Sunday, 13 Sep 2026 | 03:19 AM

Trending :

EXCLUSIVE

चंबल नदी किनारे शराब पार्टी में विवाद:कहासुनी के बाद चलाई गोली, युवक के पैर में दो गोली लगी, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

भिंड के अटेर क्षेत्र में चंबल नदी किनारे दोस्तों के साथ दाल टिक्कर की पार्टी के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि मामला फायरिंग तक पहुंच गया। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके पैर में दो गोलियां लगी हैं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, अटेर रोड स्थित बंबा किनारा निवासी 35 वर्षीय पूरन सिंह कुशवाह पुत्र रामरतन सिंह सोमवार शाम अपने कुछ साथियों के साथ चंबल नदी किनारे दाल टिक्कर और शराब की पार्टी मनाने गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और विवाद में बदल गई। युवक के पैर में लगी गोली
बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान मौजूद आरोपियों में से एक ने अचानक बंदूक निकालकर फायरिंग कर दी। गोली पूरन सिंह के पैर में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। बताया गया है कि उसके पैर में दो गोलियां लगी हैं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद साथियों ने घायल पूरन को तुरंत अटेर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है। तीन पर केस दर्ज
इस मामले में आरोपी राजेश कुशवाह, रक्षपाल सिंह तोमर और संदीप भदौरिया निवासी ग्वालियर बताए जा रहे हैं। घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
राजस्थान के नांद्रे बर्गर पर जुर्माना:मैच फीस का 10% कटेगा, एक डिमेरिट पॉइंट मिला; लखनऊ के खिलाफ मैच में कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन

April 23, 2026/
11:32 am

IPL 2026 के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर को IPL कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने...

Imran Khan Jail Medical Treatment Plea

August 14, 2026/
12:02 am

इस्लामाबाद31 मिनट पहले कॉपी लिंक पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात और...

ट्रम्प ने लेक ओंटारियो का नाम बदलकर लेक अमेरिका किया:यह अमेरिका और कनाडा का बॉर्डर; दोनों देशों की पांच बड़ी झीलों में शामिल

August 28, 2026/
1:55 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को लेक ओंटारियो का नाम बदलकर ‘लेक अमेरिका’ करने के आदेश पर हस्ताक्षर किए।...

स्‍कूल में अपना सरनेम छिपाती थीं अनन्‍या बिड़ला:बिजनेस-म्‍यूजिक स्विच करने को कपड़े बदलती हैं, स्‍टाफ के लिए मेंटल हेल्‍थ लीव; जानें प्रोफाइल

April 5, 2026/
7:41 pm

इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच से ही अनन्या बिड़ला ट्रेंड कर रही हैं। क्रिकेट फैंस ऑनलाइन उन्हें रॉयल चैलेंजर्स...

Chennai Super Kings' Jamie Overton, left, celebrate with teammates the wicket of Sunrisers Hyderabad's Abhishek Sharma during the Indian Premier League cricket match between Sunrisers Hyderabad and Chennai Super Kings in Hyderabad, India, Saturday, April 18, 2026. (AP Photo/Mahesh Kumar A.)

April 18, 2026/
9:35 pm

आखरी अपडेट:18 अप्रैल, 2026, 21:35 IST लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल होने पर पीएम मोदी ने विपक्ष को ठहराया...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

चंबल नदी किनारे शराब पार्टी में विवाद:कहासुनी के बाद चलाई गोली, युवक के पैर में दो गोली लगी, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

चंबल नदी किनारे शराब पार्टी में विवाद:कहासुनी के बाद चलाई गोली, युवक के पैर में दो गोली लगी, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

भिंड के अटेर क्षेत्र में चंबल नदी किनारे दोस्तों के साथ दाल टिक्कर की पार्टी के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि मामला फायरिंग तक पहुंच गया। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके पैर में दो गोलियां लगी हैं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, अटेर रोड स्थित बंबा किनारा निवासी 35 वर्षीय पूरन सिंह कुशवाह पुत्र रामरतन सिंह सोमवार शाम अपने कुछ साथियों के साथ चंबल नदी किनारे दाल टिक्कर और शराब की पार्टी मनाने गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और विवाद में बदल गई। युवक के पैर में लगी गोली
बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान मौजूद आरोपियों में से एक ने अचानक बंदूक निकालकर फायरिंग कर दी। गोली पूरन सिंह के पैर में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। बताया गया है कि उसके पैर में दो गोलियां लगी हैं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद साथियों ने घायल पूरन को तुरंत अटेर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है। तीन पर केस दर्ज
इस मामले में आरोपी राजेश कुशवाह, रक्षपाल सिंह तोमर और संदीप भदौरिया निवासी ग्वालियर बताए जा रहे हैं। घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket