Monday, 02 Nov 2026 | 03:46 AM

Trending :

Shami Six Forces Super Over; Raghuvanshi Controversial Run-Out

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के 38वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को सुपर ओवर में हराया। रविवार को अंगकृष रघवुंशी फील्डिंग में रुकावट डालने पर रनआउट दिए गए। रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में लगातार 4 सिक्स लगाए। उन्होंने 5 कैच भी लपके। मोहम्मद शमी ने आखिरी गेंद पर सिक्स लगाकर मैच टाई कराया।

KKR vs LSG मैच के टॉप मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स…

1. लखनऊ लगातार आठवां मैच हारी

IPL में होम ग्राउंड पर लगातार हार के मामले में लखनऊ सुपर जायंट्स अब टॉप लिस्ट में शामिल हो गई है। टीम को लखनऊ में लगातार 8वीं हार का सामना करना पड़ा, जिससे वह इस अनचाहे रिकॉर्ड में डेक्कन चार्जर्स के बराबर पहुंच गई। इस लिस्ट में सबसे ऊपर दिल्ली है, जिन्हें अपने घरेलू मैदान पर लगातार 9 मैचों में हार मिली थी।

2. रिंकू IPL में 50+ रन और 4+ कैच लेने वाले चौथे खिलाड़ी

रिंकू सिंह ने रविवार को में 83 रन और 5 कैच लेकर रिकॉर्ड बना दिया। वे ऐसा करने वाले चौथे खिलाड़ी बने। उनसे पहले जैक कैलिस, रियान पराग और डेरिल मिचेल यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

3. मोहसिन ने सीजन का पहला 5 विकेट हॉल लिया

मोहसिन खान ने कोलकाता के खिलाफ 4 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट लिए। यह इस IPL में किसी भी गेंदबाज का एक मैच में बेस्ट बॉलिंग स्पेल रहा। मोहसिन ने रहाणे, सइफर्ट, ग्रीन और पावेल को आउट किया। दूसरे नंबर पर CSK के अकील हुसैन हैं, जिन्होंने MI के खिलाफ 17 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

यहां से टॉप-10 मोमेंट्स…

1. रघुवंशी फील्डिंग में रुकावट के लिए रनआउट दिए गए

पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर कोलकाता के अंगकृष रघुवंशी अजीबोगरीब तरीके से आउट दिए गए। प्रिंस यादव की गेंद को उन्होंने मिड-ऑन की ओर खेला और रन लेने के लिए दौड़े, लेकिन बीच में ही वापस लौटना पड़ा। मोहम्मद शमी ने रनआउट के लिए थ्रो किया।

रघुवंशी ने क्रीज में पहुंचने की कोशिश में डाइव लगाई, लेकिन वे लाइन से थोड़ा बाहर गेंद की दिशा में चले गए। LSG की अपील पर थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखने के बाद फैसला दिया कि रघुवंशी ने गेंद की लाइन में आकर फील्डिंग में बाधा डाली, जिसके चलते उन्हें ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड आउट करार दिया गया।

इससे पहले युसुफ पठान, अमित मिश्रा और रवींद्र जडेजा को भी इस नियम के तहत आउट दिया जा चुका है।

रघुवंशी और KKR का डग-आउट फैसले से रनआउट से नाराज दिखा।

2. रिंकू ने चौका लगाकर फिफ्टी पूरी की

कोलकाता की पारी के 19वें ओवर में रिंकू सिंह चौका लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। ओवर की दूसरी गेंद पर शमी ने यॉर्कर डालने की कोशिश की, लेकिन वे लेंथ से चूक गए। रिंकू ने लेग साइड में पीछे हटते हुए एक्स्ट्रा कवर के पास से गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर पहुंचा दिया। इसी के साथ रिंकू ने 42 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी की।

रिंकू ने फिफ्टी लगाते हुए KKR को 155/7 के स्कोर पर पहुंचाया।

3. रिंकू ने दिग्वेश को लगातार 4 छक्के मारे

कोलकाता की पारी के आखिरी ओवर में रिंकू सिंह ने दिग्वेश राठी को 4 सिक्स लगा दिए। उन्होंने दूसरी, तीसरी, चौथी और पांचवी गेंद पर छक्के लगाए। दिग्वेश के इस ओवर में 2 वाइड सहित 26 रन बने।

पारी के अंतिम ओवर में रिंकू ने दिग्वेश को 4 छक्के मारे।

4. पॉवेल ने डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा

LSG की पारी के दूसरे ओवर में पॉवेल ने डाइव करते हुए शानदार कैच पकड़ा। वैभव अरोड़ा की पहली गेंद पर मिशेल मार्श ने पुल शॉट खेला, लेकिन टाइमिंग सही नहीं हुई। मिड-ऑन पर खड़े रोवमैन पॉवेल ने पीछे दौड़ते हुए डाइव लगाया और कैच पकड़ा। हालांकि इस दौरान उन्हें चोट भी लगी।

पावेल ने पीछे भागते हुए डाइव लगाकर कैच पकड़ा।

5. रिंकू ने बाउंड्री लाइन पर छलांग लगाकर कैच लपका

लखनऊ की पारी के दौरान कोलकाता के रिंकू सिंह ने बाउंड्री लाइन पर गजब कैच पकड़ा। 11वें ओवर की दूसरी गेंद कैमरन ग्रीन ने फुल लेंथ डाली। ऐडन मार्करम ने लॉन्ग-ऑफ की दिशा में लॉफ्टेड शॉट खेला। वहां रिंकू सिंह मौजूद थे।

उन्होंने बाउंड्री लाइन के बेहद करीब छलांग लगाकर गेंद को पकड़ा, फिर बाउंड्री रोप के बाहर जाने से पहले गेंद को हवा में फेंक दिया और फिर अंदर आकर कैच पूरा किया। मार्करम 31 रन बनाकर आउट हुए।

रिंकू ने बैलेंस बनाते हुए मार्करम का बाउंड्री लाइन पर कैच पकड़ा।

6. कार्तिक त्यागी ने लगातार दो गेंद नो बॉल डाली

20वें ओवर में LSG को जीत के लिए 17 रन चाहिए थे। कार्तिक त्यागी ने ओवर की दूसरी गेंद नो-बॉल डाल दी, हालांकि इस गेंद पर कोई रन नहीं बना। अगली गेंद फ्री हिट थी, जिसपर फिर कार्तिक त्यागी ने हाईट की नो-बॉल डाल दी।

लगातार दो बीमर की वजह से अंपायर ने पहले तो इसे डेंजरस मानते हुए गेंदबाज को ओवर फेंकने से मना कर दिया हालांकि फिर वापस कार्तिक को गेंदबाजी की अनुमति दी।

लगातार दो नो बॉल के अंपायर ने कार्तिक को बॉल फेंकने से मना कर दिया था।

7. शमी ने छक्का लगा मैच को सुपर ओवर में पहुंचाया

LSG को जीत के लिए आखिरी गेंद पर 7 रन चाहिए थे। कार्तिक त्यागी ने स्टंप पर फुल गेंद डाली, जिसपर मोहम्मद शमी ने लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से छक्का लगाया। इसी के साथ स्कोर टाई हो गया और मैच सुपर ओवर में पहुंच गया।

शमी ने कार्तिक की आखिरी गेंद पर छक्का लगाया।

8. नरेन ने सुपर ओवर में पूरन-मार्करम को आउट किया

सुपर ओवर में पहले LSG बल्लेबाजी के लिए उतरी। लखनऊ के लिए निकोलस पूरन और ऐडन मार्करम बल्लेबाजी के लिए उतरे, सुनील नरेन गेंदबाजी के लिए आए। पहली गेंद पर ही नरेन ने पूरन को क्लीन बोल्ड कर दिया। तीसरे नंबर पर कप्तान ऋषभ पंत आए, जिन्होंने दूसरी गेंद पर सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर छक्का लगाने के चक्कर में मार्करम लॉन्ग ऑफ पर कैच आउट हो गए।

नरेन ने सुपर ओवर में सिर्फ 1 रन दिए।

नरेन ने सुपर ओवर में सिर्फ 1 रन दिए।

9. पॉवेल और रिंकू का बेहतरीन पार्टनरशिप कैच

सुपर ओवर में नरेन की तीसरी गेंद पर रोवमन पॉवेल और रिंकू सिंह की जोड़ी ने शानदार कैच पकड़ा। ऐडन मार्करम ने लॉन्ग ऑफ पर छक्के के लिए खेला। बाउंड्री लाइन पर खड़े पॉवेल ने रनिंग करते हुए गेंद रिंकू की ओर उछाल दिया। रिंकू ने कैच कंप्लीट कर LSG को सुपर ओवर में 1 रन पर रोक दिया।

पॉवेल-रिंकू ने बाउंड्री लाइन पर कैच पकड़कर LSG को सुपर ओवर में ऑलआउट किया।

10. रिंकू सिंह का विनिंग चौका

मैच में बैट और फिल्डिंग से शानदार परफॉर्मेंस करने वाले रिंकू सिंह सुपर ओवर में बैटिंग के लिए आए। उनके साथ KKR के लिए पॉवेल नॉन-स्ट्राइक पर उतरे। रिंकू ने प्रिंस यादव की पहली गेंद पर ही चौका लगाकर टीम को मैच जीता दिया।

KKR को सुपर ओवर में जीत के लिए 2 रन चाहिए थे। रिंकू ने चौका लगा दिया।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Manoj Bajpayee on Latecomers & Stardom

June 6, 2026/
6:30 am

17 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी कॉपी लिंक मनोज बाजपेयी अपनी दमदार एक्टिंग और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं।...

झाबुआ में कृषि विज्ञान मेले का शुभारंभ:मंत्री निर्मला भूरिया ने जैविक खेती पर जोर दिया

February 21, 2026/
6:51 pm

झाबुआ के कृषि विज्ञान केंद्र प्रक्षेत्र में शनिवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेले का शुभारंभ हुआ। इसका...

चार बच्चे पैदा करो, एक RSS को दे दो:बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान पर जाने क्या है पब्लिक की राय

April 26, 2026/
6:27 am

“आप चार बच्चे पैदा करो। उनमें से एक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को दे दो” बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र...

कोठीबाजार में 40 दुकानदारों पर कार्रवाई:बैतूल में सड़क घेरकर दुकान चलाने पर केस दर्ज

March 10, 2026/
9:41 am

बैतूल शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कोतवाली पुलिस ने सोमवार देर रात कोठी बाजार क्षेत्र में कार्रवाई की।...

authorimg

April 1, 2026/
8:12 am

Last Updated:April 01, 2026, 08:12 IST Rewa News: डोरी का तेल सब्जी, पूरी-कचौड़ी समेत अन्य पकवान बनाने में काम आता...

Karan Aujla Delhi Show Controversy

February 27, 2026/
8:41 am

करन औजला के दिल्ली शो से पहले विवाद बढ़ा। नोटिस जारी हुआ। (फाइल फोटो) पंजाबी सिंगर करन औजला दिल्ली में...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Shami Six Forces Super Over; Raghuvanshi Controversial Run-Out

Shami Six Forces Super Over; Raghuvanshi Controversial Run-Out

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के 38वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को सुपर ओवर में हराया। रविवार को अंगकृष रघवुंशी फील्डिंग में रुकावट डालने पर रनआउट दिए गए। रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में लगातार 4 सिक्स लगाए। उन्होंने 5 कैच भी लपके। मोहम्मद शमी ने आखिरी गेंद पर सिक्स लगाकर मैच टाई कराया।

KKR vs LSG मैच के टॉप मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स…

1. लखनऊ लगातार आठवां मैच हारी

IPL में होम ग्राउंड पर लगातार हार के मामले में लखनऊ सुपर जायंट्स अब टॉप लिस्ट में शामिल हो गई है। टीम को लखनऊ में लगातार 8वीं हार का सामना करना पड़ा, जिससे वह इस अनचाहे रिकॉर्ड में डेक्कन चार्जर्स के बराबर पहुंच गई। इस लिस्ट में सबसे ऊपर दिल्ली है, जिन्हें अपने घरेलू मैदान पर लगातार 9 मैचों में हार मिली थी।

2. रिंकू IPL में 50+ रन और 4+ कैच लेने वाले चौथे खिलाड़ी

रिंकू सिंह ने रविवार को में 83 रन और 5 कैच लेकर रिकॉर्ड बना दिया। वे ऐसा करने वाले चौथे खिलाड़ी बने। उनसे पहले जैक कैलिस, रियान पराग और डेरिल मिचेल यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

3. मोहसिन ने सीजन का पहला 5 विकेट हॉल लिया

मोहसिन खान ने कोलकाता के खिलाफ 4 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट लिए। यह इस IPL में किसी भी गेंदबाज का एक मैच में बेस्ट बॉलिंग स्पेल रहा। मोहसिन ने रहाणे, सइफर्ट, ग्रीन और पावेल को आउट किया। दूसरे नंबर पर CSK के अकील हुसैन हैं, जिन्होंने MI के खिलाफ 17 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

यहां से टॉप-10 मोमेंट्स…

1. रघुवंशी फील्डिंग में रुकावट के लिए रनआउट दिए गए

पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर कोलकाता के अंगकृष रघुवंशी अजीबोगरीब तरीके से आउट दिए गए। प्रिंस यादव की गेंद को उन्होंने मिड-ऑन की ओर खेला और रन लेने के लिए दौड़े, लेकिन बीच में ही वापस लौटना पड़ा। मोहम्मद शमी ने रनआउट के लिए थ्रो किया।

रघुवंशी ने क्रीज में पहुंचने की कोशिश में डाइव लगाई, लेकिन वे लाइन से थोड़ा बाहर गेंद की दिशा में चले गए। LSG की अपील पर थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखने के बाद फैसला दिया कि रघुवंशी ने गेंद की लाइन में आकर फील्डिंग में बाधा डाली, जिसके चलते उन्हें ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड आउट करार दिया गया।

इससे पहले युसुफ पठान, अमित मिश्रा और रवींद्र जडेजा को भी इस नियम के तहत आउट दिया जा चुका है।

रघुवंशी और KKR का डग-आउट फैसले से रनआउट से नाराज दिखा।

रघुवंशी और KKR का डग-आउट फैसले से रनआउट से नाराज दिखा।

2. रिंकू ने चौका लगाकर फिफ्टी पूरी की

कोलकाता की पारी के 19वें ओवर में रिंकू सिंह चौका लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। ओवर की दूसरी गेंद पर शमी ने यॉर्कर डालने की कोशिश की, लेकिन वे लेंथ से चूक गए। रिंकू ने लेग साइड में पीछे हटते हुए एक्स्ट्रा कवर के पास से गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर पहुंचा दिया। इसी के साथ रिंकू ने 42 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी की।

रिंकू ने फिफ्टी लगाते हुए KKR को 155/7 के स्कोर पर पहुंचाया।

रिंकू ने फिफ्टी लगाते हुए KKR को 155/7 के स्कोर पर पहुंचाया।

3. रिंकू ने दिग्वेश को लगातार 4 छक्के मारे

कोलकाता की पारी के आखिरी ओवर में रिंकू सिंह ने दिग्वेश राठी को 4 सिक्स लगा दिए। उन्होंने दूसरी, तीसरी, चौथी और पांचवी गेंद पर छक्के लगाए। दिग्वेश के इस ओवर में 2 वाइड सहित 26 रन बने।

पारी के अंतिम ओवर में रिंकू ने दिग्वेश को 4 छक्के मारे।

पारी के अंतिम ओवर में रिंकू ने दिग्वेश को 4 छक्के मारे।

4. पॉवेल ने डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा

LSG की पारी के दूसरे ओवर में पॉवेल ने डाइव करते हुए शानदार कैच पकड़ा। वैभव अरोड़ा की पहली गेंद पर मिशेल मार्श ने पुल शॉट खेला, लेकिन टाइमिंग सही नहीं हुई। मिड-ऑन पर खड़े रोवमैन पॉवेल ने पीछे दौड़ते हुए डाइव लगाया और कैच पकड़ा। हालांकि इस दौरान उन्हें चोट भी लगी।

पावेल ने पीछे भागते हुए डाइव लगाकर कैच पकड़ा।

पावेल ने पीछे भागते हुए डाइव लगाकर कैच पकड़ा।

5. रिंकू ने बाउंड्री लाइन पर छलांग लगाकर कैच लपका

लखनऊ की पारी के दौरान कोलकाता के रिंकू सिंह ने बाउंड्री लाइन पर गजब कैच पकड़ा। 11वें ओवर की दूसरी गेंद कैमरन ग्रीन ने फुल लेंथ डाली। ऐडन मार्करम ने लॉन्ग-ऑफ की दिशा में लॉफ्टेड शॉट खेला। वहां रिंकू सिंह मौजूद थे।

उन्होंने बाउंड्री लाइन के बेहद करीब छलांग लगाकर गेंद को पकड़ा, फिर बाउंड्री रोप के बाहर जाने से पहले गेंद को हवा में फेंक दिया और फिर अंदर आकर कैच पूरा किया। मार्करम 31 रन बनाकर आउट हुए।

रिंकू ने बैलेंस बनाते हुए मार्करम का बाउंड्री लाइन पर कैच पकड़ा।

रिंकू ने बैलेंस बनाते हुए मार्करम का बाउंड्री लाइन पर कैच पकड़ा।

6. कार्तिक त्यागी ने लगातार दो गेंद नो बॉल डाली

20वें ओवर में LSG को जीत के लिए 17 रन चाहिए थे। कार्तिक त्यागी ने ओवर की दूसरी गेंद नो-बॉल डाल दी, हालांकि इस गेंद पर कोई रन नहीं बना। अगली गेंद फ्री हिट थी, जिसपर फिर कार्तिक त्यागी ने हाईट की नो-बॉल डाल दी।

लगातार दो बीमर की वजह से अंपायर ने पहले तो इसे डेंजरस मानते हुए गेंदबाज को ओवर फेंकने से मना कर दिया हालांकि फिर वापस कार्तिक को गेंदबाजी की अनुमति दी।

लगातार दो नो बॉल के अंपायर ने कार्तिक को बॉल फेंकने से मना कर दिया था।

लगातार दो नो बॉल के अंपायर ने कार्तिक को बॉल फेंकने से मना कर दिया था।

7. शमी ने छक्का लगा मैच को सुपर ओवर में पहुंचाया

LSG को जीत के लिए आखिरी गेंद पर 7 रन चाहिए थे। कार्तिक त्यागी ने स्टंप पर फुल गेंद डाली, जिसपर मोहम्मद शमी ने लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से छक्का लगाया। इसी के साथ स्कोर टाई हो गया और मैच सुपर ओवर में पहुंच गया।

शमी ने कार्तिक की आखिरी गेंद पर छक्का लगाया।

शमी ने कार्तिक की आखिरी गेंद पर छक्का लगाया।

8. नरेन ने सुपर ओवर में पूरन-मार्करम को आउट किया

सुपर ओवर में पहले LSG बल्लेबाजी के लिए उतरी। लखनऊ के लिए निकोलस पूरन और ऐडन मार्करम बल्लेबाजी के लिए उतरे, सुनील नरेन गेंदबाजी के लिए आए। पहली गेंद पर ही नरेन ने पूरन को क्लीन बोल्ड कर दिया। तीसरे नंबर पर कप्तान ऋषभ पंत आए, जिन्होंने दूसरी गेंद पर सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर छक्का लगाने के चक्कर में मार्करम लॉन्ग ऑफ पर कैच आउट हो गए।

नरेन ने सुपर ओवर में सिर्फ 1 रन दिए।

नरेन ने सुपर ओवर में सिर्फ 1 रन दिए।

9. पॉवेल और रिंकू का बेहतरीन पार्टनरशिप कैच

सुपर ओवर में नरेन की तीसरी गेंद पर रोवमन पॉवेल और रिंकू सिंह की जोड़ी ने शानदार कैच पकड़ा। ऐडन मार्करम ने लॉन्ग ऑफ पर छक्के के लिए खेला। बाउंड्री लाइन पर खड़े पॉवेल ने रनिंग करते हुए गेंद रिंकू की ओर उछाल दिया। रिंकू ने कैच कंप्लीट कर LSG को सुपर ओवर में 1 रन पर रोक दिया।

पॉवेल-रिंकू ने बाउंड्री लाइन पर कैच पकड़कर LSG को सुपर ओवर में ऑलआउट किया।

पॉवेल-रिंकू ने बाउंड्री लाइन पर कैच पकड़कर LSG को सुपर ओवर में ऑलआउट किया।

10. रिंकू सिंह का विनिंग चौका

मैच में बैट और फिल्डिंग से शानदार परफॉर्मेंस करने वाले रिंकू सिंह सुपर ओवर में बैटिंग के लिए आए। उनके साथ KKR के लिए पॉवेल नॉन-स्ट्राइक पर उतरे। रिंकू ने प्रिंस यादव की पहली गेंद पर ही चौका लगाकर टीम को मैच जीता दिया।

KKR को सुपर ओवर में जीत के लिए 2 रन चाहिए थे। रिंकू ने चौका लगा दिया।

KKR को सुपर ओवर में जीत के लिए 2 रन चाहिए थे। रिंकू ने चौका लगा दिया।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket