Tuesday, 03 Nov 2026 | 12:18 AM

Trending :

अंजड़ सराफा बाजार में आधे घंटे एंबुलेंस जाम में फंसी:गंभीर मरीज को इंदौर ले जा रही थी, बायपास नहीं बनने से अक्सर ऐसी परेशानी

बड़वानी जिले के अंजड़ नगर में मंगलवार शाम करीब 8 बजे मुख्य सराफा बाजार में एक एंबुलेंस आधे घंटे तक जाम में फंसी रही। इस एंबुलेंस में एक गंभीर मरीज को बड़वानी से इंदौर ले जाया जा रहा था। नगर की खराब ट्रैफिक व्यवस्था के कारण मरीज को अस्पताल पहुंचने में देरी हुई। जब एंबुलेंस वाहनों की लंबी कतार में फंसी, तो ड्राइवर लगातार सायरन बजाता रहा, लेकिन रास्ता नहीं मिला। मौके पर मौजूद स्थानीय दुकानदारों और युवाओं (सतीश, विकास और सुनील) ने करीब 10 मिनट की मेहनत के बाद एंबुलेंस को जाम से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां रोज ऐसे ही हालात बनते हैं और किसी दिन बड़ी अनहोनी हो सकती है। 20 साल से बायपास का इंतजार अंजड़ में बायपास नहीं होने की वजह से बड़वानी से इंदौर जाने वाले सभी छोटे-बड़े वाहन शहर के बीच से होकर गुजरते हैं। नगरवासी पिछले 20 सालों से बायपास बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं। नियमों की अनदेखी बन रही जाम की वजह पुलिस ने शहर में वन-वे व्यवस्था लागू की है, लेकिन ठीकरी की ओर से आने वाली कारें और छोटे वाहन अक्सर नियमों को तोड़कर सराफा बाजार में घुस जाते हैं। इससे दोनों तरफ से गाड़ियां आमने-सामने आ जाती हैं और लंबा जाम लग जाता है। हैरानी की बात यह है कि इसी रास्ते से रोज बड़े अधिकारी भी गुजरते हैं और जाम में फंसते हैं, फिर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। नगरवासियों की मुख्य मांगें बायपास बनाने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए। जब तक बायपास नहीं बनता, सराफा बाजार में पुलिस बल तैनात रहे और वन-वे का सख्ती से पालन हो। गलत दिशा से आने वाले वाहनों पर भारी जुर्माना लगाया जाए। थाना प्रभारी का बयान अंजड़ थाना प्रभारी रेवाराम चौहान ने बताया कि बायपास न होने के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। खासकर ठीकरी रोड पर ज्यादा समस्या आती है। यातायात सुचारू रखने के लिए दो ट्रैफिक जवान तैनात रहते हैं। उन्होंने पुष्टि की कि आज भी एक एंबुलेंस जाम में फंस गई थी, जिसे पुलिस की मदद से निकाला गया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ट्रम्प ने कनाडा पर 50% टैरिफ लगाया:तीन दिन की बातचीत बेनतीजा; पीएम कार्नी बोले- US ने आखिरी समय शर्तें बदली

August 22, 2026/
9:59 am

अमेरिका और कनाडा के बीच 3 दिन तक चली ट्रेड डील की बातचीत नाकाम रही। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...

हेल्थकेयर सर्विसेज महंगी, स्टार्टअप्स सस्ते विकल्प दे रहे:अमेरिका में आधे खर्च में पूरे शरीर का एमआरआई स्कैन, ब्लड टेस्ट की सुविधा, ताकि बड़ी बीमारियों का शुरुआत में ही पता लग सके

March 16, 2026/
1:09 pm

अमेरिका में महंगी स्वास्थ्य व्यवस्था को टेक कंपनियों और स्टार्टअप्स से चुनौती मिल रही है। ये कंपनियां डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म,...

सीएम हाउस के पास चौराहों पर धरना-प्रदर्शन पर रोक:भोपाल पुलिस कमिश्नर ने जारी किया आदेश, पॉलिटेक्निक समेत प्रमुख चौराहों को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित

April 23, 2026/
12:21 am

भोपाल में अब शहर के सबसे व्यस्त चौराहों पर धरना-प्रदर्शन और पुतला दहन जैसे कार्यक्रम नहीं हो सकेंगे। पुलिस आयुक्त...

नेपाल के मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा की पाकिस्तान में मौत:8 हजार मीटर ऊंची ब्रॉड पीक पर चढ़ रहे थे, हिमस्खलन में गई जान

August 1, 2026/
5:09 pm

नेपाल के मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा की पाकिस्तान में हिमस्खलन यानी एवलांच की चपेट में आने के बाद मौत हो...

सोना ₹112 घटकर ₹1.42 लाख पर आया:चांदी ₹416 बढ़कर ₹2.20 लाख किलो पर पहुंची, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत

July 15, 2026/
12:35 pm

सोने के दाम में आज यानी 15 जुलाई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10...

रॉकस्टार का सीक्वल नहीं बनाएंगे इम्तियाज अली:कहा- जिसे पसंद हो, वो बनाए, अपकमिंग फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में अधूरा प्यार और बिछड़ने का दर्द दिखेगा

May 23, 2026/
6:30 am

रॉकस्टार का सीक्वल नहीं बनाएंगे इम्तियाज अली, लेकिन उनकी आगामी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में एक बार फिर अधूरे प्यार,...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

अंजड़ सराफा बाजार में आधे घंटे एंबुलेंस जाम में फंसी:गंभीर मरीज को इंदौर ले जा रही थी, बायपास नहीं बनने से अक्सर ऐसी परेशानी

अंजड़ सराफा बाजार में आधे घंटे एंबुलेंस जाम में फंसी:गंभीर मरीज को इंदौर ले जा रही थी, बायपास नहीं बनने से अक्सर ऐसी परेशानी

बड़वानी जिले के अंजड़ नगर में मंगलवार शाम करीब 8 बजे मुख्य सराफा बाजार में एक एंबुलेंस आधे घंटे तक जाम में फंसी रही। इस एंबुलेंस में एक गंभीर मरीज को बड़वानी से इंदौर ले जाया जा रहा था। नगर की खराब ट्रैफिक व्यवस्था के कारण मरीज को अस्पताल पहुंचने में देरी हुई। जब एंबुलेंस वाहनों की लंबी कतार में फंसी, तो ड्राइवर लगातार सायरन बजाता रहा, लेकिन रास्ता नहीं मिला। मौके पर मौजूद स्थानीय दुकानदारों और युवाओं (सतीश, विकास और सुनील) ने करीब 10 मिनट की मेहनत के बाद एंबुलेंस को जाम से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां रोज ऐसे ही हालात बनते हैं और किसी दिन बड़ी अनहोनी हो सकती है। 20 साल से बायपास का इंतजार अंजड़ में बायपास नहीं होने की वजह से बड़वानी से इंदौर जाने वाले सभी छोटे-बड़े वाहन शहर के बीच से होकर गुजरते हैं। नगरवासी पिछले 20 सालों से बायपास बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं। नियमों की अनदेखी बन रही जाम की वजह पुलिस ने शहर में वन-वे व्यवस्था लागू की है, लेकिन ठीकरी की ओर से आने वाली कारें और छोटे वाहन अक्सर नियमों को तोड़कर सराफा बाजार में घुस जाते हैं। इससे दोनों तरफ से गाड़ियां आमने-सामने आ जाती हैं और लंबा जाम लग जाता है। हैरानी की बात यह है कि इसी रास्ते से रोज बड़े अधिकारी भी गुजरते हैं और जाम में फंसते हैं, फिर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। नगरवासियों की मुख्य मांगें बायपास बनाने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए। जब तक बायपास नहीं बनता, सराफा बाजार में पुलिस बल तैनात रहे और वन-वे का सख्ती से पालन हो। गलत दिशा से आने वाले वाहनों पर भारी जुर्माना लगाया जाए। थाना प्रभारी का बयान अंजड़ थाना प्रभारी रेवाराम चौहान ने बताया कि बायपास न होने के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। खासकर ठीकरी रोड पर ज्यादा समस्या आती है। यातायात सुचारू रखने के लिए दो ट्रैफिक जवान तैनात रहते हैं। उन्होंने पुष्टि की कि आज भी एक एंबुलेंस जाम में फंस गई थी, जिसे पुलिस की मदद से निकाला गया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket