Tuesday, 22 Sep 2026 | 07:54 PM

Trending :

EPFO Pension Hike ₹7500 & E-Prapti Portal Launch

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के लाखों सब्सक्राइबर्स और पेंशनर्स के लिए दो बड़ी खबरें सामने आई हैं। लंबे समय से कम पेंशन की शिकायत कर रहे लोगों की मांग पर सरकार अब एंप्लॉई पेंशन स्कीम (EPS-95) के तहत मिनिमम पेंशन बढ़ाने पर विचार कर रही है।

इसके साथ ही, EPFO ने उन लोगों के लिए ‘ई-प्राप्ति’ नाम का एक नया पोर्टल लाने की घोषणा की है, जिनके पुराने PF अकाउंट्स बंद हैं या इन-एक्टिव पड़े हैं। इस पोर्टल की मदद से बिना UAN नंबर वाले लोग भी अपना फंसा हुआ पैसा निकाल सकेंगे।

₹7500 तक हो सकती है मंथली पेंशन, कमेटी ने दी सिफारिश

वर्तमान में EPS-95 स्कीम के तहत रिटायरमेंट के बाद मेंबर्स को मिनिमम ₹1000 प्रति महीना पेंशन मिलती है। पेंशनर्स एसोसिएशन और लेबर यूनियंस का कहना है कि आज की महंगाई के दौर में यह रकम बेहद कम है। इनकी मांग है कि इसे बढ़ाकर कम से कम ₹7500 किया जाए।

ईपीएफओ सूत्रों के मुताबिक, एक पार्लियामेंट्री कमेटी ने भी पेंशन बढ़ाने की सिफारिश दी है। सरकार इस पर जल्द ही बड़ा फैसला ले सकती है, जिससे लाखों बुजुर्गों को आर्थिक सहारा मिलेगा।

आधार से ढूंढ पाएंगे पुराने PF अकाउंट्स, नया पोर्टल आएगा

प्रोविडेंट फंड से जुड़ी दूसरी बड़ी राहत उन लोगों के लिए है, जिनके पास पुराने PF अकाउंट्स तो हैं, लेकिन उनका रिकॉर्ड नहीं है। नया पोर्टल ‘ई-प्राप्ति’ यानी ‘EPF आधार बेस्ड एक्सेस पोर्टल फॉर ट्रैकिंग इन-ऑपरेटिव अकाउंट्स’ पेश किया जाएगा।

यह पोर्टल उन लोगों की मदद करेगा जिनके पास यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) नहीं है या जिनके अकाउंट पुराने समय के ‘फिजिकल मोड’ में थे। इसमें आधार कार्ड के जरिए पहचान सुरक्षित तरीके से वेरीफाई की जाएगी।

31.8 लाख अकाउंट्स बंद, 22% तो 20 साल से इन-ऑपरेटिव

केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि EPFO के पास फिलहाल कुल 31.8 लाख इन-ऑपरेटिव अकाउंट्स हैं। डेटा के मुताबिक:

  • 41% अकाउंट्स: पिछले 5 से 10 साल से इनएक्टिव हैं।
  • 22% अकाउंट्स: 20 साल से भी ज्यादा समय से वैसे ही पड़े हुए हैं।

नया पोर्टल इन पुराने अकाउंट्स को ट्रैक करने, उन्हें मौजूदा यूएएन से जोड़ने और बैलेंस एक्टिवेट करने में मदद करेगा। इससे अब घर का कोई भी सदस्य अपना पुराना पैसा आसानी से निकाल पाएगा।

₹1,000 से कम बैलेंस का होगा ‘ऑटो-सेटलमेंट’

EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने एक और अहम फैसला लिया है। जिन PF अकाउंट्स में ₹1000 या उससे कम की राशि है, उन्हें अब किसी लंबी कागजी कार्यवाही की जरूरत नहीं होगी। ऐसे छोटे अमाउंट्स को ‘ऑटो-सेटलमेंट’ के जरिए सीधे खाताधारक के लिंक्ड बैंक अकाउंट में भेज दिया जाएगा।

कब ‘इन-ऑपरेटिव’ माना जाता है आपका अकाउंट?

नियमों के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति 55 साल की उम्र के बाद रिटायर हो गया है और उसके पीएफ अकाउंट में लगातार 3 साल तक कोई पैसा जमा नहीं हुआ है, तो उसे ‘इन-ऑपरेटिव’ मान लिया जाता है। इसके बाद उस पर ब्याज मिलना बंद हो जाता है। हालांकि, अगर उम्र 55 साल से कम है और कोई नया कंट्रीब्यूशन नहीं आ रहा, तो भी 58 साल की उम्र होने तक उस बैलेंस पर ब्याज मिलता रहता है।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Jatara Oxygen Plant Shut | CMHO Denies Patient Death Link

March 24, 2026/
4:29 pm

स्वास्थ्य विभाग ने टीकमगढ़ जिले के जतारा सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट बंद होने के मामले को गंभीरता से लेते...

रिपोर्ट- 90% जापानियों ने चीनी कारों का बहिष्कार किया:फ्रांस, जर्मनी, अमेरिका ईवी से दूर भाग रहे; इंडोनेशिया, भारत जैसे देश अपनाने में आगे

May 7, 2026/
3:20 pm

दुनिया के 31 देशों में औसतन 43% लोग कहते हैं कि बिना कार के जीना उनके लिए असंभव है। 22...

Tamil Nadu Government Formation: TVK’s Vijay likely to take oath as Tamil Nadu’s chief minister on May 7.

May 6, 2026/
10:35 am

आखरी अपडेट:06 मई, 2026, 10:35 IST सुवेंदु अधिकारी ने भबनीपुर में ममता बनर्जी को 15,105 वोटों के अंतर से हराया।...

दतिया जिला अस्पताल में वार्ड बॉय पर कट्टा ताना:नवजात वार्ड में घुसने से रोकने पर दी जान से मारने की धमकी

April 30, 2026/
7:45 am

शहर के सरकारी अस्पताल अब गुंडों की शरणस्थली बनते जा रहे हैं। जिला अस्पताल के सबसे संवेदनशील हिस्से एसएनसीयू में...

विश्व कप मैच के बाद फॉकलैंड पर फिर भिड़े अर्जेंटीना-ब्रिटेन:ब्रिटिश वॉरशिप के समुद्री इलाके में घुसने का आरोप; खिलाड़ियों के बैनर से बढ़ा विवाद

July 16, 2026/
10:42 pm

फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराने के कुछ घंटों बाद अर्जेंटीना और ब्रिटेन के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

EPFO Pension Hike ₹7500 & E-Prapti Portal Launch

EPFO Pension Hike ₹7500 & E-Prapti Portal Launch

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के लाखों सब्सक्राइबर्स और पेंशनर्स के लिए दो बड़ी खबरें सामने आई हैं। लंबे समय से कम पेंशन की शिकायत कर रहे लोगों की मांग पर सरकार अब एंप्लॉई पेंशन स्कीम (EPS-95) के तहत मिनिमम पेंशन बढ़ाने पर विचार कर रही है।

इसके साथ ही, EPFO ने उन लोगों के लिए ‘ई-प्राप्ति’ नाम का एक नया पोर्टल लाने की घोषणा की है, जिनके पुराने PF अकाउंट्स बंद हैं या इन-एक्टिव पड़े हैं। इस पोर्टल की मदद से बिना UAN नंबर वाले लोग भी अपना फंसा हुआ पैसा निकाल सकेंगे।

₹7500 तक हो सकती है मंथली पेंशन, कमेटी ने दी सिफारिश

वर्तमान में EPS-95 स्कीम के तहत रिटायरमेंट के बाद मेंबर्स को मिनिमम ₹1000 प्रति महीना पेंशन मिलती है। पेंशनर्स एसोसिएशन और लेबर यूनियंस का कहना है कि आज की महंगाई के दौर में यह रकम बेहद कम है। इनकी मांग है कि इसे बढ़ाकर कम से कम ₹7500 किया जाए।

ईपीएफओ सूत्रों के मुताबिक, एक पार्लियामेंट्री कमेटी ने भी पेंशन बढ़ाने की सिफारिश दी है। सरकार इस पर जल्द ही बड़ा फैसला ले सकती है, जिससे लाखों बुजुर्गों को आर्थिक सहारा मिलेगा।

आधार से ढूंढ पाएंगे पुराने PF अकाउंट्स, नया पोर्टल आएगा

प्रोविडेंट फंड से जुड़ी दूसरी बड़ी राहत उन लोगों के लिए है, जिनके पास पुराने PF अकाउंट्स तो हैं, लेकिन उनका रिकॉर्ड नहीं है। नया पोर्टल ‘ई-प्राप्ति’ यानी ‘EPF आधार बेस्ड एक्सेस पोर्टल फॉर ट्रैकिंग इन-ऑपरेटिव अकाउंट्स’ पेश किया जाएगा।

यह पोर्टल उन लोगों की मदद करेगा जिनके पास यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) नहीं है या जिनके अकाउंट पुराने समय के ‘फिजिकल मोड’ में थे। इसमें आधार कार्ड के जरिए पहचान सुरक्षित तरीके से वेरीफाई की जाएगी।

31.8 लाख अकाउंट्स बंद, 22% तो 20 साल से इन-ऑपरेटिव

केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि EPFO के पास फिलहाल कुल 31.8 लाख इन-ऑपरेटिव अकाउंट्स हैं। डेटा के मुताबिक:

  • 41% अकाउंट्स: पिछले 5 से 10 साल से इनएक्टिव हैं।
  • 22% अकाउंट्स: 20 साल से भी ज्यादा समय से वैसे ही पड़े हुए हैं।

नया पोर्टल इन पुराने अकाउंट्स को ट्रैक करने, उन्हें मौजूदा यूएएन से जोड़ने और बैलेंस एक्टिवेट करने में मदद करेगा। इससे अब घर का कोई भी सदस्य अपना पुराना पैसा आसानी से निकाल पाएगा।

₹1,000 से कम बैलेंस का होगा ‘ऑटो-सेटलमेंट’

EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने एक और अहम फैसला लिया है। जिन PF अकाउंट्स में ₹1000 या उससे कम की राशि है, उन्हें अब किसी लंबी कागजी कार्यवाही की जरूरत नहीं होगी। ऐसे छोटे अमाउंट्स को ‘ऑटो-सेटलमेंट’ के जरिए सीधे खाताधारक के लिंक्ड बैंक अकाउंट में भेज दिया जाएगा।

कब ‘इन-ऑपरेटिव’ माना जाता है आपका अकाउंट?

नियमों के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति 55 साल की उम्र के बाद रिटायर हो गया है और उसके पीएफ अकाउंट में लगातार 3 साल तक कोई पैसा जमा नहीं हुआ है, तो उसे ‘इन-ऑपरेटिव’ मान लिया जाता है। इसके बाद उस पर ब्याज मिलना बंद हो जाता है। हालांकि, अगर उम्र 55 साल से कम है और कोई नया कंट्रीब्यूशन नहीं आ रहा, तो भी 58 साल की उम्र होने तक उस बैलेंस पर ब्याज मिलता रहता है।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket