद आलीशान जीवन जी रहा है।’

केजरीवाल को राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष तौर पर सरकारी आवास मिला

95 लोधी एस्टेट सरकारी आवास। इसमें केजरीवाल शुक्रवार को शिफ्ट हुए।

केजरीवाल शुक्रवार को सरकारी आवास में शिफ्ट हो गए। केंद्र ने उन्हें राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष के तौर पिछले साल अक्टूबर में 95 लोधी एस्टेट में एक बंगला आवंटित किया था। अभी वह पंजाब से AAP के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को आवंटित सरकारी आवास में रह रहे थे।

इस सरकारी आवास के लिए उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इसमें सुनवाई के दौरान केंद्र ने अदालत से कहा था कि 10 दिनों के भीतर उन्हें आवास दे दिया जाएगा। इसी के तहत 95 लोधी एस्टेट में आवास आवंटित हुआ था।

करीब 5,000 वर्गफुट में फैला यह टाइप-VII बंगला सरकारी आवास की दूसरी सबसे बड़ी कैटेगरी में आता है। इसमें चार बेडरूम, हॉल, डाइनिंग रूम, वेटिंग रूम, ऑफिस स्पेस, दो लॉन, एक गैराज और तीन सर्वेंट क्वार्टर हैं।

CM आवास की तस्वीरें, BJP इसे ‘शीशमहल’ कहती थी

केजरीवाल 2015 से 2024 तक दिल्ली के सीएम थे। इस दौरान वे 6 फ्लैगस्टाफ रोड के बंगले में रहे। यही सीएम आवास था। भाजपा का आरोप है कि केजरीवाल ने इसे ‘शीशमहल’ बनाया था। इसे आलीशान बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए।

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट में भी खुलासा हुआ कि रिनोवेशन पर तय अनुमान से करीब 342% ज्यादा खर्च किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआत में इस काम की अनुमानित लागत करीब 7.91 करोड़ रुपए थी, लेकिन अंतिम खर्च बढ़कर 33.66 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। इसमें से लगभग 18.88 करोड़ रुपए महंगे इंटीरियर, सजावटी और एंटीक सामान पर खर्च किए गए। पूरी खबर पढ़ें

केजरीवाल पहले जिस बंगले में रहते थे, उसकी 4 तस्वीरें…

घर में 19.5 लाख कीमत की स्मार्ट एलईडी लाइट्स लगाई गईं। घर में डेकोरेशन के लिए महंगे झूमर लगाए गए।

घर में बेड से लेकर ज्यादातर सामान इम्पोर्टेड था।

मकान में 1.9 करोड़ रुपए कीमत से मार्बल ग्रेनाइट लगाया गया।

बाथरूम में काफी महंगा जकूजी (बाथटब) लगाया गया है।

——

आप पार्टी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें

AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भाजपा में शामिल, कहा- राज्यसभा के 10 में से 7 सांसद हमारे साथ

आम आदमी पार्टी के 10 राज्यसभा सांसदों में से 7 सांसदों ने पार्टी छोड़ दी है। इसका ऐलान पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार शाम को 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। इसके बाद वह भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राघव के साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल को पार्टी की सदस्यता दिलाई। पूरी खबर पढ़ें

AAP 3 सांसदों की सदस्यता खारिज करने की मांग करेगी

AAP के सूत्रों के मुताबिक, पार्टी जल्द राज्यसभा के सभापति को पत्र देगी और दलबदल कानून के तहत राघव चड्‌ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल की सदस्यता खत्म करने की मांग करेगी। AAP का दावा है कि सिर्फ 3 ही सांसद भाजपा में गए हैं। बाकी 4 सांसद अभी भी उनकी पार्टी में हैं। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Petrol Ethanol Sugar Rumour Fake Video

June 24, 2026/
1:10 am

नई दिल्ली5 घंटे पहले कॉपी लिंक सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो है, जिसमें एथेनॉल की वजह से फ्यूल टैंक के...

'एक मुलाकात' में जिंदा हुई साहिर-अमृता की अधूरी प्रेम कहानी:एक्टर शेखर सुमन की प्रस्तुति ने जीता दिल; इंडीमूंस फेस्टिवल का भव्य समापन

March 29, 2026/
11:00 pm

भोपाल के रविंद्र भवन में आयोजित इंडीमूंस आर्ट्स फेस्टिवल का चौथा और अंतिम दिन मशहूर कलाकार, गायक, टीवी होस्ट और...

तमिल एक्ट्रेस सुभाषिनी सुब्रमण्यम का शव मिला:मौत से पहले कॉल पर हुआ था पति से झगड़ा, दो साल पहले हुई थी शादी

April 7, 2026/
9:31 am

साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सुभाषिनी सुब्रमण्यम का शव उनके चेन्नई स्थित अपार्टमेंट में मिला है। 36 साल की एक्ट्रेस डिप्रेशन...

Salman Khan Film Matrubhoomi Certificate Halted by CBFC

July 3, 2026/
5:59 pm

42 मिनट पहले कॉपी लिंक सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का क्लियरेंस...

Kangana Ranaut Statement on Jantar Mantar Protest

July 20, 2026/
5:59 pm

12 मिनट पहले कॉपी लिंक बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने संसद के पास चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी...

इंडियन वेल्स सेमीफाइनल में अल्काराज हारे:मेदवेदेव ने 6-3, 7-6 से हराया, विमेंस सिंगल्स के फाइनल में आर्यना सबालेंका पहुंची; रायबाकिना से होगा मुकाबला

March 15, 2026/
9:49 am

कैलिफोर्निया में चल रहे इंडियन वेल्स ओपन में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज...

धनबाद-कोयला खदान में स्लरी ढहने से 4 मजदूरों की मौत:कोल वाशरी में स्लरी लोडिंग कर रहे थे, मलबे का बड़ा हिस्सा गिरने से हादसा

May 2, 2026/
7:18 pm

झारखंड के धनबाद में शनिवार को कोयला स्लरी (कोयले का पाउडर) धंस गई, जिससे 4 मजदूरों की मौत हो गई।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Arvind Kejriwal Vs BJP; Delhi Govt Bungalow Photos

BJP बोली- केजरीवाल के मन में शीशमहल रहता है:AAP का मतलब- आलीशान आदमी पार्टी; केजरीवाल कल नई घर में शिफ्ट हुए थे

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फेंस कर केजरीवाल के घर की तस्वीरें जारी कीं।

बीजेपी ने शनिवार को दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के 95 लोधी एस्टेट के आवास की तस्वीरें जारी कीं। दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि उनके मन में अभी भी ‘शीशमहल’ रहता है। उन्होंने अपने सरकारी आवास को आलीशान बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए हैं।

अरविंद 24 अप्रैल को नए सरकारी आवास में शिफ्ट हुए थे। वर्मा ने कहा, ‘केजरीवाल लंबे समय से सरकारी बंगले के लिए अदालत जा रहे थे। अब उन्हें 95 लोधी एस्टेट में आवास मिला है। तस्वीरें देखकर हैरानी हुई। जो सादगी की बात करते थे, वे आज लग्जरी में रह रहे हैं।’

AAP नेता आतिशी ने सभी फोटो को फर्जी बताया है। उन्होंने कहा- ये फोटोज केजरीवाल के घर के नहीं हैं। अगर यह जानना है कि किसका घर कितना आलीशान है, तो रेखा गुप्ता और एलजी साहब अपने-अपने घर खोलें। केजरीवाल जी भी अपना घर खोलेंगे। इसके बाद जनता खुद तय कर लेगी।

भाजपा ने 95 लोधी एस्टेट के आवास की 6 तस्वीरें जारी कीं…

प्रवेश वर्मा ने कहा- ‘शीश महल- 2’ का खुलासा करने जा रहे

  • प्रवेश वर्मा ने कहा, ‘दिल्ली के ‘रहमान डकैत’, जिस तरह फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल आया है, उसी तरह आज हम ‘शीश महल 2’ का खुलासा करने जा रहे हैं। जब दिल्ली कोविड की लहर से जूझ रही थी, तब अरविंद ने दिल्ली में शीश महल बनवाया।
  • ‘दिल्ली के लोग कोविड की दवाइयों की मांग कर रहे थे और मर रहे थे। उस समय भी केजरीवाल के आदेश पर शीश महल का काम एक दिन के लिए भी नहीं रुका। जब ‘धुरंधर’ दिल्ली के वोटरों ने दिल्ली के ‘रहमान डकैत’ को हरा दिया, तो वह पंजाब चले गए।’
  • ‘भगवंत मान की मुश्किलें बढ़ा दीं। भगवंत मान के घर के आसपास के चार बड़े सरकारी मकानों में से एक में केजरीवाल, दूसरे में पूर्व दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, तीसरे में राज्यसभा सांसद संजय सिंह और एक अन्य में मनीष सिसोदिया रह रहे थे।’
  • उन्होंने आगे कहा, ‘पंजाब में भगवंत मान परेशान हैं। वहां भी उन्होंने एक और शीश महल बनवाया। आज दिल्ली में वह कई सालों से कोर्ट जाकर बंगले की मांग कर रहे थे। और जब उन्हें वह बंगला मिला, जिसमें वह कल शिफ्ट हुए- 95 लोधी एस्टेट तो उसकी तस्वीरें सामने आने पर हम हैरान रह गए। जो व्यक्ति सादगी से रहने की बात करता था, आज वह बेहद आलीशान जीवन जी रहा है।’

केजरीवाल को राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष तौर पर सरकारी आवास मिला

95 लोधी एस्टेट सरकारी आवास। इसमें केजरीवाल शुक्रवार को शिफ्ट हुए।

95 लोधी एस्टेट सरकारी आवास। इसमें केजरीवाल शुक्रवार को शिफ्ट हुए।

केजरीवाल शुक्रवार को सरकारी आवास में शिफ्ट हो गए। केंद्र ने उन्हें राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष के तौर पिछले साल अक्टूबर में 95 लोधी एस्टेट में एक बंगला आवंटित किया था। अभी वह पंजाब से AAP के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को आवंटित सरकारी आवास में रह रहे थे।

इस सरकारी आवास के लिए उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इसमें सुनवाई के दौरान केंद्र ने अदालत से कहा था कि 10 दिनों के भीतर उन्हें आवास दे दिया जाएगा। इसी के तहत 95 लोधी एस्टेट में आवास आवंटित हुआ था।

करीब 5,000 वर्गफुट में फैला यह टाइप-VII बंगला सरकारी आवास की दूसरी सबसे बड़ी कैटेगरी में आता है। इसमें चार बेडरूम, हॉल, डाइनिंग रूम, वेटिंग रूम, ऑफिस स्पेस, दो लॉन, एक गैराज और तीन सर्वेंट क्वार्टर हैं।

CM आवास की तस्वीरें, BJP इसे ‘शीशमहल’ कहती थी

केजरीवाल 2015 से 2024 तक दिल्ली के सीएम थे। इस दौरान वे 6 फ्लैगस्टाफ रोड के बंगले में रहे। यही सीएम आवास था। भाजपा का आरोप है कि केजरीवाल ने इसे ‘शीशमहल’ बनाया था। इसे आलीशान बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए।

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट में भी खुलासा हुआ कि रिनोवेशन पर तय अनुमान से करीब 342% ज्यादा खर्च किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआत में इस काम की अनुमानित लागत करीब 7.91 करोड़ रुपए थी, लेकिन अंतिम खर्च बढ़कर 33.66 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। इसमें से लगभग 18.88 करोड़ रुपए महंगे इंटीरियर, सजावटी और एंटीक सामान पर खर्च किए गए। पूरी खबर पढ़ें

केजरीवाल पहले जिस बंगले में रहते थे, उसकी 4 तस्वीरें…

घर में 19.5 लाख कीमत की स्मार्ट एलईडी लाइट्स लगाई गईं। घर में डेकोरेशन के लिए महंगे झूमर लगाए गए।

घर में 19.5 लाख कीमत की स्मार्ट एलईडी लाइट्स लगाई गईं। घर में डेकोरेशन के लिए महंगे झूमर लगाए गए।

घर में बेड से लेकर ज्यादातर सामान इम्पोर्टेड था।

घर में बेड से लेकर ज्यादातर सामान इम्पोर्टेड था।

मकान में 1.9 करोड़ रुपए कीमत से मार्बल ग्रेनाइट लगाया गया।

मकान में 1.9 करोड़ रुपए कीमत से मार्बल ग्रेनाइट लगाया गया।

बाथरूम में काफी महंगा जकूजी (बाथटब) लगाया गया है।

बाथरूम में काफी महंगा जकूजी (बाथटब) लगाया गया है।

——

आप पार्टी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें

AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भाजपा में शामिल, कहा- राज्यसभा के 10 में से 7 सांसद हमारे साथ

आम आदमी पार्टी के 10 राज्यसभा सांसदों में से 7 सांसदों ने पार्टी छोड़ दी है। इसका ऐलान पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार शाम को 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। इसके बाद वह भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राघव के साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल को पार्टी की सदस्यता दिलाई। पूरी खबर पढ़ें

AAP 3 सांसदों की सदस्यता खारिज करने की मांग करेगी

AAP के सूत्रों के मुताबिक, पार्टी जल्द राज्यसभा के सभापति को पत्र देगी और दलबदल कानून के तहत राघव चड्‌ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल की सदस्यता खत्म करने की मांग करेगी। AAP का दावा है कि सिर्फ 3 ही सांसद भाजपा में गए हैं। बाकी 4 सांसद अभी भी उनकी पार्टी में हैं। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket