Thursday, 08 Oct 2026 | 01:51 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Salman Khan Film Matrubhoomi Certificate Halted by CBFC

42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का क्लियरेंस सर्टिफिकेट अगले आदेश तक रोक दिया है। यह फिल्म साल 2020 में भारत और चीन के सैनिकों के बीच गलवान घाटी में हुई सैन्य झड़प पर आधारित है।

पहले इस फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था। फिल्म को पहले 17 अप्रैल को ईद के मौके पर रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट बढ़ाकर अगस्त तय की गई थी। सेंसर बोर्ड के इस फैसले के बाद अब फिल्म की अगस्त रिलीज भी टलने की आशंका है।

सेंसर बोर्ड ने अगले आदेश तक रोका सर्टिफिकेट एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने फिल्म ‘मातृभूमि’ को सर्टिफिकेट देने पर फिलहाल रोक लगा दी है। फिल्म के मेकर्स को उम्मीद थी कि इसे स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड पर अगस्त में रिलीज कर दिया जाएगा, लेकिन नया सर्टिफिकेट न मिलने के कारण अब ऐसा होना मुश्किल लग रहा है।

इस फिल्म का निर्माण सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान ने किया है और इसके डायरेक्टर अपूर्वा लाखिया हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह, अभिलाष चौधरी और अंकुर भाटिया मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है।

फिल्म में सलमान कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं।

चीनी सोशल मीडिया पर विरोध के बाद बदला था नाम इस फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही विवाद शुरू हो गया था। पिछले साल दिसंबर में जब फिल्म का टीजर सामने आया था, तब चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर इसे लेकर काफी विरोध देखा गया था। चीनी यूजर्स ने मेकर्स पर गलवान घाटी की घटना को गलत तरीके से दिखाने का आरोप लगाया था।

इस विवाद के बाद मेकर्स ने फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ से बदलकर ‘मातृभूमि’ कर दिया था। नाम बदलने के साथ ही फिल्म की स्क्रिप्ट और दृश्यों में भी कुछ बदलाव किए गए थे।

फिल्म पर विदेश मंत्रालय ने दी थी सफाई इसी साल जनवरी में भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) से भी इस फिल्म को लेकर सवाल पूछा गया था। तब ऐसी खबरें आई थीं कि विदेश मंत्रालय ने भारत और चीन के सैनिकों के बीच छह साल पहले हुई झड़प पर बन रही इस फिल्म को लेकर आपत्ति जताई है। इस पर सफाई देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि भारत में फिल्म निर्माण से जुड़े मामलों को संबंधित अथॉरिटी ही देखती है।

इस तरह के मामलों में विदेश मंत्रालय का कोई रोल नहीं होता है। उन्होंने साफ किया था कि मंत्रालय की तरफ से फिल्म पर कोई रोक नहीं लगाई गई है।

कर्नल संतोष बाबू के रोल में दिखेंगे सलमान खान फिल्म ‘मातृभूमि’ का टीजर 27 दिसंबर 2025 को सलमान खान के 60वें जन्मदिन पर रिलीज किया गया था। इस फिल्म में सलमान खान 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं। कर्नल संतोष बाबू ने ही गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प के दौरान भारतीय टुकड़ी का नेतृत्व किया था। इस झड़प में वे शहीद हो गए थे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मृणाल ठाकुर ने अल्लू अर्जुन को भेजा फूलों का बुके:‘पुष्पा 2’ के लिए अवॉर्ड मिलने पर दी बधाई; एक्टर बोले- कभी साथ काम करेंगे

February 27, 2026/
12:00 pm

70वें फिल्मफेयर साउथ अवॉर्ड्स में एक्टर अल्लू अर्जुन को फिल्म ‘पुष्पा 2’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। एक्ट्रेस...

लेक्चरर (विशेष शिक्षा) भर्ती की कल लास्ट डेट:RPSC ने निकाली थी 121 पदों पर वैकेंसी;जानिए-RPSC की किन भर्तियों के आवेदन जारी

June 29, 2026/
8:27 am

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से निकाली गई माध्यमिक शिक्षा विभाग में लेक्चरर (विशेष शिक्षा) के 121 पदों...

रतलाम में कल सुबह 3 घंटे बिजली कटौती:कस्तुरबा नगर, सुयोग परिसर समेत 30 से अधिक क्षेत्र होंगे प्रभावित

April 27, 2026/
8:58 pm

रतलाम शहर में बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। 28 अप्रैल को 11 केवी फीडर चार्ज करने...

वाहन ने मारी टक्कर, बाइक पेड़ से टकराई; युवक घायल:पन्ना में अपने बच्चों की स्कूल फीस भरकर लौट रहे थे

March 26, 2026/
5:51 pm

पन्ना के धरमपुर मार्ग पर गुरुवार 26 मार्च को नवोदय विद्यालय ठाकुर बाबा मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा...

हॉलीवुड तक पहुंचा हरियाणवी सॉन्ग 'बरसात':स्पाइडर मैन की नई मूवी का हिस्सा बना, एक्टर पीटर की लव स्टोरी दिखाई; बैरण सिंगर्स ने गाया

July 30, 2026/
5:00 am

हरियाणवी सॉन्ग बैरण से बिलबोर्ड तक पहुंच बनाने वाले सुमित-अनुज का नया सॉन्ग ‘बरसात’ अब हॉलीवुड तक पहुंच गया है।...

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता:एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी

September 19, 2026/
7:13 pm

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शनिवार को दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। दीपिका ने दूसरी बार बेटी को जन्म...

Israel US Iran war live updates ninth day Trump Netanyahu

March 8, 2026/
6:42 am

तेल अवीव/तेहरान1 दिन पहले कॉपी लिंक ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने आरोप लगाया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Salman Khan Film Matrubhoomi Certificate Halted by CBFC

Salman Khan Film Matrubhoomi Certificate Halted by CBFC

42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का क्लियरेंस सर्टिफिकेट अगले आदेश तक रोक दिया है। यह फिल्म साल 2020 में भारत और चीन के सैनिकों के बीच गलवान घाटी में हुई सैन्य झड़प पर आधारित है।

पहले इस फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था। फिल्म को पहले 17 अप्रैल को ईद के मौके पर रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट बढ़ाकर अगस्त तय की गई थी। सेंसर बोर्ड के इस फैसले के बाद अब फिल्म की अगस्त रिलीज भी टलने की आशंका है।

सेंसर बोर्ड ने अगले आदेश तक रोका सर्टिफिकेट एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने फिल्म ‘मातृभूमि’ को सर्टिफिकेट देने पर फिलहाल रोक लगा दी है। फिल्म के मेकर्स को उम्मीद थी कि इसे स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड पर अगस्त में रिलीज कर दिया जाएगा, लेकिन नया सर्टिफिकेट न मिलने के कारण अब ऐसा होना मुश्किल लग रहा है।

इस फिल्म का निर्माण सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान ने किया है और इसके डायरेक्टर अपूर्वा लाखिया हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह, अभिलाष चौधरी और अंकुर भाटिया मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है।

फिल्म में सलमान कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं।

फिल्म में सलमान कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं।

चीनी सोशल मीडिया पर विरोध के बाद बदला था नाम इस फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही विवाद शुरू हो गया था। पिछले साल दिसंबर में जब फिल्म का टीजर सामने आया था, तब चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर इसे लेकर काफी विरोध देखा गया था। चीनी यूजर्स ने मेकर्स पर गलवान घाटी की घटना को गलत तरीके से दिखाने का आरोप लगाया था।

इस विवाद के बाद मेकर्स ने फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ से बदलकर ‘मातृभूमि’ कर दिया था। नाम बदलने के साथ ही फिल्म की स्क्रिप्ट और दृश्यों में भी कुछ बदलाव किए गए थे।

फिल्म पर विदेश मंत्रालय ने दी थी सफाई इसी साल जनवरी में भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) से भी इस फिल्म को लेकर सवाल पूछा गया था। तब ऐसी खबरें आई थीं कि विदेश मंत्रालय ने भारत और चीन के सैनिकों के बीच छह साल पहले हुई झड़प पर बन रही इस फिल्म को लेकर आपत्ति जताई है। इस पर सफाई देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि भारत में फिल्म निर्माण से जुड़े मामलों को संबंधित अथॉरिटी ही देखती है।

इस तरह के मामलों में विदेश मंत्रालय का कोई रोल नहीं होता है। उन्होंने साफ किया था कि मंत्रालय की तरफ से फिल्म पर कोई रोक नहीं लगाई गई है।

कर्नल संतोष बाबू के रोल में दिखेंगे सलमान खान फिल्म ‘मातृभूमि’ का टीजर 27 दिसंबर 2025 को सलमान खान के 60वें जन्मदिन पर रिलीज किया गया था। इस फिल्म में सलमान खान 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं। कर्नल संतोष बाबू ने ही गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प के दौरान भारतीय टुकड़ी का नेतृत्व किया था। इस झड़प में वे शहीद हो गए थे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket