Tuesday, 28 Jul 2026 | 09:52 PM

Trending :

यूक्रेन में जहाज पर हमलें में 13 भारतीय फंसे:भारत ने सुरक्षित वापसी की अपील की, 15 क्रू मेंबर सवार थे मस्क ने X मनी फीचर लॉन्च किया:US में यूजर्स एप में ही खोल सकेंगे बैंक अकाउंट, बिल पेमेंट और मनी ट्रांसफर भी कर सकेंगे मस्क ने X मनी फीचर लॉन्च किया:US में यूजर्स एप में ही खोल सकेंगे बैंक अकाउंट, बिल पेमेंट और मनी ट्रांसफर भी कर सकेंगे India Response Pakistan Cross Border Terrorism Student Protest Statement चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक सीमा 4,000 क्विंटल तय:केंद्र ने अधिकतम 30 दिन स्टॉक रखने का आदेश दिया; 1 अगस्त से 30 नवंबर तक लागू रहेंगे नियम चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक सीमा 4,000 क्विंटल तय:केंद्र ने अधिकतम 30 दिन स्टॉक रखने का आदेश दिया; 1 अगस्त से 30 नवंबर तक लागू रहेंगे नियम
EXCLUSIVE

कुर्मासन योग से कमर दर्द, कब्ज और तनाव में कैसे मिलेगी राहत

authorimg

Last Updated:

Turtle Pose Benefits: ज्यादा दवा खाना कुछ देर के लिए आपको समस्या से राहत दिला सकता है, लेकिन लंबे समय में शरीर को अंदर से खोखला करता है. ऐसे में योगासन बहुत कारगर साबित होते हैं. यदि आप तनाव,कब्ज, कमर दर्द से परेशान रहते हैं, तो कुर्मासन आपके लिए जादू का काम कर सकता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को तनाव, चिंता, कमर दर्द, कब्ज और थकान जैसी समस्याएं तेजी से घेर रही हैं. लंबे समय तक बैठकर काम करना, गलत खानपान और कम शारीरिक गतिविधि इसका बड़ा कारण है. ऐसे में योग एक आसान और असरदार उपाय बनकर सामने आता है, जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है.

योग के कई आसनों में कुर्मासन एक खास आसन है, जिसे अंग्रेजी में टॉरटॉइज पोज या कछुआ मुद्रा कहा जाता है. ‘कुर्म’ का मतलब कछुआ और ‘आसन’ का मतलब मुद्रा होता है. इस आसन में शरीर की स्थिति कछुए जैसी दिखाई देती है और यह मन को शांत करने में मदद करता है.

कैसे करें कुर्मासन
सबसे पहले जमीन पर बैठकर दोनों पैरों को सामने की ओर सीधा फैलाएं. अब पैरों को थोड़ा दूर करें और घुटनों को हल्का मोड़ लें. धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए शरीर को आगे झुकाएं और हाथों को घुटनों के नीचे से बाहर निकालें. फिर शरीर को और नीचे ले जाएं और छाती व ठुड्डी को जमीन के करीब लाने की कोशिश करें. कुछ देर इसी स्थिति में रहें और सामान्य सांस लेते रहें. इसके बाद धीरे-धीरे वापस सामान्य स्थिति में आ जाएं.

कुर्मासन के फायदे
यह आसन पीठ और रीढ़ की हड्डी को खींचता है, जिससे शरीर में लचीलापन बढ़ता है. जो लोग लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं, उनके लिए यह खासतौर पर फायदेमंद है क्योंकि यह कमर और पीठ की जकड़न को कम करता है. नियमित अभ्यास से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है.

यह पाचन तंत्र के लिए भी अच्छा माना जाता है. पेट पर दबाव पड़ने से पाचन सुधरता है और गैस, कब्ज व अपच जैसी समस्याओं में राहत मिलती है. साथ ही यह पैंक्रियास को सक्रिय करता है, जिससे इंसुलिन संतुलन बेहतर हो सकता है और डायबिटीज के मरीजों को भी लाभ मिल सकता है.

मानसिक लाभ
कुर्मासन मन को शांत करता है और तनाव कम करने में मदद करता है. यह एकाग्रता बढ़ाता है और मानसिक दबाव को कम करता है, जिससे व्यक्ति अधिक शांत और संतुलित महसूस करता है.

सावधानियां
अगर किसी को घुटनों, कमर, कंधे या रीढ़ में दर्द है, तो यह आसन करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें. गर्भवती महिलाएं और गठिया या सायटिका के मरीज भी इसे करने से बचें. नियमित और सही तरीके से किया गया कुर्मासन शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने में मददगार साबित हो सकता है

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
हम लोग डरने वाले नहीं हैं:भाई पर कुल्हाड़ी से हुए जानलेवा हमले पर बोले पंकज त्रिपाठी, कहा- संसार में किसी के साथ गलत नहीं किया

July 23, 2026/
11:41 am

जून में पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई विजेंद्र नाथ पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया था। घटना के बाद वो...

Google Nano Banana 2: AI Image Generator Launch

February 27, 2026/
11:18 am

नई दिल्ली17 घंटे पहले कॉपी लिंक गूगल ने अपना अब तक का सबसे तेज और एडवांस AI इमेज जनरेशन मॉडल...

कच्चे आम पुदीना चटनी रेसिपी

April 26, 2026/
9:05 am

26 अप्रैल 2026 को 09:05 IST पर अपडेट किया गया कच्ची आम पुदीना चटनी रेसिपी: अगर आप भी चिलमिलाटी और...

छवि अपलोड की गई

May 14, 2026/
10:52 pm

सप्लीमेंट चुनने का सही तरीका: भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को फिट, एनर्जेटिक और बनाए रखने के लिए डेमोलाइट्स लेना...

मधुबाला की बायोपिक में धुरंधर फेम एक्ट्रेस की चर्चा:दावा- लीड रोल में सारा अर्जुन नजर आ सकती हैं, आधिकारिक घोषणा बाकी

April 11, 2026/
2:06 pm

हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अदाकाराओं में गिनी जाने वाली मधुबाला की बायोपिक को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। फिल्म...

जाह्नवी कपूर ने पहना बॉयफ्रेंड के नाम का नाइटसूट:सूट पर लिखा- अगर गुम हो जाऊं तो शिखर पहाड़िया के पास लौटा देना

June 21, 2026/
7:09 pm

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया के रिश्ते की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। सोशल मीडिया...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

कुर्मासन योग से कमर दर्द, कब्ज और तनाव में कैसे मिलेगी राहत

authorimg

Last Updated:

Turtle Pose Benefits: ज्यादा दवा खाना कुछ देर के लिए आपको समस्या से राहत दिला सकता है, लेकिन लंबे समय में शरीर को अंदर से खोखला करता है. ऐसे में योगासन बहुत कारगर साबित होते हैं. यदि आप तनाव,कब्ज, कमर दर्द से परेशान रहते हैं, तो कुर्मासन आपके लिए जादू का काम कर सकता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को तनाव, चिंता, कमर दर्द, कब्ज और थकान जैसी समस्याएं तेजी से घेर रही हैं. लंबे समय तक बैठकर काम करना, गलत खानपान और कम शारीरिक गतिविधि इसका बड़ा कारण है. ऐसे में योग एक आसान और असरदार उपाय बनकर सामने आता है, जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है.

योग के कई आसनों में कुर्मासन एक खास आसन है, जिसे अंग्रेजी में टॉरटॉइज पोज या कछुआ मुद्रा कहा जाता है. ‘कुर्म’ का मतलब कछुआ और ‘आसन’ का मतलब मुद्रा होता है. इस आसन में शरीर की स्थिति कछुए जैसी दिखाई देती है और यह मन को शांत करने में मदद करता है.

कैसे करें कुर्मासन
सबसे पहले जमीन पर बैठकर दोनों पैरों को सामने की ओर सीधा फैलाएं. अब पैरों को थोड़ा दूर करें और घुटनों को हल्का मोड़ लें. धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए शरीर को आगे झुकाएं और हाथों को घुटनों के नीचे से बाहर निकालें. फिर शरीर को और नीचे ले जाएं और छाती व ठुड्डी को जमीन के करीब लाने की कोशिश करें. कुछ देर इसी स्थिति में रहें और सामान्य सांस लेते रहें. इसके बाद धीरे-धीरे वापस सामान्य स्थिति में आ जाएं.

कुर्मासन के फायदे
यह आसन पीठ और रीढ़ की हड्डी को खींचता है, जिससे शरीर में लचीलापन बढ़ता है. जो लोग लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं, उनके लिए यह खासतौर पर फायदेमंद है क्योंकि यह कमर और पीठ की जकड़न को कम करता है. नियमित अभ्यास से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है.

यह पाचन तंत्र के लिए भी अच्छा माना जाता है. पेट पर दबाव पड़ने से पाचन सुधरता है और गैस, कब्ज व अपच जैसी समस्याओं में राहत मिलती है. साथ ही यह पैंक्रियास को सक्रिय करता है, जिससे इंसुलिन संतुलन बेहतर हो सकता है और डायबिटीज के मरीजों को भी लाभ मिल सकता है.

मानसिक लाभ
कुर्मासन मन को शांत करता है और तनाव कम करने में मदद करता है. यह एकाग्रता बढ़ाता है और मानसिक दबाव को कम करता है, जिससे व्यक्ति अधिक शांत और संतुलित महसूस करता है.

सावधानियां
अगर किसी को घुटनों, कमर, कंधे या रीढ़ में दर्द है, तो यह आसन करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें. गर्भवती महिलाएं और गठिया या सायटिका के मरीज भी इसे करने से बचें. नियमित और सही तरीके से किया गया कुर्मासन शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने में मददगार साबित हो सकता है

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket