Friday, 30 Oct 2026 | 10:37 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Kavitha Launches New Party to Challenge BRS in 2028 Elections

  • Hindi News
  • National
  • Telangana: Kavitha Launches New Party To Challenge BRS In 2028 Elections

हैदराबाद15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कविता पिता केसीआर और भाई के साथ। (फाइल फोटो)

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता ने पार्टी और परिवार से अलग होकर नई पार्टी बना ली है। इसका नाम टीआरएस (तेलंगाना राष्ट्र सेना) होगा। पिता के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) का मूल नाम टीआरएस (तेलंगाना राष्ट्र समिति) ही था। यानी कविता ने पिता के छोड़े गए नाम टीआरएस को ही अपनाया है।

अपनी पार्टी के नाम और एजेंडे की घोषणा करते हुए कविता ने सत्ताधारी कांग्रेस, भाजपा और बीआरएस पर तीखा हमला बोला। पिता को ‘बदला हुआ इंसान’ और ‘आत्माहीन’ बताया। कविता ने कहा कि उन्होंने अपनी पार्टी इसलिए बनाई क्योंकि उनके पिता लोगों के मुद्दों पर प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। कविता ने कहा कि उनकी पार्टी 2028 में विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

पिता केसीआर ने ही पार्टी से निकाला था मालूम हो, दिल्ली आबकारी नीति मामले में नाम आने पर वे 165 दिन जेल में भी रहीं। सितंबर 2025 में उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। कविता को BRS से निकालने का फैसला उनके पिता के. चंद्रशेखर राव (KCR) ने ही किया था। BRS ने बयान जारी कर कहा था कि कविता की गतिविधियां पार्टी के खिलाफ थीं।

भाई KTR और कविता के बीच चल रही थी वर्चस्व की लड़ाई।

के. कविता का आरोप- भाई मुझे पार्टी से निकालना चाहते हैं

पार्टी के सुप्रीमो चंद्रशेखर राव 2023 के विधानसभा चुनाव और फिर 2024 के लोकसभा चुनाव में हारने के बाद एक्टिव पॉलिटिक्स से दूर होते गए। इसके बाद उनके बेटे केटी रामाराव यानी KTR और बेटी कविता में पार्टी का लीडर बनने की लड़ाई शुरू हो गई थी। वहीं, चंद्रशेखर राव ने बेटे KTR को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है, जबकि कविता भी खुद को असरदार नेता मानती हैं।

भाई-बहन के बीच की तकरार खुलकर पिछले साल 29 मई को सामने आई थी। कविता ने भाई KTR पर आरोप लगाया था कि वे मुझे पार्टी से अलग करने और BRS को BJP में मिलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने पिता KCR को पार्टी के बारे में लेटर भी लिखा था।

कविता ने कहा था- ‘मैंने BRS चीफ के. चंद्रशेखर राव को चिट्ठी लिखकर बताया था कि पार्टी के अंदर साजिश हो रही है। उनके आसपास कुछ शैतान जैसे लोग हैं, जो पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। मैं KCR की बेटी हूं। मेरी चिट्ठी लीक हो सकती है, तो बाकी लोगों की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है।

महिलाओं में पैठ ही गेम चेंजर कविता ने सियासत में कदम रखने के साथ 2008 में ‘तेलंगाना जागृति’ संगठन बनाया था। यह सामाजिक और सांस्कृतिक संगठन है। इसकी स्थापना तो राज्य के गठन की मांग को मजबूत करने के लिए की गई थी, लेकिन इसके जरिये कविता ने राज्यभर की महिलाओं तक गहरी पैठ बना ली।

इस संगठन का कैडर राज्य के हर जिले और ब्लॉक में है। संगठन से एक लाख से अधिक तो प्रोफेशनल महिलाएं ही जुड़ी हैं। इसके जरिये कविता ने महिलाओं और सांस्कृतिक समूहों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है।

माना जा रहा है कि कविता अपनी पार्टी के लिए मजबूत जमीनी ढांचे का निर्माण इसी संगठन से करेंगी। संगठन की खास बात यह रही कि इसने आंदोलन को सियासी मुद्दा नहीं रहने दिया, बल्कि जन-आंदोलन में बदल दिया। लोक संस्कृति, खासकर बथुकम्मा जैसे त्योहारों को बड़े स्तर पर मनाकर लोगों को जोड़ा। सांस्कृतिक कार्यक्रम, रैलियां और जागरूकता अभियान चलाए, जिससे आम जनता की भागीदारी बढ़ी।

————

पॉलिटिक्स से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

भाजपा ने केजरीवाल के नए आवास की तस्वीरें जारी कीं:कहा- आलीशान जीवन जी रहे, उनके मन में शीशमहल; AAP ने कहा- फोटो फर्जी हैं

बीजेपी ने शनिवार को दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के 95 लोधी एस्टेट के आवास की तस्वीरें जारी कीं। दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि उनके मन में अभी भी ‘शीशमहल’ रहता है। उन्होंने अपने सरकारी आवास को आलीशान बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
देश में हुए एक साथ चुनाव तो बचेंगे 7 लाख करोड़ रुपये...संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा

May 20, 2026/
9:06 am

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ प्रस्ताव पर विचार-विमर्श कर रही संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के अध्यक्ष पीपी चौधरी ने मंगलवार (19...

Hurun India Rich List 2026

September 24, 2026/
4:30 am

2 घंटे पहले कॉपी लिंक हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में शाहरुख खान एक बार फिर देश के सबसे अमीर...

जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश:हिमाचल के 3 शहरों में माइनस में पारा, MP में आज से 5-6°C बढ़ेगा तापमान

April 10, 2026/
5:30 am

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज अरुणाचल प्रदेश और असम समेत 9 राज्यों में आंधी के साथ हल्की बारिश का...

मनिकम टैगोर, चक्रवर्ती की 'द्रमुक विरोधी' टिप्पणियों को लेकर तमिलनाडु कांग्रेस प्रमुख ने खड़गे से की मुलाकात | चुनाव समाचार

February 16, 2026/
7:30 pm

सेल्वापेरुन्थागई ने कहा कि बैठक खड़गे के अनुरोध पर आयोजित की गई थी और दोनों नेताओं से जुड़े मुद्दों पर...

Himachal Chief Minister Sukhvinder Sukhu Get sick | AIIMS Delhi

February 21, 2026/
4:03 pm

हिमाचल सीएम सुखविंदर सुक्खू इलाज को एम्स दिल्ली पहुंचे। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दिल्ली में बीमार...

राजनीति

Kavitha Launches New Party to Challenge BRS in 2028 Elections

Kavitha Launches New Party to Challenge BRS in 2028 Elections
  • Hindi News
  • National
  • Telangana: Kavitha Launches New Party To Challenge BRS In 2028 Elections

हैदराबाद15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कविता पिता केसीआर और भाई के साथ। (फाइल फोटो)

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता ने पार्टी और परिवार से अलग होकर नई पार्टी बना ली है। इसका नाम टीआरएस (तेलंगाना राष्ट्र सेना) होगा। पिता के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) का मूल नाम टीआरएस (तेलंगाना राष्ट्र समिति) ही था। यानी कविता ने पिता के छोड़े गए नाम टीआरएस को ही अपनाया है।

अपनी पार्टी के नाम और एजेंडे की घोषणा करते हुए कविता ने सत्ताधारी कांग्रेस, भाजपा और बीआरएस पर तीखा हमला बोला। पिता को ‘बदला हुआ इंसान’ और ‘आत्माहीन’ बताया। कविता ने कहा कि उन्होंने अपनी पार्टी इसलिए बनाई क्योंकि उनके पिता लोगों के मुद्दों पर प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। कविता ने कहा कि उनकी पार्टी 2028 में विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

पिता केसीआर ने ही पार्टी से निकाला था मालूम हो, दिल्ली आबकारी नीति मामले में नाम आने पर वे 165 दिन जेल में भी रहीं। सितंबर 2025 में उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। कविता को BRS से निकालने का फैसला उनके पिता के. चंद्रशेखर राव (KCR) ने ही किया था। BRS ने बयान जारी कर कहा था कि कविता की गतिविधियां पार्टी के खिलाफ थीं।

भाई KTR और कविता के बीच चल रही थी वर्चस्व की लड़ाई।

भाई KTR और कविता के बीच चल रही थी वर्चस्व की लड़ाई।

के. कविता का आरोप- भाई मुझे पार्टी से निकालना चाहते हैं

पार्टी के सुप्रीमो चंद्रशेखर राव 2023 के विधानसभा चुनाव और फिर 2024 के लोकसभा चुनाव में हारने के बाद एक्टिव पॉलिटिक्स से दूर होते गए। इसके बाद उनके बेटे केटी रामाराव यानी KTR और बेटी कविता में पार्टी का लीडर बनने की लड़ाई शुरू हो गई थी। वहीं, चंद्रशेखर राव ने बेटे KTR को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है, जबकि कविता भी खुद को असरदार नेता मानती हैं।

भाई-बहन के बीच की तकरार खुलकर पिछले साल 29 मई को सामने आई थी। कविता ने भाई KTR पर आरोप लगाया था कि वे मुझे पार्टी से अलग करने और BRS को BJP में मिलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने पिता KCR को पार्टी के बारे में लेटर भी लिखा था।

कविता ने कहा था- ‘मैंने BRS चीफ के. चंद्रशेखर राव को चिट्ठी लिखकर बताया था कि पार्टी के अंदर साजिश हो रही है। उनके आसपास कुछ शैतान जैसे लोग हैं, जो पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। मैं KCR की बेटी हूं। मेरी चिट्ठी लीक हो सकती है, तो बाकी लोगों की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है।

महिलाओं में पैठ ही गेम चेंजर कविता ने सियासत में कदम रखने के साथ 2008 में ‘तेलंगाना जागृति’ संगठन बनाया था। यह सामाजिक और सांस्कृतिक संगठन है। इसकी स्थापना तो राज्य के गठन की मांग को मजबूत करने के लिए की गई थी, लेकिन इसके जरिये कविता ने राज्यभर की महिलाओं तक गहरी पैठ बना ली।

इस संगठन का कैडर राज्य के हर जिले और ब्लॉक में है। संगठन से एक लाख से अधिक तो प्रोफेशनल महिलाएं ही जुड़ी हैं। इसके जरिये कविता ने महिलाओं और सांस्कृतिक समूहों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है।

माना जा रहा है कि कविता अपनी पार्टी के लिए मजबूत जमीनी ढांचे का निर्माण इसी संगठन से करेंगी। संगठन की खास बात यह रही कि इसने आंदोलन को सियासी मुद्दा नहीं रहने दिया, बल्कि जन-आंदोलन में बदल दिया। लोक संस्कृति, खासकर बथुकम्मा जैसे त्योहारों को बड़े स्तर पर मनाकर लोगों को जोड़ा। सांस्कृतिक कार्यक्रम, रैलियां और जागरूकता अभियान चलाए, जिससे आम जनता की भागीदारी बढ़ी।

————

पॉलिटिक्स से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

भाजपा ने केजरीवाल के नए आवास की तस्वीरें जारी कीं:कहा- आलीशान जीवन जी रहे, उनके मन में शीशमहल; AAP ने कहा- फोटो फर्जी हैं

बीजेपी ने शनिवार को दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के 95 लोधी एस्टेट के आवास की तस्वीरें जारी कीं। दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि उनके मन में अभी भी ‘शीशमहल’ रहता है। उन्होंने अपने सरकारी आवास को आलीशान बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket