Tuesday, 17 Nov 2026 | 05:27 PM

Trending :

छतरपुर में बंदर के हमले से रिक्शा पलटा:9 साल की बच्ची का पैर फ्रैक्चर; ऑपरेशन के बाद ट्रॉमा वार्ड में भर्ती

छतरपुर जिले में मंगलवार को एक बंदर के अचानक हमले से बैटरी ऑटो रिक्शा पलट गया। हादसे में 9 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका पैर फ्रैक्चर हो गया। बच्ची का जिला अस्पताल में ऑपरेशन किया गया है और उसे ट्रॉमा वार्ड में ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। जानकारी के मुताबिक, राम अवतार अहिरवार का परिवार सटई थाना क्षेत्र के भैरा गांव से काबर गांव शादी समारोह में शामिल होने गया था। शादी के बाद परिवार बैटरी ऑटो रिक्शा से वापस लौट रहा था। तभी रास्ते में जंगल क्षेत्र से गुजरते समय अचानक एक बंदर पेड़ से कूदकर ऑटो पर आ गिरा। बंदर से ड्राइवरा का बिगड़ा था संतुलन
घायल की मां भारती बताती है कि बंदर के ऑटो के अगले हिस्से पर गिरने से चालक संतुलन खो बैठा और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान ऑटो में सवार 9 वर्षीय श्रद्धा अहिरवार वाहन के नीचे दब गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने बमुश्किल बच्ची को ऑटो के नीचे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। हादसे में उसके पैर में गंभीर फ्रैक्चर हो गया और शरीर पर भी कई चोटें आईं। गंभीर हालत में जिला अस्पातल रेफर
घटना के तुरंत बाद बच्ची को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन कर पैर में रॉड डाली है। फिलहाल बच्ची को ट्रॉमा वार्ड में निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन उसे कुछ दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल:एक्टर परेश रावल ने कन्फर्म कर कहा- मैं प्रोजेक्ट का हिस्सा हूं

March 1, 2026/
2:16 pm

एक्टर परेश रावल ने कन्फर्म किया है कि फिल्म मालामाल वीकली 2 बन रही है। उन्होंने हाल ही में कहा...

नेहा पेंडसे को सड़क पर शख्स ने पकड़ लिया था:एक्ट्रेस ने डर के मारे चाबी शख्स की गाड़ी पर फेंक दी थी

April 25, 2026/
3:11 pm

टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ने हाल ही में बताया कि मुंबई में सुबह जॉगिंग के दौरान एक बार एक शख्स...

CBSE 12th Revaluation Portal Launch June 1

May 29, 2026/
5:49 pm

नई दिल्ली9 घंटे पहले कॉपी लिंक री-इवैल्यूएशन के आवेदन करते समय CBSE की वेबसाइट खोलने पर साइट अंडर मेंटेनेंस लिखा...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

छतरपुर में बंदर के हमले से रिक्शा पलटा:9 साल की बच्ची का पैर फ्रैक्चर; ऑपरेशन के बाद ट्रॉमा वार्ड में भर्ती

छतरपुर में बंदर के हमले से रिक्शा पलटा:9 साल की बच्ची का पैर फ्रैक्चर; ऑपरेशन के बाद ट्रॉमा वार्ड में भर्ती

छतरपुर जिले में मंगलवार को एक बंदर के अचानक हमले से बैटरी ऑटो रिक्शा पलट गया। हादसे में 9 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका पैर फ्रैक्चर हो गया। बच्ची का जिला अस्पताल में ऑपरेशन किया गया है और उसे ट्रॉमा वार्ड में ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। जानकारी के मुताबिक, राम अवतार अहिरवार का परिवार सटई थाना क्षेत्र के भैरा गांव से काबर गांव शादी समारोह में शामिल होने गया था। शादी के बाद परिवार बैटरी ऑटो रिक्शा से वापस लौट रहा था। तभी रास्ते में जंगल क्षेत्र से गुजरते समय अचानक एक बंदर पेड़ से कूदकर ऑटो पर आ गिरा। बंदर से ड्राइवरा का बिगड़ा था संतुलन
घायल की मां भारती बताती है कि बंदर के ऑटो के अगले हिस्से पर गिरने से चालक संतुलन खो बैठा और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान ऑटो में सवार 9 वर्षीय श्रद्धा अहिरवार वाहन के नीचे दब गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने बमुश्किल बच्ची को ऑटो के नीचे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। हादसे में उसके पैर में गंभीर फ्रैक्चर हो गया और शरीर पर भी कई चोटें आईं। गंभीर हालत में जिला अस्पातल रेफर
घटना के तुरंत बाद बच्ची को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन कर पैर में रॉड डाली है। फिलहाल बच्ची को ट्रॉमा वार्ड में निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन उसे कुछ दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket