Monday, 14 Sep 2026 | 11:23 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Abhijeet Bhattacharya Slams SRKs Ego; Says Next Gen Will Forget Him

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने एकबार फिर शाहरुख खान पर निशाना साधा है। एक हालिया पॉडकास्ट में अभिजीत ने कहा कि उनके बीच आई दूरी की सबसे बड़ी वजह शाहरुख का ‘ईगो’ और उनका अपना ‘सेल्फ-रिस्पेक्ट’ है।

अभिजीत भट्टाचार्य ने शाहरुख के साथ अपने खराब रिश्तों पर खुलकर बात की है। उन्होंने यह भी कहा कि शाहरुख ने उनसे आज तक एक बार भी माफी नहीं मांगी।

शाहरुख ने कभी सॉरी नहीं कहा पॉडकास्ट में निधि वासंदानी से बातचीत के दौरान अभिजीत ने कहा, “शाहरुख का ईगो और मेरा स्वाभिमान ही इस दरार की वजह है। शाहरुख मुझसे उम्र में छोटे हैं, फिर भी जब फराह खान के पति ने उन्हें गाली दी, तब भी शाहरुख ने उन्हें गले लगाया। आमिर खान ने तो अपने कुत्ते का नाम शाहरुख रख दिया था, लेकिन फिर भी वे दोस्त बन गए। मुझे दुख इस बात का है कि वे इतने बड़े इंसान हैं, पर उन्होंने एक बार भी सॉरी नहीं कहा।”

‘अगली पीढ़ी शाहरुख को भूल जाएगी’ अभिजीत ने सुपरस्टार्स की तुलना गायकों से करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी एक्टर्स को नहीं बल्कि गायकों को याद रखती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, आज लोग यह भी नहीं जानते कि राजेश खन्ना कौन थे, जबकि वे बहुत बड़े सुपरस्टार थे।

लोग किशोर कुमार और रफी के गाने सुनते हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता कि ये गाने राजेश खन्ना पर फिल्माए गए थे। अगली पीढ़ी यह नहीं जान पाएगी कि ये गाने शाहरुख पर थे, वे सिर्फ गायक को याद रखेंगे।

‘मैं हूं ना’ फिल्म से शुरू हुआ विवाद विवाद की जड़ के बारे में बात करते हुए अभिजीत ने बताया कि फिल्म ‘मैं हूं ना’ के क्रेडिट्स में गायकों को सम्मान नहीं दिया गया था, जिससे उन्हें बहुत ठेस पहुंची। उन्होंने शाहरुख को ‘कमर्शियल इंसान’ बताते हुए कहा कि वे सफलता के रास्ते में किसी को भी हटा सकते हैं और लोगों का इस्तेमाल करते हैं। अभिजीत ने साफ किया कि उन्होंने शाहरुख के लिए गाना इसलिए बंद किया क्योंकि वे आहत महसूस कर रहे थे, यह कोई ईगो नहीं था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
पंजाबी सिंगर गैरी संधू की नई एब्लम DND लीक:कहा- किसी पतंदर ने मेरी मेहनत खराब कर दी, गुस्से में खुद गाकर सुनाया अनरिलीज्ड सॉन्ग

July 7, 2026/
6:29 am

पंजाबी सिंगर गैरी संधू की आने वाली एल्बम DND रिलीज से पहले ही लीक हो गई है। एल्बम लीक होने...

बांग्लादेश में 700 किलो वाले ट्रम्प भैंसे की कुर्बानी रुकी:₹3 लाख में ईद के लिए निलाम हुआ था, अब नेशनल जू भेजा गया

May 28, 2026/
10:37 am

बांग्लादेश में डोनाल्ड ट्रम्प नाम से मशहूर सफेद भैंसे की ईद पर कुर्बानी पर रोक लगा दी गई। ईद से...

Ireland vs New Zealand Live Cricket Score, Only Test, Day 1: Latest updates  from first day's play in Belfast. (X)

May 27, 2026/
2:55 pm

आखरी अपडेट:27 मई, 2026, 14:55 IST भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि फैसले ने चुनाव निकाय द्वारा शुरू की...

Bangladesh Vs Australia Live Score: Follow Latest Updates From The 1st ODI. (AFP Photo)

June 9, 2026/
8:08 pm

आखरी अपडेट:09 जून, 2026, 19:59 IST यह बर्खास्तगी तीसरी राज्यसभा सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार महेश केवट द्वारा...

Rajpal Yadav Shahjahanpur Property Notice

August 6, 2026/
6:54 am

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। शाहजहांपुर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने उनके पैतृक घर...

US ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे भारतीय को राहत:फैमिली कैटेगरी की तारीखें बढ़ीं; 1 अक्टूबर से नए वीजा नंबर मिलेंगे

September 4, 2026/
1:45 am

अमेरिका में स्थायी निवास यानी ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे भारतीय परिवारों के लिए सितंबर का वीजा बुलेटिन राहत...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Abhijeet Bhattacharya Slams SRKs Ego; Says Next Gen Will Forget Him

Abhijeet Bhattacharya Slams SRKs Ego; Says Next Gen Will Forget Him

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने एकबार फिर शाहरुख खान पर निशाना साधा है। एक हालिया पॉडकास्ट में अभिजीत ने कहा कि उनके बीच आई दूरी की सबसे बड़ी वजह शाहरुख का ‘ईगो’ और उनका अपना ‘सेल्फ-रिस्पेक्ट’ है।

अभिजीत भट्टाचार्य ने शाहरुख के साथ अपने खराब रिश्तों पर खुलकर बात की है। उन्होंने यह भी कहा कि शाहरुख ने उनसे आज तक एक बार भी माफी नहीं मांगी।

शाहरुख ने कभी सॉरी नहीं कहा पॉडकास्ट में निधि वासंदानी से बातचीत के दौरान अभिजीत ने कहा, “शाहरुख का ईगो और मेरा स्वाभिमान ही इस दरार की वजह है। शाहरुख मुझसे उम्र में छोटे हैं, फिर भी जब फराह खान के पति ने उन्हें गाली दी, तब भी शाहरुख ने उन्हें गले लगाया। आमिर खान ने तो अपने कुत्ते का नाम शाहरुख रख दिया था, लेकिन फिर भी वे दोस्त बन गए। मुझे दुख इस बात का है कि वे इतने बड़े इंसान हैं, पर उन्होंने एक बार भी सॉरी नहीं कहा।”

‘अगली पीढ़ी शाहरुख को भूल जाएगी’ अभिजीत ने सुपरस्टार्स की तुलना गायकों से करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी एक्टर्स को नहीं बल्कि गायकों को याद रखती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, आज लोग यह भी नहीं जानते कि राजेश खन्ना कौन थे, जबकि वे बहुत बड़े सुपरस्टार थे।

लोग किशोर कुमार और रफी के गाने सुनते हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता कि ये गाने राजेश खन्ना पर फिल्माए गए थे। अगली पीढ़ी यह नहीं जान पाएगी कि ये गाने शाहरुख पर थे, वे सिर्फ गायक को याद रखेंगे।

‘मैं हूं ना’ फिल्म से शुरू हुआ विवाद विवाद की जड़ के बारे में बात करते हुए अभिजीत ने बताया कि फिल्म ‘मैं हूं ना’ के क्रेडिट्स में गायकों को सम्मान नहीं दिया गया था, जिससे उन्हें बहुत ठेस पहुंची। उन्होंने शाहरुख को ‘कमर्शियल इंसान’ बताते हुए कहा कि वे सफलता के रास्ते में किसी को भी हटा सकते हैं और लोगों का इस्तेमाल करते हैं। अभिजीत ने साफ किया कि उन्होंने शाहरुख के लिए गाना इसलिए बंद किया क्योंकि वे आहत महसूस कर रहे थे, यह कोई ईगो नहीं था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket