Sunday, 13 Sep 2026 | 12:20 AM

Trending :

EXCLUSIVE

धुरंधर 2 के क्लाइमैक्स में 500 लीटर पेट्रोल का इस्तेमाल:आग और धमाकों में शूट करते रहे रणवीर; हर टैंकर में लगाया गया 25 किलो बारूद

Google Preferred Source CTA

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के क्लाइमैक्स सीन में 500 लीटर पेट्रोल का और हर टैंक में हर टैंक में 25 किलो बारूद का इस्तेमाल किया गया था। यह खुलासा फिल्म के SFX सुपरवाइजर विशाल त्यागी किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म का सबसे चर्चित टैंकर ब्लास्ट सीन पूरी तरह से ‘प्रैक्टिकल इफेक्ट्स’ की मदद से शूट किया गया था और इसमें जीरो CGI (कंप्यूटर ग्राफिक्स) का इस्तेमाल हुआ। इस खतरनाक सीन के दौरान रणवीर सिंह धधकती आग और धमाकों के बीच बिल्कुल शांत रहकर अपना शॉट दे रहे थे। असली पेट्रोल और बारूद का हुआ इस्तेमाल
विशाल त्यागी ने ‘हिंदी रश’ को दिए इंटरव्यू में बताया कि डायरेक्टर आदित्य धर इस सीन को बहुत रियल दिखाना चाहते थे। विशाल ने कहा, “आमतौर पर लोग छोटा धमाका करके उसे कंप्यूटर की मदद से बड़ा दिखा देते हैं, लेकिन आदित्य धर का निर्देश साफ था कि हमें धमाकों के लिए CGI का इस्तेमाल नहीं करना है। क्लाइमैक्स में टैंकर ब्लास्ट को क्रिएट करना सबसे मुश्किल काम था। हमने इसमें असली 500 लीटर पेट्रोल जलाया। सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी चिंता थी क्योंकि आग की लपटों के बीच रणवीर सिंह को पैदल चलना था।” धमाके के बीच बेखौफ दिखे रणवीर सिंह
शूटिंग के दौरान सबसे ज्यादा खतरा रणवीर सिंह के लिए था क्योंकि उन्हें आग के बेहद करीब से गुजरना था। विशाल ने बताया कि रणवीर बिल्कुल भी डरे हुए नहीं थे। विशाल के मुताबिक, रणवीर को हमारी टीम पर भरोसा था। मैंने उन्हें सटीक जानकारी दी थी कि उन्हें कहां से चलना शुरू करना है। शॉट पूरा होने के बाद उन्होंने खुश होकर मुझसे कहा- ‘फाड़ दिया तूने!’ इस सीन में अर्जुन रामपाल भी मौजूद थे, लेकिन धमाके वाले शॉट से पहले उन्हें वहां से हटा दिया गया था, जबकि रणवीर ने ज्यादा रिस्क लिया। प्रोडक्शन की सलाह को किया दरकिनार
इस सीन को अंजाम देने के लिए विशाल त्यागी पर काफी दबाव था। प्रोडक्शन टीम चाहती थी कि खर्च कम करने के लिए केवल 250 लीटर ईंधन का इस्तेमाल हो, लेकिन विशाल 500 लीटर की जिद पर अड़े रहे। उन्होंने बताया, “सही विजुअल इफेक्ट लाने के लिए मुझे हर टैंक में 25 किलो बारूद डालना था। मैंने सबकी सुनी, लेकिन अंत में किया वही जो फिल्म के लिए जरूरी था। इसके लिए असली ट्रेन बेस और कंटेनर्स का इस्तेमाल किया गया था ताकि सीन स्क्रीन पर दमदार दिखे।” तीसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली भारतीय फिल्म धुरंधर 2 दुनियाभर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म भी बन चुकी है। धुरंधर 2 ने 1,742.10 करोड़ रुपए कमाने वाली अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 को पीछे छोड़ दिया। अब यह सिर्फ दंगल (₹2070 करोड़) और बाहुबली-2 (₹1,788.06 करोड़) से पीछे है। धुरंधर और धुरंधर 2 ने मिलकर दुनियाभर में 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली। इसके बाद यह 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म फ्रेंचाइजी बन गई है। जब किसी एक फिल्म की सफलता के बाद उसके एक से ज्यादा पार्ट बनाए जाते हैं तो वह एक फ्रेंचाइजी का रूप ले लेती है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
साल की 6वी सीक्वल फिल्म का टीजर रिलीज:'पति पत्नी और वो दो' में 3 एक्ट्रेसेस से रोमांस करेंगे आयुष्मान; पहले पोस्टपोन हो चुकी मूवी

April 20, 2026/
12:32 pm

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का टीजर रिलीज...

जून में ₹1.94 लाख करोड़ GST कलेक्शन:पिछले साल से 14% ज्यादा, अप्रैल में रिकॉर्ड ₹2.42 लाख करोड़ का कलेक्शन रहा था

July 1, 2026/
1:47 pm

जून 2026 में 1.94 लाख करोड़ रुपए का GST कलेक्शन हुआ है। यह अप्रैल के रिकॉर्ड 2.42 लाख करोड़ रुपए...

उधारी की राह पर भारतीय, 10 साल का रिकॉर्ड टूटा:जीवनशैली और एसेट्स के लिए बढ़ रहा पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड का चलन

April 15, 2026/
2:38 pm

बीते एक दशक में हमारी आर्थिक आदतें तेजी से बदल रही हैं। ईएमआई, क्रेडिट कार्ड और होम लोन अब जीवन...

IDFC Bank Chandigarh Fraud | 4 Employees Suspended

February 22, 2026/
10:25 am

चंडीगढ़3 घंटे पहले कॉपी लिंक बैंक ने BSE को मामले की जानकारी दी है। (फाइल फोटो) IDFC फर्स्ट बैंक की...

PBKS Vs DC IPL 2026 Highlights

May 12, 2026/
6:28 am

आखरी अपडेट:12 मई, 2026, 06:28 IST पिछले महीने केरल, असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के कारण...

छतरपुर में आंधी-बारिश से भीगा खुले में रखा अनाज:किसानों को नुकसान; अगले दो दिन और बारिश की चेतावनी

April 30, 2026/
6:47 pm

छतरपुर जिले में गुरुवार को अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेज आंधी और झमाझम बारिश...

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी:तटीय इलाकों को खाली करने के निर्देश, इंडोनेशिया और जापान तक अलर्ट

June 8, 2026/
6:25 am

फिलीपींस के मिंडानाओ क्षेत्र में सोमवार सुबह 7.8 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद फिलीपींस, इंडोनेशिया और जापान के कई...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

धुरंधर 2 के क्लाइमैक्स में 500 लीटर पेट्रोल का इस्तेमाल:आग और धमाकों में शूट करते रहे रणवीर; हर टैंकर में लगाया गया 25 किलो बारूद

Google Preferred Source CTA

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के क्लाइमैक्स सीन में 500 लीटर पेट्रोल का और हर टैंक में हर टैंक में 25 किलो बारूद का इस्तेमाल किया गया था। यह खुलासा फिल्म के SFX सुपरवाइजर विशाल त्यागी किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म का सबसे चर्चित टैंकर ब्लास्ट सीन पूरी तरह से ‘प्रैक्टिकल इफेक्ट्स’ की मदद से शूट किया गया था और इसमें जीरो CGI (कंप्यूटर ग्राफिक्स) का इस्तेमाल हुआ। इस खतरनाक सीन के दौरान रणवीर सिंह धधकती आग और धमाकों के बीच बिल्कुल शांत रहकर अपना शॉट दे रहे थे। असली पेट्रोल और बारूद का हुआ इस्तेमाल
विशाल त्यागी ने ‘हिंदी रश’ को दिए इंटरव्यू में बताया कि डायरेक्टर आदित्य धर इस सीन को बहुत रियल दिखाना चाहते थे। विशाल ने कहा, “आमतौर पर लोग छोटा धमाका करके उसे कंप्यूटर की मदद से बड़ा दिखा देते हैं, लेकिन आदित्य धर का निर्देश साफ था कि हमें धमाकों के लिए CGI का इस्तेमाल नहीं करना है। क्लाइमैक्स में टैंकर ब्लास्ट को क्रिएट करना सबसे मुश्किल काम था। हमने इसमें असली 500 लीटर पेट्रोल जलाया। सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी चिंता थी क्योंकि आग की लपटों के बीच रणवीर सिंह को पैदल चलना था।” धमाके के बीच बेखौफ दिखे रणवीर सिंह
शूटिंग के दौरान सबसे ज्यादा खतरा रणवीर सिंह के लिए था क्योंकि उन्हें आग के बेहद करीब से गुजरना था। विशाल ने बताया कि रणवीर बिल्कुल भी डरे हुए नहीं थे। विशाल के मुताबिक, रणवीर को हमारी टीम पर भरोसा था। मैंने उन्हें सटीक जानकारी दी थी कि उन्हें कहां से चलना शुरू करना है। शॉट पूरा होने के बाद उन्होंने खुश होकर मुझसे कहा- ‘फाड़ दिया तूने!’ इस सीन में अर्जुन रामपाल भी मौजूद थे, लेकिन धमाके वाले शॉट से पहले उन्हें वहां से हटा दिया गया था, जबकि रणवीर ने ज्यादा रिस्क लिया। प्रोडक्शन की सलाह को किया दरकिनार
इस सीन को अंजाम देने के लिए विशाल त्यागी पर काफी दबाव था। प्रोडक्शन टीम चाहती थी कि खर्च कम करने के लिए केवल 250 लीटर ईंधन का इस्तेमाल हो, लेकिन विशाल 500 लीटर की जिद पर अड़े रहे। उन्होंने बताया, “सही विजुअल इफेक्ट लाने के लिए मुझे हर टैंक में 25 किलो बारूद डालना था। मैंने सबकी सुनी, लेकिन अंत में किया वही जो फिल्म के लिए जरूरी था। इसके लिए असली ट्रेन बेस और कंटेनर्स का इस्तेमाल किया गया था ताकि सीन स्क्रीन पर दमदार दिखे।” तीसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली भारतीय फिल्म धुरंधर 2 दुनियाभर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म भी बन चुकी है। धुरंधर 2 ने 1,742.10 करोड़ रुपए कमाने वाली अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 को पीछे छोड़ दिया। अब यह सिर्फ दंगल (₹2070 करोड़) और बाहुबली-2 (₹1,788.06 करोड़) से पीछे है। धुरंधर और धुरंधर 2 ने मिलकर दुनियाभर में 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली। इसके बाद यह 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म फ्रेंचाइजी बन गई है। जब किसी एक फिल्म की सफलता के बाद उसके एक से ज्यादा पार्ट बनाए जाते हैं तो वह एक फ्रेंचाइजी का रूप ले लेती है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket