Saturday, 20 Jun 2026 | 05:19 PM

Trending :

EXCLUSIVE

कोहली IPL में 9 हजार रन बनाने वाले पहले बैटर:दिल्ली ने लोएस्ट पावरप्ले स्कोर बनाया; बेंगलुरु ने 81 बॉल रहते मैच जीता; मोमेंट्स-रिकॉर्डस

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया। सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली की बल्लेबाजी फ्लॉप रही। टीम ने पावरप्ले का सबसे कम स्कोर बनाया। दिल्ली की पारी 75 रन पर ढेर हो गई। जवाब ने बेंगलुरु ने 81 गेंद रहते टारगेट हासिल कर लिया। 23 रन बनाकर नाबाद रहने वाले विराट कोहली IPL इतिहास में 9 हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। पढ़िए बेंगलुरु-दिल्ली मैच के टॉप रिकॉर्ड्स… 1. 6 ओवर में सिर्फ 13 रन बना सकी दिल्ली दिल्ली ने पावरप्ले में 6 विकेट खोकर मात्र 13 रन बनाए। यह IPL इतिहास में पावरप्ले का सबसे कम स्कोर है। दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स हैं, जिसने 2009 में RCB के खिलाफ 2 विकेट खोकर 14 रन बनाए थे। 2. दिल्ली ने सिर्फ 7 रन पर 5 विकेट गंवा दिए इस मैच में दिल्ली ने सिर्फ 7 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बावजूद यह IPL में सबसे कम रन में 5 विकेट गंवाने का रिकॉर्ड नहीं है। कोच्चि टस्तकर्स केरल की टीम 2011 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ सिर्फ 6 रन पर 5 विकेट गंवा बैठी थी। अब कोच्चि टस्कर्स और डेक्कन चार्जर्स दोनों टीमों लीग से बाहर हो चुकी हैं। 3. भुवनेश्वर ने 29वीं बार पहले ओवर में विकेट लिया भुवनेश्वर कुमार ने DC के खिलाफ पहले ओवर में ही डेब्यूटेंट साहिल पारख को क्लीन बोल्ड कर दिया। ये 29वीं बार है, जब उन्होंने IPL में पहले ओवर में ही विकेट लिया हो। वे इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। टॉप पर ट्रेट बोल्ट हैं, जिन्होंने 32 बार यह कारनामा किया है। 4. भुवनेश्वर ने IPL 2023 के बाद पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लिए दिल्ली के खिलाफ भुवनेश्वर ने पावरप्ले में 3 विकेट लिए। उन्होंने IPL 2023 के बाद पावरप्ले में अब तक 32 विकेट लिए हैं। वे इस मामले में ट्रेट बोल्ट के साथ नंबर एक पर हैं। बोल्ट ने भी 32 विकेट लिए हैं। मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी ने पावरप्ले में 28-28 विकेट लिए हैं। 5. भुवनेश्वर ने IPL में 25 बार 3+ विकेट लिए भुवनेश्वर ने दिल्ली के खिलाफ 3 ओवर में 5 रन देकर 3 विकेट लिए। IPL में उन्होंने 20वीं बार 3 या उससे ज्यादा विकेट लिए। इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह नंबर एक पर हैं, जिन्होंने 25 बार यह स्पेल डाला है। लसिथ मलिंगा ने 19 बार 3+ विकेट लिए हैं और तीसरे नंबर पर हैं। 6. दिल्ली तीसरी बार IPL में 75 या इससे कम रन पर ऑलआउट दिल्ली कैपिटल्स 16.3 ओवर में 75 रन पर ऑलआउट हो गई। यह IPL में तीसरी बार है, जब दिल्ली की टीम 75 या उससे कम स्कोर पर ऑलआउट हुई। RCB इस मामले में नंबर-1 पर हैं, जो 4 बार 75 या इससे नीचे ऑल आउट हुई है। 7. कोहली के 9 हजार रन पूरे विराट कोहली 9 हजार रन पूरे करने वाले पहले IPL बैटर बने। उनके नाम 9012 रन हो गए हैं। दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं, जिनके नाम 7183 रन हैं। 8. बेंगलुरु ने 81 बॉल रहते मैच जीता बेंगलुरु ने दिल्ली के खिलाफ 76 रन का लक्ष्य 81 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। यह IPL में गेंद बाकी रहने के हिसाब से दूसरा सबसे बड़ा रनचेज रहा। इस लिस्ट में पहले स्थान पर मुंबई इंडियंस है, जिसने 87 गेंद रहते चेज किया था, जबकि बेंगलुरु दूसरे स्थान पर है। 9. कोहली के दिल्ली के खिलाफ 1172 रन विराट कोहली ने दिल्ली के खिलाफ अपने रन 1172 तक पहुंचा दिए। हालांकि इस लिस्ट में पहला स्थान भी उनके ही नाम है, जहां उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 1174 रन बनाए हैं, जबकि दिल्ली के खिलाफ उनका यह रिकॉर्ड दूसरा सबसे ज्यादा है।
10. बेंगलुरु ने दिल्ली को 21वीं बार हराया बेंगलुरु ने दिल्ली को 21वीं बार हरा दिया। एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम हैं, जिसने कोलकाता के खिलाफ 25 जीत दर्ज की हैं, जबकि 21 जीत के साथ कई टीमें दूसरे स्थान पर हैं। यहां से टॉप-6 मोमेंट्स… 1. साहिल परख डेब्यू मैच में शून्य पर आउट साहिल परख का डेब्यू मैच किसी बुरे सपने की तरह रहा। पारी के पहले ओवर में ही भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें शून्य पर क्लीन बोल्ड कर दिया। ओवर की दूसरी गेंद भुवनेश्वर ने सटीक इनस्विंग यॉर्कर डाली, जिसे पारिख बिल्कुल समझ नहीं पाए और गेंद विकेटों में समा गई। 2. दो बार ओवर में 2 विकेट गिरे दिल्ली की पारी के दौरान ऐसा दो बार हुआ, जब एक ही ओवर में दो विकेट गिर गए। हेजलवुड ने दूसरे ओवर में पहली दो गेंद पर 2 विकेट लिए। पहली गेंद हेजलवुड ने शॉर्ट डाली, जिसे राहुल पुल करने गए। गेंद बल्ले का एज लेकर ऊपर खड़ी हो गई और विकेटकीपर जितेश शर्मा ने आसान कैच पकड़ा। अगली गेंद पर ही समीर रिजवी शून्य पर कट बिहाइंड हो गए। तीसरे ओवर में भुवनेश्वर ने भी ट्रिस्टन स्टब्स और अक्षर पटेल को पवेलियन भेजा। 3. धूलभरी आंधी से खेल रुका पहली पारी में 10वें ओवर की शुरुआत से पहले कुछ देर तक खेल रुका रहा। दिल्ली में खेले गए मुकाबले में अचानक धूल भरी आंधी से खेल रुक गया। खिलाड़ी धूल से बचने के लिए पीछे मुड़कर खड़े हो गए। कुछ देर बाद धूल कम हुई, तब जाकर फिर खेल शुरु हुआ। 4. रसिख सलाम का अनोखा सेलिब्रेशन डेविड मिलर को आउट करने के बाद RCB के गेंदबाज रसिख सलाम ने अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर रसिख ने शॉर्ट पिच गेंद डाली। मिलर ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बैट के टो-एंड से लगकर हवा में चली गई और विकेटकीपर जितेश शर्मा ने आसानी से कैच पकड़ लिया। इसके बाद रसिख ने दोनों कानों को बंद कर साइलेंस लुक दिया। 5. बेथेल का 104 मीटर लंबा छक्का तीसरे ओवर में जैकब बेथेल ने काइल जेमिसन की गेंद पर लंबा छक्का जड़ा। ओवर की दूसरी गेंद जेमिसन ने शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद डाली, जिसपर बेथेल ने जोरदार पुल शॉट खेला। शॉट इतना जबरदस्त था कि गेंद 104 मीटर दूर सेकेंड टियर में जाकर गिरी। 6. नटराजन का बाउंड्री लाइन पर शानदार कैच बेंगलुरु की पारी के तीसरे ओवर में टी नटराजन ने शानदार रनिंग कैच पकड़ा। ओवर की 5वीं गेंद को बेथेल ने लॉफ्ट करने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले पर ठीक से नहीं लगी। मिड-ऑन से पीछे दौड़ते हुए टी. नटराजन ने बाउंड्री रोप के बेहद करीब बैलेंस बनाते हुए कैच पकड़ा और टीम को पहली सफलता दिलाई।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Jemimah Rodrigues has scored a fifty against Australia (Picture credit: X @BCCIWomen)

March 6, 2026/
2:56 pm

आखरी अपडेट:मार्च 06, 2026, 14:56 IST इस मुद्दे ने दो दक्षिणी राज्यों के बीच नए सिरे से राजनीतिक खींचतान शुरू...

हरदा में अमृत भारत एक्सप्रेस 15 मिनट देरी से पहुंची:बनारस-पुणे यात्रा हुई आसान; केंद्रीय राज्यमंत्री उइके ने दिखाई हरी झंडी

April 29, 2026/
12:41 pm

हरदा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर अमृत भारत एक्सप्रेस पहुंची। पहले दिन यह ट्रेन 15 मिनट की देरी...

इंदौर अक्षय हत्याकांड के आरोपी जबलपुर में छिपे थे:पुलिस ने दबिश देकर तीन को पकड़ा; 100km दूर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया था

March 20, 2026/
12:05 am

इंदौर में अक्षय शर्मा की हत्या को अंजाम देकर फरार हुए तीन आरोपियों को जबलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर इंदौर...

मेहमान चाटते रह जाएंगे उंगलियां... घर पर ऐसे रेस्तरां जैसे क्रीमी मशरूम, सीक्रेट रेसिपी से आएं होटल वाला स्वाद

March 28, 2026/
2:19 pm

मशरूम रेसिपी: शाकाहारी भोजन के शौकीनों के बीच सबसे पसंदीदा शख्सियत उभरकर सामने आ रही है। अक्सर लोग शिकायत करते...

इंदौर में किप्ट्रो करेंसी एक्सेज के लिए बुलाया:बिना रुपए दिए भगा दिया,अफसरों तक पहुंची शिकायत, थाने से निकाले दो घंटे के फुटेज

April 24, 2026/
12:19 am

इंदौर के एरोड्रम इलाके में क्रिप्ट्रो करेंसी एक्सचेंज को लेकर मामला सामने आया है। बताया जाता है कि बुधवार को...

विशाखापत्तनम में देश का पहला AI हब बनेगा:जूनियर वेटलिफ्टिंग में भारत ने 3 गोल्ड जीते, 30 अप्रैल के करेंट अफेयर्स

April 30, 2026/
4:30 am

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल...

इंदौर में शराब दुकान हटने पर मना जश्न:रहवासियों के साथ थिरके एमआईसी मेंबर, लोगों को बांटी मिठाई

April 1, 2026/
4:55 pm

इंदौर में एक शराब दुकान हटने पर जमकर जश्न मनाया गया। ढोलक की थाप पर रहवासियों के साथ एमआईसी मेंबर...

जंग के बीच ट्रम्प सरकार में उथल-पुथल:24 घंटे में निकाले गए आर्मी चीफ और अटॉर्नी जनरल; काश पटेल-तुलसी गबार्ड को भी हटाने की चर्चा

April 3, 2026/
12:46 pm

अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पैम बॉन्डी को हटाए जाने के बाद अब ट्रम्प सरकार में कुछ और बड़े अफसरों को...

राजनीति

कोहली IPL में 9 हजार रन बनाने वाले पहले बैटर:दिल्ली ने लोएस्ट पावरप्ले स्कोर बनाया; बेंगलुरु ने 81 बॉल रहते मैच जीता; मोमेंट्स-रिकॉर्डस

कोहली IPL में 9 हजार रन बनाने वाले पहले बैटर:दिल्ली ने लोएस्ट पावरप्ले स्कोर बनाया; बेंगलुरु ने 81 बॉल रहते मैच जीता; मोमेंट्स-रिकॉर्डस

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया। सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली की बल्लेबाजी फ्लॉप रही। टीम ने पावरप्ले का सबसे कम स्कोर बनाया। दिल्ली की पारी 75 रन पर ढेर हो गई। जवाब ने बेंगलुरु ने 81 गेंद रहते टारगेट हासिल कर लिया। 23 रन बनाकर नाबाद रहने वाले विराट कोहली IPL इतिहास में 9 हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। पढ़िए बेंगलुरु-दिल्ली मैच के टॉप रिकॉर्ड्स… 1. 6 ओवर में सिर्फ 13 रन बना सकी दिल्ली दिल्ली ने पावरप्ले में 6 विकेट खोकर मात्र 13 रन बनाए। यह IPL इतिहास में पावरप्ले का सबसे कम स्कोर है। दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स हैं, जिसने 2009 में RCB के खिलाफ 2 विकेट खोकर 14 रन बनाए थे। 2. दिल्ली ने सिर्फ 7 रन पर 5 विकेट गंवा दिए इस मैच में दिल्ली ने सिर्फ 7 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बावजूद यह IPL में सबसे कम रन में 5 विकेट गंवाने का रिकॉर्ड नहीं है। कोच्चि टस्तकर्स केरल की टीम 2011 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ सिर्फ 6 रन पर 5 विकेट गंवा बैठी थी। अब कोच्चि टस्कर्स और डेक्कन चार्जर्स दोनों टीमों लीग से बाहर हो चुकी हैं। 3. भुवनेश्वर ने 29वीं बार पहले ओवर में विकेट लिया भुवनेश्वर कुमार ने DC के खिलाफ पहले ओवर में ही डेब्यूटेंट साहिल पारख को क्लीन बोल्ड कर दिया। ये 29वीं बार है, जब उन्होंने IPL में पहले ओवर में ही विकेट लिया हो। वे इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। टॉप पर ट्रेट बोल्ट हैं, जिन्होंने 32 बार यह कारनामा किया है। 4. भुवनेश्वर ने IPL 2023 के बाद पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लिए दिल्ली के खिलाफ भुवनेश्वर ने पावरप्ले में 3 विकेट लिए। उन्होंने IPL 2023 के बाद पावरप्ले में अब तक 32 विकेट लिए हैं। वे इस मामले में ट्रेट बोल्ट के साथ नंबर एक पर हैं। बोल्ट ने भी 32 विकेट लिए हैं। मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी ने पावरप्ले में 28-28 विकेट लिए हैं। 5. भुवनेश्वर ने IPL में 25 बार 3+ विकेट लिए भुवनेश्वर ने दिल्ली के खिलाफ 3 ओवर में 5 रन देकर 3 विकेट लिए। IPL में उन्होंने 20वीं बार 3 या उससे ज्यादा विकेट लिए। इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह नंबर एक पर हैं, जिन्होंने 25 बार यह स्पेल डाला है। लसिथ मलिंगा ने 19 बार 3+ विकेट लिए हैं और तीसरे नंबर पर हैं। 6. दिल्ली तीसरी बार IPL में 75 या इससे कम रन पर ऑलआउट दिल्ली कैपिटल्स 16.3 ओवर में 75 रन पर ऑलआउट हो गई। यह IPL में तीसरी बार है, जब दिल्ली की टीम 75 या उससे कम स्कोर पर ऑलआउट हुई। RCB इस मामले में नंबर-1 पर हैं, जो 4 बार 75 या इससे नीचे ऑल आउट हुई है। 7. कोहली के 9 हजार रन पूरे विराट कोहली 9 हजार रन पूरे करने वाले पहले IPL बैटर बने। उनके नाम 9012 रन हो गए हैं। दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं, जिनके नाम 7183 रन हैं। 8. बेंगलुरु ने 81 बॉल रहते मैच जीता बेंगलुरु ने दिल्ली के खिलाफ 76 रन का लक्ष्य 81 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। यह IPL में गेंद बाकी रहने के हिसाब से दूसरा सबसे बड़ा रनचेज रहा। इस लिस्ट में पहले स्थान पर मुंबई इंडियंस है, जिसने 87 गेंद रहते चेज किया था, जबकि बेंगलुरु दूसरे स्थान पर है। 9. कोहली के दिल्ली के खिलाफ 1172 रन विराट कोहली ने दिल्ली के खिलाफ अपने रन 1172 तक पहुंचा दिए। हालांकि इस लिस्ट में पहला स्थान भी उनके ही नाम है, जहां उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 1174 रन बनाए हैं, जबकि दिल्ली के खिलाफ उनका यह रिकॉर्ड दूसरा सबसे ज्यादा है।
10. बेंगलुरु ने दिल्ली को 21वीं बार हराया बेंगलुरु ने दिल्ली को 21वीं बार हरा दिया। एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम हैं, जिसने कोलकाता के खिलाफ 25 जीत दर्ज की हैं, जबकि 21 जीत के साथ कई टीमें दूसरे स्थान पर हैं। यहां से टॉप-6 मोमेंट्स… 1. साहिल परख डेब्यू मैच में शून्य पर आउट साहिल परख का डेब्यू मैच किसी बुरे सपने की तरह रहा। पारी के पहले ओवर में ही भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें शून्य पर क्लीन बोल्ड कर दिया। ओवर की दूसरी गेंद भुवनेश्वर ने सटीक इनस्विंग यॉर्कर डाली, जिसे पारिख बिल्कुल समझ नहीं पाए और गेंद विकेटों में समा गई। 2. दो बार ओवर में 2 विकेट गिरे दिल्ली की पारी के दौरान ऐसा दो बार हुआ, जब एक ही ओवर में दो विकेट गिर गए। हेजलवुड ने दूसरे ओवर में पहली दो गेंद पर 2 विकेट लिए। पहली गेंद हेजलवुड ने शॉर्ट डाली, जिसे राहुल पुल करने गए। गेंद बल्ले का एज लेकर ऊपर खड़ी हो गई और विकेटकीपर जितेश शर्मा ने आसान कैच पकड़ा। अगली गेंद पर ही समीर रिजवी शून्य पर कट बिहाइंड हो गए। तीसरे ओवर में भुवनेश्वर ने भी ट्रिस्टन स्टब्स और अक्षर पटेल को पवेलियन भेजा। 3. धूलभरी आंधी से खेल रुका पहली पारी में 10वें ओवर की शुरुआत से पहले कुछ देर तक खेल रुका रहा। दिल्ली में खेले गए मुकाबले में अचानक धूल भरी आंधी से खेल रुक गया। खिलाड़ी धूल से बचने के लिए पीछे मुड़कर खड़े हो गए। कुछ देर बाद धूल कम हुई, तब जाकर फिर खेल शुरु हुआ। 4. रसिख सलाम का अनोखा सेलिब्रेशन डेविड मिलर को आउट करने के बाद RCB के गेंदबाज रसिख सलाम ने अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर रसिख ने शॉर्ट पिच गेंद डाली। मिलर ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बैट के टो-एंड से लगकर हवा में चली गई और विकेटकीपर जितेश शर्मा ने आसानी से कैच पकड़ लिया। इसके बाद रसिख ने दोनों कानों को बंद कर साइलेंस लुक दिया। 5. बेथेल का 104 मीटर लंबा छक्का तीसरे ओवर में जैकब बेथेल ने काइल जेमिसन की गेंद पर लंबा छक्का जड़ा। ओवर की दूसरी गेंद जेमिसन ने शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद डाली, जिसपर बेथेल ने जोरदार पुल शॉट खेला। शॉट इतना जबरदस्त था कि गेंद 104 मीटर दूर सेकेंड टियर में जाकर गिरी। 6. नटराजन का बाउंड्री लाइन पर शानदार कैच बेंगलुरु की पारी के तीसरे ओवर में टी नटराजन ने शानदार रनिंग कैच पकड़ा। ओवर की 5वीं गेंद को बेथेल ने लॉफ्ट करने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले पर ठीक से नहीं लगी। मिड-ऑन से पीछे दौड़ते हुए टी. नटराजन ने बाउंड्री रोप के बेहद करीब बैलेंस बनाते हुए कैच पकड़ा और टीम को पहली सफलता दिलाई।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket