Sunday, 20 Sep 2026 | 07:57 AM

Trending :

EXCLUSIVE

AIims New delhi| Nikhil tondon| एम्स दिल्ली की कमान अब डॉक्टर निखिल टंडन के हाथ, कौन हैं, क्या करते हैं? जानें इनके बारे में

authorimg
होमताजा खबरDelhi

एम्स दिल्ली की कमान अब डॉक्टर निखिल टंडन के हाथ, कौन हैं, क्या करते हैं? जानें

Last Updated:

डॉक्‍टर न‍िख‍िल टंडन को एम्स नई दिल्ली का कार्यकारी निदेशक बनाया गया है. डॉक्‍टर निखिल टंडन को यह ज‍िम्‍मेदारी एम्‍स के पूर्व न‍िदेशक डॉक्टर एम श्रीनिवास के नीति आयोग सदस्य बनने के बाद सौंपी गई. डॉ. टंडन एम्‍स में एंडोक्राइनोलॉजी व‍िभाग के एचओडी हैं.

Zoom

अब एम्‍स की कमान संभालेंगे डॉ. न‍िख‍िल टंडन.

AIIMS News: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज नई दिल्ली के कार्यकारी निदेशक के रूप में अब डॉक्टर निखिल टंडन को कमान सौंपी गई है. डॉ. टंडन को यह जिम्मेदारी एम्स के निदेशक डॉक्टर एम श्रीनिवास के नीति आयोग के सदस्य के रूप में नियुक्ति के बाद सौंपी गई है. डॉ. निखिल एम्स फैकल्टी में काफी वरिष्ठ हैं और एम्स के नए निदेशक के रूप में इनके नाम का अनुमान भी लगाया जा रहा था.

बता दें कि डॉ. निखिल टंडन एम्स के एंडोक्राइनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म विभाग के एचओडी और प्रोफेसर थे. इसके अलावा इन्हें डीन एकेडमिक्स की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई थी और जिसे वे लंबे समय से निभा रहे थे.

डॉ. न‍िख‍िल टंडन को एम्‍स के कार्यकारी नि‍देशक पद की जिम्‍मेदारी दी गई है.

एम्स की ओर से जारी ऑफिस मेमोरेंडम में कहा गया है कि एम्स के पूर्व निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास को नीति आयोग के स्थाई सदस्य के रूप में नियुक्त होने के बाद एम्स की जिम्मेदारियों से रिलीव किया जाता है और उनकी जगह अब एंडोक्राइनोलॉजी विभाग के एचओडी और डीन एकेडमिक्स डॉ. निखिल टंडन बतौर निदेशक जिम्मेदारियां संभालेंगे और अपने पुराने कामों को भी करते रहेंगे.

जारी लेटर में कहा गया है कि यह नियुक्ति 6 महीने या नए निदेशक की नियुक्ति जो भी पहले हो तब तक जारी रहेगी.

कौन हैं डॉक्टर टंडन?
डॉ. निखिल टंडन भारत के प्रमुख एंडोक्रिनोलॉजिस्ट (मधुमेह, थायरॉइड और हार्मोन संबंधी विशेषज्ञ) हैं. वे फिलहाल AIIMS नई दिल्ली में एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म विभाग के प्रोफेसर और हेड हैं. वे डीन (एकेडमिक्स) की भूमिका भी निभा चुके हैं और अब AIIMS दिल्ली के अंतरिम डायरेक्टर बने हैं.

  1. डॉ. टंडन का जन्म 28 नवंबर 1963 को दिल्ली में ही हुआ था
  2. इन्होंने एम्स नई दिल्ली से MBBS और MD की डिग्री हासिल की
  3. फिर ये PhD के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज (यूके) गए
  4. 1993 में AIIMS में फैकल्टी के रूप में शामिल हुए और तब से यहीं काम कर रहे हैं.

ये स्टडीज हैं काफी पॉपुलर

  1. डॉ. टंडन पिछले 25 साल से सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली में क्लिनिशियन-रिसर्चर के रूप में काम कर रहे हैं. उनका मुख्य फोकस कार्डियो-मेटाबॉलिक रोग (मधुमेह, हृदय रोग और मेटाबॉलिक समस्याएं) पर है.
  2. इन्होंने 871 से ज्यादा रिसर्च पेपर प्रकाशित किए हैं, जिन्हें 1 लाख से ज्यादा साइटेशन मिल चुके हैं.
  3. इसके साथ ही ये CARRS Cohort Study के फाउंडिंग इन्वेस्टिगेटर हैं. यह दक्षिण एशिया में कार्डियो-मेटाबॉलिक रिस्क और बीमारियों का बड़ा पॉपुलेशन-बेस्ड अध्ययन है.
  4. I-TREC प्रोजेक्ट: इन्होंने मधुमेह और हाई ब्लड प्रेशर के बेहतर प्रबंधन के लिए क्लिनिकल डिसीजन सपोर्ट सॉफ्टवेयर विकसित किया, जो राष्ट्रीय NCD पोर्टल से जुड़ा है.
  5. जेस्टेशनल डायबिटीज: महिलाओं में गर्भावस्था के बाद मधुमेह को रोकने के लिए बड़े पैमाने पर लाइफस्टाइल इंटरवेंशन अध्ययन किया (भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका में 1600+ महिलाओं पर).
  6. थायरॉइड एपिडेमियोलॉजी, मेटाबॉलिक बोन डिजीज और बचपन की घटनाओं का वयस्क काल में मेटाबॉलिक रोगों पर प्रभाव इन क्षेत्रों में उनका विशेष योगदान है.

डॉ. टंडन डब्ल्यूएचओ के Technical Advisory Group on Diabetes के चेयरमैन रहे हैं और ICMR, DBT, NIH, British Heart Foundation जैसी संस्थाओं से जुड़े रहे हैं. इसके साथ ही ये एंडोक्राइन सोसायटी ऑफ इंडिया के पूर्व प्रेसिडेंट भी हैं.

पद्मश्री से हो चुके हैं सम्मानित

डॉ. निखिल को साल 2015 में भारत सरकार का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री मिला था. इसके साथ ही डॉ. बी.सी. रॉय अवॉर्ड (2005) — चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में सर्वोच्च सम्मान (Eminent Medical Teacher) भी इन्हें मिला है.

About the Author

authorimg

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
लखनऊ टीम को दाल-बाटी-चूरमा खिलाएंगे मुकुल चौधरी:जयपुर पहुंची LSG, फैंस ने किया स्वागत; 19 मई को राजस्थान रॉयल्स के साथ मैच

May 16, 2026/
7:43 pm

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की टीम शनिवार शाम जयपुर पहुंची। जयपुर एयरपोर्ट पर फैंस ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। टीम...

Mumbai Indians currently lie on ninth in the points table (Picture credit: AP)

May 4, 2026/
7:03 pm

आखरी अपडेट:04 मई, 2026, 19:03 IST चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 35 वर्षीय ने 7,317 वोट हासिल कर निर्दलीय...

दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट का 13वां टेस्ट कामयाब:पहली बार पानी में सुरक्षित लैंड कराया, अंतरिक्ष में 20 स्टारलिंक सैटेलाइट भी तैनात किए

July 25, 2026/
6:38 am

दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट स्टारशिप की 13वीं टेस्ट उड़ान कामयाब रही। पिछले हफ्ते इंजन इग्निशन में खराबी के कारण...

authorimg

April 6, 2026/
8:14 am

Last Updated:April 06, 2026, 08:14 IST Beauty Tips: रांची की ब्यूटी एक्सपर्ट गरिमा के अनुसार रात में गोल्डन मिल्क यानी...

सेल सागर तालाब में 170 जगह अतिक्रमण:अवैध कब्जाधारियों को नोटिस; नपा ने देर रात मोबाइल टॉर्च से कार्रवाई कर दस्तावेज मांगे

April 29, 2026/
9:53 am

टीकमगढ़ में सेल सागर तालाब पर अवैध कब्जे को लेकर नगर पालिका की टीम ने मंगलवार देर रात कार्रवाई की।...

perfGogleBtn

February 20, 2026/
11:09 pm

Last Updated:February 20, 2026, 23:09 IST आप अक्सर हरी और ताजी सब्जियां खाते होंगे. कुछ सब्जियां देखने में बिल्कुल सब्जी...

ईशान किशन को एक्टर अनुपम खेर ने कहा थैंक यू:सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर बोले- ईशान के अंदर कभी हार न मानने की शक्ति

April 17, 2026/
1:28 pm

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर ने भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन को थैंक यू बोला है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक...

दफ्तरों में जॉब हगिंग का ट्रेंड:लोगों के लिए अब वेतन वृद्धि से ज्यादा जरूरी पक्की नौकरी; धीमी हायरिंग, महंगाई-छंटनी का डर और एआई का असर भी वजह

March 12, 2026/
2:03 pm

बदलते आर्थिक माहौल में अब कर्मचारी ‘जॉब हॉपिंग’ (नौकरी बदलना) के बजाय ‘जॉब हगिंग’ को अपना रहे हैं। लोग नई...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

AIims New delhi| Nikhil tondon| एम्स दिल्ली की कमान अब डॉक्टर निखिल टंडन के हाथ, कौन हैं, क्या करते हैं? जानें इनके बारे में

authorimg
होमताजा खबरDelhi

एम्स दिल्ली की कमान अब डॉक्टर निखिल टंडन के हाथ, कौन हैं, क्या करते हैं? जानें

Last Updated:

डॉक्‍टर न‍िख‍िल टंडन को एम्स नई दिल्ली का कार्यकारी निदेशक बनाया गया है. डॉक्‍टर निखिल टंडन को यह ज‍िम्‍मेदारी एम्‍स के पूर्व न‍िदेशक डॉक्टर एम श्रीनिवास के नीति आयोग सदस्य बनने के बाद सौंपी गई. डॉ. टंडन एम्‍स में एंडोक्राइनोलॉजी व‍िभाग के एचओडी हैं.

Zoom

अब एम्‍स की कमान संभालेंगे डॉ. न‍िख‍िल टंडन.

AIIMS News: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज नई दिल्ली के कार्यकारी निदेशक के रूप में अब डॉक्टर निखिल टंडन को कमान सौंपी गई है. डॉ. टंडन को यह जिम्मेदारी एम्स के निदेशक डॉक्टर एम श्रीनिवास के नीति आयोग के सदस्य के रूप में नियुक्ति के बाद सौंपी गई है. डॉ. निखिल एम्स फैकल्टी में काफी वरिष्ठ हैं और एम्स के नए निदेशक के रूप में इनके नाम का अनुमान भी लगाया जा रहा था.

बता दें कि डॉ. निखिल टंडन एम्स के एंडोक्राइनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म विभाग के एचओडी और प्रोफेसर थे. इसके अलावा इन्हें डीन एकेडमिक्स की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई थी और जिसे वे लंबे समय से निभा रहे थे.

डॉ. न‍िख‍िल टंडन को एम्‍स के कार्यकारी नि‍देशक पद की जिम्‍मेदारी दी गई है.

एम्स की ओर से जारी ऑफिस मेमोरेंडम में कहा गया है कि एम्स के पूर्व निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास को नीति आयोग के स्थाई सदस्य के रूप में नियुक्त होने के बाद एम्स की जिम्मेदारियों से रिलीव किया जाता है और उनकी जगह अब एंडोक्राइनोलॉजी विभाग के एचओडी और डीन एकेडमिक्स डॉ. निखिल टंडन बतौर निदेशक जिम्मेदारियां संभालेंगे और अपने पुराने कामों को भी करते रहेंगे.

जारी लेटर में कहा गया है कि यह नियुक्ति 6 महीने या नए निदेशक की नियुक्ति जो भी पहले हो तब तक जारी रहेगी.

कौन हैं डॉक्टर टंडन?
डॉ. निखिल टंडन भारत के प्रमुख एंडोक्रिनोलॉजिस्ट (मधुमेह, थायरॉइड और हार्मोन संबंधी विशेषज्ञ) हैं. वे फिलहाल AIIMS नई दिल्ली में एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म विभाग के प्रोफेसर और हेड हैं. वे डीन (एकेडमिक्स) की भूमिका भी निभा चुके हैं और अब AIIMS दिल्ली के अंतरिम डायरेक्टर बने हैं.

  1. डॉ. टंडन का जन्म 28 नवंबर 1963 को दिल्ली में ही हुआ था
  2. इन्होंने एम्स नई दिल्ली से MBBS और MD की डिग्री हासिल की
  3. फिर ये PhD के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज (यूके) गए
  4. 1993 में AIIMS में फैकल्टी के रूप में शामिल हुए और तब से यहीं काम कर रहे हैं.

ये स्टडीज हैं काफी पॉपुलर

  1. डॉ. टंडन पिछले 25 साल से सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली में क्लिनिशियन-रिसर्चर के रूप में काम कर रहे हैं. उनका मुख्य फोकस कार्डियो-मेटाबॉलिक रोग (मधुमेह, हृदय रोग और मेटाबॉलिक समस्याएं) पर है.
  2. इन्होंने 871 से ज्यादा रिसर्च पेपर प्रकाशित किए हैं, जिन्हें 1 लाख से ज्यादा साइटेशन मिल चुके हैं.
  3. इसके साथ ही ये CARRS Cohort Study के फाउंडिंग इन्वेस्टिगेटर हैं. यह दक्षिण एशिया में कार्डियो-मेटाबॉलिक रिस्क और बीमारियों का बड़ा पॉपुलेशन-बेस्ड अध्ययन है.
  4. I-TREC प्रोजेक्ट: इन्होंने मधुमेह और हाई ब्लड प्रेशर के बेहतर प्रबंधन के लिए क्लिनिकल डिसीजन सपोर्ट सॉफ्टवेयर विकसित किया, जो राष्ट्रीय NCD पोर्टल से जुड़ा है.
  5. जेस्टेशनल डायबिटीज: महिलाओं में गर्भावस्था के बाद मधुमेह को रोकने के लिए बड़े पैमाने पर लाइफस्टाइल इंटरवेंशन अध्ययन किया (भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका में 1600+ महिलाओं पर).
  6. थायरॉइड एपिडेमियोलॉजी, मेटाबॉलिक बोन डिजीज और बचपन की घटनाओं का वयस्क काल में मेटाबॉलिक रोगों पर प्रभाव इन क्षेत्रों में उनका विशेष योगदान है.

डॉ. टंडन डब्ल्यूएचओ के Technical Advisory Group on Diabetes के चेयरमैन रहे हैं और ICMR, DBT, NIH, British Heart Foundation जैसी संस्थाओं से जुड़े रहे हैं. इसके साथ ही ये एंडोक्राइन सोसायटी ऑफ इंडिया के पूर्व प्रेसिडेंट भी हैं.

पद्मश्री से हो चुके हैं सम्मानित

डॉ. निखिल को साल 2015 में भारत सरकार का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री मिला था. इसके साथ ही डॉ. बी.सी. रॉय अवॉर्ड (2005) — चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में सर्वोच्च सम्मान (Eminent Medical Teacher) भी इन्हें मिला है.

About the Author

authorimg

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket