Tuesday, 15 Sep 2026 | 12:49 AM

Trending :

EXCLUSIVE

मैहर में 'आपकी पुलिस आपके द्वार' जन चौपाल:ग्रामीणों को कानून, सुरक्षा और साइबर अपराधों की जानकारी दी गई

मैहर जिले के ग्राम जीतनगर में मंगलवार शाम करीब 5 बजे पुलिस द्वारा ‘जन चौपाल आपकी पुलिस आपके द्वार’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच संवाद को मजबूत करना तथा ग्रामीणों को कानून, सुरक्षा और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ मैहर थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी, महिला डेस्क प्रभारी वंदना गर्ग, यातायात प्रभारी विक्रम पाठक, सामाजिक कार्यकर्ता रज्जन महाराज और ग्राम सरपंच मुन्नीलाल कोल भी मंच पर मौजूद थे। इस अवसर पर एएसपी डॉ. चंचल नागर ने बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी ने पुलिस की कार्यप्रणाली और आमजन की सहायता में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं, यातायात प्रभारी विक्रम पाठक ने सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाते हुए हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की। महिला डेस्क प्रभारी वंदना गर्ग ने महिलाओं से जुड़े अपराधों, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और लैंगिक उत्पीड़न जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया और पुलिस सहायता प्राप्त करने के तरीकों से भी अवगत कराया। साथ ही दहेज प्रथा और उससे जुड़े कानूनी प्रावधानों पर भी जागरूकता फैलाई गई। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी समस्या या अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें। इस जन चौपाल के माध्यम से पुलिस ने जनता के बीच विश्वास, सहयोग और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया। इसी क्रम में ताला थाने में भी ‘आपकी पुलिस आपके द्वार’ जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में गांजा, कोरेक्स के दुष्प्रभाव और उनकी सूचना, साइबर अपराध, महिला अपराध एवं यातायात जागरूकता के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एसडीओपी ख्याति मिश्रा, ताला टीआई महेंद्र मिश्रा सहित अन्य गणमान्य नागरिक, महिलाएं, छात्र और बच्चे उपस्थित रहे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
'स्टूडियो के बाहर बैठकर रो रही थीं मोना कपूर':फिल्म ‘जुदाई’ के दौरान बोनी कपूर-श्रीदेवी के रिश्ते का पता चला, सिंगर ने बताया किस्सा

May 8, 2026/
7:32 pm

सिंगर जसपिंदर नरूला ने फिल्म जुदाई के गाने मुझे एक पल चैन ना आए से बॉलीवुड में पहचान बनाई थी।...

Womens T20 World Cup Today

June 13, 2026/
5:18 am

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शनिवार को 3 मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला...

महिला दिवस विशेष:आज एएसआई के संग्रहालय रहेंगे फ्री, कल पिंक लाइसेंस कैंप

March 8, 2026/
5:37 am

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में युवतियों और महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। इस बार महिला दिवस (8 मार्च)के...

रीवा में बच्चा चोरी की अफवाह, भीड़ ने पलटी कार:लाठी-डंडे लेकर युवक पर हमला करने दौड़े; पुलिस ने बीच में आकर रोका, पति-पत्नी में था विवाद

March 20, 2026/
1:43 pm

रीवा के जवा क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाह ने बड़ा बवाल खड़ा कर दिया। करीब 100 ग्रामीणों की भीड़...

ask search icon

March 21, 2026/
4:18 pm

Last Updated:March 21, 2026, 16:18 IST पिथौरागढ़: पहाड़ी सफेद भट्ट दुधारू जानवरों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसे...

रश्मिका मंदाना को बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड:शादी के बाद पहली बार स्टेज पर दिखीं एक्ट्रेस; बोलीं- पहले काम का मजाक उड़ाया, अब सम्मान मिला

March 20, 2026/
2:23 pm

साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने ‘तेलंगाना गदर फिल्म अवॉर्ड्स 2025’ में बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड अपने नाम किया है। 26 फरवरी...

नरसिंहपुर में सूने मकान से 3 लाख कैश चोरी:अलमारी का लॉक तोड़कर जेवर भी ले गए बदमाश; बदमाशों का मोबाइल और मफलर छूटा

April 17, 2026/
8:51 pm

नरसिंहपुर जिले के अंशिका पुरम राजमार्ग पर एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। अज्ञात बदमाशों ने एक ढाबा...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

मैहर में 'आपकी पुलिस आपके द्वार' जन चौपाल:ग्रामीणों को कानून, सुरक्षा और साइबर अपराधों की जानकारी दी गई

मैहर में 'आपकी पुलिस आपके द्वार' जन चौपाल:ग्रामीणों को कानून, सुरक्षा और साइबर अपराधों की जानकारी दी गई

मैहर जिले के ग्राम जीतनगर में मंगलवार शाम करीब 5 बजे पुलिस द्वारा ‘जन चौपाल आपकी पुलिस आपके द्वार’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच संवाद को मजबूत करना तथा ग्रामीणों को कानून, सुरक्षा और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ मैहर थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी, महिला डेस्क प्रभारी वंदना गर्ग, यातायात प्रभारी विक्रम पाठक, सामाजिक कार्यकर्ता रज्जन महाराज और ग्राम सरपंच मुन्नीलाल कोल भी मंच पर मौजूद थे। इस अवसर पर एएसपी डॉ. चंचल नागर ने बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी ने पुलिस की कार्यप्रणाली और आमजन की सहायता में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं, यातायात प्रभारी विक्रम पाठक ने सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाते हुए हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की। महिला डेस्क प्रभारी वंदना गर्ग ने महिलाओं से जुड़े अपराधों, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और लैंगिक उत्पीड़न जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया और पुलिस सहायता प्राप्त करने के तरीकों से भी अवगत कराया। साथ ही दहेज प्रथा और उससे जुड़े कानूनी प्रावधानों पर भी जागरूकता फैलाई गई। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी समस्या या अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें। इस जन चौपाल के माध्यम से पुलिस ने जनता के बीच विश्वास, सहयोग और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया। इसी क्रम में ताला थाने में भी ‘आपकी पुलिस आपके द्वार’ जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में गांजा, कोरेक्स के दुष्प्रभाव और उनकी सूचना, साइबर अपराध, महिला अपराध एवं यातायात जागरूकता के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एसडीओपी ख्याति मिश्रा, ताला टीआई महेंद्र मिश्रा सहित अन्य गणमान्य नागरिक, महिलाएं, छात्र और बच्चे उपस्थित रहे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket