Saturday, 01 Aug 2026 | 05:00 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Adani Enterprises Revenue Jumps 20% to ₹32,439 Cr; ₹1.30 Dividend Payout

  • Hindi News
  • Business
  • Adani Enterprises Revenue Jumps 20% To ₹32,439 Cr; ₹1.30 Dividend Payout

नई दिल्ली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अडाणी एंटरप्राइजेज ने 30 अप्रैल को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए। इस तिमाही में कंपनी को ₹221 करोड़ का नेट लॉस हुआ है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को ₹3,845 करोड़ का नेट प्रॉफिट हुआ था।

हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू 20% बढ़ा है और यह ₹32,439 करोड़ पर पहुंच गया है जो पिछले साल की तिमाही में ₹26,965 करोड़ था। नतीजों के साथ ही अडाणी एंटरप्राइजेज के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹1.30 प्रति शेयर के डिविडेंड की सिफारिश की है।

FY26 की चौथी तिमाही में अडाणी एंटरप्राइजेज का प्रदर्शन

सालाना आधार पर

अडाणी एंटरप्राइजेज FY26 (जनवरी-मार्च) FY25 (जनवरी-मार्च) चेंज (%)
ऑपरेशनल रेवेन्यू ₹32,439 ₹26,965 20% ↗
टोटल इनकम ₹33,187 ₹27,601 20% ↗
टोटल खर्च ₹32,458 ₹26,288 23% ↗
नेट प्रॉफिट/लॉस (₹221) ₹3,845 लॉस ↘

तिमाही आधार पर

अडाणी एंटरप्राइजेज FY26 (जनवरी-मार्च) FY26 (अक्टूबर-दिसंबर) चेंज (%)
ऑपरेशनल रेवेन्यू ₹32,439 ₹24,820 31% ↗
टोटल इनकम ₹33,187 ₹25,475 30% ↗
टोटल खर्च ₹32,458 ₹24,176 34% ↗
नेट प्रॉफिट/लॉस (₹221) ₹5,627 लॉस ↘

नोट: सभी आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।

पूरे साल का मुनाफा 31% बढ़ा, रेवेन्यू ₹1.02 लाख करोड़ पार

पूरे वित्त वर्ष (FY26) में अडाणी एंटरप्राइजेज का नेट प्रॉफिट 31% बढ़कर ₹9,339 करोड़ रहा है। इस दौरान कंपनी की कुल आय में 3% की मामूली बढ़त हुई और यह ₹1.02 लाख करोड़ के पार पहुंच गई। पूरे साल के लिए कंपनी का EBITDA ₹16,464 करोड़ दर्ज किया गया है।

पूरे साल (FY26) में अडाणी एंटरप्राइजेज का प्रदर्शन

अडाणी एंटरप्राइजेज FY26 (अप्रैल-मार्च) FY25 (अप्रैल-मार्च) चेंज (%)
ऑपरेशनल रेवेन्यू ₹1,00,468 ₹97,895 3% ↗
टोटल इनकम ₹1,02,943 ₹1,00,365 3% ↗
टोटल खर्च ₹98,634 ₹93,832 5% ↗
नेट प्रॉफिट ₹9,339 ₹7,099 31% ↗

नए प्रोजेक्ट्स में निवेश के कारण मुनाफे पर असर पड़ा

कंपनी ने बताया कि मुनाफे (PAT) में कमी आने की मुख्य वजह हाल ही में शुरू हुए नवी मुंबई एयरपोर्ट और कॉपर प्लांट जैसे प्रोजेक्ट्स हैं। इन नए कमीशन किए गए एसेट्स पर डेप्रिसिएशन बढ़ने के कारण बॉटमलाइन प्रभावित हुई है। हालांकि, ऑपरेशनल परफॉर्मेंस स्थिर बनी हुई है। कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 3% बढ़कर ₹4,479 करोड़ रहा है, जो पिछले साल ₹4,346 करोड़ था।

इंफ्रास्ट्रक्चर और यूटिलिटी बिजनेस से हो रही 80% कमाई

कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अब उसकी कमाई का बड़ा हिस्सा कोर इंफ्रास्ट्रक्चर और यूटिलिटी पोर्टफोलियो से आ रहा है। कुल EBITDA में इस सेगमेंट का योगदान करीब 80% हो गया है। इससे कंपनी के कैश फ्लो में मजबूती और स्थिरता आई है। कुछ सेगमेंट्स में उतार-चढ़ाव के बावजूद इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस ने कंपनी की स्थिति को मजबूत बनाए रखा है।

मैच्योर बिजनेस मॉडल की ओर बढ़ रही कंपनी: गौतम अडाणी

अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने नतीजों पर कहा, “कंपनी अब एक अधिक स्थिर और इंफ्रास्ट्रक्चर-आधारित मॉडल की ओर बढ़ चुकी है। हमारी कमाई (EBITDA) का बड़ा हिस्सा अब उन बिजनेस से आ रहा है जो मैच्योर हो चुके हैं और जिनके पास लंबे समय के कॉन्ट्रैक्ट्स हैं। यह स्थिति ग्रुप को भविष्य में बेहतर वैल्यू क्रिएशन और लगातार कैश जनरेशन के लिए तैयार करती है।”

नॉलेज पार्ट: क्या होता है डेप्रिसिएशन?

जब कोई कंपनी बड़ी मशीनरी, बिल्डिंग या एयरपोर्ट जैसे प्रोजेक्ट्स शुरू करती है, तो समय के साथ उनकी वैल्यू कम होती जाती है। इसे ही ‘डेप्रिसिएशन’ कहते हैं।

अकाउंटिंग में इसे खर्च के रूप में दिखाया जाता है, जिससे उस तिमाही या साल के शुद्ध मुनाफे (PAT) में कमी दिखती है, भले ही कंपनी का बिजनेस अच्छा चल रहा हो।

1988 में अडाणी एंटरप्राइजेज की स्थापना हुई थी

अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड अडाणी ग्रुप की कंपनियों का एक हिस्सा है। 1988 में गौतम अडाणी ने एंटरप्राइजेज की स्थापना की थी। कंपनी के चेयरमैन गौतम अडाणी, मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश अडाणी और CEO विनय प्रकाश हैं।

कंपनी एनर्जी और इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर काम करती है। अडाणी एंटरप्राइजेज देश का सबसे बड़ बिजनेस इनक्यूबेटर है। यह कंपनी एनर्जी एंड यूटिलिटी, ट्रांसपोर्टेशन एंड लॉजिस्टिक्स, कंज्यूमर गुड्स और प्राइमरी इंडस्ट्री के क्षेत्र में काम करती है।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
RPSC Ajmer Latest Update | Recruitment News 2026

May 26, 2026/
1:55 pm

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।...

धुरंधर जैसी स्पाई थ्रिलर ट्रेंड में ‘डफर’ का टीजर-पोस्टर जारी:मुख्य किरदार का चेहरा छिपा, सस्पेंस और लीड रोल ने अटकलें बढ़ाईं

March 30, 2026/
6:45 pm

धुरंधर जैसी ग्रेट लेयर्ड स्पाई थ्रिलर फिल्मों के ट्रेंड के बाद, अब बॉलीवुड में एक नई थ्रिलर की लहर देखने...

मुर्शिदाबाद में वोट के दौरान भयंकर तबाही, हुमायूँ कबीर और टीएमसी कार्यकर्ता भिड़े, देसी बम भी टूटा

April 23, 2026/
10:24 am

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वोटिंग के दौरान जमकर बवाल हुआ. यहां कांग्रेस से...

authorimg

April 22, 2026/
10:19 am

Last Updated:April 22, 2026, 10:19 IST Diarrhea Risk in Summer: गर्मी के मौसम में उल्टी-दस्त की समस्या बढ़ जाती है....

स्ट्रीट डॉग की मौत पर रो पड़ीं मंजरी फडनिस:एक्ट्रेस ने कुत्ते की पीट-पीटकर हत्या का दावा किया, न्याय की मांग की

June 9, 2026/
10:07 am

एक्ट्रेस मंजरी फडनिस ने एक स्ट्रीट कुत्ते की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले पर गहरा दुख...

Kanpur Umpire Death | Bees Attack Unnao Cricket Match

February 19, 2026/
8:49 am

कानपुर/उन्नाव1 दिन पहले कॉपी लिंक उन्नाव में क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Adani Enterprises Revenue Jumps 20% to ₹32,439 Cr; ₹1.30 Dividend Payout

Adani Enterprises Revenue Jumps 20% to ₹32,439 Cr; ₹1.30 Dividend Payout
  • Hindi News
  • Business
  • Adani Enterprises Revenue Jumps 20% To ₹32,439 Cr; ₹1.30 Dividend Payout

नई दिल्ली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अडाणी एंटरप्राइजेज ने 30 अप्रैल को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए। इस तिमाही में कंपनी को ₹221 करोड़ का नेट लॉस हुआ है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को ₹3,845 करोड़ का नेट प्रॉफिट हुआ था।

हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू 20% बढ़ा है और यह ₹32,439 करोड़ पर पहुंच गया है जो पिछले साल की तिमाही में ₹26,965 करोड़ था। नतीजों के साथ ही अडाणी एंटरप्राइजेज के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹1.30 प्रति शेयर के डिविडेंड की सिफारिश की है।

FY26 की चौथी तिमाही में अडाणी एंटरप्राइजेज का प्रदर्शन

सालाना आधार पर

अडाणी एंटरप्राइजेज FY26 (जनवरी-मार्च) FY25 (जनवरी-मार्च) चेंज (%)
ऑपरेशनल रेवेन्यू ₹32,439 ₹26,965 20% ↗
टोटल इनकम ₹33,187 ₹27,601 20% ↗
टोटल खर्च ₹32,458 ₹26,288 23% ↗
नेट प्रॉफिट/लॉस (₹221) ₹3,845 लॉस ↘

तिमाही आधार पर

अडाणी एंटरप्राइजेज FY26 (जनवरी-मार्च) FY26 (अक्टूबर-दिसंबर) चेंज (%)
ऑपरेशनल रेवेन्यू ₹32,439 ₹24,820 31% ↗
टोटल इनकम ₹33,187 ₹25,475 30% ↗
टोटल खर्च ₹32,458 ₹24,176 34% ↗
नेट प्रॉफिट/लॉस (₹221) ₹5,627 लॉस ↘

नोट: सभी आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।

पूरे साल का मुनाफा 31% बढ़ा, रेवेन्यू ₹1.02 लाख करोड़ पार

पूरे वित्त वर्ष (FY26) में अडाणी एंटरप्राइजेज का नेट प्रॉफिट 31% बढ़कर ₹9,339 करोड़ रहा है। इस दौरान कंपनी की कुल आय में 3% की मामूली बढ़त हुई और यह ₹1.02 लाख करोड़ के पार पहुंच गई। पूरे साल के लिए कंपनी का EBITDA ₹16,464 करोड़ दर्ज किया गया है।

पूरे साल (FY26) में अडाणी एंटरप्राइजेज का प्रदर्शन

अडाणी एंटरप्राइजेज FY26 (अप्रैल-मार्च) FY25 (अप्रैल-मार्च) चेंज (%)
ऑपरेशनल रेवेन्यू ₹1,00,468 ₹97,895 3% ↗
टोटल इनकम ₹1,02,943 ₹1,00,365 3% ↗
टोटल खर्च ₹98,634 ₹93,832 5% ↗
नेट प्रॉफिट ₹9,339 ₹7,099 31% ↗

नए प्रोजेक्ट्स में निवेश के कारण मुनाफे पर असर पड़ा

कंपनी ने बताया कि मुनाफे (PAT) में कमी आने की मुख्य वजह हाल ही में शुरू हुए नवी मुंबई एयरपोर्ट और कॉपर प्लांट जैसे प्रोजेक्ट्स हैं। इन नए कमीशन किए गए एसेट्स पर डेप्रिसिएशन बढ़ने के कारण बॉटमलाइन प्रभावित हुई है। हालांकि, ऑपरेशनल परफॉर्मेंस स्थिर बनी हुई है। कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 3% बढ़कर ₹4,479 करोड़ रहा है, जो पिछले साल ₹4,346 करोड़ था।

इंफ्रास्ट्रक्चर और यूटिलिटी बिजनेस से हो रही 80% कमाई

कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अब उसकी कमाई का बड़ा हिस्सा कोर इंफ्रास्ट्रक्चर और यूटिलिटी पोर्टफोलियो से आ रहा है। कुल EBITDA में इस सेगमेंट का योगदान करीब 80% हो गया है। इससे कंपनी के कैश फ्लो में मजबूती और स्थिरता आई है। कुछ सेगमेंट्स में उतार-चढ़ाव के बावजूद इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस ने कंपनी की स्थिति को मजबूत बनाए रखा है।

मैच्योर बिजनेस मॉडल की ओर बढ़ रही कंपनी: गौतम अडाणी

अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने नतीजों पर कहा, “कंपनी अब एक अधिक स्थिर और इंफ्रास्ट्रक्चर-आधारित मॉडल की ओर बढ़ चुकी है। हमारी कमाई (EBITDA) का बड़ा हिस्सा अब उन बिजनेस से आ रहा है जो मैच्योर हो चुके हैं और जिनके पास लंबे समय के कॉन्ट्रैक्ट्स हैं। यह स्थिति ग्रुप को भविष्य में बेहतर वैल्यू क्रिएशन और लगातार कैश जनरेशन के लिए तैयार करती है।”

नॉलेज पार्ट: क्या होता है डेप्रिसिएशन?

जब कोई कंपनी बड़ी मशीनरी, बिल्डिंग या एयरपोर्ट जैसे प्रोजेक्ट्स शुरू करती है, तो समय के साथ उनकी वैल्यू कम होती जाती है। इसे ही ‘डेप्रिसिएशन’ कहते हैं।

अकाउंटिंग में इसे खर्च के रूप में दिखाया जाता है, जिससे उस तिमाही या साल के शुद्ध मुनाफे (PAT) में कमी दिखती है, भले ही कंपनी का बिजनेस अच्छा चल रहा हो।

1988 में अडाणी एंटरप्राइजेज की स्थापना हुई थी

अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड अडाणी ग्रुप की कंपनियों का एक हिस्सा है। 1988 में गौतम अडाणी ने एंटरप्राइजेज की स्थापना की थी। कंपनी के चेयरमैन गौतम अडाणी, मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश अडाणी और CEO विनय प्रकाश हैं।

कंपनी एनर्जी और इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर काम करती है। अडाणी एंटरप्राइजेज देश का सबसे बड़ बिजनेस इनक्यूबेटर है। यह कंपनी एनर्जी एंड यूटिलिटी, ट्रांसपोर्टेशन एंड लॉजिस्टिक्स, कंज्यूमर गुड्स और प्राइमरी इंडस्ट्री के क्षेत्र में काम करती है।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket