Sunday, 13 Sep 2026 | 06:58 AM

Trending :

EXCLUSIVE

गर्मी में बढ़ रहा है शुगर लेवल, तो यहां जानिए डायबिटीज मरीज क्या खाएं और क्या नहीं

authorimg

अंबाला: गर्मियों का मौसम आते ही लोग राहत पाने के लिए ठंडी और मीठी चीजों की ओर तेजी से आकर्षित होते हैं, लेकिन यही आदत अब सेहत के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है, खासकर डायबिटीज (मधुमेह) के मरीजों के लिए. विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी से बचने के चक्कर में लोग अनजाने में अपनी शुगर तेजी से बढ़ा रहे हैं, जो गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है. ऐसे में लोगों को खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. यदि रोजाना डाइट में कुछ सही चीजें शामिल कर ली जाएं, तो शुगर लेवल को काफी हद तक नियंत्रित रखा जा सकता है.

डायबिटीज मरीजों को सतर्क रहने की जरूरत

अंबाला शहर नागरिक अस्पताल में कार्यरत आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए लोग शरबत, मीठे जूस और ठंडे पेय पदार्थों का अधिक सेवन करने लगते हैं. यह आदत शरीर को अस्थायी ठंडक तो देती है, लेकिन ब्लड शुगर लेवल को असंतुलित कर देती है. उन्होंने कहा कि इस मौसम में मिलने वाले कई फलों में भी शुगर की मात्रा अधिक होती है, इसलिए डायबिटीज मरीजों को सतर्क रहने की जरूरत है.

शुगर मरीज इन चीजों का करें सेवन

उन्होंने बताया कि जिन मरीजों में शुगर का स्तर कम होता है, वे थोड़ी सावधानी बरतकर सामान्य जीवन जी सकते हैं. लेकिन जिनका शुगर लेवल अधिक होता है, उन्हें खानपान में विशेष परहेज रखना चाहिए. गर्मी से राहत के लिए डायबिटीज मरीज नींबू पानी और नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं. नींबू पानी में चीनी कम रखें और उसमें गोंद कतीरा मिलाकर पीना अधिक फायदेमंद होता है, इससे शरीर को ठंडक मिलती है और शुगर लेवल भी नियंत्रित रहता है.

आयुर्वेद में धनिया, गोंद कतीरा और अमलतास को लाभकारी माना गया है. अमलतास की फलियों के बीच का गूदा धनिया के साथ भिगोकर सुबह सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है और शुगर नहीं बढ़ती. उन्होंने सलाह दी कि डायबिटीज मरीजों को ऐसी ठंडी चीजों का सेवन करना चाहिए जिनमें मिठास कम हो.

उन्होंने यह भी कहा कि थोड़ी मात्रा में मीठा खाया जा सकता है, लेकिन अत्यधिक मीठे आम की बजाय सामान्य या खट्टे आम का सेवन करना बेहतर है.

डायबिटीज मरीज इन फलों का करें सेवन

डॉ. शर्मा के अनुसार, गर्मियों में डायबिटीज मरीज हरा सेब, नाशपाती, जामुन, बेरी और नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं. इसके साथ ही, जब भी कोई भोजन करें, उसके 10 से 15 मिनट बाद हल्की वॉक जरूर करें, इससे शुगर लेवल नियंत्रित रहता है.

डायबिटीज मरीजों का डाइट चार्ट

उन्होंने आगे बताया कि रोटी या चावल के साथ सलाद जरूर शामिल करें. दूध से बने भारी शेक का सेवन कम करें और लस्सी की जगह छाछ का उपयोग करें, क्योंकि यह ज्यादा फायदेमंद होती है. नींबू पानी में चिया सीड्स और गोंद कतीरा मिलाकर पीना भी लाभकारी है. इसके अलावा, गर्मियों में खट्टे आम का पन्ना भी सीमित मात्रा में लिया जा सकता है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
नॉर्वे PM बोले-जेलेंस्की का विमान ड्रोन हमले से बाल-बाल बचा:मोल्दोवा से उड़ान भरते वक्त घटना; अंतिम संस्कार में शामिल होने ओस्लो जा रहे थे

September 10, 2026/
7:30 am

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का विमान मंगलवार को मोल्दोवा से उड़ान भरते समय ड्रोन हमले की चपेट में आने...

देवास में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव:दो दिन पहले निर्माणाधीन मकान के काम के सिलसिले में आया था

April 30, 2026/
12:19 pm

देवास के कंचनपुर क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव उसके निर्माणाधीन मकान के...

छिंदवाड़ा में लेनदेन विवाद में कार समेत युवक का अपहरण:घंटों में पुलिस ने छुड़ाया; रस्सियों से कुर्सी पर बंधा मिला पीड़ित, चार आरोपी गिरफ्तार

April 6, 2026/
10:07 pm

छिंदवाड़ा जिले के चांदामेटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़कुही चौकी इलाके में हुए अपहरण के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई...

महेश मांजरेकर के नाटक एनिमल का मुंबई में प्रीमियर:जैकलीन फर्नांडिज और अनुषा दांडेकर समेत कई सेलेब्स प्ले देखने पहुंचे

March 8, 2026/
6:51 pm

एक्टर महेश मांजरेकर के हिंदी नाटक एनिमल का प्रीमियर शनिवार रात मुंबई के टाटा थिएटर में हुआ। प्रीमियर में जैकलीन...

Khabar Hatke | Jharkhand US Bomb Found

March 21, 2026/
4:30 am

किसी बड़ी आपदा में अब कॉकरोच इंसानों की जान बचाएंगे। वहीं भारत में खुदाई के दौरान सेकेंड वर्ल्ड वॉर का...

Chinnaswamy Stadium Security Breach Row; CCTV Cameras

April 27, 2026/
2:17 pm

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL 2026 के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक...

कंगना रनोट सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं:गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया; मुंबा देवी के भी दर्शन किए, देखें तस्वीरें

August 18, 2026/
2:08 pm

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनोट मंगलवार को मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। उन्होंने मंदिर में भगवान गणेश...

Trisha Krishnan Zara Delivery Complaint | Smelly Clothes

July 4, 2026/
11:01 am

17 मिनट पहले कॉपी लिंक एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने अपैरल ब्रांड ZARA की होम डिलीवरी सर्विस पर नाराजगी जताई है।...

वैशाख पूर्णिमा पर 50 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन:बूढ़े बाबा के रूप में होगा भगवान का श्रृंगार

May 1, 2026/
1:55 pm

दमोह जिले के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र जागेश्वर धाम बांदकपुर में वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को हजारों श्रद्धालुओं ने...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

गर्मी में बढ़ रहा है शुगर लेवल, तो यहां जानिए डायबिटीज मरीज क्या खाएं और क्या नहीं

authorimg

अंबाला: गर्मियों का मौसम आते ही लोग राहत पाने के लिए ठंडी और मीठी चीजों की ओर तेजी से आकर्षित होते हैं, लेकिन यही आदत अब सेहत के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है, खासकर डायबिटीज (मधुमेह) के मरीजों के लिए. विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी से बचने के चक्कर में लोग अनजाने में अपनी शुगर तेजी से बढ़ा रहे हैं, जो गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है. ऐसे में लोगों को खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. यदि रोजाना डाइट में कुछ सही चीजें शामिल कर ली जाएं, तो शुगर लेवल को काफी हद तक नियंत्रित रखा जा सकता है.

डायबिटीज मरीजों को सतर्क रहने की जरूरत

अंबाला शहर नागरिक अस्पताल में कार्यरत आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए लोग शरबत, मीठे जूस और ठंडे पेय पदार्थों का अधिक सेवन करने लगते हैं. यह आदत शरीर को अस्थायी ठंडक तो देती है, लेकिन ब्लड शुगर लेवल को असंतुलित कर देती है. उन्होंने कहा कि इस मौसम में मिलने वाले कई फलों में भी शुगर की मात्रा अधिक होती है, इसलिए डायबिटीज मरीजों को सतर्क रहने की जरूरत है.

शुगर मरीज इन चीजों का करें सेवन

उन्होंने बताया कि जिन मरीजों में शुगर का स्तर कम होता है, वे थोड़ी सावधानी बरतकर सामान्य जीवन जी सकते हैं. लेकिन जिनका शुगर लेवल अधिक होता है, उन्हें खानपान में विशेष परहेज रखना चाहिए. गर्मी से राहत के लिए डायबिटीज मरीज नींबू पानी और नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं. नींबू पानी में चीनी कम रखें और उसमें गोंद कतीरा मिलाकर पीना अधिक फायदेमंद होता है, इससे शरीर को ठंडक मिलती है और शुगर लेवल भी नियंत्रित रहता है.

आयुर्वेद में धनिया, गोंद कतीरा और अमलतास को लाभकारी माना गया है. अमलतास की फलियों के बीच का गूदा धनिया के साथ भिगोकर सुबह सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है और शुगर नहीं बढ़ती. उन्होंने सलाह दी कि डायबिटीज मरीजों को ऐसी ठंडी चीजों का सेवन करना चाहिए जिनमें मिठास कम हो.

उन्होंने यह भी कहा कि थोड़ी मात्रा में मीठा खाया जा सकता है, लेकिन अत्यधिक मीठे आम की बजाय सामान्य या खट्टे आम का सेवन करना बेहतर है.

डायबिटीज मरीज इन फलों का करें सेवन

डॉ. शर्मा के अनुसार, गर्मियों में डायबिटीज मरीज हरा सेब, नाशपाती, जामुन, बेरी और नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं. इसके साथ ही, जब भी कोई भोजन करें, उसके 10 से 15 मिनट बाद हल्की वॉक जरूर करें, इससे शुगर लेवल नियंत्रित रहता है.

डायबिटीज मरीजों का डाइट चार्ट

उन्होंने आगे बताया कि रोटी या चावल के साथ सलाद जरूर शामिल करें. दूध से बने भारी शेक का सेवन कम करें और लस्सी की जगह छाछ का उपयोग करें, क्योंकि यह ज्यादा फायदेमंद होती है. नींबू पानी में चिया सीड्स और गोंद कतीरा मिलाकर पीना भी लाभकारी है. इसके अलावा, गर्मियों में खट्टे आम का पन्ना भी सीमित मात्रा में लिया जा सकता है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket