Sunday, 13 Sep 2026 | 03:53 PM

Trending :

India Eyes Glory vs Chinese Taipei; HS Prannoy, Satwik-Chirag Boost

  • Hindi News
  • Sports
  • Thomas Cup: India Eyes Glory Vs Chinese Taipei; HS Prannoy, Satwik Chirag Boost

स्पोर्ट्स डेस्क23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत का शुक्रवार को चीनी ताइपे से मुकाबला होगा।

भारत की पुरुष बैडमिंटन टीम का सामना थॉमस कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे से होगा। यह मुकाबला शुक्रवार को डेनमार्क के हॉर्सेंस में सुबह 10 बजे से खेला जाएगा।

भारत ग्रुप-A में दूसरे स्थान पर रहा। टीम ने कनाडा को 4-1 से और ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से हराया। इसके बाद उसे चीन से 2-3 से हार मिली।

दूसरी ओर चीनी ताइपे ग्रुप-C में पहले स्थान पर रही। पहला मैच उसने स्वीडन से 5-0 से जीता। इसके बाद दक्षिण कोरिया से 3-2 से हार मिली। फिर आखिरी मुकाबले में मेजबान डेनमार्क को 3-2 से हराया।

भारत के लिए आयुष ने अपने तीनों मुकाबले जीते हैं।

आयुष ने तीनों मैच जीते, डबल्स का भी अच्छा प्रदर्शन

भारत के युवा आयुष शेट्टी ने अपने तीनों मैच जीते। एचएस प्रणय और किदांबी श्रीकांत तीसरे सिंगल्स की कमान संभाल रहे हैं। श्रीकांत ने चीन के खिलाफ कमबैक जीत दर्ज की। लक्ष्य सेन दो रोमांचक मुकाबले हार गए, लेकिन प्रदर्शन प्रभावशाली रहा।

सात्विक साईराज रंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी की डबल्स जोड़ी ने शुरुआती दो मैच जीते, जबकि चीन से हार मिली। दूसरी डबल्स जोड़ी हरिहरन एएमएस और एमआर अर्जुन ने भी दो मैच जीते हैं।

सात्विक-चिराग ने अपने 3 में 2 मुकाबले जीते हैं।

चीनी ताइपे की टीम मजबूत

चीनी ताइपे की टीम भी काफी मजबूत है। विश्व रैंकिंग में छठे नंबर के चाउ तियन चेन, विश्व नंबर 8 और ऑल इंग्लैंड चैंपियन लिन चुन-यी, जबकि विश्व नंबर 21 ची यू जेन सिंगल्स में गहराई देते हैं।

डबल्स में चियू ह्सियांग चिए और वांग ची-लिन (विश्व नंबर 14), दूसरे डबल्स ली झे-हुई और यांग पो-ह्सुआन (विश्व नंबर 16) की जोड़ी खतरनाक है।

भारत की नजरें दूसरे खिताब पर है। टीम ने चार साल पहले 2022 में थॉमस कप जीतकर इतिहास रचा था। इससे पहले टीम 1952, 1955 और 1979 में कांस्य पदक जीत चुकी है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
पेरू में टूरिस्ट प्लेन क्रैश, क्रू समेत 13 की मौत:2000 साल पुरानी नाज्का लाइन्स देखने गए थे; मरने वालों की पहचान नहीं हो सकी

August 2, 2026/
4:17 am

पेरू के नाज्का शहर के बाहर शनिवार को पर्यटकों को ले जा रहा एक छोटा प्लेन क्रैश हो गया। इस...

10 रुपए के लिए किया बुकिंग क्लर्क को बर्खास्त:जबलपुर हाईकोर्ट ने कहा- विभागीय जांच निष्पक्ष होनी चाहिए; 25 साल बाद मिला न्याय

April 13, 2026/
12:02 am

रेलवे में नौकरी के दौरान एक बुकिंग क्लर्क को सिर्फ 10 रुपए अधिक लेने के आरोप में विजिलेंस ने पकड़कर...

शिवपुरी में आरक्षक से अभद्रता पर आरोपियों का जुलूस:केस दर्ज, कान पकड़कर थाने से कोर्ट तक पैदल घुमाया

February 22, 2026/
2:57 pm

शिवपुरी शहर में पुलिस आरक्षक से अभद्रता करने वाले दो आरोपियों का पुलिस ने जुलूस निकाला। देहात थाना पुलिस दोनों...

Amitabh Bachchan Hospital Surgery ICU Blog Post

July 21, 2026/
12:50 pm

2 मिनट पहले कॉपी लिंक अमिताभ बच्चन हेपेटाइटिस-बी, लिवर सिरोसिस, माइस्थीनिया ग्रेविस और टीबी जैसी कई गंभीर बीमारियों से जूझ...

श्वेता तिवारी ने ड्रिंक ऑर्डर की, डिलीवरी में आया कॉकरोच:घबराईं एक्ट्रेस बोलीं- तुकाराम जी आप कहां हैं; कॉकरोच जनता पार्टी का किया था जमकर विरोध

August 20, 2026/
11:48 am

श्वेता तिवारी ने हाल ही में ऑनलाइन एनर्जी ड्रिंक ऑर्डर की थी। जब ऑर्डर खोला गया, तो उसमें कॉकरोच मिलने...

'मुझे प्यार, वफादारी जैसी चीजें पसंद हैं':पूर्व पति मोहसिन अख्तर की दूसरी शादी के रिसेप्शन की तस्वीरों के बाद उर्मिला मातोंडकर की क्रिप्टिक पोस्ट

August 12, 2026/
3:02 pm

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने सोशल मीडिया पर प्यार और वफादारी को लेकर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की। यह पोस्ट...

google-color.svg

February 9, 2026/
5:11 pm

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने द्वारका में घर में काम करने वाली नौकरानी द्वारा की गई एक बड़ी चोरी की...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

India Eyes Glory vs Chinese Taipei; HS Prannoy, Satwik-Chirag Boost

India Eyes Glory vs Chinese Taipei; HS Prannoy, Satwik-Chirag Boost
  • Hindi News
  • Sports
  • Thomas Cup: India Eyes Glory Vs Chinese Taipei; HS Prannoy, Satwik Chirag Boost

स्पोर्ट्स डेस्क23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत का शुक्रवार को चीनी ताइपे से मुकाबला होगा।

भारत की पुरुष बैडमिंटन टीम का सामना थॉमस कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे से होगा। यह मुकाबला शुक्रवार को डेनमार्क के हॉर्सेंस में सुबह 10 बजे से खेला जाएगा।

भारत ग्रुप-A में दूसरे स्थान पर रहा। टीम ने कनाडा को 4-1 से और ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से हराया। इसके बाद उसे चीन से 2-3 से हार मिली।

दूसरी ओर चीनी ताइपे ग्रुप-C में पहले स्थान पर रही। पहला मैच उसने स्वीडन से 5-0 से जीता। इसके बाद दक्षिण कोरिया से 3-2 से हार मिली। फिर आखिरी मुकाबले में मेजबान डेनमार्क को 3-2 से हराया।

भारत के लिए आयुष ने अपने तीनों मुकाबले जीते हैं।

भारत के लिए आयुष ने अपने तीनों मुकाबले जीते हैं।

आयुष ने तीनों मैच जीते, डबल्स का भी अच्छा प्रदर्शन

भारत के युवा आयुष शेट्टी ने अपने तीनों मैच जीते। एचएस प्रणय और किदांबी श्रीकांत तीसरे सिंगल्स की कमान संभाल रहे हैं। श्रीकांत ने चीन के खिलाफ कमबैक जीत दर्ज की। लक्ष्य सेन दो रोमांचक मुकाबले हार गए, लेकिन प्रदर्शन प्रभावशाली रहा।

सात्विक साईराज रंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी की डबल्स जोड़ी ने शुरुआती दो मैच जीते, जबकि चीन से हार मिली। दूसरी डबल्स जोड़ी हरिहरन एएमएस और एमआर अर्जुन ने भी दो मैच जीते हैं।

सात्विक-चिराग ने अपने 3 में 2 मुकाबले जीते हैं।

सात्विक-चिराग ने अपने 3 में 2 मुकाबले जीते हैं।

चीनी ताइपे की टीम मजबूत

चीनी ताइपे की टीम भी काफी मजबूत है। विश्व रैंकिंग में छठे नंबर के चाउ तियन चेन, विश्व नंबर 8 और ऑल इंग्लैंड चैंपियन लिन चुन-यी, जबकि विश्व नंबर 21 ची यू जेन सिंगल्स में गहराई देते हैं।

डबल्स में चियू ह्सियांग चिए और वांग ची-लिन (विश्व नंबर 14), दूसरे डबल्स ली झे-हुई और यांग पो-ह्सुआन (विश्व नंबर 16) की जोड़ी खतरनाक है।

भारत की नजरें दूसरे खिताब पर है। टीम ने चार साल पहले 2022 में थॉमस कप जीतकर इतिहास रचा था। इससे पहले टीम 1952, 1955 और 1979 में कांस्य पदक जीत चुकी है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket