Saturday, 28 Nov 2026 | 08:13 PM

Trending :

CBSE 12 वीं में 97% ने चुना अंग्रेजी: हाई स्टडीज, एकेडमिक डिस्कशन वजह, दूसरे नंबर पर केमेस्ट्री के लिए 57% रजिस्ट्रेशन – CBSE Class 12 Board Exam: English Most Chosen Subject UPPSC के अध्यक्ष बने आलोक सिंह: नोएडा के पहले पुलिस कमिश्नर, राजनाथ सिंह के सचिव रहे, जानिए कंप्लीट प्रोफाइल – Alok Singh Appointed UPPSC Chairman 552 पदों पर निकली भर्ती, सिर्फ 48 कैंडिडेट हुए सिलेक्ट: मिनिमम मार्क्स भी हासिल नहीं कर पाए, RPSC ने जारी किया स्कूल लेक्चरर का रिजल्ट – RPSC Agriculture Lecturer Result 2026 करेंट अफेयर्स 28 नवंबर: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया पर देश में पहला म्यूजियम शुरू, लोकसभा सीटों में 50% बढ़ाने को मंजूरी – India First CJI Museum करेंट अफेयर्स 27 नवंबर: WhatsApp में अब 14 दिन आगे तक का मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे, भारत उबर कप 2027 की मेजबानी करेगा – WhatsApp Message Schedule & India Uber Cup 2027 Hosting News फ्लिपकार्ट के CEO कल्याण कृष्णमूर्ति ने इस्तीफा दिया: फिलीपींस से ली एमबीए की डिग्री, जानिए कंप्लीट प्रोफाइल – Flipkart CEO Kalyan Krishnamurthy Resigns
EXCLUSIVE

Uday Kotak Appointed Gujarats GIFT City Chairman

  • Hindi News
  • Career
  • Uday Kotak Appointed Gujarats GIFT City Chairman | Banker Joins Top Bank

5 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

13 फरवरी 2026 को गुजरात सरकार ने बैंकर उदय कोटक को गिफ्ट सिटी का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। GIFT City भारत का प्रमुख ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट है, जो 886 एकड़ में फैला हुआ है।

उदय कोटक पूर्व चेयरमैन हसमुख अधिया की जगह लेंगे, जो जून 2023 से इस पद पर थे। उदय कोटक, कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक हैं और 2023 तक इसके MD और CEO रहे।

एक ही छत के नीचे परिवार के 60 सदस्य रहते थे

उदय कोटक मिडल क्लास गुजराती हिंदू लोहाना परिवार से आते हैं। उनका परिवार कपास के व्यापार में लगा हुआ था। वे एक जॉइंट फैमिली में पले-बढ़े हैं, जहां एक ही छत के नीचे लगभग 60 लोग रहते थे।

इसे वे ‘कैपिटलिज्म एट वर्क एंड सोशलिज्म एट होम’ कहते हैं। उदय का परिवार मूल रूप से गुजराती था, लेकिन मुंबई में बसा हुआ था। उनकी पत्नी पल्लवी कोटक है और उनके दो बच्चे हैं।

दोस्तों से 30 लाख उधार लेकर कंपनी की शुरुआत की

1982 में एमबीए पूरा करने के बाद उदय ने पारिवारिक फर्म में कोटक कैपिटल नामक एक अलग डिवीजन शुरू किया। 1985 में, महज 26 साल की उम्र में, उन्होंने दोस्तों और परिवार से उधार लिए 30 लाख रुपये से कोटक कैपिटल मैनेजमेंट फाइनेंस लिमिटेड की स्थापना की।

उन्होंने बिल डिस्काउंटिंग से शुरुआत की, जहां उन्होंने कंपनियों को तत्काल नकदी उपलब्ध कराई और जमाकर्ताओं को बेहतर ब्याज दिया।

खुद के रिसेप्शन में फाइनल किया कंपनी का नाम

उदय कहते हैं कि दुनिया में बड़े फाइनेंशियल घराने जैसे जेपी मॉर्गन, गोल्डमैन सैक्स और मॉर्गन स्टेनली अपने परिवार के नाम पर चलते हैं। यह नार्सिसिज्म नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है।

1992 में अमेरिका जाकर वे और प्रेरित हुए और कंपनी के नाम में कोटक रखने का फैसला किया।

एक इंटरव्यू में उदय बताते हैं कि अपने खुद के रिसेप्शन में उन्होंने अपने एडवाइजर सिडनी पिन्टो और अपनी कंपनी के क्लाइंट महिंद्रा यूजीन स्टील के ऑफिसर आनंद महिंद्रा से अपनी कंपनी के बारे में बातचीत की।

उदय की कंपनी में आनंद महिंद्रा निवेश करना चाहते थे। इसके बाद 30 लाख से शुरू हुई कंपनी का नाम कोटक महिंद्रा रखा गया।

26 की उम्र में की कंपनी की शुरुआत

  • 1985 में 26 साल की उम्र में कोटक कैपिटल मैनेजमेंट फाइनेंस लिमिटेड की शुरुआत की।
  • 1986 में कंपनी का नाम बदलकर कोटक महिंद्रा फाइनेंस लिमिटेड रखा गया।
  • फरवरी 2003 में RBI ने प्राइवेट बैंक लाइसेंस दिया और कोटक महिंद्रा बैंक बना।
  • 1 सितंबर 2023 तक वे एमडी और सीईओ के पद पर रहे।
  • 2 सितंबर 2023 से नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर का पद संभाला।
  • 2016 में बिजनेस ऑफ द ईयर और 2025 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला।
  • इसके साथ फोर्ब्स 500 में 189वें सबसे अमीर व्यक्ति के पोजिशन में रहे।

क्रिकेट खेलते समय घायल हुए, इमरजेंसी सर्जरी करानी पड़ी

उदय क्रिकेटर बनना चाहते थे। वे रामाकांत आचरेकर से ट्रेनिंग लिया करते थे, जो सचिन तेंदुलकर के कोच रह चुके हैं।

1979 में मुंबई के कांगा लीग मैच में क्रिकेट खेलते वक्त उनके सिर पर बॉल लगने से गंभीर चोट आई। इसके बाद वे बेहोश हो गए और 3 घंटे की इमरजेंसी सर्जरी के बाद उन्हें होश आया और उनकी तबीयत में सुधार हुआ।

उदय कोटक नेत्रहीन क्रिकेटरों के साथ क्रिकेट खेलते हुए।

आईएल एंड एफएस को करोड़ों के उधार से बचाया

2018 में भारत सरकार ने उदय कोटक को आईएल एंड एफएस का नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बनाया। कंपनी 1 लाख करोड़ के कर्ज में डूबी थी, डिफॉल्ट का खतरा मंडरा रहा था और पूरे फाइनेंशियल सिस्टम पर असर पड़ रहा था।

उदय ने इसे राष्ट्रीय कर्तव्य मानकर स्वीकार किया। चार साल तक उन्होंने कंपनी संभाली और 55,000 करोड़ से ज्यादा कर्ज सुलझाकर संकट से बाहर निकाला। उनका कार्यकाल अप्रैल 2022 में खत्म हुआ।

लाइफटाइम अचीवमेंट समेत 7 बड़े अवॉर्ड मिले

  • 2014: अर्नेस्ट एंड यंग वर्ल्ड इंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर
  • 2015: इकोनॉमिक टाइम्स बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर
  • 2016: बिजनेस इंडिया बिजनेसमैन ऑफ द ईयर
  • 2018: यूएसआईबीसी ग्लोबल लीडरशिप अवॉर्ड
  • 2019: बिजनेस टुडे बेस्ट सीईओ
  • 2021: सीएनबीसी-टीवी18 इंडिया बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड
  • 2025:मिंट इंडिया इन्वेस्टमेंट समिट में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

स्टोरी – सृष्टि सिंह ………………………………………………

यह खबर भी पढ़ें-

चेक बाउंस मामले में तिहाड़ पहुंचे राजपाल यादव: स्‍ट्रगलिंग एक्‍टर्स को फ्री खाना-रहना देते थे, बेटी के जन्‍म पर पत्‍नी को खोया; जानें प्रोफाइल

फरवरी 2026 में 9 करोड़ रुपए के चेक बाउंस मामले में सजा के बाद राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया है। यह मामला उनकी होम-प्रोडक्शन फिल्म ‘अता पता लापता’ से जुड़ा है। इस फिल्म के लिए उन्होंने कर्ज लिया था, जो ब्याज समेत बढ़ता गया और मामला दिल्ली हाई कोर्ट तक पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ें.…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
लापता डीजे संचालक का कुंए में मिला शव:4 दिन से था गायब, बच्चियों ने देखा था शव; सोने की बात कहकर निकला था

April 29, 2026/
2:35 pm

अनूपपुर जिले के करनपठार थाना क्षेत्र के पडरीखार गांव में मंगलवार को एक कुएं में मिले शव की पहचान हो...

रश्मिका मंदाना को बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड:शादी के बाद पहली बार स्टेज पर दिखीं एक्ट्रेस; बोलीं- पहले काम का मजाक उड़ाया, अब सम्मान मिला

March 20, 2026/
2:23 pm

साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने ‘तेलंगाना गदर फिल्म अवॉर्ड्स 2025’ में बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड अपने नाम किया है। 26 फरवरी...

रणबीर कपूर ने आलिया-मां नीतू के साथ किया विसर्जन:गोविंदा बेटे के साथ एकता कपूर के घर और सुनीता, कृष्णा-कश्मीर के घर पहुंचीं, देखिए तस्वीरें-

September 19, 2026/
8:56 am

रणबीर कपूर ने शुक्रवार को पत्नी आलिया भट्ट और मां नीतू के साथ गणेश विसर्जन किया। इस दौरान उनकी बेटी...

Trump china visit state dinner beijing temple heaven photos

May 15, 2026/
7:05 am

बीजिंग29 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के चीन दौरे का आज तीसरा दिन है। ट्रम्प ने गुरुवार...

रिलेशनशिप एडवाइज- बॉयफ्रेंड बचपन के दोस्त से इनसिक्योर है:कहता है, दोस्ती तोड़ लो, मुझे दोस्ती और प्यार दोनों चाहिए, क्या करूं?

May 20, 2026/
4:30 am

सवाल- मेरी उम्र 23 साल है। मैं एक रिलेशनशिप में हूं। हमने साथ में अच्छा समय बिताया है, लेकिन पिछले...

शिक्षा विभाग के 18 कर्मचारियों के वेतन काटने के आदेश:उज्जैन में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित थे कर्मचारी

April 28, 2026/
9:24 pm

उज्जैन शिक्षा विभाग के डीईओ एवं डीपीसी ने मंगलवार को आकस्मिक निरीक्षण कर बड़ी कार्यवाही करते हुए 18 कर्मचारियों के...

MP में कमर्शियल गैस संकट, कई शहरों में बुकिंग बंद:ईरान-इजराइल युद्ध का असर, भोपाल-इंदौर समेत कई शहरों में होटल-रेस्टोरेंट बंद होने का खतरा

March 10, 2026/
4:43 pm

ईरान-इजराइल युद्ध के बीच एलपीजी सप्लाई को लेकर मध्यप्रदेश में सतर्कता बढ़ गई है। कई शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Uday Kotak Appointed Gujarats GIFT City Chairman

Uday Kotak Appointed Gujarats GIFT City Chairman
  • Hindi News
  • Career
  • Uday Kotak Appointed Gujarats GIFT City Chairman | Banker Joins Top Bank

5 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

13 फरवरी 2026 को गुजरात सरकार ने बैंकर उदय कोटक को गिफ्ट सिटी का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। GIFT City भारत का प्रमुख ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट है, जो 886 एकड़ में फैला हुआ है।

उदय कोटक पूर्व चेयरमैन हसमुख अधिया की जगह लेंगे, जो जून 2023 से इस पद पर थे। उदय कोटक, कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक हैं और 2023 तक इसके MD और CEO रहे।

एक ही छत के नीचे परिवार के 60 सदस्य रहते थे

उदय कोटक मिडल क्लास गुजराती हिंदू लोहाना परिवार से आते हैं। उनका परिवार कपास के व्यापार में लगा हुआ था। वे एक जॉइंट फैमिली में पले-बढ़े हैं, जहां एक ही छत के नीचे लगभग 60 लोग रहते थे।

इसे वे ‘कैपिटलिज्म एट वर्क एंड सोशलिज्म एट होम’ कहते हैं। उदय का परिवार मूल रूप से गुजराती था, लेकिन मुंबई में बसा हुआ था। उनकी पत्नी पल्लवी कोटक है और उनके दो बच्चे हैं।

दोस्तों से 30 लाख उधार लेकर कंपनी की शुरुआत की

1982 में एमबीए पूरा करने के बाद उदय ने पारिवारिक फर्म में कोटक कैपिटल नामक एक अलग डिवीजन शुरू किया। 1985 में, महज 26 साल की उम्र में, उन्होंने दोस्तों और परिवार से उधार लिए 30 लाख रुपये से कोटक कैपिटल मैनेजमेंट फाइनेंस लिमिटेड की स्थापना की।

उन्होंने बिल डिस्काउंटिंग से शुरुआत की, जहां उन्होंने कंपनियों को तत्काल नकदी उपलब्ध कराई और जमाकर्ताओं को बेहतर ब्याज दिया।

खुद के रिसेप्शन में फाइनल किया कंपनी का नाम

उदय कहते हैं कि दुनिया में बड़े फाइनेंशियल घराने जैसे जेपी मॉर्गन, गोल्डमैन सैक्स और मॉर्गन स्टेनली अपने परिवार के नाम पर चलते हैं। यह नार्सिसिज्म नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है।

1992 में अमेरिका जाकर वे और प्रेरित हुए और कंपनी के नाम में कोटक रखने का फैसला किया।

एक इंटरव्यू में उदय बताते हैं कि अपने खुद के रिसेप्शन में उन्होंने अपने एडवाइजर सिडनी पिन्टो और अपनी कंपनी के क्लाइंट महिंद्रा यूजीन स्टील के ऑफिसर आनंद महिंद्रा से अपनी कंपनी के बारे में बातचीत की।

उदय की कंपनी में आनंद महिंद्रा निवेश करना चाहते थे। इसके बाद 30 लाख से शुरू हुई कंपनी का नाम कोटक महिंद्रा रखा गया।

26 की उम्र में की कंपनी की शुरुआत

  • 1985 में 26 साल की उम्र में कोटक कैपिटल मैनेजमेंट फाइनेंस लिमिटेड की शुरुआत की।
  • 1986 में कंपनी का नाम बदलकर कोटक महिंद्रा फाइनेंस लिमिटेड रखा गया।
  • फरवरी 2003 में RBI ने प्राइवेट बैंक लाइसेंस दिया और कोटक महिंद्रा बैंक बना।
  • 1 सितंबर 2023 तक वे एमडी और सीईओ के पद पर रहे।
  • 2 सितंबर 2023 से नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर का पद संभाला।
  • 2016 में बिजनेस ऑफ द ईयर और 2025 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला।
  • इसके साथ फोर्ब्स 500 में 189वें सबसे अमीर व्यक्ति के पोजिशन में रहे।

क्रिकेट खेलते समय घायल हुए, इमरजेंसी सर्जरी करानी पड़ी

उदय क्रिकेटर बनना चाहते थे। वे रामाकांत आचरेकर से ट्रेनिंग लिया करते थे, जो सचिन तेंदुलकर के कोच रह चुके हैं।

1979 में मुंबई के कांगा लीग मैच में क्रिकेट खेलते वक्त उनके सिर पर बॉल लगने से गंभीर चोट आई। इसके बाद वे बेहोश हो गए और 3 घंटे की इमरजेंसी सर्जरी के बाद उन्हें होश आया और उनकी तबीयत में सुधार हुआ।

उदय कोटक नेत्रहीन क्रिकेटरों के साथ क्रिकेट खेलते हुए।

उदय कोटक नेत्रहीन क्रिकेटरों के साथ क्रिकेट खेलते हुए।

आईएल एंड एफएस को करोड़ों के उधार से बचाया

2018 में भारत सरकार ने उदय कोटक को आईएल एंड एफएस का नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बनाया। कंपनी 1 लाख करोड़ के कर्ज में डूबी थी, डिफॉल्ट का खतरा मंडरा रहा था और पूरे फाइनेंशियल सिस्टम पर असर पड़ रहा था।

उदय ने इसे राष्ट्रीय कर्तव्य मानकर स्वीकार किया। चार साल तक उन्होंने कंपनी संभाली और 55,000 करोड़ से ज्यादा कर्ज सुलझाकर संकट से बाहर निकाला। उनका कार्यकाल अप्रैल 2022 में खत्म हुआ।

लाइफटाइम अचीवमेंट समेत 7 बड़े अवॉर्ड मिले

  • 2014: अर्नेस्ट एंड यंग वर्ल्ड इंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर
  • 2015: इकोनॉमिक टाइम्स बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर
  • 2016: बिजनेस इंडिया बिजनेसमैन ऑफ द ईयर
  • 2018: यूएसआईबीसी ग्लोबल लीडरशिप अवॉर्ड
  • 2019: बिजनेस टुडे बेस्ट सीईओ
  • 2021: सीएनबीसी-टीवी18 इंडिया बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड
  • 2025:मिंट इंडिया इन्वेस्टमेंट समिट में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

स्टोरी – सृष्टि सिंह ………………………………………………

यह खबर भी पढ़ें-

चेक बाउंस मामले में तिहाड़ पहुंचे राजपाल यादव: स्‍ट्रगलिंग एक्‍टर्स को फ्री खाना-रहना देते थे, बेटी के जन्‍म पर पत्‍नी को खोया; जानें प्रोफाइल

फरवरी 2026 में 9 करोड़ रुपए के चेक बाउंस मामले में सजा के बाद राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया है। यह मामला उनकी होम-प्रोडक्शन फिल्म ‘अता पता लापता’ से जुड़ा है। इस फिल्म के लिए उन्होंने कर्ज लिया था, जो ब्याज समेत बढ़ता गया और मामला दिल्ली हाई कोर्ट तक पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ें.…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket