Monday, 21 Sep 2026 | 12:59 AM

Trending :

Health tips : बिना जिम जाए रहना चाहते हैं फिट? घर ले आएं ये हरी चीज, मोहल्ले वाले पूछेंगे सीक्रेट

authorimg

Last Updated:

Bottle gourd juice benefits : लौकी का जूस सस्ता भी है और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद भी. लोकल 18 से रामपुर के आयुष चिकित्सक डॉ. मोहम्मद इकबाल कहते हैं कि इसका सबसे बड़ा काम पेट को साफ रखने में मदद करना है. जिनको कब्ज, गैस या पेट भारी रहने की समस्या रहती है, उनके लिए यह जूस रामबाण है. वजन कम करने वालों के लिए भी लौकी का जूस वरदान है. इसमें कैलोरी बहुत कम होती है. डॉ. इकबाल के मुताबिक, गर्मी के मौसम में तो इसका फायदा और भी बढ़ जाता है.

रामपुर. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग फिट रहने के लिए तरह-तरह के महंगे प्रोडक्ट्स और डाइट प्लान अपना रहे हैं, लेकिन हमारे घर की रसोई में ही एक ऐसा आसान नुस्खा मौजूद है जिसे दादी-नानी सालों से अपनाती आई हैं. हम बात कर रहे हैं लौकी के जूस की, जो सस्ता भी है और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद भी. रामपुर के आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद इकबाल लोकल 18 से कहते हैं कि अगर लौकी का जूस सही तरीके से और सही मात्रा में पिया जाए तो यह शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है. सबसे बड़ा फायदा पेट को साफ रखने में मदद करना है. जिन लोगों को कब्ज, गैस या पेट भारी रहने की समस्या रहती है, उनके लिए यह जूस किसी घरेलू इलाज से कम नहीं है.

बार-बार नहीं लगती भूख

डॉ. इकबाल कहते हैं कि सुबह खाली पेट लौकी का जूस पीने से पाचन तंत्र बेहतर काम करता है. इससे खाना जल्दी और अच्छे से पचता है, जिससे शरीर हल्का महसूस होता है. यही वजह है कि कई लोग इसे अपनी रोज की दिनचर्या में शामिल कर रहे हैं. वजन कम करने वालों के लिए भी लौकी का जूस काफी काम का साबित हो रहा है. इसमें कैलोरी बहुत कम होती है और यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है. इससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचाव होता है. धीरे-धीरे वजन कंट्रोल में आने लगता है.

डॉ. इकबाल के मुताबिक, गर्मी के मौसम में तो इसका फायदा और भी बढ़ जाता है. लौकी में पानी की मात्रा ज्यादा होती है जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है और लू या डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचाव होता है. यह शरीर को अंदर से ठंडक देता है, जिससे थकान भी कम महसूस होती है. सिर्फ पेट और वजन ही नहीं, लौकी का जूस दिल की सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है. इसमें फैट बहुत कम होता है और यह ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद कर सकता है. नियमित सेवन से शरीर धीरे-धीरे स्वस्थ महसूस करता है.

चमक उठेगी त्वचा

त्वचा के लिए भी यह जूस किसी नेचुरल टॉनिक जैसा काम करता है. यह शरीर से गंदगी और टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे स्किन साफ और चमकदार नजर आती है. कई लोग इसे नेचुरल ग्लो पाने के लिए भी पीते हैं. हालांकि इसे पीते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. सबसे पहले लौकी का जूस हमेशा ताजा बनाकर ही पिएं. पुराना या रखा हुआ जूस नुकसान कर सकता है. दूसरी सबसे अहम बात है कि अगर लौकी कड़वी लगे तो उसका जूस बिल्कुल न पिएं क्योंकि यह शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है. अगर आप आसान और घरेलू तरीके से फिट रहना चाहते हैं तो लौकी का जूस अपनी डेली लाइफ का हिस्सा बनाएं. यह ऐसा नुस्खा है जो जेब पर भी भारी नहीं पड़ता.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 वोटिंग लाइव: बंगाल की 142 वोटों की वोटिंग जारी, वोट के बाद जापानी मोइत्रा बोलीं-'ऐसा लग रहा है पुराना शासन हो'

April 29, 2026/
6:17 am

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए सभी मतदान पूर्ण हो चुके हैं। राजधानी कोलकाता सहित छह 142...

Hours after the press conference, Chadha, Pathak and Mittal went to the BJP headquarters in New Delhi and joined the ruling party.

April 25, 2026/
9:42 am

आखरी अपडेट:25 अप्रैल, 2026, 09:42 IST कांग्रेस की गणना यह है कि अगर भगवंत मान सरकार गिरती है, तो आम...

नारियल पानी बनाम गन्ने का रस: गर्म में नारियल का रस या नारियल का पानी, जानिए स्वास्थ्य के लिए कौन है असली सुपर ड्रिंक

February 24, 2026/
4:52 pm

नारियल पानी बनाम गन्ने का रस: गर्मियों में शरीर को ठंडा और सिलिकॉन रखना सबसे बड़ी जरूरत बन जाती है।...

सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम दूसरे दिन भी जारी:पहली पारी में 66.85 प्रतिशत रही उपस्थिति; 18 जुलाई तक होंगे

July 13, 2026/
1:34 pm

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा दूसरे दिन भी 27 जिलों में हो...

UPSC Civil Services Prelims 2026 Result LIVE: CSE Result Link on upsc.gov.in — Roll Number PDF Download, Cutoff and Toppers List  (Representative/File)

June 11, 2026/
8:45 am

आखरी अपडेट:11 जून, 2026, 08:45 IST सीएनएन-न्यूज18 से बात करने वाले पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने कहा कि विलय या...

Nitish Kumar Rajya Sabha Oath LIVE Update; BJP JDU

April 10, 2026/
5:14 am

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज शुक्रवार को राज्यसभा सांसद की शपथ ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें शपथ...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Health tips : बिना जिम जाए रहना चाहते हैं फिट? घर ले आएं ये हरी चीज, मोहल्ले वाले पूछेंगे सीक्रेट

authorimg

Last Updated:

Bottle gourd juice benefits : लौकी का जूस सस्ता भी है और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद भी. लोकल 18 से रामपुर के आयुष चिकित्सक डॉ. मोहम्मद इकबाल कहते हैं कि इसका सबसे बड़ा काम पेट को साफ रखने में मदद करना है. जिनको कब्ज, गैस या पेट भारी रहने की समस्या रहती है, उनके लिए यह जूस रामबाण है. वजन कम करने वालों के लिए भी लौकी का जूस वरदान है. इसमें कैलोरी बहुत कम होती है. डॉ. इकबाल के मुताबिक, गर्मी के मौसम में तो इसका फायदा और भी बढ़ जाता है.

रामपुर. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग फिट रहने के लिए तरह-तरह के महंगे प्रोडक्ट्स और डाइट प्लान अपना रहे हैं, लेकिन हमारे घर की रसोई में ही एक ऐसा आसान नुस्खा मौजूद है जिसे दादी-नानी सालों से अपनाती आई हैं. हम बात कर रहे हैं लौकी के जूस की, जो सस्ता भी है और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद भी. रामपुर के आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद इकबाल लोकल 18 से कहते हैं कि अगर लौकी का जूस सही तरीके से और सही मात्रा में पिया जाए तो यह शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है. सबसे बड़ा फायदा पेट को साफ रखने में मदद करना है. जिन लोगों को कब्ज, गैस या पेट भारी रहने की समस्या रहती है, उनके लिए यह जूस किसी घरेलू इलाज से कम नहीं है.

बार-बार नहीं लगती भूख

डॉ. इकबाल कहते हैं कि सुबह खाली पेट लौकी का जूस पीने से पाचन तंत्र बेहतर काम करता है. इससे खाना जल्दी और अच्छे से पचता है, जिससे शरीर हल्का महसूस होता है. यही वजह है कि कई लोग इसे अपनी रोज की दिनचर्या में शामिल कर रहे हैं. वजन कम करने वालों के लिए भी लौकी का जूस काफी काम का साबित हो रहा है. इसमें कैलोरी बहुत कम होती है और यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है. इससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचाव होता है. धीरे-धीरे वजन कंट्रोल में आने लगता है.

डॉ. इकबाल के मुताबिक, गर्मी के मौसम में तो इसका फायदा और भी बढ़ जाता है. लौकी में पानी की मात्रा ज्यादा होती है जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है और लू या डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचाव होता है. यह शरीर को अंदर से ठंडक देता है, जिससे थकान भी कम महसूस होती है. सिर्फ पेट और वजन ही नहीं, लौकी का जूस दिल की सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है. इसमें फैट बहुत कम होता है और यह ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद कर सकता है. नियमित सेवन से शरीर धीरे-धीरे स्वस्थ महसूस करता है.

चमक उठेगी त्वचा

त्वचा के लिए भी यह जूस किसी नेचुरल टॉनिक जैसा काम करता है. यह शरीर से गंदगी और टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे स्किन साफ और चमकदार नजर आती है. कई लोग इसे नेचुरल ग्लो पाने के लिए भी पीते हैं. हालांकि इसे पीते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. सबसे पहले लौकी का जूस हमेशा ताजा बनाकर ही पिएं. पुराना या रखा हुआ जूस नुकसान कर सकता है. दूसरी सबसे अहम बात है कि अगर लौकी कड़वी लगे तो उसका जूस बिल्कुल न पिएं क्योंकि यह शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है. अगर आप आसान और घरेलू तरीके से फिट रहना चाहते हैं तो लौकी का जूस अपनी डेली लाइफ का हिस्सा बनाएं. यह ऐसा नुस्खा है जो जेब पर भी भारी नहीं पड़ता.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket