Monday, 14 Sep 2026 | 07:27 PM

Trending :

इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा ने की दूसरी शादी:पूर्व PAK प्रधानमंत्री से तलाक के 22 साल बाद आयरिश-ऑस्ट्रेलियाई करोड़पति को जीवनसाथी बनाया सऊदी अरब में 11 करोड़ टन यूरेनियम वाला खनिज मिला:मदीना में रेयर अर्थ मिनरल्स भी मिले; परमाणु ऊर्जा पर बढ़ा सऊदी का फोकस सऊदी अरब में 11 करोड़ टन यूरेनियम वाला खनिज मिला:मदीना में रेयर अर्थ मिनरल्स भी मिले; परमाणु ऊर्जा पर बढ़ा सऊदी का फोकस Sonu Sood Ganesh Chaturthi 2026 गणेश चतुर्थी 2026:सुनील शेट्टी ने बप्पी लाहिड़ी के घर पर आरती की; शिल्पा शेट्टी के घर की गणपति पूजा में रकुल प्रीत-जैकी भगनानी पहुंचे गणेश चतुर्थी 2026:सुनील शेट्टी ने बप्पी लाहिड़ी के घर पर आरती की; शिल्पा शेट्टी के घर की गणपति पूजा में रकुल प्रीत-जैकी भगनानी पहुंचे
EXCLUSIVE

Harry Newton, Runner, London Marathon, 46th edition of the London Marathon.

  • Hindi News
  • Sports
  • Harry Newton, Runner, London Marathon, 46th Edition Of The London Marathon.

लंदन3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हैरी न्यूटन अब तक 31 मैराथन पूरी कर चुके हैं, जिनमें से 21 सिर्फ लंदन मैराथन हैं। – फाइल फोटो

दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित दौड़ों में शामिल लंदन मैराथन का 46वां संस्करण रविवार को आयोजित होगा। इसमें 59 हजार से ज्यादा धावक हिस्सा लेंगे। इसी दौड़ में 88 साल के धावक हैरी न्यूटन यह साबित करने उतरेंगे कि दौड़ना सिर्फ युवाओं के लिए नहीं है। हैरी ‘लंदन मैराथन’ के सबसे बुजुर्ग एथलीट हैं।

हैरान करने वाली बात यह है कि मैकल्सफील्ड के रहने वाले और पेशे से दुकानदार हैरी ने 57 साल की उम्र में अचानक ही दौड़ना शुरू किया था। वे अब तक 31 मैराथन पूरी कर चुके हैं, जिनमें से 21 सिर्फ लंदन मैराथन हैं। उनका जज्बा ऐसा है कि कोरोना लॉकडाउन के दौरान जब बाहर निकलना मना था, तब उन्होंने अपने घर के बगीचे के ही 461 चक्कर लगाकर एक मैराथन की दूरी पूरी कर ली थी।

पहली बार मैराथन में हिस्सा लेने वाले नर्वस युवाओं को वे एक बेहद सीधी सलाह देते हैं- ‘शुरुआत में बहुत तेज दौड़ने की कोशिश न करें, अपनी रफ्तार एक समान रखें और दौड़ने से पहले फ्रेश जरूर हो लें।’

हैरी की 85 वर्षीय पत्नी फिलिस उनके इस अनोखे शौक पर हंसती हैं। हैरी बताते हैं, ‘वह अक्सर मुझे पागल कहती है और चाहती है कि मैं यह सब न करूं, लेकिन सच कहूं तो वह मेरी सबसे बड़ी समर्थक रही है। इस बार वह परिवार के करीब 20 सदस्यों के साथ मेरा हौसला बढ़ाने वहां मौजूद रहेगी।’ हैरी इस साल मैराथन के वीआईपी एरिया में रहेंगे, जहां उन्हें अपनी मर्जी से दौड़ शुरू करने की छूट होगी और प्राइवेट वॉशरूम जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

हैरी का यह सफर 1994 में एक चैरिटी के लिए फंड जुटाने के मकसद से शुरू हुआ था। उस वक्त उनके घुटनों में दिक्कत थी। मैराथन से एक हफ्ते पहले जब उन्होंने एक्स-रे कराया, तो डॉक्टर ने साफ कह दिया था कि उनके घुटने इस मैराथन का दबाव नहीं झेल पाएंगे। लेकिन स्पॉन्सरशिप के पैसों की वजह से हैरी ने हार नहीं मानी।

पहली मैराथन उन्होंने थोड़ा पैदल चलकर और थोड़ा दौड़कर 5 घंटे 10 मिनट में पूरी की। हालांकि इसके बाद एक महीने तक उनके पूरे शरीर में दर्द रहा, लेकिन उन्हें दौड़ने का ऐसा चस्का लगा कि फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 70 साल की उम्र में उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ समय (3 घंटे, 52 मिनट और 30 सेकेंड) निकाला था।

इस रविवार को हैरी एक खास ‘सुपर शूज’ पहनकर दौड़ने वाले हैं, जिन्हें उन्होंने हाल ही में एक सेल से खरीदा है। अपनी उम्र के लोगों को सलाह देते हुए हैरी कहते हैं कि चोट से बचने के लिए फिजियोथेरेपिस्ट की मदद लें और मांसपेशियों को मजबूत करने वाली एक्सरसाइज जरूर करें।

हैरी कहते हैं, ‘कुछ साल पहले मैंने भी नहीं सोचा था कि मैं 88 की उम्र में दौड़ रहा होऊंगा। हर साल मेरी रफ्तार थोड़ी कम जरूर होगी, क्योंकि उम्र का असर तो पड़ता ही है, लेकिन जब तक मेरा शरीर मेरा साथ देगा, मैं दौड़ना जारी रखूंगा।’

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Saudi Arabia T20 League Launches Oct

May 14, 2026/
5:05 pm

स्पोर्ट्स डेस्क3 घंटे पहले कॉपी लिंक सऊदी क्रिकेट बोर्ड का लोगो। सऊदी अरब इस साल अक्टूबर में अपनी पहली फ्रेंचाइजी...

उस्मान तारिक की नकल करना श्रीलंकाई गेंदबाज को भारी पड़ा:अंपायर ने गेंद को डेड बताया; टी-20 वर्ल्ड कप में से चर्चा में आए थे

March 26, 2026/
9:23 am

क्रिकेट के मैदान पर पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक के अनोखे बॉलिंग स्टाइल की नकल करना एक खिलाड़ी को भारी पड़...

अमेरिकी महिलाओं का वोटिंग पैटर्न:महिलाएं कहती हैं कि राजनीति में रुचि नहीं, पर ट्रम्प की जीत में बड़ा योगदान

September 3, 2026/
3:51 pm

अमेरिका में अगर महिलाओं से राजनीति के बारे में पूछें, तो उनमें से कई यही कहेंगी कि वे राजनीति में...

Apple iPad, MacBook Price Hike India

June 27, 2026/
7:42 am

नई दिल्ली18 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर कच्चे तेल से जुड़ी रही। ईरान युद्ध से पहले कच्चे...

अंडर-18 में शौर्य और अर्जुन पहुंचे फाइनल में:सेंट जोसेफ टेनिस एकेडमी में हुआ छठा ब्रदर एसई कॉफी मेमोरियल टूर्नामेंट, जूनियर खिलाड़ियों का प्रदर्शन जारी

April 26, 2026/
8:45 pm

सेंट जोसेफ टेनिस एकेडमी की ओर से आयोजित छठे ब्रदर एसई कॉफी मेमोरियल टूर्नामेंट में जूनियर टेनिस खिलाड़ियों का शानदार...

PoK में हिंसा, 7 की मौत, इनमें 4 पुलिसकर्मी:विधानसभा में आरक्षित सीटें खत्म करने की मांग, कश्मीर से आए लोगों को दी गई थी

June 8, 2026/
6:52 pm

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई हिंसक झड़पों में 11 लोगों की मौत...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Harry Newton, Runner, London Marathon, 46th edition of the London Marathon.

Harry Newton, Runner, London Marathon, 46th edition of the London Marathon.
  • Hindi News
  • Sports
  • Harry Newton, Runner, London Marathon, 46th Edition Of The London Marathon.

लंदन3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हैरी न्यूटन अब तक 31 मैराथन पूरी कर चुके हैं, जिनमें से 21 सिर्फ लंदन मैराथन हैं। – फाइल फोटो

दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित दौड़ों में शामिल लंदन मैराथन का 46वां संस्करण रविवार को आयोजित होगा। इसमें 59 हजार से ज्यादा धावक हिस्सा लेंगे। इसी दौड़ में 88 साल के धावक हैरी न्यूटन यह साबित करने उतरेंगे कि दौड़ना सिर्फ युवाओं के लिए नहीं है। हैरी ‘लंदन मैराथन’ के सबसे बुजुर्ग एथलीट हैं।

हैरान करने वाली बात यह है कि मैकल्सफील्ड के रहने वाले और पेशे से दुकानदार हैरी ने 57 साल की उम्र में अचानक ही दौड़ना शुरू किया था। वे अब तक 31 मैराथन पूरी कर चुके हैं, जिनमें से 21 सिर्फ लंदन मैराथन हैं। उनका जज्बा ऐसा है कि कोरोना लॉकडाउन के दौरान जब बाहर निकलना मना था, तब उन्होंने अपने घर के बगीचे के ही 461 चक्कर लगाकर एक मैराथन की दूरी पूरी कर ली थी।

पहली बार मैराथन में हिस्सा लेने वाले नर्वस युवाओं को वे एक बेहद सीधी सलाह देते हैं- ‘शुरुआत में बहुत तेज दौड़ने की कोशिश न करें, अपनी रफ्तार एक समान रखें और दौड़ने से पहले फ्रेश जरूर हो लें।’

हैरी की 85 वर्षीय पत्नी फिलिस उनके इस अनोखे शौक पर हंसती हैं। हैरी बताते हैं, ‘वह अक्सर मुझे पागल कहती है और चाहती है कि मैं यह सब न करूं, लेकिन सच कहूं तो वह मेरी सबसे बड़ी समर्थक रही है। इस बार वह परिवार के करीब 20 सदस्यों के साथ मेरा हौसला बढ़ाने वहां मौजूद रहेगी।’ हैरी इस साल मैराथन के वीआईपी एरिया में रहेंगे, जहां उन्हें अपनी मर्जी से दौड़ शुरू करने की छूट होगी और प्राइवेट वॉशरूम जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

हैरी का यह सफर 1994 में एक चैरिटी के लिए फंड जुटाने के मकसद से शुरू हुआ था। उस वक्त उनके घुटनों में दिक्कत थी। मैराथन से एक हफ्ते पहले जब उन्होंने एक्स-रे कराया, तो डॉक्टर ने साफ कह दिया था कि उनके घुटने इस मैराथन का दबाव नहीं झेल पाएंगे। लेकिन स्पॉन्सरशिप के पैसों की वजह से हैरी ने हार नहीं मानी।

पहली मैराथन उन्होंने थोड़ा पैदल चलकर और थोड़ा दौड़कर 5 घंटे 10 मिनट में पूरी की। हालांकि इसके बाद एक महीने तक उनके पूरे शरीर में दर्द रहा, लेकिन उन्हें दौड़ने का ऐसा चस्का लगा कि फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 70 साल की उम्र में उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ समय (3 घंटे, 52 मिनट और 30 सेकेंड) निकाला था।

इस रविवार को हैरी एक खास ‘सुपर शूज’ पहनकर दौड़ने वाले हैं, जिन्हें उन्होंने हाल ही में एक सेल से खरीदा है। अपनी उम्र के लोगों को सलाह देते हुए हैरी कहते हैं कि चोट से बचने के लिए फिजियोथेरेपिस्ट की मदद लें और मांसपेशियों को मजबूत करने वाली एक्सरसाइज जरूर करें।

हैरी कहते हैं, ‘कुछ साल पहले मैंने भी नहीं सोचा था कि मैं 88 की उम्र में दौड़ रहा होऊंगा। हर साल मेरी रफ्तार थोड़ी कम जरूर होगी, क्योंकि उम्र का असर तो पड़ता ही है, लेकिन जब तक मेरा शरीर मेरा साथ देगा, मैं दौड़ना जारी रखूंगा।’

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket