Wednesday, 16 Sep 2026 | 07:47 PM

Trending :

EXCLUSIVE

कलेक्टर ने स्कूलों का निरीक्षण किया, 16 शिक्षक गायब:सभी का वेतन कटा, बीईओ की 15 दिन की सैलरी काटने के निर्देश; DEO को नोटिस

अशोकनगर जिले के सहराई गांव में बुधवार रात चौपाल लगाने के बाद गुरुवार सुबह निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर साकेत मालवीय को 2 स्कूलों से कुल 16 शिक्षक अनुपस्थित मिले। कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई करते हुए सभी 16 शिक्षकों के अनुपस्थित दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। मॉनिटरिंग में लापरवाही बरतने पर मुंगावली बीईओ का 15 दिन का वेतन काटने और जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) व डीपीसी को नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए हैं। दौरे के दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र और जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बेलन नदी के गहरीकरण कार्य का भी जायजा लिया। माधव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बच्चे और 9 शिक्षक नदारद
कलेक्टर मालवीय ने गुरुवार सुबह शासकीय माधव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां कक्षा 9 से 12 तक एक भी छात्र उपस्थित नहीं था और 9 शिक्षक भी अनुपस्थित मिले। इस पर कलेक्टर ने सभी अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन काटने के आदेश दिए। इसके बाद उन्होंने पीएमश्री शासकीय माध्यमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया, जहां 7 शिक्षक गैरहाजिर पाए गए। यहां भी अनुपस्थित दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। बेलन नदी में फावड़ा चलाकर किया श्रमदान, स्वास्थ्य केंद्र भी देखा
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कलेक्टर ने बेलन नदी के गहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ श्रमदान करते हुए फावड़ा भी चलाया। इस दौरान उन्होंने घाट जीर्णोद्धार, पार्क निर्माण और स्टॉप डैम की मरम्मत के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और एवीएन आरोग्य केंद्र का भी जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी संचालन, मौसमी बीमारियों की स्थिति और स्टाफ की उपलब्धता की जानकारी ली और निर्देश दिए कि आसपास के गांवों से आने वाले मरीजों को बेहतर और समय पर उपचार मिले। नल-जल योजना के निरीक्षण में पानी की बर्बादी रोकने के निर्देश
गांव भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने नल-जल योजना का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सम्पवेल की साफ-सफाई, घरों तक नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने, नलों में टोंटी लगाने और पानी की बर्बादी रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने संचालन व्यवस्था में सुधार पर भी जोर दिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्ट्रेट के अधिकारियों के साथ जिला पंचायत सीईओ राजेश जैन और मुंगावली एसडीएम इसरार खान भी मौजूद रहे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
जयपुर की मॉडल के साथ दिखे ईशान किशन:टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न में शामिल हुईं अदिति हुंडिया, दादा ने किया था अफेयर का खुलासा

March 9, 2026/
11:15 am

भारत क्रिकेट टीम ने तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीता। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया के खिलाड़ी...

बीजेपी ने असम में बड़े बदलाव की योजना बनाई, विधानसभा चुनाव से पहले 30 विधायकों को बदला जा सकता है | चुनाव समाचार

February 18, 2026/
9:17 am

आखरी अपडेट:18 फरवरी, 2026, 09:17 IST नेतृत्व ने स्पष्ट कर दिया है कि नामांकन तय करने में प्रदर्शन और जनता...

'आदित्य धर ने कई बातें छुपाकर रखीं':धुरंधर 2 एक्टर दानिश इकबाल बोले- दो महीने पहले तक नहीं पता था कि मैं ही ‘बड़े साहब’ हूं

March 20, 2026/
1:30 pm

फिल्म ‘धुरंधर’ में कई बार ‘बड़े साहब’ का जिक्र हुआ था, लेकिन किरदार का खुलासा नहीं किया गया था। अब...

कनाडा में 2 गुरुद्वारों को गिराने की धमकी:एक ही नंबर से 2 बार धमकी भरी कॉल आई, कैलगरी पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई

August 22, 2026/
6:00 am

कनाडा के कैलगरी स्थित प्रमुख सिख धार्मिक स्थल दशमेश कल्चर सेंटर को अज्ञात लोगों ने इमारत गिराने की धमकी दी...

Latur Coaching Centre, Doctors Under CBI Scanner

May 18, 2026/
12:02 pm

नई दिल्ली/मुंबई2 मिनट पहले कॉपी लिंक CBI ने 15 मई को रेणुकाई केमिस्ट्री क्लासेस (RCC) के संस्थापक शिवराज मोटेगांवकर से...

RBI Cancels Paytm Payments Bank License

April 24, 2026/
8:46 pm

मुंबई28 मिनट पहले कॉपी लिंक पेटीएम पेमेंट्स बैंक का कामकाज आज 24 अप्रैल से पूरी तरह बंद कर दिया गया...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

कलेक्टर ने स्कूलों का निरीक्षण किया, 16 शिक्षक गायब:सभी का वेतन कटा, बीईओ की 15 दिन की सैलरी काटने के निर्देश; DEO को नोटिस

कलेक्टर ने स्कूलों का निरीक्षण किया, 16 शिक्षक गायब:सभी का वेतन कटा, बीईओ की 15 दिन की सैलरी काटने के निर्देश; DEO को नोटिस

अशोकनगर जिले के सहराई गांव में बुधवार रात चौपाल लगाने के बाद गुरुवार सुबह निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर साकेत मालवीय को 2 स्कूलों से कुल 16 शिक्षक अनुपस्थित मिले। कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई करते हुए सभी 16 शिक्षकों के अनुपस्थित दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। मॉनिटरिंग में लापरवाही बरतने पर मुंगावली बीईओ का 15 दिन का वेतन काटने और जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) व डीपीसी को नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए हैं। दौरे के दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र और जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बेलन नदी के गहरीकरण कार्य का भी जायजा लिया। माधव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बच्चे और 9 शिक्षक नदारद
कलेक्टर मालवीय ने गुरुवार सुबह शासकीय माधव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां कक्षा 9 से 12 तक एक भी छात्र उपस्थित नहीं था और 9 शिक्षक भी अनुपस्थित मिले। इस पर कलेक्टर ने सभी अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन काटने के आदेश दिए। इसके बाद उन्होंने पीएमश्री शासकीय माध्यमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया, जहां 7 शिक्षक गैरहाजिर पाए गए। यहां भी अनुपस्थित दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। बेलन नदी में फावड़ा चलाकर किया श्रमदान, स्वास्थ्य केंद्र भी देखा
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कलेक्टर ने बेलन नदी के गहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ श्रमदान करते हुए फावड़ा भी चलाया। इस दौरान उन्होंने घाट जीर्णोद्धार, पार्क निर्माण और स्टॉप डैम की मरम्मत के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और एवीएन आरोग्य केंद्र का भी जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी संचालन, मौसमी बीमारियों की स्थिति और स्टाफ की उपलब्धता की जानकारी ली और निर्देश दिए कि आसपास के गांवों से आने वाले मरीजों को बेहतर और समय पर उपचार मिले। नल-जल योजना के निरीक्षण में पानी की बर्बादी रोकने के निर्देश
गांव भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने नल-जल योजना का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सम्पवेल की साफ-सफाई, घरों तक नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने, नलों में टोंटी लगाने और पानी की बर्बादी रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने संचालन व्यवस्था में सुधार पर भी जोर दिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्ट्रेट के अधिकारियों के साथ जिला पंचायत सीईओ राजेश जैन और मुंगावली एसडीएम इसरार खान भी मौजूद रहे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket