Tuesday, 10 Nov 2026 | 05:07 AM

Trending :

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत:टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया; मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

मध्य प्रदेश के धार में मजदूरों से भरा पिकअप वाहन स्कॉर्पियो को टक्कर मारने के बाद पलट गया। हादसे में अब तक दो बच्चों समेत 12 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। 13 गंभीर रूप से घायल हैं। एक्सीडेंट इंदौर अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के चिकलिया फाटा पर जिओ पेट्रोल पंप के पास बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे हुआ। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, पिकअप में 35 मजदूर सवार थे। धार जिला अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि 10 लोगों को गंभीर हालत में इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। एसपी मयंक अवस्थी ने कहा- पिकअप वाहन तेज रफ्तार में था। ड्राइवर के नियंत्रण छूटने से वाहन तीन-चार बार पलटा। इसी दौरान सड़क के दूसरी तरफ जाकर स्कॉर्पियो से टकरा गया। मृतकों के परिजन को 4-4 लाख, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार हादसे के प्रभावितों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने X पर लिखा- मृतकों के परिवारजन को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इंदौर संभागायुक्त और आईजी को उपचार व्यवस्था के लिए धार जाने के निर्देश दिए हैं। सभी घायलों का उपचार नि:शुल्क किया जाएगा। वहीं, धार के जिला प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने घटना पर दुख जताया है। सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी ने कहा- इंदौर में भी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। धार से आने वाले घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शी ने कहा- टायर फटने से अनियंत्रित हुआ था पिकअप प्रत्यक्षदर्शी शुभम सिसोदिया ने कहा- हादसे के समय मैं घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर मौजूद था। स्कॉर्पियो मांगूद से धार की ओर जा रही थी जबकि पिकअप वाहन धार से मांगूद की तरफ आ रहा था। इसी दौरान अचानक पिकअप का टायर फट गया। अनियंत्रित होकर पिकअप डिवाइडर को पार करते हुए रॉन्ग साइड में आ गया और सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टकरा गया। फिर पलट गया। मैप से समझिए कहां हुआ हादसा… देखिए, तस्वीरें… खबर के मिनट टु मिनट अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
महाराष्ट्र, ओडिशा और बिहार से 4 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार:खिलौने में बम लगाकर हमले की तैयारी कर रहे थे; राम मंदिर और संसद निशाने पर था

April 18, 2026/
3:58 pm

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने महाराष्ट्र, ओडिशा और बिहार से चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

साल की 6वी सीक्वल फिल्म का टीजर रिलीज:'पति पत्नी और वो दो' में 3 एक्ट्रेसेस से रोमांस करेंगे आयुष्मान; पहले पोस्टपोन हो चुकी मूवी

April 20, 2026/
12:32 pm

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का टीजर रिलीज...

तस्वीर का विवरण

June 7, 2026/
1:24 pm

इसे बनाने के लिए आपको ब्रेडक्रंब, आलू, बेसन, हरी मिर्च, हीरा कटा हरा धनिया, हींग, लाल मिर्च पाउडर, गर्म मसाला,...

इंटरव्यू:‘द कन्फ़ेशन...’ की कहानी घटना से ज्यादा नैतिक सवालों पर है: आदिल हुसैन

September 20, 2026/
5:24 pm

आदिल हुसैन की फिल्म ‘द कन्फ़ेशन ऑफ मैरी’ टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित हुई है। फिल्म में नाना पाटेकर भी...

सूर्या बोले– अभिषेक के फॉर्म की चिंता न करें:उनकी चिंता करें, जिसके खिलाफ उनका बल्ला चलेगा; वर्ल्डकप के तीनों मैच में 0 पर आउट हुए

February 21, 2026/
5:25 pm

टी-20 वर्ल्ड कप के तीन मैचों में बिना खाता खोले आउट हुए टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा के सपोर्ट...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत:टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया; मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत:टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया; मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

मध्य प्रदेश के धार में मजदूरों से भरा पिकअप वाहन स्कॉर्पियो को टक्कर मारने के बाद पलट गया। हादसे में अब तक दो बच्चों समेत 12 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। 13 गंभीर रूप से घायल हैं। एक्सीडेंट इंदौर अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के चिकलिया फाटा पर जिओ पेट्रोल पंप के पास बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे हुआ। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, पिकअप में 35 मजदूर सवार थे। धार जिला अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि 10 लोगों को गंभीर हालत में इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। एसपी मयंक अवस्थी ने कहा- पिकअप वाहन तेज रफ्तार में था। ड्राइवर के नियंत्रण छूटने से वाहन तीन-चार बार पलटा। इसी दौरान सड़क के दूसरी तरफ जाकर स्कॉर्पियो से टकरा गया। मृतकों के परिजन को 4-4 लाख, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार हादसे के प्रभावितों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने X पर लिखा- मृतकों के परिवारजन को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इंदौर संभागायुक्त और आईजी को उपचार व्यवस्था के लिए धार जाने के निर्देश दिए हैं। सभी घायलों का उपचार नि:शुल्क किया जाएगा। वहीं, धार के जिला प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने घटना पर दुख जताया है। सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी ने कहा- इंदौर में भी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। धार से आने वाले घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शी ने कहा- टायर फटने से अनियंत्रित हुआ था पिकअप प्रत्यक्षदर्शी शुभम सिसोदिया ने कहा- हादसे के समय मैं घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर मौजूद था। स्कॉर्पियो मांगूद से धार की ओर जा रही थी जबकि पिकअप वाहन धार से मांगूद की तरफ आ रहा था। इसी दौरान अचानक पिकअप का टायर फट गया। अनियंत्रित होकर पिकअप डिवाइडर को पार करते हुए रॉन्ग साइड में आ गया और सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टकरा गया। फिर पलट गया। मैप से समझिए कहां हुआ हादसा… देखिए, तस्वीरें… खबर के मिनट टु मिनट अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket